Connect with us

छत्तीसगढ़

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

Published

on

 

Free Silai Machine Yojana 2022 Registration Online Process And Eligibility Full Details In Hindi - Free Silai Machine Yojana 2022: मुफ्त में महिलाएं ले सकती हैं सिलाई मशीन, पात्रता से लेकर आवेदन

 

 

  • Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें सरकार द्वारा मदद की जरूरत पड़ती है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही अपने-अपने स्तर पर गरीब वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इनमें आर्थिक मदद देने से लेकर बीमा कवर और स्वास्थ्य सेवाएं आदि शामिल होती हैं। इसी तरह देश में महिलाओं के लिए भी सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलती हैं, जिसमें से एक योजना है मुफ्त सिलाई मशीन योजना। सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है, मतलब आपको एक भी पैसा नहीं देना और आप योजना के तहत सिलाई मशीन मुफ्त में ले जा सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस योजना के लिए पात्रता क्या है और आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

    दरअसल, सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और वो खुद का काम कर सके आदि। इसलिए उन्हें मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस योजना के तहत सरकार देश के हर राज्य में 50 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है।
    ये दस्तावेज चाहिए
    अगर आप इस मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करना चाहती हैं, तो आपको इसके लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, एक्टिव मोबाइल नंबर, विकलांग या विधवा होने पर संबंधित प्रमाण पत्र चाहिए।

  • पात्रता क्या है?
    अगर आपकी उम्र 20 से 40 साल के बीच है, आप श्रमिक महिला हैं, तो आपके पति की आय 12 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं आदि। इसके अलावा ग्रामीण और शहरी दोनों जगह की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
    आवदेन करने का ये है तरीका:-

    स्टेप 1
    आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाना है। फिर यहां पर आपको मुफ्त सिलाई मशीन वाले आवेदन पत्र को डाउनलोड करके भरना है।
    स्टेप 2
    भरे हुए फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेज और अपनी फोटो लगाकर आपको इसे संबंधित कार्यालय में जमा करवाना है। इसके बाद आपका सत्यापन होगा और सही पाए जाने पर आपको सिलाई मशीन दे दी जाएगी।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

Published

on

 

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान ऐसे भी लगा सकते हैं कि दिन डूबने के आधा-घंटा बाद भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। मंगलवार को मुंगेली में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहर बाद यह प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। रायपुर में मंगलवार को सूर्योदय सुबह 5.21 बजे हुआ। इससे ठीक पहले यहां का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। यह जून महीने के औसत न्यूनतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। सूरज के आसमान पर चढ़ आने के साथ तीखी धूप ने एकदम से हवा का तापमान बढ़ा दिया। दोपहर 12 बजे तक तापमान 10 डिग्री तक बढ़ चुका था। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद 2.30 से 3 बजे के बीच गर्मी अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गई। मौसम विभाग ने रायपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मंगलवार को शाम 6.44 बजे सूर्यास्त हुआ। तब तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक था।

शाम को 7 बजे इसे 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के 12 बजे का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं सुबह 5 बजे तक मौसम 30.5 डिग्री सेल्सियस तक ही ठंडा हो पाया। इस तरह सुबह 5 बजे के प्रस्थान बिंदु से दोपहर बाद 3 बजे तक के बीच मौसम 15 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो जा रहा है। दोपहर में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गई तो करीब 5-6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा भी मुसीबत बढ़ा गई। गर्म हवा के थपेड़ों ने खुले में चल रहे अथवा काम कर रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

छत्तीसगढ़ में हर एक-दो साल में यही ट्रेंड

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हर एक-दो साल के अंतराल में गर्मी और लू का यही ट्रेंड रहता है। 2021 में जून के शुरुआत से पहले ही प्री मानसून की बारिश हो रही थी। इसकी वजह से मानसून से पहले मौसम इतना गर्म नहीं हुआ। 2020 में भी जून का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं गया। लेकिन 2019 में रायपुर ने भीषण गर्मी झेली। उस साल 6 जून को ही तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो गया था। 2018 और 2017 में भी जून का अधिकतम 41 और 43 डिग्री तक ही रहा। लेकिन 2016 में चार जून को 44.1 डिग्री तापमान पहुंच चुका था। पिछले साल तक जून में छत्तीसगढ़ का रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस साल चार जून को मुंगेली 47.6 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो गया।

मंगलवार को प्रदेश के शहरों में ऐसा रहा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को 47 डिग्री सेल्सियस के साथ मुंगेली सबसे गर्म स्थान रहा। उसके बाद 46.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बलौदा बाजार दूसरे स्थान पर रहा। धमतरी में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री और रायपुर 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजनांदगाव में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। यह शहर सामान्य से 6 डिग्री तक अधिक गर्म रहा। बिलासपुर में 44.4, पेण्ड्रा रोड में 42.9 और अंबिकापुर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और जगदलपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने आज से तापमान गिरने की संभावना जताई है

मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से रायलसीमा तक, 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक बिहार, पश्चिम बंगाल के उप हिमालय क्षेत्र, सिक्किम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से 8 जून को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है।

भीषण गर्मी की वजह से सेहत पर भी संकट

शासकीय आयुर्वेद कॉलेज, रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला का कहना है, गर्मियों में सूर्य की तपिश बढ़ गई है। ऐसे में लोगों में डिहाइड्रेशन, थकान, घबराहट और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इस मौसम में लू लगने के साथ ही दूषित जल या भोजन से पेट से संबंधित अनेक रोग जैसे उल्टी, दस्त, डायरिया, पीलिया और टायफाइड होने की संभावना रहती है। सूर्य की तेज किरणों के कारण चेहरे और शरीर में सन-बर्न होने तथा त्वचा से संबंधित अन्य रोग होने का खतरा होता है।

लू से बचाव के लिए यह करना चाहिए

डॉ. संजय शुक्ला बताते हैं, चूंकि इस मौसम में लू लगने की ज्यादा संभावना रहती है, इसलिए यथासंभव ठंडी जगह पर रहना चाहिए। धूप में निकलने के पहले संतुलित और सुपाच्य भोजन तथा पर्याप्त पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। गर्म लू से बचाव के लिए शरीर, सिर, कान आदि को सूती कपड़े से ढांक लें। वहीं सूर्योदय से पहले पैदल चलना, हल्का व्यायाम, योगाभ्यास और तैराकी इत्यादि करना चाहिए।

लू से बचाव में यह भी होंगे मददगार

डॉ. संजय शुक्ला ने बताया, शरीर में पानी एवं अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स मिनरल्स की मात्रा संतुलित रखने के लिए आयुर्वेद में हल्का, सुपाच्य, मधुर रस वाले स्वच्छ ठंडा या उबाले हुए तरल पेय पदार्थों के सेवन करने का निर्देश है। गर्मियों में पीसा जीरा और नमक मिलाकर मठा यानि छाछ, दही की लस्सी, दूध, कच्चे आम का जलजीरा, नींबू की शिकंजी या शरबत, घर में बनी ठंडाई, गन्ने का रस, बेल का शरबत, नारियल पानी, मौसमी एवं ताजे फलों का रस इत्यादि पीना चाहिए। भोजन में पुराने जौ, पुराने चावल, खिचड़ी, मूंग की दाल, गेहूं की रोटी, सत्तू, रायता, सब्जियों में चौलाई, करेला, बथुआ, मुनगा, परवल, भिंडी, तरोई, पुदीना, टमाटर, खीरा, ककड़ी, अदरक, प्याज, आंवला का मुरब्बा इत्यादि को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा तरबूज, खरबूज, मौसंबी, संतरा, अनार, शहतूत, आंवला इत्यादि का प्रयोग हितकारी है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

today weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…

Published

on

By

 

इन 10 जगहों पर सोमवार को 'आसमान से बरसी आग', इतना रहा गर्मी का पारा | Weather Update: 10 Hottest Places In Country On Monday - Hindi Oneindia

 

Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है और सही गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इससे पहले उत्तर और मध्य भारत में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र और विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में पारा चरम पर है। हर किसी को मानसून की आमद का बेसब्री से इंतजार है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सा में यही हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ ऐसी स्थिति रहेगी। इसके बाद प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी और छिटपुट बारिश से राहत मिल सकती है। मध्य प्रदेश में 15 जून के आसपास मानसून पहुंचने का अनुमान है।

Weather Update: जानिए कहां तक पहुंचा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पश्चिम बंगाल तक पहुंच चुका है। अब मुंबई में इसका इंतजार हो रहा है। यहीं से होते हुए यह मध्य प्रदेश पहुंचता है। अभी मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड के अधिकतर हिस्सों में मानसूनी बारिश हो रही है। 10 जून तक मुंबई में झमाझम शुरू हो सकती है। मायानगरी में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम विभाग इसे प्री-मानसून बारिश बता रहा है।

इन राज्यों में अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं

स्काईमेट वेदर के अनुसार, मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में फिर से लू से लेकर भीषण लू की स्थिति की चेतावनी दी गई है। वहीं, विदर्भ और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। पिछले कुछ दिनों में भी मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण गर्मी तक जारी रही। जबकि यह स्थिति विदर्भ और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के एक या दो हिस्सों में दिखाई दे रही थी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

Published

on

By

 

आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर  है।

तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद पेट्रोल के दामों में अधिकतम नौ रुपये और डीजल के दामों में सात रुपये की कमी आई है।

आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर  है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर है।

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़11 mins ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़4 hours ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

छत्तीसगढ़1 day ago

today weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…

    Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है और सही गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इससे...

छत्तीसगढ़4 days ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    प्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • जॉब5 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब5 days ago

    रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

  • जॉब6 days ago

    यहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब5 days ago

    पंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..