नेशनल लोक अदालत में 20 वर्ष पुराने प्रकरण के निराकरण से दोनों पक्ष हुये प्रसन्न “खुशियों की दास्तां”

लोक अदालत सस्ते और सच्चे न्याय के लिये एक सर्वोत्तम साधन है जिसमें न कोई पक्ष जीतता है और न ही कोई पक्ष हारता है। न्याय के प्रति बढ़ती श्रध्दा और विश्वास के कारण अब राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाने लगा है जिसमें पूरे देश में एक साथ लोक अदालत का आयोजन कर आपसी राजीनामा से प्रकरणों का निपटारा किया जाता है। छिन्दवाड़ा जिला न्यायालय परिसर में आज 14 दिसंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ब्रजेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गनिर्देशन में संपन्न नेशनल लोक अदालत में 20 वर्ष पुराने एक प्रकरण का निराकरण हुआ। इस प्रकरण के निराकरण से दोनों पक्षों में प्रसन्न्ता है और उन्होंने न्यायालय के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर हर्ष व्याप्त है कि उनके मन के मुताबिक उन्हें न्याय मिल गया है।
नेशनल लोक अदालत में खंडपीठ क्रमांक-6 के न्यायिक सदस्य और पीठासीन अधिकारी श्री विनोद कुमार शर्मा और सदस्य श्रीमती निर्मला कुशवाह की पीठ में सिविल निष्पादन क्रमांक-170/1996 पंजाब नेशनल बैंक विरूध्द तामसिंह एवं अन्य का प्रकरण निराकरण के लिये रखा गया। प्रकरण में ऋणी श्री तामसिंह और उसके परिजनों द्वारा पंजाब नेशनल बैंक की जिले की तहसील छिन्दवाडा की शाखा सांवरी में भूमि को बंधक रख ऋण लिया गया था। इस प्रकरण में न्यायालय द्वारा 4 मई 1999 को निर्णय घोषित कर पंजाब नेशनल बैंक के पक्ष में डिक्री पारित की गई थी और यह डिक्री वर्ष 1999 से पंचम अपर जिला न्यायाधीश छिन्दवाड़ा के न्यायालय में लंबित थी जिसे नेशनल लोक अदालत के समक्ष रखा गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और अपर जिला न्यायाधीश श्री विजय सिंह कावछा तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सोमनाथ राय ने बताया कि लोक अदालत की समझाईश से उभय पक्ष के मध्य आपसी राजीनामा से समझौता हुआ और निर्णित ऋणी श्री तामसिंह द्वारा बैंक को 4 लाख 25 हजार रूपये की राशि अदा की गई। इस समझौता कार्यवाही में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा सांवरी के प्रबंधक श्री अंचित कुमार और उनके अधिवक्ता श्री एम.एन.अल्डक तथा निर्णित ऋणी श्री तामसिंह और उनके अधिवक्ता श्री हरिओम बागरे की उपस्थिति में यह समझौता हुआ। आपसी समझौते से प्रकरण का निराकरण होने पर दोनों पक्ष अब संतुष्ट हैं।


Tech & Auto
देश में लॉन्च होने वाली है सबसे सस्ते दामो में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर EaS-E, जाने क्या है इसकी शुरवाती कीमत…

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप PMV इलेक्ट्रिक ने घोषणा की है कि वह EaS-E नामक एक इलेक्ट्रिक फोर व्हीकल लॉन्च करने जा रही है. इसकी कीमत काफी आकर्षक होगी और इसे अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. इसकी कीमत 4 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक होगी. यह इलेक्ट्रिक कार जुलाई में लॉन्च हो सकती है.
कार में चार दरवाजे हैं, लेकिन इसकी आगे और पीछे की तरफ एक-एक सीट है. इसका डिजाइन Citroen AMI और MG E200 की तरह लगता है. इसके फ्रंट में LED डे टाइम रनिंग लाइट्स की एक स्ट्रिप दी गई है , जबकि सर्कुलर हेडलैम्प्स बम्पर पर नीचे की ओर दिया गया है. इसमें कंपनी ने 13 इंच के पहियों का इस्तेमाल किया है.
दैनिक उपयोग के लिए किया गया है डिजाइन
EaS-E पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ‘स्मार्ट माइक्रो कार’ है जिसे दैनिक उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है. EaS-E 2 सीटर की कीमत 4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है. फिलहाल टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक व्हीकल सबसे सस्ती फॉर व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है.
EaS-E के फीचर्स
कार में रिमोट पार्किंग असिस्ट, रिमोट की कनेक्टिविटी, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है. इसके साथ ही कार में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ओटीए अपडेट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट कीलेस एंट्री, पावर विंडोज, इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड मिरर्स, रियर व्यू कैमरा और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें एक बड़ा ग्लास एरिया और मल्टी-स्पोक अलॉय दिए गए हैं, हालांकि यह केवल टू-सीटर है. पीछे की तरफ इसमें LED टेललैंप्स दिए गए हैं. स्पेक्स के तौर पर PMV EaS-E में 10 kWh लीथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी के साथ 15 kW (20 bhp) PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा रहा है. इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है.
हैंड फ्री ड्राइविंग
इसका व्हीलबेस 2,087 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी होगा. ट्रेफिक में हैंड फ्री ड्राइविंग के लिए कार में EaS-E mode भी है. इस मोड में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल आपको 20 किमी प्रति घंटे तक ‘+’ बटन के साथ आगे बढ़ने और ‘-‘ बटन के साथ ब्रेक लगाने की अनुमति देगा. यह सिल्वर, व्हाइट, ग्रीन, रेड, ऑरेंज, ब्लैक, ब्लू, येलो, और ब्राउन कलर के ऑप्शन में मौजूद है.
जरा हटके खबर
WORLD RICHEST VILLAGE: दुनिया का एक ऐसा गाँव जहां हर शख्स है अमीर, आइये देखते है कौन सा है वो गाँव….

World’s Richest Village: दुनिया में कई ऐसी अनोखी जगहे हैं जिनके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। दुनिया में एक ऐसा गांव है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। गांव का नाम सुनते ही गांव की कच्ची सड़कें, कच्चे मकान और खेतों की तस्वीरें हमें नजर आने लगती है। लेकिन अब गांवों की हालत काफी सुधर गई है और बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। लेकिन दुनिया में एक गांव है जहां पर लोग लाखों में कमाई करते हैं और उनके पास आलीशान मकान है। इस गांव ने बड़े-बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है।
माना जाता है कि दुनिया का सबसे अमीर गांव है।
यह गांव चीन के जियांगसू राज्य में स्थित है जिसका नाम वाक्शी है। इस गांव को चीन का सबसे अमीर गांव कहा जाता था। बताया जाता है कि इस गांव के रहने वालों की लाइफस्टाइल ने शहरों में रहने वाले बड़े-बड़े रईसों को पीछे छोड़ दिया है।
आइए जानते हैं इस गांव के बारे में…
चीन के इस गांव में आपको किसी भी देश की राजधानी की तरह सुविधाएं मिल सकती हैं। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस गांव की सुविधाओं को देखकर लोग सुपर विलेज भी कहते हैं। इस गांव में स्काईस्कैपर है जो 72 मंजिला हैं। इसके साथ ही यहां पर हेलीकॉप्टर टेक्सिस, थीम पार्क और लग्जरी विला भी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव के 2,000 निवासियों में से हर शख्स के पास 1 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा है। यहां पर हर कोई एक विला में रहता है और सभी के पास लक्जरी कारें शामिल हैं। इस गांव में करीब दो हजार लोग रहते हैं।
यहां पर लोग लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
चीन के वाक्शी गांव में स्टील और शिपिंग जैसी प्रमुख कंपनियां हैं, गांव को ज्यादातर घर एक जैसे बने हैं। ये आलीशन घर देखने में किसी होटल से कम नहीं लगते हैं। इस गांव की सड़कें लोगों को आकर्षित करती हैं। पहले यह गांव कभी गरीब था। कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय सचिव वू रेनाबो को इस गांव को इस कामयाबी के शिखर तक पहुंचाने का श्रेय जाता है। चीन का वाक्शी गांव एक कृषि प्रधान देश हैं, लेकिन किसानों के एक आइडिया ने इसे दुनिया के अमीर गांवों में शामिल करा दिया। मीडिया रिपोर्ट में इस गावों को 60 के दशक में बसाया गया था। यहां पर सभी लोग सामूहिक खेती करने लगे। गांव में लौह और इस्पात उद्योग भी लगाए गए। 21वीं सदी की शुरुआत तक यहां 100 से अधिक कंपनियां हो गईं। इनमें लोहा, इस्पात और तंबाकू के कारोबार से संबंधित कंपनियां थीं।
Tech & Auto
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है।
छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं।
यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी।
कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoMINISTRY OF DEFENCE में जेआरएफ और साइंटिस्ट की पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उमीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए





























You must be logged in to post a comment Login