ज्योतिष
Vastu Tips : इस दिशा में रखें तिजोरी, नहीं रहेगी कभी पैसे की तंगी

वास्तु अनुसार उत्तर दिशा को धन, संपत्ति आदि को रखने की दिशा मानते हैं. आइए जानते हैं कि तिजोरी कहां पर रखना चाहिए और इससे जुड़े वास्तु उपाय क्या हैं।
हर व्यक्ति अपने धन और संपत्ति की सुरक्षा एवं उसमें वृद्धि चाहता है. घर वास्तु दोष के कारण कई बार आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है या फिर आय में वृद्धि नहीं होती है. जो धन अर्जित किया है, उसमें वृद्धि नहीं होती है. अब सवाल यह है कि वास्तुशास्त्र के अनुसार धन और संपत्ति में वृद्धि के लिए क्या करें? इसके लिए आपको अपनी तिजोरी या लॉकर से जुड़े वास्तु की महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना होगा. क्या आपकी तिजोरी या लॉकर वास्तु अनुसार है तिजोरी से जुड़े वास्तु उपायों के बारे में।
लॉकर से जुड़े ये है वास्तु उपाय
1. वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को धन, संपत्ति आदि को रखने के लिए उत्तम दिशा माना गया है क्योंकि यह दिशा कुबेर से संबंधित है. इस दिशा में रखे धन का हानि नहीं होता है, इसमें वृद्धि होती रहती है.
2. यदि आप उत्तर दिशा वाले घर में तिजोरी या लॉकर को रखते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि उसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर ही खुले.
3. जिस कमरे में तिजोरी या लॉकर को रखा है, वह ईशान या वायव्य कोण में नहीं होना चाहिए.
4. उत्तर दिशा के जिस कमरे में तिजोरी या लॉकर को रखना है, उसमें खिड़की या रोशनदान न हो तो अच्छा है. हालांकि यह कोषागार के लिए होता है.
5. तिजोरी या लॉकर में बार बार उपयोग में आने वाली चीजों को रखना वर्जित माना जाता है.
6. तिजोरी में आप कोई सुगंधित पदार्थ न रखें.
7. यदि आप कोषागार का निर्माण कराना चाहते हैं, तो वह उत्तर दिशा में हो. उसमें तिजोरी दक्षिण दिशा में उत्तर द्वार वाली होनी चाहिए.

ज्योतिष
VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार जाने दिशाओं का सही उपयोग, घर पर बनी रहेगी सकारात्मकता, बनी रहेगी देवी-देवताओ की कृपा…

वास्तु विज्ञान के मौलिक सिद्धांतों में दिशा का भी एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है। वास्तु दोषों से बचने के लिए दिशा का ज्ञान होना सभी के लिए ज़रूरी है। जीवन में बहुत सारी समस्याएं केवल दिशाओं के गलत उपयोग के कारण आती है।हमारे शास्त्रों में रहन-सहन,व्यवहार,खाने-पीने के लिए दिशाओं का उपयोग किस प्रकार से किया जाए इसकी जानकारी होने से व्यक्ति अनेक प्रकार के कष्टों से तो बच ही जाता है और सुख-समृद्धि भी आती है।
सही दिशा में अच्छी नींद-
वास्तु शास्त्र में सोते समय सिरहाना पूर्व एवं दक्षिण की ओर तथा पैर पश्चिम अथवा उत्तर की ओर रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का मानव जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है। सिर दक्षिण तथा पैर उत्तर में करके सोने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृध्दि होती है,स्वास्थ्य उत्तम रहता है।इसी प्रकार अविवाहित कन्याओं का शयनकक्ष उत्तर-पश्चिम दिशा में होने से उनकी शादी में अड़चनें नहीं आती है।
उत्तर दिशा से अच्छा व्यापार-
वास्तु शास्त्र में उत्तरी चुम्बकीय क्षेत्र को कुबेर का स्थान माना गया है अतः आप जब कभी किसी व्यापारिक चर्चा एवं परामर्श में भाग लें तो उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें क्योंकि उस समय उत्तरी क्षेत्र में चुम्बकीय ऊर्जा प्राप्त होती है और मस्तिष्क की कोशिकाएं तुरंत सक्रिय हो जाती हैं।आप अपने विचारों को अच्छी तरह से प्रस्तुत करने में सक्षम हो जाते हैं।उत्तर की ओर मुख करके बैठते समय आप अपने दाहिने हाथ की ओर चेक बुक,कैश आदि रखें।अच्छी सेहत के लिए
पूर्व की ओर मुख करके भोजन करने से स्वास्थ्य उत्तम रहता है तथा आयु बढ़ती है।जिन लोगों के माता-पिता जीवित हैं उनको कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुख करके नहीं खाना चाहिए।अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो आप पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भोजन करें,इससे आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा और पैसा रुका रहेगा।उत्तर दिशा की ओर मुख करके खाने से क़र्ज़ बढ़ता है,पेट में अपच की शिकायत हो सकती है। खाना बनाते समय गृहिणी को मुख पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।यदि भोजन बनाते समय यदि गृहणी का मुख दक्षिण दिशा की ओर है तो त्वचा एवं हड्डी के रोग हो सकते हैं ।रसोई में पीने के पानी की व्यवस्था ईशान कोण में करना शुभ परिणाम देगा।
रोग-प्रतिरोधक क्षमता में होगी वृद्धि-
घर में भूमिगत जल की गलत स्थिति भी बहुत सारे रोगों का कारण होती है । उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में भूमिगत जल स्रोत धनदायक होते हैं एवं संतान को भी सुंदर निरोगी बनाते हैं। यहाँ निवास करने वाले सदस्यों के चेहरे पर कांति बनी रहती है। इन स्थानों पर जल की स्थिति रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करती है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में प्रवेश द्वार या चाहरदीवारी अथवा खाली जगह होना शुभ नहीं है,ऐसा होने से हार्ट अटैक,लकवा,हड्डी एवं स्नायु रोग संभव हैं।
किराए के लिए दिशा-
वास्तु शास्त्र के अनुसार किराएदार को हमेशा घर के वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम)में बना कमरा या पोर्शन ही किराए पर देना चाहिए। नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम)में बने कमरे या पोर्शन में भवन स्वामी को ही रहना चाहिए।
ज्योतिष
VASTU TIPS FOR PLANTS: घर पर भूलकर भी न लगाये ये 5 तरह के पौधे, माना जाता है ऐसे पौधे लगाने से घरो में आ सकती है अशांति और कलेश, वास्तु के अनुसार जाने कौन से पौधे है शुभ…

Vastu Tips for Plants: वास्तु शास्त्र में घर में और घर के आस-पास लगे पेड़ पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु के अनुसार, घर में हरे भरे-पौधे लगाना काफी शुभ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेड़-पौधों से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा सुख-शांति और समृद्धि लाती है। घर या घर के आस पास लगे हरे-भरे पौधे देखने जितने सुंदर होते हैं, मन को भी उतने ही सुकून देने वाले होते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर में हरे-भरे पौधे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है जो तरक्की, सुख-समृद्धि और खुनींबू और आंवले का पेड़
अक्सर लोग अपने घर या गार्डन में आंवला और नींबू का पेड़ लगाते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार इन्हे भी शुभ नहीं माना गया है। यदि आपके घर में या फिर घर के बाहर नींबू या आंवले का पेड़ लगा है तो उसे हटा दें, क्योंकि इनके मौजूद रहने से घर में क्लेश बढ़ता है और तनाव की स्थिति निर्मित होती है।
हाली के आगमन में सहायक होते हैं, लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो जीवन में परेशानियों का कारण बनते हैं। कहा जाता है कि यदि ऐसे पौधे आस पास लगे हों तो घर की शांति भंग हो जाती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं उन पौधों के बारे में जो घर में नकारात्मकता बढ़ाते हैं…
भूलकर भी घर में न लगाएं ये पौधे
कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या घर के आसपास किसी भी तरह के कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। घर में इस तरह के पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही इस तरह के पौधे जिंदगी में कई तरह की परेशानियां पैदा कर देती हैं। न लगाएं बबूल का पेड़
कभी भी घर के आसपास बबूल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इसे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बबूल के पेड़ में कांटे होते हैं, जो कार्य में बाधा के साथ नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है।
ज्योतिष
Vastu Tips: आईने को गलत जगह लगाने से घरो में हो सकती है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने आईने के आकार और किस दिशा में लगाना होता है शुभ…

Shastra For Mirror: वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए घर में आइना या शीशा लगाने की सही जगह कौन सी है। साथ ही इंदु प्रकाश ने यह भी बताया है कि घरों में किस शेप के शीशे लगाने से आपकी किस्मत चमक सकती है।
वास्तु दोष कम करता है शीशा
घर में आइने को सही दिशा में लगाने से शुभ फल मिलते हैं। वैसे तो आइना घर में सजने-संवरने के लिए होता है। लेकिन इसे सही दिशा में लगाने से यह आपकी किस्मत भी बदल सकता है। सही दिशा में आइना लगाने से घर से वास्तु दोष कम होता है।
आयताकार और वर्गाकार शीशे होते हैं अच्छे
घरों में साधारण रूप से आयताकार और वर्गाकार शीशे लगाये जाते हैं, जो कि वास्तु के अनुसार बिल्कुल ठीक हैं। जबकि घर में गोल आकार के और धार वाले शीशे का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिए। गोल की जगह आप अष्टकोणीय, यानी आठ कोनों वाला आइना लगा सकते हैं। नुकीले आकार का आइना लगाने से घर में नकारात्मकता आती है और परेशानी बनी रहती है।
इस दिशा में लगाएं शीशा
घर में आइना लगाने के लिये दिशा के बारे में भी जानकारी जरूरी है। क्योंकि गलत दिशा में लगा हुआ शीशा आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। इसलिए शीशा लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में आइना लगाने से परेशानियां धीरे-धीरे अपने आप दूर होती चली जाती हैं।
-
7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
व्यापर5 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto3 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
जॉब6 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
Tech & Auto6 days agoPOCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…
-
देश3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
मनोरंजन5 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
जॉब7 days agoसरकारी स्कूल में प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी व अन्य शिक्षकों के पदों पर निकली वैकेंसी, जाने आवेदन प्रकिया, आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई..





























You must be logged in to post a comment Login