व्यापर
Amul के साथ कमाई का मौका!हर महीने होगी 5 लाख तक की फायदा,जानें स्टार्ट करने की ये तरीका…

क्या आप भी बिज़नेस पढ़े लिखे है और खुआ का बिज़नेस शुरू करने की इच्छा रखते है तो आज के बिज़नेस आईडिया में हम बात करेंगे बिज़नेस की जिसे आप आसानी से खोल सकते है तो चलिए जानते है इस बिज़नेस के बारे मेंअगर आप अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्योस्क की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसमें लगभग 2 लाख रुपये का निवेश करना होगा।
इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी के तौर पर 25 हजार रुपये, रिनोवेशन पर 1 लाख रुपये, इक्वीपमेंट पर 75 हजार रुपये का खर्च आता है।हर महीने लगभग 5 से 10 लाख रुपये की बिक्री हो सकती है. अमूल आउटलेट लेने पर कंपनी अमूल प्रोडक्ट्स के मिनिमम सेलिंग प्राइस यानी एमआरपी पर कमीशन देती है।
इसमें एक मिल्क पाउच पर 2.5 फीसदी, मिल्क प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी और आइसक्रीम पर 20 फीसदी कमीशन मिलता है।अमूल प्रोडक्ट्स पर कंपनी 10 फीसदी कमीशन।
अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी बेस्ड 50 फीसदी कमीशन मिलता है. वहीं, प्री-पैक्ड आइसक्रीम पर 20 फीसदी और अमूल प्रोडक्ट्स पर कंपनी 10 फीसदी कमीशन देती है।

व्यापर
डीजीसीए ने विस्तारा एयरलाइन पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना,पढ़िए पूरी ख़बर…

DGCA Fines : एयरलाइन रेग्युलेटर डीजीसीए ने विस्तारा एयरलाइन पर नियमों की अनदेखी को लेकर बड़ा जुर्माना लगाया है. डीजीसीए अधिकारी की तरफ से कहा गया कि नियमों के उल्लंघन से विमान में सवार यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था.एविएशन रेग्युलेटर डीजीसीए ने विस्तारा एयरलाइन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. डीजीसीए ने एयरलाइन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. विस्तारा के खिलाफ यह कार्रवाई इंदौर एयरपोर्ट पर पूरी तरह से प्रशिक्षित नहीं किए गए पायलट को प्लेन लैंड कराने की परमिशन देने के लिए की गई है.
नियमों का एक बड़ा उल्लंघन
अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि इस उड़ान के पहले अधिकारी के रूप में तैनात पायलट ने एक सिम्युलेटर में अपेक्षित प्रशिक्षण प्राप्त किए बिना विमान को इंदौर हवाईअड्डे पर उतारा था. अधिकारी ने कहा, ‘यह नियमों का एक बड़ा उल्लंघन था, जिससे विमान में सवार यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था.’
10 लाख का जुर्माना
नागर विमानन महिनिदेशालय ने इस मामले में विस्तारा एयरलाइन को दोषी मानते हुए उस पर 10 लाख का जुर्माना लगाने का फैसला किया है. हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि इस विमान ने कहां से उड़ान भरी थी और यह घटना कब घटी थी. किसी उड़ान के पहले अधिकारी के रूप में तैनात पायलट को पहले एक सिम्युलेटर में विमान उतारने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है.
उसके बाद ही वह यात्रियों के साथ विमान को उतारने के लिए परफेक्ट माना जाता है. इसके अलावा विमान के कैप्टन को भी सिम्युलेटर में ट्रेनिंग लेनी जरूरी होती है. अधिकारियों ने कहा कि कप्तान के अलावा विस्तारा की इंदौर उड़ान के प्रथम अधिकारी ने भी सिम्युलेटर में प्रशिक्षण नहीं लिया था. इसके बावजूद एयरलाइन ने प्रथम अधिकारी को हवाईअड्डे पर विमान उतारने की अनुमति दी थी.
व्यापर
SBI Home Loan पर ब्याज दरें होंगी कम,ग्राहकों के लिए खुशखबरी

SBI Home Loan Offer: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को 6.65 फीसदी की शुरुआती ब्याज पर होम लोन दे रहा है. ये होम लोन आपके क्रेडिट स्कोर से लिंक है, यानी आपका स्कोर जितना स्ट्रॉंग होगा आप उतना अधिक लोन ले सकेंगे.देश का सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है।
दरअसल, एसबीआई बहुत कम ब्याज दर पर लोन दे रहा है. बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगर कोई महिला लोन लेती है तो अन्य लाभों के अलावा वह रियायतों का लाभ भी उठा सकती हैं. यानी महिलाओं को कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा. आपको बता दें कि ये होम लोन क्रेडिट स्कोर से लिंक है, यानी आपका क्रेडिट स्कोर जितना अच्छा होगा आप उतना अधिक लोन ले सकेंगे।
जानकारी
एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकार देते हुए लिखा, ‘एसबीआई होम लोन के साथ अपने सपनों का घर पाएं. 18 साल से लेकर 70 साल उम्र तक के लोग लोन ले सकते हैं. एसबीआई के नियमित होम लोन में फ्लेक्सीपे, एनआरआई होम लोन, गैर-वेतनभोगियों को लोन, डिफरेंशियल ऑफरिंग, प्रिविलेज, शौर्य और अपना घर शामिल हैं.’
नियम व शर्तें
निवासी: भारतीय
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 70 वर्ष
लोन की समय सीमा: 30 साल
जानिए नई ब्याज दरें
भारतीय स्टेट बैंक 6.65 फीसदी वार्षिक दर से होम लोन दे रहा है.
जानिए क्या हैं फायदे
– इसमें कम ब्याज दर है.
– इसकी प्रोसेसिंग फीस कम है.
– इसमें कोई इनडायरेक्ट फीस नहीं
– इसके लिए कोई प्रीपेमेंट चार्ज नहीं
– इसमें कोई छिपा हुआ चार्ज नहीं
– 30 साल तक चुका सकते हैं लोन
– इसके तहत ओवरड्राफ्ट के रूप में भी मिल रहा है होम लोन
– महिला ग्राहकों के लिए ब्याज दर और होगी कम
व्यापर
खाद्य तेल सहित इन चीजों की क़ीमत में होगी गिरावट…मिलेगी राहत

इंडोनेशिया द्वारा कमोडिटी पर निर्यात प्रतिबंध हटाने के बाद सोमवार को भेजी गई खेप इस सप्ताह के अंत तक भारत पहुंच जाएगी और 15 जून तक खुदरा बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
सरकार की ओर से खाद्य तेल की कीमतों पर अंकुश की तैयारी के बीच इंडोनेशिया से बड़ी मात्रा में पॉम तेल आने से जल्द ही इनकी कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है। तेल व्यापारियों का कहना है कि देश में खाद्य तेलों की उपलब्धता में सुधार होगा और आने वाले हफ्तों में उनकी कीमतों में कमी आ सकती है क्योंकि इंडोनेशिया ने भारत को दो लाख टन कच्चा पाम तेल भेज दिया है।उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि इंडोनेशिया द्वारा कमोडिटी पर निर्यात प्रतिबंध हटाने के बाद सोमवार को भेजी गई खेप इस सप्ताह के अंत तक भारत पहुंच जाएगी और 15 जून तक खुदरा बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
ऐसे में कीमतों में गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को 15 जून के बाद मिलना शुरू हो जाएगा। घरेलू खाना पकाने के तेल की कीमतों में वृद्धि से चिंतित, इंडोनेशिया ने 28 अप्रैल को पॉम के तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
बाद इंडोनेशिया ने प्रतिबंध 23 मई को समाप्त कर दिया। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि हाल के हफ्तों में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सभी प्रकार के खाद्य तेलों की कीमतों में नरमी आई है, लेकिन जब से भारतीय रुपये में गिरावट आई है, उपभोक्ताओं को कीमतों में नरमी का लाभ नहीं मिल पाया है। उद्योग का उम्मीद है कि आपूर्ति बढ़ने से 2022-23 की दूसरी छमाही में पाम तेल की कीमतों में क्रमिक रूप से कमी आने लगेगी। भारत लगभग 1.3 टन खाद्य तेलों का आयात करता है, जिनमें से लगभग 85 लाख टन पाम तेल है। इसमें से लगभग 45 फीसदी पाम तेल इंडोनेशिया से और बाकी मलेशिया से आता है।
साबुन-शैंपू के दाम घटेंगे
पॉम ऑयल का इस्तेमाल खाने के साथ साबुन और शैंपू जैसे सौंदर्य प्रसाधनों में भी बड़ी मात्रा में होता है। ऐसे में यदि पॉम ऑयल की कीमत में गिरावट आती है तो इन उत्पादों के दाम घटने में तय हैं। हाल के दिनों में कई एफएमसीजी कंपनियों ने लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में इजाफा किया था।
बिस्कुट और चॉकलेट सस्ते होंगे
बिस्कुट और चॉकलेट के साथ चिप्स और अन्य पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में भी पॉम ऑयल का इस्तेमाल होता है। इन उत्पादों के दाम पिछले एक साल में 25 से 30 फीसदी तक बढ़े हैं। कई कंपनियां फिर से सात से 10 फीसदी दाम बढ़ाने की तैयारी कर रहीं थीं। लेकिन पॉम ऑयल सस्ते होने से उन्हें उत्पादों के दाम कम करने पड़ेंगे।
घर की पेंटिंग की लागत घटेगी
पिछले दिनों उद्योग जगत ने पॉम ऑयल का पेंट निर्माण में इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई थी। पॉम तेल का पेंट उद्योग में 23 फीसदी इस्तेमाल होता है। कीमतों पर अंकुश के लिए पेंट क्षेत्र में इसका इस्तेमाल घटाने की मांग हो रही थी। हालांकि, अब आयात शुल्क घटने और इंडोनेशिया से सस्ते पॉम तेल के आयात से पेंट उद्योग की लागत भी घटेगी। इससे पेंट की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष7 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष7 days agoVastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoमैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS: उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखे ये चीजे नही तो घरो में उत्पन्न हो सकते है ये तमाम परेशानी…
-
जॉब4 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..




























You must be logged in to post a comment Login