छत्तीसगढ़
CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…
भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बहनें घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं। अभी तक खुदकुशी का कारण सामने नहीं आ सका है। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।
नेवई थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि डुमरडीह की रहने वाली प्रियंका बांधे (18) और उसकी 16 साल की चचेरी बहन ने गुरुवार दोपहर मरोदा ओवर ब्रिज से छलांग लगा दी है। प्रियंका शासकीय कॉलेज उतई में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छोटी बहन 10वीं की छात्रा है। दोनों बहने बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं।
आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी
वहां से दोनों मैत्री गार्डन चली गईं। वहां से दोनों बस से लौटते समय मरोदा ओवर ब्रिज पर उतर गईं। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता दोनों साथ ही ब्रिज से नीचे कूद गईं। दोनों को कूदते देख आसपास के दुकान वाले उन्हें बचाने दौड़े। इसके बाद 112 में कॉल करके सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।
छोटी बहन की रीढ़ की हड्डी टूटी, अंदरुनी चोट भी
छोटी बहन की रीढ़ की हड्डी टूटने और अंदरुनी चोट आने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है। नेवई टीआई का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। खुदकुशी के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। छोटी बहन के बोलने की स्थिति में आने पर ही सही कारण पता चल पाएगा।
छत्तीसगढ़
CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में करीब 15 से 20 छात्राएं घायल हुई हैं। सभी छात्राओं को जगदलपुर के महारानी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, बस में करीब 25 से 30 छात्राएं बैठी थीं, जो डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से नाइट शिफ्ट पूरी कर खमार गांव नर्सिंग हॉस्टल लौट रहीं थीं। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर-ओडिशा मुख्यमार्ग पर स्थित एक ढाबा के पास हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से मुर्गियों से भरी एक पिकअप आ रही थी, जिसकी रफ्तार काफी ज्यादा थी। टर्निंग पॉइंट में पिकअप को बचाने के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में चालक समेत बस में सवार छात्राएं घायल हुई हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही नगरनार थाना के जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने एंबुलेंस से सभी घायलों को महारानी अस्पताल भिजवाया है। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की माने तो सभी घायलों की स्थित अभी ठीक हैं। हाथ, पैर, सिर में चोट आई हैं। जिनका उपचार चल रहा है।
छत्तीसगढ़
फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…
- Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें सरकार द्वारा मदद की जरूरत पड़ती है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही अपने-अपने स्तर पर गरीब वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इनमें आर्थिक मदद देने से लेकर बीमा कवर और स्वास्थ्य सेवाएं आदि शामिल होती हैं। इसी तरह देश में महिलाओं के लिए भी सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलती हैं, जिसमें से एक योजना है मुफ्त सिलाई मशीन योजना। सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है, मतलब आपको एक भी पैसा नहीं देना और आप योजना के तहत सिलाई मशीन मुफ्त में ले जा सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस योजना के लिए पात्रता क्या है और आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
दरअसल, सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और वो खुद का काम कर सके आदि। इसलिए उन्हें मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस योजना के तहत सरकार देश के हर राज्य में 50 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है।
ये दस्तावेज चाहिए
अगर आप इस मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करना चाहती हैं, तो आपको इसके लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, एक्टिव मोबाइल नंबर, विकलांग या विधवा होने पर संबंधित प्रमाण पत्र चाहिए। -
पात्रता क्या है?
अगर आपकी उम्र 20 से 40 साल के बीच है, आप श्रमिक महिला हैं, तो आपके पति की आय 12 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं आदि। इसके अलावा ग्रामीण और शहरी दोनों जगह की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
आवदेन करने का ये है तरीका:-स्टेप 1
आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाना है। फिर यहां पर आपको मुफ्त सिलाई मशीन वाले आवेदन पत्र को डाउनलोड करके भरना है।
स्टेप 2
भरे हुए फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेज और अपनी फोटो लगाकर आपको इसे संबंधित कार्यालय में जमा करवाना है। इसके बाद आपका सत्यापन होगा और सही पाए जाने पर आपको सिलाई मशीन दे दी जाएगी।
छत्तीसगढ़
CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान ऐसे भी लगा सकते हैं कि दिन डूबने के आधा-घंटा बाद भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। मंगलवार को मुंगेली में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहर बाद यह प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। रायपुर में मंगलवार को सूर्योदय सुबह 5.21 बजे हुआ। इससे ठीक पहले यहां का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। यह जून महीने के औसत न्यूनतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। सूरज के आसमान पर चढ़ आने के साथ तीखी धूप ने एकदम से हवा का तापमान बढ़ा दिया। दोपहर 12 बजे तक तापमान 10 डिग्री तक बढ़ चुका था। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद 2.30 से 3 बजे के बीच गर्मी अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गई। मौसम विभाग ने रायपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मंगलवार को शाम 6.44 बजे सूर्यास्त हुआ। तब तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक था।
शाम को 7 बजे इसे 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के 12 बजे का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं सुबह 5 बजे तक मौसम 30.5 डिग्री सेल्सियस तक ही ठंडा हो पाया। इस तरह सुबह 5 बजे के प्रस्थान बिंदु से दोपहर बाद 3 बजे तक के बीच मौसम 15 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो जा रहा है। दोपहर में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गई तो करीब 5-6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा भी मुसीबत बढ़ा गई। गर्म हवा के थपेड़ों ने खुले में चल रहे अथवा काम कर रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
छत्तीसगढ़ में हर एक-दो साल में यही ट्रेंड
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हर एक-दो साल के अंतराल में गर्मी और लू का यही ट्रेंड रहता है। 2021 में जून के शुरुआत से पहले ही प्री मानसून की बारिश हो रही थी। इसकी वजह से मानसून से पहले मौसम इतना गर्म नहीं हुआ। 2020 में भी जून का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं गया। लेकिन 2019 में रायपुर ने भीषण गर्मी झेली। उस साल 6 जून को ही तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो गया था। 2018 और 2017 में भी जून का अधिकतम 41 और 43 डिग्री तक ही रहा। लेकिन 2016 में चार जून को 44.1 डिग्री तापमान पहुंच चुका था। पिछले साल तक जून में छत्तीसगढ़ का रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस साल चार जून को मुंगेली 47.6 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो गया।
मंगलवार को प्रदेश के शहरों में ऐसा रहा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को 47 डिग्री सेल्सियस के साथ मुंगेली सबसे गर्म स्थान रहा। उसके बाद 46.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बलौदा बाजार दूसरे स्थान पर रहा। धमतरी में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री और रायपुर 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजनांदगाव में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। यह शहर सामान्य से 6 डिग्री तक अधिक गर्म रहा। बिलासपुर में 44.4, पेण्ड्रा रोड में 42.9 और अंबिकापुर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और जगदलपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने आज से तापमान गिरने की संभावना जताई है
मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से रायलसीमा तक, 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक बिहार, पश्चिम बंगाल के उप हिमालय क्षेत्र, सिक्किम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से 8 जून को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है।
भीषण गर्मी की वजह से सेहत पर भी संकट
शासकीय आयुर्वेद कॉलेज, रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला का कहना है, गर्मियों में सूर्य की तपिश बढ़ गई है। ऐसे में लोगों में डिहाइड्रेशन, थकान, घबराहट और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इस मौसम में लू लगने के साथ ही दूषित जल या भोजन से पेट से संबंधित अनेक रोग जैसे उल्टी, दस्त, डायरिया, पीलिया और टायफाइड होने की संभावना रहती है। सूर्य की तेज किरणों के कारण चेहरे और शरीर में सन-बर्न होने तथा त्वचा से संबंधित अन्य रोग होने का खतरा होता है।
लू से बचाव के लिए यह करना चाहिए
डॉ. संजय शुक्ला बताते हैं, चूंकि इस मौसम में लू लगने की ज्यादा संभावना रहती है, इसलिए यथासंभव ठंडी जगह पर रहना चाहिए। धूप में निकलने के पहले संतुलित और सुपाच्य भोजन तथा पर्याप्त पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। गर्म लू से बचाव के लिए शरीर, सिर, कान आदि को सूती कपड़े से ढांक लें। वहीं सूर्योदय से पहले पैदल चलना, हल्का व्यायाम, योगाभ्यास और तैराकी इत्यादि करना चाहिए।
लू से बचाव में यह भी होंगे मददगार
डॉ. संजय शुक्ला ने बताया, शरीर में पानी एवं अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स मिनरल्स की मात्रा संतुलित रखने के लिए आयुर्वेद में हल्का, सुपाच्य, मधुर रस वाले स्वच्छ ठंडा या उबाले हुए तरल पेय पदार्थों के सेवन करने का निर्देश है। गर्मियों में पीसा जीरा और नमक मिलाकर मठा यानि छाछ, दही की लस्सी, दूध, कच्चे आम का जलजीरा, नींबू की शिकंजी या शरबत, घर में बनी ठंडाई, गन्ने का रस, बेल का शरबत, नारियल पानी, मौसमी एवं ताजे फलों का रस इत्यादि पीना चाहिए। भोजन में पुराने जौ, पुराने चावल, खिचड़ी, मूंग की दाल, गेहूं की रोटी, सत्तू, रायता, सब्जियों में चौलाई, करेला, बथुआ, मुनगा, परवल, भिंडी, तरोई, पुदीना, टमाटर, खीरा, ककड़ी, अदरक, प्याज, आंवला का मुरब्बा इत्यादि को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा तरबूज, खरबूज, मौसंबी, संतरा, अनार, शहतूत, आंवला इत्यादि का प्रयोग हितकारी है।
-
ज्योतिष7 days ago
Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब7 days ago
रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब7 days ago
कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब7 days ago
पंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days ago
लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days ago
STATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days ago
SBI में विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदन का अंतिम तिथि 7 जून…जल्द करें आवेदन
-
जॉब6 days ago
कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब4 days ago
भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days ago
मैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें की आवेदन की तिथि आज…
You must be logged in to post a comment Login