Connect with us

08 फरवरी 2020 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Published

on

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती शशीकला चंद्रा के मार्गदर्शन में 08 फरवरी 2020  (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय हरदा एवं खिरकिया तथा श्रृंखला न्यायालय टिमरनी में किया जाना है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री के.एस. शाक्य द्वारा बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 08 फरवरी 2020  (शनिवार) को जिला न्यायालय हरदा में आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य न्यायालयों में लंबित आपराधिक एवं दीवानी प्रकरण, विद्युत अधिनियम, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण, धारा 138 निगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट के अंतर्गत चैक बाउंस के प्रकरण, कुटुम्ब न्यायालय के प्रकरण, ग्राम न्यायालय के प्रकरण तथा प्रीलिटिगेशन प्रकरण के रूप में केवल विद्युत अधिनियम के प्रकरण तथा नगर पालिका एवं नगर परिषदों के प्रकरण एवं जिले के सभी राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों (बैंक रिकवरी डिस्पियूट) के प्रकरणों को रखा जा रहा है।
08 फरवरी 2020 (शनिवार) को आयोजित नेशनल लोक अदालत में विद्युत अधिनियम की धारा 135, 138 एवं 126 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों में छूट प्रदान की जावेगी एवं प्रीलिटिगेशन स्तर पर शर्तों के अधीन नियमानुसार छूट दी जायेगी इसी प्रकार नगर पालिका एवं नगर परिषदों के संपत्ति कर एवं जलकर के प्रकरणों में शर्तों के अधीन नियमानुसार छूट दी जावेगी।
श्री शाक्य ने पक्षकारों से अनुरोध किया है कि वे लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को निराकरण हेतु रखे तथा उनका निराकरण कराकर लोक अदालत का लाभ लें।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

FREE SILAI MACHINE YOJNA: इन महिलाओ को सरकार दे रही है फ्री सिलाई मशीन, ऐसे उठाये इसका लाभ…

Published

on

 

 

Free Silai Machine Yojana: देश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम फ्री सिलाई मशीन योजना है। योजना के अंतर्गत देशभर की महिलाओं को सरकार मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस स्कीम का उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ाना और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। इस योजना को खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें जीवन में किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आवेदन फॉर्म को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस स्थिति में आपके रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जा सकता है।

आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
अगर आप फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करते हैं। इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपने आवेदन के साथ उन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी अटैच करना है, जिनकी आवश्यकता है।

अगर आवेदन करते समय आप मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अटैच नहीं करते। इस स्थिति में आपके आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करते समय आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म ध्यानपूर्वक फिल करके उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होता है।

Continue Reading

देश - दुनिया

MONSOON UPDATE: अब प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत, देश के इन राज्यों में शुरू हुई प्री-मानसून बारिश, जाने अपने राज्यों का हाल…

Published

on

 

 

Monsoon Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में जनता इस बात का इंतजार कर रही है कि यहां जल्द से जल्द मानसून आए और उसे राहत मिले। हालांकि दक्षिणी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, अंदरूनी गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीते कुछ समय से प्री-मानसून बारिश शुरू हो चुकी है।

वहीं अगर मानसून की बात करें तो वो मुंबई को पार कर गया है लेकिन रविवार तक वहीं टिका हुआ है। हालांकि अब ये जल्द ही आंध्र, दक्षिणी गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों तक पहुंचेगा।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में इस तारीख तक बदल सकता है मौसम

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 15 जून के बाद ही मौसम बदलने की संभावना है। तब तक यहां गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। हालांकि 15 जून के बाद इन राज्यों के कुछ हिस्सों में आंधी आ सकती है।

वहीं उत्तरी व मध्य राजस्थान में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना है और बिहार में 15 जून से हवाओं का रुख बदल सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश की प्रबल संभावना है।

मध्य प्रदेश और बिहार में कब बदलेंगे हालात

मध्य प्रदेश में मानसून 15 या 16 जून के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि बीते 24 घंटों में यहां के 50 फीसदी हिस्से में प्री मानसून बारिश हुई है

वहीं बिहार में अगले 48 घंटे में मानसून की एंट्री हो जाएगी और 3-4 दिन में इसका असर पूरे राज्य में दिखेगा। इसके बाद ही बिहार में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Continue Reading

Lifestyle

Honey For Mens : पुरुषों के लिए है शहद का सेवन काफी लाभदायक,जानें इसके 5 फायदे

Published

on

Honey For Mens: क्या आप जानते हैं कि शहद पुरुषों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है. इससे न सिर्फ स्पर्म काउंट बढ़ता है बल्कि कई तरह की परेशानियों में यह मदद करता है. तो आइए जानते हैं कि इसके और क्या-क्या फायदे हैं.हनी यानी शहद हेल्थ के लिए काफी लाभकारी है. यानी ऐसे लोग जो शहद नहीं खाते हैं तो बता दें कि आप कई बड़े फायदों से महरूम हैं. खासकर पुरुषों को अपनी डाइट में इसे तुरंत शामिल करना चाहिए. दरअसल, इसमें ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जिससे आसानी से कई समस्याओं से निजात मिल सकती है.  न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ‘निखिल वत्स ने बताया कि हनी कई प्रकार के होते हैं, लेकिन  Royal bee aur manuka हनी सबसे ज्यादा लाभकारी होता है. दरअसल, Manuka Honey न्यूजीलैंड से आता है, जिसमें कई सारी antibacterial properties होती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करती है और सेल्स एनर्जी को बढ़ाती है.

1. बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद 

Manuka Honey  के बारे में आगे बात करते हु निखिल ने बताया कि इसमें antioxidant भी होते हैं, जिससे आपकी स्किन और हेयर की हेल्थ में निखार आ सकता है. यानी पुरुष भी इसको ट्राई कर सकते हैं. इससे आपके बाल संबंधित समस्या भी ठीक हो सकती है. निखिल ने बताया कि इससे आपकी नसें नुचेरल तरीके से खोलने की क्षमता होती है. जिससे, neurodegenerative बीमारी जैसे- Parkinson, Alzheimer को दूर करने में मदद मिलकी है, हालांकि अभी इस बारे में अभी काफी रिसर्च बाकी है.

2. शहद के सेवन से पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी मदद

क्या आप जानते हैं कि शहद के सेवन से पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी मदद मिलती है. यानी ऐसे पुरुष, जिनकी शादीशुदा लाइफ अच्छी नहीं चल रही है वह शहद का सेवन करना शुरू करें. इससे आपको फायदा मिलेगा. हफ्ते में आप इसे एक बार जरूर  खाएं.

3. शहद के सेवन से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत

इसके अलावा शहद के सेवन से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं. दरअसल, बदलती लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के चलते अधिकतर लोगों को इस प्रकार की समस्या होती है. वह एक बार इसका सेवन जरूर करें. इससे आपको फायदे मिलेगा.

4. कब्ज की शिकायत

जिन लोगों को कब्ज की शिकायत होती है वह भी अपनी डाइट में शहद को शामिल कर सकते हैं. इससे आपको फायदा मिलेगा. दरअसल, इसके सेवन से आपका पेट ठीक रहता है और किसी भी प्रकार की समस्या आपसे दूर रहती है.

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़2 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़5 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    ग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब6 days ago

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब7 days ago

    रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

  • जॉब6 days ago

    कांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…