Connect with us

देश - दुनिया

फ्रांस के कैथोलिक चर्च में बच्चों के साथ क्या होता था, इस खुलासे से मचा हंगामा, हजारों पादरी-स्टाफ फंसे

Published

on

फ्रांस  के कई चर्चों में बच्चों के साथ होने वाले गंदें कामों पर एक सनसनीखेज रिपोर्ट सामने आने से हंगामा मच गया है. एक स्वतंत्र कमिशन की रिपार्ट में कहा गया है कि साल 1950 से लेकर अब तक फ्रांस के कैथोलिक चर्चों के अंदर हजारों पीडोफाइल सक्रिय थे. पीडोफाइल का मतलब होता है, बच्चों पर गंदी नजर रखते हुए उनके साथ यौन शोषण करना.

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, कमिशन ने अपनी रिसर्च में पाया है कि 1950 से लेकर अब तक कम-से-कम 2900 से लेकर 3200 पीडोफाइल पादरी या चर्च के अन्य सदस्यों का खुलासा हो चुका है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये आंकड़ा कई गुना ज्यादा हो सकता है.

फ्रांस के चर्चों पर की गई ढाई साल की गहन रिसर्च के बाद कमिशन की यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी होनी है. रिसर्च को चर्च, कोर्ट, पुलिस अर्काइव और गवाहों के साक्षात्कारों के आधार पर तैयार किया गया.

करीब 2500 पन्नों की इस रिपोर्ट में न सिर्फ गुनाहगारों की संख्या बताई गई है, बल्कि पीड़ितों के आंकड़े भी बताए गए हैं. रिपोर्ट में उस व्यवस्था पर भी बात की गई है, जिसकी वजह से पीडोफाइल चर्च के अंदर रहकर भी सक्रिय थे.

इस स्वतंत्र कमिशन का गठन 2018 में फ्रेंच कैथोलिक चर्च द्वारा किया गया था. उस समय कई स्कैंडल के खुलासों ने फ्रांस और दुनियाभर के चर्चों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे.

कानूनी विशेषज्ञ, डॉक्टर, इतिहासकार, सोशियोलॉजिस्ट और धर्मशास्त्रियों को मिलाकर यह कमिशन तैयार किया गया था. कमिशन ने जब ढाई साल पहले काम शुरू किया था, उस समय एक टेलीफोन हॉटलाइन जारी की थी, जिसके जरिए कुछ ही महीनों में हजारों शिकायती मेसेज मिलने का दावा किया गया था.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

एकलव्य बालिका छात्रावास के 19 बालिकाएं हुई बीमार, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published

on

नक्सल प्रभावित जिले श्यामपुर के एकलव्य बालिका छात्रावास श्यामपुर में रहने वाली 19 बालिकाओं की एक साथ तबीयत खराब होने से हड़कंप मच गया है। सभी को सर्दी खांसी जुकाम की शिकायत को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कहा जा रहा है कि बीमार छात्र से संपर्क में आने के बाद एक साथ 19 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। फिलहाल सभी का इलाज डाॅक्टरों की निगरानी में चल रहा है। इस मामले में अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों के बयान सामने नहीं आया है।

Continue Reading

देश - दुनिया

संत परमंहस दास ने जल समाधि के ऐलान के बाद अब अनशन की घोषणा, सरकार को दी ये डेडलाइन

Published

on

अयोध्या के संत परमंहस दास ने जल समाधि के ऐलान के बाद अब अनशन की घोषणा की है. यूपी पुलिस की सक्रियता के बाद जल समाधि टालने के बाद आचार्य ने कहा कि अब हिंदू राष्ट्र के लिए अनशन करेंगे. उन्होंने इसके लिए सरकार को एक डेडलाइन भी दिया है.

जानकारी के मुताबिक शनिवार को 6 बजे रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या आयुष चौधरी के ज्ञापन सौंपने के बाद आचार्य परमहंस दास ने कहा कि सरकार अगर हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं करेगी, तो करोड़ों लोगों के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन करुंगा. उन्होंने इसके लिए सरकार को नवंबर 2023 का डेडलाइन भी दिया है.

जल समाधि का किया था ऐलान– संत परमहंस दास ने सितंबर के अंतिम हफ्ते में ऐलान किया था कि दो अक्टूबर तक अगर केंद्र सरकार ने भारत को हिंदू राष्ट्र का ऐलान नहीं किया, तो सरयू में जल समाधि ले लूंगा. इसके बाद शनिवार को प्रशासन ने संत परमहंस दास के आश्रम के बाहर भारी पुलिस बलों की तैनाती कर दी.

पुलिस ने किया था हाउस अरेस्ट– पुलिस ने दो अक्टूबर को पूरे दिन संत परमहंस दास को हाउस अरेस्ट कर रखा था. इस दौरान बड़े पदाधिकारी भी वहां मौजूद रहें. वहीं परमहंस दास के जल समाधि के लिए चिता भी सजा दी गई थी. लेकिन पुलिस की मौजूदगी ने इसे रोक दिया.

इधर, सोशल मीडिया पर संत परमहंस दास के बयान पर सोशल मीडिया पर विरोध किया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स हंसराज मीणा ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तरप्रदेश सरकार को अयोध्या के संत परमहंस दास महाराज पर एनएसए लगाकर तत्काल उन्हें जेल में डालना चाहिए. भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और इसको बदलने या तोड़ने की बात कहने का मतलब संविधान और राष्ट्र के लोकतांत्रिक व्यवस्था व मूल्यों पर हमला करना है.

Continue Reading

देश - दुनिया

शर्मिंदगी महसूस कर रहीं एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा, जानें वजह

Published

on

आमिर खान की बेटी आइरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने डिप्रेशन से लेकर मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करती रही हैं। अब एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने बताया हाल ही में उनकी दवा बदली गई थी जिसके बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। उन्हें बहुत गुस्सा आता है और समझ नहीं आ रहा इन सबसे कैसे निपटें। आइरा बताती हैं कि उन्हें सामान्यत: गुस्सा नहीं आता है। उन्होंने इस संबंध में अपने मनोचिकित्सक से भी बात की।

10 मिनट के वीडियो में आइरा ने अपने फैंस को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से बहुत गुस्सा आ रहा है। ऐसा आमतौर पर उनके साथ नहीं होता है। कई बार उन्हें शर्मिंदगी भी होती है क्योंकि उन्हें उन्हें नहीं पता कि अपने गुस्से से कैसे डील किया जाए। उनके मनोचिकित्सक का मानना है कि गुस्सा का संबंध दवाओं के बदलने का साइड इफेक्ट नहीं है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़44 mins ago

क्या जाने वाली है CM भूपेश बघेल की कुर्सी? छत्तीसगढ़ कांग्रेस में किए गए बड़े बदलाव

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  को उनके पद से हटाया जा सकता है. खबरों के मुताबिक, भूपेश बघेल और टीएस...

छत्तीसगढ़49 mins ago

किरायेदार को कैद कर उसके साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी

राजधानी रायपुर में अमानवीय कृत्य का एक और मामला सामने आया है जहां मकान मालिक वर्षों से किरायेदार को कैद...

छत्तीसगढ़2 hours ago

विवाद के बाद पेट्रोल पंप में युवकों ने बोतल बम फेंका, पुलिस मामले की जांच कर रही

व्यापार विहार रोड स्थित पेट्रोल पंप में विवाद के बाद युवकों ने बोतल बम फेंक दिया। आग के गोले को...

छत्तीसगढ़3 hours ago

179 पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, एसपी ने जारी किया प्रमोशन आदेश

बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने प्रमोशन आदेश जारी किया है। बिलासपुर सम्भाग से 118 प्रधान आरक्षकों को...

छत्तीसगढ़3 hours ago

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 3 अक्टूबर को जिला मुख्यालय बेमेतरा और मुंगेली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 3 अक्टूबर को जिला मुख्यालय बेमेतरा और मुंगेली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया7 days ago

    मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक अपने बेटे के लिए खोज रहे योग्‍य दुल्‍हन, फेसबुक पोस्ट में बताई सारी शर्तें

  • देश - दुनिया4 days ago

    तीन बहनों को एक ही लड़के से हुआ प्यार, जीवनभर साथ रहने उठाया ये कदम, लोग हुए हैरान

  • देश - दुनिया7 days ago

    दुष्यंत चौटाला ने कहा, एमएसपी खत्म हुआ तो एक मिनट में इस्तीफा दूंगा

  • जॉब5 days ago

    जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

  • देश - दुनिया4 days ago

    एसबीआई में 600 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट्स के लिए गोल्डन चांस

  • छत्तीसगढ़5 days ago

    मध्य प्रदेश के डॉक्टर की रायपुर में हत्या, अवैध संबंध के शक में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

  • देश - दुनिया5 days ago

    महिला खुद को समझ रही थी प्रेगनेंट, जब अस्पताल पहुंची तो सामने आई खौफनाक सच्चाई

  • देश - दुनिया4 days ago

    LIC की इस सकीम में रोजाना 76 रुपये की बचत करें, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 10 लाख रुपये

  • देश - दुनिया7 days ago

    सात महीने की प्रेगनेंट महिला ने YouTube पर वीडियो देख खुद का किया Abortion, जानें फिर क्या हुआ

  • देश - दुनिया6 days ago

    IPL ने चाउमिन बेचने वाले को रातों-रात बनाया लखपति