देश - दुनिया
एकलव्य बालिका छात्रावास के 19 बालिकाएं हुई बीमार, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

नक्सल प्रभावित जिले श्यामपुर के एकलव्य बालिका छात्रावास श्यामपुर में रहने वाली 19 बालिकाओं की एक साथ तबीयत खराब होने से हड़कंप मच गया है। सभी को सर्दी खांसी जुकाम की शिकायत को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कहा जा रहा है कि बीमार छात्र से संपर्क में आने के बाद एक साथ 19 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। फिलहाल सभी का इलाज डाॅक्टरों की निगरानी में चल रहा है। इस मामले में अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों के बयान सामने नहीं आया है।


देश - दुनिया
फ्रांस के कैथोलिक चर्च में बच्चों के साथ क्या होता था, इस खुलासे से मचा हंगामा, हजारों पादरी-स्टाफ फंसे

फ्रांस के कई चर्चों में बच्चों के साथ होने वाले गंदें कामों पर एक सनसनीखेज रिपोर्ट सामने आने से हंगामा मच गया है. एक स्वतंत्र कमिशन की रिपार्ट में कहा गया है कि साल 1950 से लेकर अब तक फ्रांस के कैथोलिक चर्चों के अंदर हजारों पीडोफाइल सक्रिय थे. पीडोफाइल का मतलब होता है, बच्चों पर गंदी नजर रखते हुए उनके साथ यौन शोषण करना.
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, कमिशन ने अपनी रिसर्च में पाया है कि 1950 से लेकर अब तक कम-से-कम 2900 से लेकर 3200 पीडोफाइल पादरी या चर्च के अन्य सदस्यों का खुलासा हो चुका है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये आंकड़ा कई गुना ज्यादा हो सकता है.
फ्रांस के चर्चों पर की गई ढाई साल की गहन रिसर्च के बाद कमिशन की यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी होनी है. रिसर्च को चर्च, कोर्ट, पुलिस अर्काइव और गवाहों के साक्षात्कारों के आधार पर तैयार किया गया.
करीब 2500 पन्नों की इस रिपोर्ट में न सिर्फ गुनाहगारों की संख्या बताई गई है, बल्कि पीड़ितों के आंकड़े भी बताए गए हैं. रिपोर्ट में उस व्यवस्था पर भी बात की गई है, जिसकी वजह से पीडोफाइल चर्च के अंदर रहकर भी सक्रिय थे.
इस स्वतंत्र कमिशन का गठन 2018 में फ्रेंच कैथोलिक चर्च द्वारा किया गया था. उस समय कई स्कैंडल के खुलासों ने फ्रांस और दुनियाभर के चर्चों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे.
कानूनी विशेषज्ञ, डॉक्टर, इतिहासकार, सोशियोलॉजिस्ट और धर्मशास्त्रियों को मिलाकर यह कमिशन तैयार किया गया था. कमिशन ने जब ढाई साल पहले काम शुरू किया था, उस समय एक टेलीफोन हॉटलाइन जारी की थी, जिसके जरिए कुछ ही महीनों में हजारों शिकायती मेसेज मिलने का दावा किया गया था.

देश - दुनिया
संत परमंहस दास ने जल समाधि के ऐलान के बाद अब अनशन की घोषणा, सरकार को दी ये डेडलाइन

अयोध्या के संत परमंहस दास ने जल समाधि के ऐलान के बाद अब अनशन की घोषणा की है. यूपी पुलिस की सक्रियता के बाद जल समाधि टालने के बाद आचार्य ने कहा कि अब हिंदू राष्ट्र के लिए अनशन करेंगे. उन्होंने इसके लिए सरकार को एक डेडलाइन भी दिया है.
जानकारी के मुताबिक शनिवार को 6 बजे रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या आयुष चौधरी के ज्ञापन सौंपने के बाद आचार्य परमहंस दास ने कहा कि सरकार अगर हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं करेगी, तो करोड़ों लोगों के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन करुंगा. उन्होंने इसके लिए सरकार को नवंबर 2023 का डेडलाइन भी दिया है.
जल समाधि का किया था ऐलान– संत परमहंस दास ने सितंबर के अंतिम हफ्ते में ऐलान किया था कि दो अक्टूबर तक अगर केंद्र सरकार ने भारत को हिंदू राष्ट्र का ऐलान नहीं किया, तो सरयू में जल समाधि ले लूंगा. इसके बाद शनिवार को प्रशासन ने संत परमहंस दास के आश्रम के बाहर भारी पुलिस बलों की तैनाती कर दी.
पुलिस ने किया था हाउस अरेस्ट– पुलिस ने दो अक्टूबर को पूरे दिन संत परमहंस दास को हाउस अरेस्ट कर रखा था. इस दौरान बड़े पदाधिकारी भी वहां मौजूद रहें. वहीं परमहंस दास के जल समाधि के लिए चिता भी सजा दी गई थी. लेकिन पुलिस की मौजूदगी ने इसे रोक दिया.
इधर, सोशल मीडिया पर संत परमहंस दास के बयान पर सोशल मीडिया पर विरोध किया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स हंसराज मीणा ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तरप्रदेश सरकार को अयोध्या के संत परमहंस दास महाराज पर एनएसए लगाकर तत्काल उन्हें जेल में डालना चाहिए. भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और इसको बदलने या तोड़ने की बात कहने का मतलब संविधान और राष्ट्र के लोकतांत्रिक व्यवस्था व मूल्यों पर हमला करना है.

देश - दुनिया
शर्मिंदगी महसूस कर रहीं एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा, जानें वजह

आमिर खान की बेटी आइरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने डिप्रेशन से लेकर मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करती रही हैं। अब एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने बताया हाल ही में उनकी दवा बदली गई थी जिसके बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। उन्हें बहुत गुस्सा आता है और समझ नहीं आ रहा इन सबसे कैसे निपटें। आइरा बताती हैं कि उन्हें सामान्यत: गुस्सा नहीं आता है। उन्होंने इस संबंध में अपने मनोचिकित्सक से भी बात की।
10 मिनट के वीडियो में आइरा ने अपने फैंस को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से बहुत गुस्सा आ रहा है। ऐसा आमतौर पर उनके साथ नहीं होता है। कई बार उन्हें शर्मिंदगी भी होती है क्योंकि उन्हें उन्हें नहीं पता कि अपने गुस्से से कैसे डील किया जाए। उनके मनोचिकित्सक का मानना है कि गुस्सा का संबंध दवाओं के बदलने का साइड इफेक्ट नहीं है।

-
देश - दुनिया7 days agoमुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक अपने बेटे के लिए खोज रहे योग्य दुल्हन, फेसबुक पोस्ट में बताई सारी शर्तें
-
देश - दुनिया4 days agoतीन बहनों को एक ही लड़के से हुआ प्यार, जीवनभर साथ रहने उठाया ये कदम, लोग हुए हैरान
-
देश - दुनिया7 days agoदुष्यंत चौटाला ने कहा, एमएसपी खत्म हुआ तो एक मिनट में इस्तीफा दूंगा
-
देश - दुनिया5 days agoमहिला खुद को समझ रही थी प्रेगनेंट, जब अस्पताल पहुंची तो सामने आई खौफनाक सच्चाई
-
जॉब5 days agoजूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
-
छत्तीसगढ़5 days agoमध्य प्रदेश के डॉक्टर की रायपुर में हत्या, अवैध संबंध के शक में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
-
देश - दुनिया4 days agoएसबीआई में 600 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट्स के लिए गोल्डन चांस
-
देश - दुनिया4 days agoLIC की इस सकीम में रोजाना 76 रुपये की बचत करें, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 10 लाख रुपये
-
देश - दुनिया7 days agoसात महीने की प्रेगनेंट महिला ने YouTube पर वीडियो देख खुद का किया Abortion, जानें फिर क्या हुआ
-
देश - दुनिया6 days agoIPL ने चाउमिन बेचने वाले को रातों-रात बनाया लखपति















You must be logged in to post a comment Login