Tech & Auto
महाबचत सेल : OnePlus 9 Pro मिल रही मात्र इतने रुपये में,कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान..

OnePlus 9 Pro की कीमत में भारी छूट दी जा रही है। OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन की नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं और बताते हैं कि इसे खरीदने पर आपको बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट कितने के मिलेंगे OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन 2021 का फ्लैगशिप डिवाइस रहा था लेकिन ये फोन 2022 का भी एक शक्तिशाली स्मार्टफोन है।
OnePlus 9 Pro कंपनी का पहला डिवाइस था जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ LTPO डिस्प्ले दिया गया था। अब इस डिवाइस की कीमत में भारी छूट दी जा रही है। आइए स्मार्टफोन की नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं और इसे खरीदने पर आपको क्या बैंक ऑफर्स मिलेंगे ये भी बताते हैं।
OnePlus 9 Pro की कीमत और ऑफर्स
OnePlus 9 Pro अभी 8GB+128GB के साथ 49,999 रुपये में उपलब्ध है। अगर यूजर के पास CITI क्रेडिट कार्ड है तो इसे 5,000 रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड पर 10% का कैशबैक ऑफर भी है, लेकिन यह तत्काल छूट नहीं है। इसके अलावा वनप्लस यूजर्स को स्पॉटिफाई प्रीमियम का छह महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी देगी।
ये ऑफर oneplus.in पर उपलब्ध है।इसलिए यदि यूजर्स CITI बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 10% तत्काल छूट के साथ डिवाइस को खरीदते हैं है, तो आप फोन को 44,999 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा, यदि आपके पास एक्सचेंज करने के लिए एक पुराना डिवाइस बदलते हैं तो आपको ये फोन और सस्ता मिल जाएगा।उदाहारण के तौर पर अगर आप वनप्लस 9 के 8 GB/128 GB फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 14,890 रुपये की अत्तिरिक्त छूट मिल जाएगी। सिटी बैंक के इंस्टेंट डिस्काउंट का ऑफर 30 जून 2022 तक रहेगा।
OnePlus 9 Pro फीचर्स
वनप्लस 9 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित है। वनप्लस 9 प्रो का डिस्प्ले घुमावदार है और 3216 x 1440 पिक्सल के अधिकतम रिज़ॉल्यूशन के सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में 4500mAh की बैटरी है जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 10 प्रो 80W फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करता है, इसलिए ज्यादा अंतर नहीं है। फोन में 48MP सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर, 8MP टेलीफोटो सेंसर और 2MP मोनोक्रोम सेंसर के साथ क्वाड-कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए, फ्रंट में 16MP सेंसर है।

Tech & Auto
देश में लॉन्च होने वाली है सबसे सस्ते दामो में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर EaS-E, जाने क्या है इसकी शुरवाती कीमत…

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप PMV इलेक्ट्रिक ने घोषणा की है कि वह EaS-E नामक एक इलेक्ट्रिक फोर व्हीकल लॉन्च करने जा रही है. इसकी कीमत काफी आकर्षक होगी और इसे अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. इसकी कीमत 4 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक होगी. यह इलेक्ट्रिक कार जुलाई में लॉन्च हो सकती है.
कार में चार दरवाजे हैं, लेकिन इसकी आगे और पीछे की तरफ एक-एक सीट है. इसका डिजाइन Citroen AMI और MG E200 की तरह लगता है. इसके फ्रंट में LED डे टाइम रनिंग लाइट्स की एक स्ट्रिप दी गई है , जबकि सर्कुलर हेडलैम्प्स बम्पर पर नीचे की ओर दिया गया है. इसमें कंपनी ने 13 इंच के पहियों का इस्तेमाल किया है.
दैनिक उपयोग के लिए किया गया है डिजाइन
EaS-E पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ‘स्मार्ट माइक्रो कार’ है जिसे दैनिक उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है. EaS-E 2 सीटर की कीमत 4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है. फिलहाल टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक व्हीकल सबसे सस्ती फॉर व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है.
EaS-E के फीचर्स
कार में रिमोट पार्किंग असिस्ट, रिमोट की कनेक्टिविटी, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है. इसके साथ ही कार में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ओटीए अपडेट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट कीलेस एंट्री, पावर विंडोज, इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड मिरर्स, रियर व्यू कैमरा और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें एक बड़ा ग्लास एरिया और मल्टी-स्पोक अलॉय दिए गए हैं, हालांकि यह केवल टू-सीटर है. पीछे की तरफ इसमें LED टेललैंप्स दिए गए हैं. स्पेक्स के तौर पर PMV EaS-E में 10 kWh लीथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी के साथ 15 kW (20 bhp) PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा रहा है. इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है.
हैंड फ्री ड्राइविंग
इसका व्हीलबेस 2,087 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी होगा. ट्रेफिक में हैंड फ्री ड्राइविंग के लिए कार में EaS-E mode भी है. इस मोड में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल आपको 20 किमी प्रति घंटे तक ‘+’ बटन के साथ आगे बढ़ने और ‘-‘ बटन के साथ ब्रेक लगाने की अनुमति देगा. यह सिल्वर, व्हाइट, ग्रीन, रेड, ऑरेंज, ब्लैक, ब्लू, येलो, और ब्राउन कलर के ऑप्शन में मौजूद है.
Tech & Auto
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है।
छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं।
यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी।
कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।
Tech & Auto
JIO का आया जबरदस्त प्लान: इतने रूपये के प्लान में मिल रहा 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो अपने यूजर्स को कई प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है. इन ऑफर्स में कुछ महंगे हैं, तो कुछ बेहद किफायती. ऐसे में अगर आप भी 200 रुपये से भी कम कीमत में किफायती प्लान ढूंढ रहे हैं, तो जियो के प्लान आपके लिए बनाए गए हैं.
Jio के यह प्लान ग्राहक को कॉल्स और एसएमएस के साथ इंटरनेट डेटा भी दे रहे हैं. हालांकि इन प्लान्स की वैलिडिटी ज्यादा नहीं है, तो चलिए आपको जियो के इन किफायती प्लान्स के बारे में और अधिक जानकारी देते हैं और बताते हैं कि इनमें आपको क्या बेनेफिट्स मिल रहे हैं.
Jio का 179 रुपये का प्लान
जियो के 179 रुपये के प्रीपेड प्लान में आपको हर रोज 1GB डेटा मिलता है. इसकी प्लान की वैलिडिटी 24 दिन है. इसके अलावा, Jio ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन का लाभ दे रहा है. इतना ही नहीं इस प्लान के साथ यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioCloud, और JioSecurity का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. साथ ही FUPडेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस तक गिर जाती है.
गौरतलब है कि यह कंपनी द्वारा पेश किया जाने वाला सबसे किफायती 1GB दैनिक डेटा प्लान नहीं है. इसके अलावा एक और प्रीपेड प्लान है जो 179 रुपये के प्लान जैसे ही बेनेफिट्स देता है, लेकिन ये प्लान केवल 20 दिनों के लिए है. इस प्लान की कीमत 149 रुपये है.
Jio का 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
जियो अपने 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में 100 SMS प्रति दिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 20 दिनों के लिए 1GB डेटा हर रोज देता है. इस प्लान में भी यूजर्स को वही सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो 179 रुपये के प्लान के साथ दिए जाते हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए बनाया गया है जो मोबाइल रिचार्ज पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं कर सकते.देश के सबसे किफायती प्लान
अगर आप इन्हीं बेनेफिट्स को थोड़ी ज्यादा वैलिडिटी के साथ लेना चाहते हैं, तो आप 209 रुपये का प्लान ले सकते हैं. इस प्लान में आपको 149 और 179 के प्लान में मिलने वाले सभी बेनेफिट्स 28 दिनों के लिए मिलेंगे. ये प्लान 4G नेटवर्क पर मिलने वाले देश के सबसे किफायती प्रीपेड प्लान हैं.
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब7 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब7 days agoMINISTRY OF DEFENCE में जेआरएफ और साइंटिस्ट की पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उमीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए


















You must be logged in to post a comment Login