देश - दुनिया
ATAL PENSION YOJANA: इस योजना में 210 रुपये के निवेश में हर महीने मिलेगी इतने रूपये की पेंशन, इस तरह उठाए इसका लाभ…

Atal Pension Yojana: अपने भविष्य को सही दिशा और उसको सुरक्षित करने के लिए हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में कई लोग काफी पहले से निवेश शुरू कर देते हैं। आज के इस आधुनिक दौर में कई लोग म्यूचुअल फंड और स्टॉक में लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर निवेश कर रहे हैं। वहीं देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो सुरक्षित निवेश के विकल्प के रास्तों की तलाश करते हैं। अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां पर निवेश करने के बाद आपका भविष्य सुरक्षित हो जाए। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत सरकार की इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
अटल पेंशन योजना में निवेश करने के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। देश में बड़े पैमाने पर लोग सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम में निवेश कर रहे हैं। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है ऐसे में आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं जब आपकी आयु 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने अटल पेंशन योजना के तहत 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। ये एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना का उद्देश्य 60 की उम्र के बाद निवेशकर्ता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
अगर आप भी इस स्कीम में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, स्थायी पते का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसके अलावा आपका आधार कार्ड भी बैंक से लिंक होना जरूरी है।
अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर विजिट करना है। यहां आप एपीवाई एप्लीकेशन पर क्लिक करके योजना में आवेदन कर सकते हैं।

देश - दुनिया
AIIMS में दी चेतवानी: MOMOS खाने से हुई मौत, जाने क्यों? पढ़े पूरी खबर….

आज के समय में मोमोज किसको पसंद नहीं है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ये पसंदीदा स्ट्रीट फूड बन गया है। लोग इसे बड़े ही चाव के साथ खाते है। मोमोज की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह जानलेवा साबित हो रहा है। इसकी पुष्टि देश के सर्वाेच्च चिकित्सा संस्थान ने की है। नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञों ने दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में इसे वजह बताया है।
एम्स की रिपोर्ट के अनुसार करीब 50 साल के एक व्यक्ति को मृत अवस्था में दक्षिण दिल्ली से एम्स लाया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि वह एक दुकान में खाना खा रहा था, तभी अचानक जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
शख्स की मौत के कारणों का पता करने पर पाया गया है कि यह मौत मोमोज (Momos) के कारण दम घुटने से हुई है। एम्स (AIIMS) के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कहा कि मोमोजकी सतह फिसलन भरी और मुलायम होती है और इसी वजह से ठीक से चबाए बिना निगलने पर दम घुटने से मौत हुई है।
यह मामला सामने आने के बाद एम्स ने ‘सावधानी के साथ मोमोज को निगलने’ की चेतावनी जारी की। विशेषज्ञों नें कहा है कि मोमोज की फिसलन के कारण उत्पन्न होने वालघुे टन से इस शख्स की मौत हुई है इसलिए मोमोज खाते समय लोगों को इसे अच्छे से चबाकर खाना चाहिए।
देश - दुनिया
काम की बात: इस दिन से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये पूरे नियम…

July New Rules: आने वाले जुलाई महीने से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। बदले हुए इन नियमों का सीधा असर आपके ऊपर होगा। बदलने जा रहे इन रूल्स के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आधार पैन लिंकिंग से लेकर डीएल बनवाने के तरीकों के नियमों में ये बदलाव 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं, तो 1 जुलाई के बाद से एटीएम और चेक से होने वाली लेन देन से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव हो रहा है। वहीं अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको दोगुना चार्ज देना होगा। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से –
आधार पैन लिंक चार्ज में बढ़ोत्तरी
अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको 500 की जगह 1 हजार रुपये के जुर्माने का भुगतान करना होगा। सीबीडीटी ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।
कटेगा दोगुना टीडीएस
आपको जल्द से जल्द इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको दोगुना टीडीएस भरना पड़ेगा। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है। वहीं जिन लोगों की टीडीएस की राशि 50 हजार या उससे अधिक है। अगर उन्होंने पिछले दो सालों से आईटीआर नहीं भरा है। इस स्थिति में 1 जुलाई से टीडीएस की दरें 10 से 15 प्रतिशत तक कटेगी। हालांकि, इससे पहले ये हिस्सेदारी 5 से 10 प्रतिशत थी।
एसबीआई से जुड़े इन नियमों में बदलाव
अगर आपका एसबीआई में बेसिक सेविंग डिपॉजिट अकाउंट है, तो आप केवल एक महीने में चार बार ही एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर आपको 15 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा। वहीं एसबीआई ग्राहक 10 चेक लीव का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आप 10 एक्स्ट्रा चेक लीव का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आपको 40 रुपये + जीएसटी देनी होगी।
RTO, TDS से जुड़े नियम, जानें डिटेल्स
देश - दुनिया
खुशखबरी: अब सरकार देने जा रही है सुकन्या समृद्धि निवेशकों बड़ी खुशखबरी…..

PPF, सुकन्या समृद्धि और NSC समेत तमाम स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश करने वालों निवेशकों को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। करीब दो साल बाद सरकार 30 जून को स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर 4.90 फीसदी कर दिया है। आगे भी महंगाई को काबू करने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की तैयारी है। RBI के बाद अधिकांश बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ऐसे में सरकार भी देशभर के स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेशकों करने वाले निवेशकों को खुशखबरी दे सकती है। सरकार 30 जून को स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर ब्याज दरों की समीक्षा करेगी। इसमें ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है।
अभी ब्याज दर निचले स्तर पर
कोरोना के बाद से सभी तरह के जमा पर निवेशकों को बहुत कम ब्याज मिल रहा है। सविंग अकाउंट पर बैंक 2.5% से लेकर 3% का ब्याज दे रहे हैं। वहीं, एक से तीन साल की एफडी 5.5%, पांच साल की एफडी 6.7% और पांच वर्ष की आरडी 5.8% ब्याज मिल रहा है। डाकघर में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर 7.4% की दर से ब्याज मिल रहा है। अभी पीपीएफ 7.1%, किसान विकास पत्र 6.9% और सुकन्या समृद्धि योजना 7.6% की दर से ब्याज निवेशकों को मिल रहा है।
बचत पर ब्याज बढ़ाना जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय आम लोगों को राहत देने के लिए बचत पर ब्याज बढ़ाना जरूरी है। कोरोना के बाद घटी आय के बीच उपभोक्ता आसमान छूती महंगाई से परेशान हैं। ऐसे में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज बढ़ाने का फैसला एक अच्छा कदम हो सकता है। इससे बैंकों के पास छोटी बचत योजनाओं में डिपॉजिट बढ़ेगा। इससे लिक्विडिटी बढ़ेगी और महंगाई को काबू करने में मदद भी मिलेगी।
-
Tech & Auto3 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष3 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष4 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब3 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
देश3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…






















You must be logged in to post a comment Login