Tech & Auto
TVS NTorq इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ बेहद सस्ता, जानें कीमत और एडवांस फीचर्स…

टीवीएस का NTorq 125 इलेक्ट्रिक स्कूटर अब बेहद सस्ता हो गया है. कंपनी ने टॉप मॉडल XT वेरिएंट की कीमत कम कर दी है. स्कूटर को पहले 1.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया था. अब इसकी कीमत घटाकर 97,061 रुपये (एक्स-शोरूम) कर दी गई है.NTorq के XT वेरिएंट पर लगभग 5,000 की कमी की गई है. यह स्कूटर का सबसे महंगा वेरिएंट है. इससे कंपनी को ज्यादा खरीदारों को आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी, क्योंकि इसने एक्सटी और रेस एक्सपी ट्रिम के बीच के अंतर को कम कर दिया है, जो घटकर 8,000 रुपये हो गया है.
एडवांस फीचर्स
NTorq XT टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट होने के कारण यह काफी अच्छे फीचर्स के साथ आता है. इनमें से सबसे खास इसका डुअल-स्क्रीन सेटअप शामिल है, जिसमें एक LCD और एक TFT स्क्रीन मिलती है. इसके अलावा इसमें कंपनी का पेटेंट TVS का SmartXonnect सिस्टम भी शामिल है, जो ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है. स्कूटर में स्मार्टएक्सटॉक और स्मार्टएक्सट्रैक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इसमें वॉइस कमांड के जरिए मौसम, समाचार, क्रिकेट, सोशल मीडिया आदि से संबंधित सूचनाएं मिलती हैं.
स्कूटर का इंजन
Ntorq 125 XT का बॉडी वर्क अन्य ट्रिम्स की तरह है. हालांकि, इसमें स्नैज़ी ग्राफिक्स के साथ एक नई और डेडीकेटेड नियॉन ग्रीन पेंट स्कीम मिलती है. इसके इंजन की बात करें तो स्कूटर 124.8 सीसी, तीन-वाल्व के साथ आता है. एयर-कूल्ड, रेस-ट्यून फ्यूल इंजेक्शन (RT-Fi) इंजन जो 7,000 rpm पर 6.9 kW की पावर और 5,500 rpm पर 10.5 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है.
TVS का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube में भी काफी अच्छे फीचर्स मिलते हैं. बढ़ती पेट्रोल की कीमतों के दौर में ये स्कूटर भी खरीदने के लिए बिल्कुल सही है. इस स्कूटर के बेस वेरिएंट के साथ 3.04 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जबकि टॉप-स्पेक ST ट्रिम में 4.56 kWh यूनिट मिलती है. टीवीएस का दावा है कि बेस वेरिएंट 100 किमी की रेंज दे सकता है और टॉप-स्पेक फुल चार्ज पर 145 किमी तक जा सकता है. टॉप मॉडल पोर्टेबल चार्जर से अपनी बैटरी क्षमता का 80 प्रतिशत 5 घंटे से भी कम समय में चार्ज कर सकता है.

Tech & Auto
paytm यूजर्स के लिए बढ़ी खबर, अब paytm से रिचार्ज करना हुआ महंगा…

पेटीएम के मुताबिक यह चार्ज प्लेटफॉर्म चार्ज के रूप में लिया जा रहा है। यहां एक बात ध्यान देने वाली यह है कि एक्स्ट्रा चार्ज आपसे तभी लिया जाएगा जब आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करेंगे।
कुछ महीने पहले फोनपे ने मोबाइल रिचार्ज पर सर्विस चार्ज के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज लेने का एलान किया था जिसका ग्राहकों ने काफी विरोध किया था और अब Paytm ने भी मोबाइल रिचार्ज पर एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया है। यदि आप Paytm से मोबाइल रिचार्ज करते हैं तो आपको 1 रुपये से लेकर 6 रुपये तक सर्विस चार्ज देना पड़ सकता है। सर्विस चार्ज की वास्तविक राशि आपके रिचार्ज की राशि पर निर्भर करती है।
1-6 रुपये तक का एक्स्ट्रा चार्ज पेटीएम के जरिए होने वाले सभी तरह के पेमेंट मोड पर लागू होगा। यदि आप पेटीएम से यूपीआई पेमेंट भी करते हैं तो भी आपसे चार्ज वसूला जा सकता है। ट्विटर पर कई यूजर्स ने इसे लेकर विरोध भी दर्ज किया है। पेटीएम के मुताबिक यह चार्ज प्लेटफॉर्म चार्ज के रूप में लिया जा रहा है। यहां एक बात ध्यान देने वाली यह है कि एक्स्ट्रा चार्ज आपसे तभी लिया जाएगा जब आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2019 में पेटीएम ने कहा था कि वह किसी भी ग्राहक से कभी भी किसी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेगा। Paytm ने इस संबंध में ब्लॉग के लिंक के साथ एक ट्वीट भी किया था। ट्वीट तो आज भी मौजूद है लेकिन ब्लॉग का लिंक एक्सपायर हो गया है।
बता दें कि पिछले साल अक्तूबर में PhonePe ने आधिकारिक तौर पर कहा था कि वह अब मोबाइल रिचार्ज के लिए शुल्क लेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक 50 रुपये से अधिक के रिचार्ज पर 1 रुपये का चार्ज लगता, वहीं यदि आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करते हैं तो आपसे 2 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
Tech & Auto
कोई ट्रेक तो नही कर रहा है आपका मोबाइल नंबर करे एसे चेक..
आजकल लोगों को ऑनलाइन ट्रैक करना कोई बड़ी बात नहीं है। मार्केट में तो कई ऐसे एप्स हैं जिनकी मदद से लोग एक-दूसरे को उनकी इजाजत के साथ ट्रैक कर रहे हैं, लेकिन आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिनके दोस्त शिकायत करते होंगे कि तुम्हारा नंबर हमेशा बिजी आता है। कभी कॉल ही नहीं लगता। आज हम आपको 3 USSD कोड बता रहे हैं जिनकी मदद से आप यह पता कर सकते हैं कि कहीं आपका फोन ट्रैक तो नहीं हो रहा है?
अपने एंड्रॉयड फोन में इस कोड को डायल करके आप यह जान सकते हैं कि आपके मैसेज, कॉल या कोई और डाटा को कहीं दूसरी जगह डायवर्ट तो नहीं किया जा रहा है। अगर आपके कॉल कहीं डायवर्ट किया जा रहा होगा तो इस कोड की मदद से नंबर सहित पूरा डिटेल आपको मिल जाएगा। वह नंबर भी पता चल जाएगा जिस पर आपका कॉल डायवर्ट किया गया है।
कोड *#62#
कई बार आपका नंबर no-service या no-answer बोलता है। ऐसे में इस कोड को आप अपने फोन में डायल कर सकते हैं। इस कोड की मदद से आप जान सकते हैं कि आपका फोन किसी दूसरे नंबर पर री-डायरेक्ट किया गया है या नहीं। कई बार आपका नंबर ऑपरेटर के नंबर पर री-डायरेक्ट हो जाता है।
कोड ##002#
यह एंड्रॉयड फोन के लिए एक ऐसा कोड है जिसकी मदद से आप किसी भी फोन के सभी फॉरवर्डिंग को डी-एक्टिव कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका कॉल कहीं डायवर्ट हो रहा है तो आप इस कोड को डायल कर सकते हैं।
Tech & Auto
क्या आपका मोबाइल चोरी हो गया तो करे ये काम, मिनटों में मिल जायेगा आपका स्मार्टफोन..
![]()
How To Find Lost Mobile Phone: आज हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। मोबाइल फोन आने के बाद हमारी जिंदगी काफी बदल गई है। वहीं दूसरी तरफ अक्सर कई मर्तबा हमारा स्मार्टफोन या तो गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। वे अपने स्मार्टफोन को दोबारा पाने के लिए हर तरह के प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन का पता लगा सकते हैं। स्मार्टफोन चोरी या गुम होने की स्थिति में आपको बिना देर किए इस ट्रिक को फॉलो करना चाहिए। इस ट्रिक को फॉलो करने के बाद आपके गुम या चोरी हुए स्मार्टफोन के मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ये ट्रिक काफी आसान है। फोन का पता लगाने के लिए बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से –
फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में आपको बिना देर किए दूसरा डिवाइस लेना है। इसके बाद दूसरे डिवाइस में गूगल प्ले स्टोर से फाइंड माई डिवाइस एप डाउनलोड करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको फाइंड माई डिवाइस एप ओपन करके उसमें जीमेल आईडी को लॉगिन करना है, जो कि आपके चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन में लॉगिन थी।
अगर आपका चोरी या गुम हो चुका स्मार्टफोन और उसका जीपीएस ऑन हुआ। इस स्थिति में आप आसानी से अपने स्मार्टफोन को ट्रैक कर सकेंगे। वहीं अगर जिस व्यक्ति ने आपके स्मार्टफोन को चोरी करके उसमें कोई छेड़छाड़ की है।
ऐसे में आपके मोबाइल फोन के मिलने की संभावना काफी कम हो जाएगी। इस स्थिति में आपको तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में विजिट करना है।
पुलिस स्टेशन में विजिट करके आपको अपने चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन की रिपोर्ट लिखवानी होगी। इसके अलावा आपको अपने सिम कार्ड को भी ब्लॉक कराना है। स्मार्टफोन ट्रैक करने की ये ट्रिक केवल एंड्रॉयड मोबाइल फोन्स के लिए है
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब7 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoKIOCL में मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2.80 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब4 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…


















You must be logged in to post a comment Login