Connect with us

अब टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा लंबा जाम, छग में शुरू हुआ यह सिस्टम

Published

on

रायपुर छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा पर यात्रियों को अब अपनी बारी का इंतजार कर समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। एनएचएआई ने टोल प्लाजा पूरी तरह से कैशलेस करने जा रहा है। शनिवार दो नवंबर को इसका ट्रायल होगा। ट्रायल के बाद इसे एक दिसंबर से सभी टोल प्लाजा पर लागू कर दिया जाएगा। यात्रियों की समस्या को देखते हुए टोल प्लाजा पर फास्टैग ईटीसी लगा दिया गया है। यात्री फास्टैग की चिप खरीदकर बिना रुके टोल प्लाजा क्रास कर सकेंगे। चिप सीधे वाहन मालिक के खाते से जुड़ी रहेगी। खाते से खुद-ब-खुद पैसा कट जाएगा।

ज्ञात हो कि 14 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय राज्य प्राधिकरण मंत्री ने अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक के बाद प्रदेश में स्थित सभी टोल प्लाजा को कैशलेस करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी थी। प्रदेश के सभी टोल प्लाजा, जिसमें ढाख टोल प्लाजा, दुमदुमा नाका, ठाकुर टोल प्लाजा, लाखौली टोल प्लाजा, छुई पाली टोल प्लाजा में शनिवार को ट्रायल लिया जाएगा। टोल प्लाजा को कैशलेस और परेशानी रहित बनाने के लिए एनएचएआई द्वारा सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग ईटीसी लगा दिया गया है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

PM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…

Published

on

Pm Kisan Tractor Scheme 2022 Online Apply: देश में किसानों की स्थिति को सुधारने और उनको आर्थिक सुरक्षा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम PM Kisan Tractor Yojana है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार द्वारा 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है।

आज के इस दौर में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कृषि उपकरणों की कीमतों में भी काफी इजाफा हुआ है। कृषि उपकरणों की कीमतों में वृद्धि होने से किसानों के लिए उन्हें खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में इसका सीधा असर कृषि पैदावार पर पड़ रहा है। खेती करने के लिए ट्रैक्टर काफी जरूरी उपकरण है।

जुताई से लेकर दूसरे कई कामों में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में सरकार द्वारा दी जा रही ये सब्सिडी किसानों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है।

इसी कड़ी में आज हम आपको पीएम किसान ट्रैक्टर योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि कैसे किसान ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही इस सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं? इस योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर खरीदते समय आधा पैसा किसानों को देना होगा। वहीं आधा पैसा सरकार देगी। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें भी किसानों को ट्रैक्टर खरीदते समय 20 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करा रही हैं।

अगर आप खेती करने के लिए ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं और सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हर एक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाए हैं।

अगर आप पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना में आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो आदी चीजों की जरूरत होगी।

Continue Reading

देश - दुनिया

SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

Published

on

 

Free Silai Machine Yojana: देश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम फ्री सिलाई मशीन योजना है। योजना के अंतर्गत देशभर की महिलाओं को सरकार मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस स्कीम का उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ाना और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। इस योजना को खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें जीवन में किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आवेदन फॉर्म को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस स्थिति में आपके रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जा सकता है।

आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
अगर आप फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करते हैं। इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपने आवेदन के साथ उन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी अटैच करना है, जिनकी आवश्यकता है। अगर आवेदन करते समय आप मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अटैच नहीं करते। इस स्थिति में आपके आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करते समय आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म ध्यानपूर्वक फिल करके उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होता है

Continue Reading

ज्योतिष

VASTU TIPS: पूजास्थल पर भूलकर भी नही रखे इन चीजो को.. नही तो भगवान हो सकते है रुष्ट, आज ही दूर करे इन्हे…

Published

on

 

 

Vastu Tips For Home Temple: पूजास्थल में ऐसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, जो किसी भी प्रकार की नेगेटिविटी का कारण बने. हालांकि कई बार अनजाने में पूजा स्थल में ऐसी चीजें रख देते हैं, जो हमारे घर की सुख-समृद्धि में बाधा डाल सकती हैं.  सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्‍व बताया गया है. यही वजह है कि हिंदू परिवार में हर घर में पूजा स्थल या मंदिर जरूर बने होते हैं. मान्यता है कि रोजाना पूजा-पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आती है. शास्त्रों में पूजाघर में वस्‍तुओं को लेकर कुछ विशेष नियम भी बताए गए हैं, जिसका पालन करना अनिवार्य होता है. मान्यता है कि पूजास्थल में ऐसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, जो किसी भी प्रकार की नेगेटिविटी का कारण बने. हालांकि कई बार अनजाने में पूजा स्थल में ऐसी चीजें रख देते हैं, जो हमारे घर की सुख-समृद्धि में बाधा डाल सकती हैं.

1. पूजा स्थल में ना रखें भगवान के रौद्र रूप की तस्वीर 
अगर आपके पूजास्थल में भगवान के रौद्र रूप की तस्वीर या मूर्ति है, तो तुरंत उसे हटा दें. ऐसी तस्वीरें अशुभ और अनिष्टकारी मानी जाती हैं. पूजास्थल में ऐसी तस्वीर या मूर्ति रखें, जिसमें भगवान मुस्कुराते हुए या आशीर्वाद देते हुए दिखें. खासकर हनुमान जी के रौद्र रूप की तस्वीर और भगवान शिव के नटराज रूप की मूर्ति पूजास्थल से तुरंत हटा दें.

2. एक से ज्यादा शंख न रखें 
शास्त्रों के मुताबिक, पूजास्थल में शंख रखना और उसे बजाना बेहद शुभ माना जाता है. इससे घर में सकरात्मकता और सुख-समृद्धि आती है. अगर आपके पूजा घर में एक ही शंख रखना चाहिए. एक से ज्यादा शंख रखना अशुभ माना जाता है. अगर आपके पूजा घर में भी एक से ज्यादा शंख रखे हैं, तो एक को हटाकर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें.

3. खण्डित मूर्तियां 
अगर आपके पूजा घर में कोई ऐसी मूर्ति है, जो टूटी या चिटकी हुई है तो उसे तुरंत हटा दें. इसके अलावा कटी-फटी धार्मिक पुस्तकें भी नहीं रखनी चाहिए.

4. एक से ज्यादा मूर्तियां
घर के पूजास्थल में भगवान गणेश या किसी दूसरे देवी-देवता की एक से ज्यादा मूर्तियां भूलकर भी ना रखें. ऐसा करने से घर में अशांति आती है. बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं. इसके अलावा अंगूठे के आकार से बड़ा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

5. बासी फूल 
भगवान को फूल अर्पित करने से विशेष कृपा बरसती है. ऐसे में कभी भी सूखे और बासी फूल ना तो भगवान को अर्पित करें ना ही घर के मंदिर रखें. बासी फूलों बहते पानी में प्रवाहित कर दें. आप चाहें तो किसी जगह साफ मिट्टी में या घरों के गमलो में डाल सकते हैं. वास्तुशास्‍त्र के अनुसार पूजा स्थल में कोई भारी वस्‍तु या कबाड़ रखने से बचना चाहिए. इससे घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का वास होता है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़24 hours ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़2 days ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

छत्तीसगढ़6 days ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़1 week ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

  • जॉब6 days ago

    स्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto5 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • जॉब6 days ago

    पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..

  • Knowledge6 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • देश - दुनिया6 days ago

    असम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….

  • जॉब5 days ago

    यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • देश6 days ago

    PM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…

  • देश - दुनिया5 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…