Lifestyle
EYE CARE TIPS: आंखो में धुंधलेपन और जलन से है परेशान, करे ये छोटा से उपाये…

रोजमर्रा के जीवन में कई सारी एक्सेसरीज हमारे काम आती हैं। अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से हम इनका उपयोग करते हैं। चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस भी ऐसी ही एक एक्सेसरी हैं। इन दोनों का उपयोग आंखों की देखने की क्षमता को मजबूती देने या सुधारने के लिए किया जाता है। हालांकि आजकल बहुत खूबसूरत और स्टाइलिश चश्मे भी ट्रेंड में हैं, वही अक्सर लुक्स को थोड़ा और स्पेशल टच देने, ग्लैमरस रखने और सुविधा के लिहाज से कॉन्टैक्ट लेंसेस का उपयोग भी काफी किया जाता है।
चाहे चश्मे हों या कॉन्टैक्ट लेंस, उपयोग करने के साथ ही इनके रखरखाव पर भी ध्यान देना जरूरी है। अच्छी से अच्छी क्वालिटी के उत्पाद भी ध्यान न रखने से खराब तो होते ही हैं, इसका असर आपकी आंखों की सेहत पर भी पड़ सकता है। बहरहाल, कॉन्टैक्ट लेंसेस और चश्मे, दोनों के ही अपने फायदे भी हैं और नुकसान भी। इसलिए किसी की देखादेखी में कोई भी उत्पाद चुनने की जगह, चुनें वही जो आपकी सुविधा के लिहाज से बेस्ट हो। आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा बेहतर होगा?
कॉन्टैक्ट लेंसेस
पतली सी प्लास्टिक या कांच की एक डिस्क जो आपकी आंखों में सीधे लगाई जाती है। चश्मे आंखों से थोड़ी दूरी पर रहते हैं लेकिन कॉन्टैक्ट लेंस आंखों के भीतर लगाए जाते हैं। ये फैशन ट्रेंड को फॉलो करने के लिए भी प्रयोग में लाए जाते हैं और आंखों के नम्बर को सपोर्ट करने के लिए भी। मुख्यतः दो प्रकारों के लेंसेस उपयोग में लाये जाते हैं- सॉफ्ट और हार्ड। ज्यादातर प्लास्टिक से बने सॉफ्ट लेंसेस ही उपयोग में लाए लाते हैं।
हार्ड लेंसेस, सॉफ्ट लेंसेस की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं लेकिन ये आरामदायक कम होते हैं। एलर्जी की स्थिति में भी हार्ड लेंसेस अधिक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
इन बातों को रखें ध्यान में-
लेंसेस चाहे हार्ड हों या सॉफ्ट, अगर आंखों के नम्बर के हिसाब से आप इसे ले रहे हैं तो कोशिश करें कि पूरी जांच के बाद खरीदें।
कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों के लिए इंफेक्शन एक आम समस्या होती है। आंकड़े बताते हैं कि अमूमन हर 500 में से एक कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले व्यक्ति को आंखों के गम्भीर संक्रमण की आशंका हो सकती है। इसलिए इन्हें उपयोग करते समय साफ-सफाई और हाइजीन का पूरा ध्यान रखें। लगातार लेंसेस का प्रयोग ड्राय आइज या अधिक संवेदनशील आंखों की स्थिति बना सकता है। अपने डॉक्टर से इस संदर्भ में पूरी जानकारी लें और उनके बताए तरीकों का पालन करें।
चश्मे के बारे में जानिए
चश्मों के साथ सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनकी फ्रेम और कांच दोनों ही आंखों से कुछ दूरी पर होते हैं। इसलिए आंखों को सीधे नुकसान पहुंचने का खतरा कम हो जाता है। इतना ही नहीं फ्रेम से लेकर ग्लासेस के शेप और स्टाइल तक चुनने के लिए आपके पास ढेरों विकल्प होते हैं। अच्छी देखभाल करने पर चश्मे बहुत लंबे समय तक चलते भी हैं। ये लेंसेस की तुलना में सस्ते भी होते हैं। संक्रमण की आशंका इनमें कम से कम होती है।
इन बातों का रखें ध्यान
यदि आप लम्बे समय तक कम्प्यूटर पर काम करते हैं, धूप में रहते हैं या लंबी दूरी तक गाड़ी चलाते हैं, तो चश्मों में आपको इसके हिसाब से ग्लासेस आसानी से मिल सकते हैं। इनमें हानिकारक यूवी किरणों से लेकर कम्प्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली किरणों तक से बचाव हो सकता है। ये आंखों पर सीधे स्ट्रेन पड़ने और संक्रमण होने से भी रक्षा कर सकते हैं।
कई बार चश्मों की वजह से पेरिफेरल विज़न मतलब साइड में देखने की क्षमता बाधित भी हो सकती है।
आउटडोर या स्पोर्ट एक्टिविटी के लिहाज से अधिकांशतः चश्मे मुश्किल खड़ी करने वाले हो सकते हैं। कॉन्टैक्ट लेंस लगवाने के बाद डॉक्टर से साल में कम से कम 2 बार चैकअप जरूर करवाएं।चश्मे के लिए साल में एक बार चैकअप से भी काम चल जाएगा।
देखभाल की नियमित जरूरत चश्मे में भी होती है। इसपर पड़ने वाले स्क्रैच आदि आंखों की रौशनी पर बुरा असर डाल सकते हैं।

Lifestyle
Health Care Tips: बरसात के मौसम में भूलकर भी न खाए ये चीजे नही तो हो सकती है ये परेशनी….

बारिश के मौसम में बाहर का खाना खाने से कई परेशानियां हो सकती हैं। बाहर का ज्यादा खाने से त्वचा पर दाने निकलने लगता हैं। वहीं ऐसे में आपको पिंपल्स की भी समस्या हो सकती है। मानसून में आपको खाने-पीने को लेकर लापरवाही नहीं करना चाहिए। बारिश में आपनी त्वचा को हेल्दी रखना के लिए आपको इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए
ऑयली और मसालेदार खाना
बारिश में ज्यादा मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। ज्यादा मसाले शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं। जिससे चेहरे पर दाने निकल सकते हैं
नॉनवेज
बारिश में बाहर का खाना कम खाना चाहिए। नॉनवेज खाने से बचना चाहिए। नॉनवेज में ज्यादा मसाले डाले जाते हैं जो पेट में गर्मी पैदा कर सकते हैं।
जंक फूड
बारिश के मौसम में जंक फूड आपको बीमार कर सकता है। मानसून में खाने को पचाने में मुश्किल होती है। इसलिए बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए। इससे पेट या फिर त्वचा से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
चाय और कॉफी
बारिश में भले ही चाय कॉफी पीने का मन ज्यादा करता हो, लेकिन आपको सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करना चाहिए। ये गर्मी पैदा करता है
चटनी
जिन लोगों की ऑयली स्किन है उन्हें ज्यादा सॉस और चटनी भी नहीं खानी चाहिए। इस तरह के खाने से पेट में गर्मी बढ़ती है।
Lifestyle
Health Care Tips: मुनक्का के सेवन से दूर होते है पुरुषो के ये समस्या, जल्द करे इसे अपने डाइट करे शामिल…

Munakka Benefits For Male: मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, आयरन, फाइबर , कॉपर और पोटैशियम काफी अच्छी मात्रा में होता है. इसलिए मुनक्का का सेवन हर कोई कर सकता है. वहीं मुनक्का पुरुषों की कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करता है.वहीं बता दें रोजाना मुनक्का खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है. इसके साथ ही मुनक्का खाने से शरीर का एनर्जी लेवल भी बढ़ता है. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि मुनक्का किस तरह से पुरुषों के लिए फायदेमंद है.
मुनक्का के फायदे पुरुषों के लिए-
स्पर्म काउंट बढ़ाएं-
खराब लाइफस्टाइल का असर पुरुषों पर ज्यादा पड़ता है. इससे पुरुषों के स्पर्म की संख्या और गुणवत्ता में कमी आती है. इसका असर फर्टिलिटी पर भी पड़ता है. ऐसे में आप मुनक्का को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.बता दें मुनक्का स्पर्म काउंट बढ़ाने का अच्छा घरेलू उपाय है.
यौन दुर्बलता दूर करे-
आजकल अधिकतर पुरुष अपने यौन दुर्बलता के कारण परेशान हैं. इसका असर उनकी शादी-शुदा जिंदगी पर भी पड़ता है. अगर आप भी इससे परेशान हैं तो मुनक्का अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. मुनक्का में एमिनो एसिड होता है जो यौन दुर्बलता को दूर करता है. इसके लिए आप रात को सोते समय दूध के साथ मुनक्का ले सकते हैं.
शारीरिक कमजोरी दूर करें-
ज्यादातर पुरुष अपने कमजोर शरीर से परेशान हैं, इसके लिए वे या तो सप्लीमेंट लेते हैं या फिर तरह-तरह की फैंसी डाइट फॉलो करते हैं लेकिन आप चाहे तो कमजोरी दूर करने के लिए अपनी डाइट में मुनक्का खा सकते हैं. इसके लिए रोजाना मुनक्का वाला दूध पिएं.इसका रोजाना सेवन करने से आपका वजन भी बढ़ेगा.
मुनक्का खाने का तरीका-
1-मुनक्का के सभी गुणों को पाने के लिए इसे दूध के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद है. आप दूध में 10 12 मुनक्का उबाल लें. इसके बाद रात को सोने से एक घंटा पहले इस दूध को पी लें.
2-आप मुनक्का को रातभर पानी में भिगोकर रख दें. सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें. साथ ही मुनक्का भी खा लें.
Lifestyle
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिये अपनाये ये लाइफस्टाइल
दुनिया भर में इस बीमारी से लगभग 400 मिलियन लोग प्रभावित हैं। अपने जीवनशैली में इन उपायों को अपनाने और फ़ूड हैबिट में कुछ परिवर्तन कर आप डायबिटीज जैसे रोग को भी कण्ट्रोल में रख सकते हैं।
-
जॉब6 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
देश7 days agoपेंशनर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,नियमों में किया बदलाव;जानिये
-
जॉब5 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto5 days agoPOCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
मनोरंजन3 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर





















You must be logged in to post a comment Login