Connect with us

प्रदेश

बच्ची को लेकर घंटों भटकते रहे पिता, मां की गोद में दम तोड़ दिया।

Published

on

अस्पताल में बच्ची के पिता को यह बताने वाला कोई नहीं मिला कि एंबुलेंस व पंजीकरण के लिए किस काउंटर पर जाना है। इससे परेशान होकर वह अपनी बेटी और पत्नी के साथ इमरजेंसी के बाहर पार्क में बैठ गए। इसके बाद बीके अस्पताल स्टाफ ने सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं शनिवार को इलाज में देरी होने से सात वर्षीय बच्ची ने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया।

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की बेरहमी और बड़ी लापरवाही सामने आई है। बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल से रेफर होकर बीके अस्पताल पहुंचे एक पिता को अपनी बच्ची के इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। लेकिन अस्पताल में उसे यह बताने वाला कोई नहीं मिला कि एंबुलेंस व पंजीकरण के लिए किस काउंटर पर जाना है। इससे परेशान होकर वह अपनी बेटी और पत्नी के साथ इमरजेंसी के बाहर पार्क में बैठ गए। इसके बाद बीके अस्पताल स्टाफ ने सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं शनिवार को इलाज में देरी होने से सात वर्षीय बच्ची ने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया। इसके बाद भी अधिकारियों के रवैये में कोई सुधार देखने को नहीं मिला।

तिगांव निवासी रविंदर राम रविवार को अपनी आठ माह की बेटी रोशनी के इलाज के लिए सिविल अस्पताल बीके की इमरजेंसी में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बच्ची को उल्टी, दस्त, बुखार की शिकायत है। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने रोशनी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया और कैनुला लगाकर दवा चढ़ा दी।

रविंदर का आरोप है कि स्टाफ ने इमरजेंसी में बेड पर रोशनी को लिटाने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में दिखाया था। वहां से बीके अस्पताल रेफर किया गया था। उसने एंबुलेंस के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए कई लोगों से पूछा, लेकिन किसी ने सही से जवाब नहीं दिया। इससे परेशान होकर वह अपनी बेटी रोशनी व पत्नी सुनीता सहित अस्पताल के बाहर आकर पार्क में आकर बैठ गया। बच्ची के हाथों पर कैनुला लगा देखकर कई लोगों ने उसे इमरजेंसी ले जाने की सलाह दी।

पंजीकरण काउंटर चालू, कर्मचारी गायब

सिविल अस्पताल बीके में काउंटर नंबर 40 पर रेफरल पर्ची बनाई जाती है। पर्ची के बाद ही कोई मरीज दूसरे अस्पताल में रेफर हो सकता है। रविंदर राम का आरोप है कि वह कई बार काउंटर पर आया, लेकिन कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की छाती कफ से भरी हुई थी और निमोनिया की वजह से हालत गंभीर थी। उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी और शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने बताया कि सिविल अस्पताल में बच्चों के आईसीयू की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण बच्ची को रेफर किया गया था। इमरजेंसी कार्ड खुद डॉक्टर बनाते हैं और 40 नंबर काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए बताकर भेजते हैं।

 

 

 

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

Weathar update: यहां आज फिर हो सकती है बरसात, इन प्रदेशो में हल्की बारिश की संभावना…

Published

on

By

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है। पूर्व की ओर से आ रही हवाएं बंगाल की खाड़ी से अच्छी-खासी नमी ला रही हैं। इसकी वजह से बुधवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बरसात की संभावना बन रही है। वर्षा का क्षेत्र सरगुजा और बिलासपुर संभाग होगा।मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त, गर्म हवा आने के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। नमी युक्त हवा आने के कारण से आंशिक रूप से बादल छाने की भी संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पढ़े की सम्भावना बन रही है। प्रदेश में वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ ही रहने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रायपुर में पूरवी हवा 1.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही थी। जबकि दुर्ग में हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी थी। वहीं रफ्तार 3.6 किमी प्रति घंटा दर्ज हुई। अंबिकापुर, बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, जगदलपुर और राजनांदगांव जैसे केंद्रों में हवा शांत है। हवा में नमी की मात्रा 62 से 78% तक मापी गई है। एक सप्ताह पहले भी इन क्षेत्रों में बरसात हुई थी। उसके बाद शीतलहर की स्थिति वापस लौटी। हालांकि मौसम में इस बदलाव के बाद तापमान में अधिक गिरावट की संभावना कम बताई जा रही है। मौसम का यह बदलाव एक-दो दिन ही असर दिखाएगा। उसके बाद स्थिति सामान्य होती जाएगी।

एक-दो डिग्री तक गर्म हुआ न्यूनतम तापमान

हवा की दिशा बदलने के साथ मौसम गर्म हो गया है। एक दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़त देखी जा रही है। मंगलवार-बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा जाे बलरामपुर में दर्ज हुआ। एक दिन पहले यह 8 डिग्री के आसपास था। रायपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सबसे अधिक था। बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम है।

रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्द-गर्म रही रात

रायपुर में दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है। मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों अधिकतम तापमान 29.2 से 29.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लेकिन रात के तापमान में मामूली बढ़त देखी गई। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया। एक दिन पहले यह 15.8 डिग्री था। माना हवाई अड्‌डे के पास न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री रहा। एक दिन पहले यहां तापमान 14.6 डिग्री मापा गया था। कृषि विश्वविद्यालय के पास लाभांडी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि एक दिन पहले यहीं पर 12.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

यहां वैज्ञानिको ने किया चौकाने वाला खुलासा, जाने क्या है यहां वजह… 

Published

on

By

 

क्या चांद को उसकी जगह से हटाया जा सकता है? अगर चांद अपने स्थान से हटकर धरती के पास आ जाए या उससे दूर चला जाए, तो इसका क्या असर होगा? आइए जानते हैं। चांद पथरीला है और इसके चारों तरफ बेहद पतली गैसों (एक्सोस्फेयर) की परते हैं। चांद का निर्माण धरती के साथ ही हुआ था। इस परिभाषा को पूरी दुनिया मानती है। नासा ने बताया है कि जब धरती बन रही थी, तो उससे एक थीया नामक प्रोटोप्लैनेट की टक्कर हुई थी जिसके बाद चांद अलग हो गया और धरती के पास ही अपना बसेरा बना लिया।

एक दूसरी थ्योरी के मुताबिक, दो अन्य अंतरिक्षीय वस्तुओं की टक्कर से धरती और चांद का निर्माण हुआ है। आपस में टकराने वालीं दोनों वस्तुएं मंगल ग्रह से आकार में पांच गुना ज्यादा बड़ी थीं। इस बात को भी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा मानती है। धरती से लगभग 3.85 लाख किमी की दूरी पर चांद स्थित है। धरती के आकार का एक चौथाई चांद है। चांद की सतह पर चारों तरफ गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। चांद पर इनका निर्माण एस्टेरॉयड्स और उल्कपिंड़ों की टक्कर के बाद हुआ है। इनमें से अधिकतर गड्ढों का निर्माण करोड़ों साल पहले हुआ था। हालांकि पृथ्वी और चांद पर एस्टेरॉयड्स और उल्कापिंडों में टकराव कम होता है।

कैलिफोर्निया में नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में सेंटर फॉर नीयर अर्थ ऑबजेक्ट स्टडीज धरती के आसपास घूमने और गुजरने वाले एस्टेरॉयड्स और धूमकेतुओं पर नजर रखता है। इस संस्था के द्वारा तय किया जाता है कि पृथ्वी के लिए कौन सा एस्टेरॉयड या धूमकेतु खतरनाक है। इस संस्था ने धरती के 19.45 करोड़ किमी की रेंज में घूमने वाले 28 हजार नीयर अर्थ ऑबजेक्ट्स का पता लगाया है। इस संस्था के मैनेजर पॉल चोडस का कहना है कि नीयर अर्थ ऑब्जेक्टस की टक्कर होगी या नहीं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने अुनमान जताया है कि चांद और धरती की टक्कर कभी भी नहीं होगी।

पॉल ने धरती और चांद की टक्कर न होने की वजह भी बताई है। उनका कहना है कि धरती की गुरुत्वाकर्षण शक्ति काफी ज्यादा है इसलिए धरती और चांद की टक्कर नहीं हो सकती है। गुरुत्वाकर्षण शक्ति कई बार धक्का भी दे सकती है। इसमें सिर्फ खिंचाव हीं नही होता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ खींचने की शक्ति होती तो बहुत पहले चांद धरती से टकरा गया होता। उन्होंने कहा कि चांद के आकार का एस्टेरॉयड अगर चांद से टकराता है, तभी वह अपनी जगह से हिलेगा।

उन्होंने बताया है कि चांद को एक जगह से दूसरी जगह खिसकाना और धरती की तरफ लाना बहुत कठिन है। सिर्फ किसी तेज गति से एस्टेरॉयड की टक्कर के बाद ही ऐसा हो सकता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इतनी खतरनाक टक्कर के बाद चांद टुकड़ों में बंट जाएगा। इसके बाद भी यह नहीं कहा जा सकता है कि चांद की टक्कर धरती से होगी। उसका कुछ हिस्सा धरती की तरफ आ सकता है। कुछ हजारों साल तो ऐसा नहीं होने वाला है।

Continue Reading

प्रदेश

जनवरी में ज्यादा ठंड पड़ रही,तापमान सामान्य से नीचे;न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

Published

on

By

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस बार सर्दी लंबी हो रही है। इस माह रिकॉर्ड बारिश और पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द हवा के कारण कई वर्षों बाद जनवरी में ज्यादा ठंड पड़ रही है। इस महीने में अभी तक 28 दिन में से 20 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। महीने के 14 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे रहा है।
जनवरी में कड़ाके की सर्दी शहर में लगातार तीसरा दिन रहा सर्दइस माह 14 दिन 10 डिग्री से नीचे रहा न्यूनतम तापमान शुक्रवार को रहा सबसे कम तापमान इस महीने कड़ाके की सर्दी के बीच 23 जनवरी से लगातार लुढक़ रहे पारे ने शुक्रवार को रिकॉर्ड बनाया। शहर में इस महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान (6.4 डिग्री सेल्सियस) रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री से कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री से नीचे रहा। आद्र्रता सुबह के समय 68 प्रतिशत और शाम के समय 43 प्रतिशत थी। उत्तरी हवा 2 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से चली।
 
सुबह 6 बजे के लगभग न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
शीत लहर की जकड़ में आने से शहर के उपनगरीय और बाहरी क्षेत्रों में सर्दी सितम ढा रही है। शहर और बाहरी इलाकों के बीच तापमान में 2.0 से 4.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। शुक्रवार को सबसे सर्द सुबह जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्र की रही। विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में सुबह 6 बजे के लगभग न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक आलोक गुप्ता के अनुसार इस बार मानसूनी सीजन में बारिश तुलनात्मक रूप से कम हुई है। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के एक के बाद एक प्रभाव आ रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। उत्तरी सर्द हवा से तापमान में गिरावट और तेज ठंड का दौर बना हुआ है। शनिवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का अनुमान है।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़35 seconds ago

Weathar update: यहां आज फिर हो सकती है बरसात, इन प्रदेशो में हल्की बारिश की संभावना…

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है।...

Cgnews19 hours ago

CG News: BSP के सिंटर प्लांट के पास ऊंचाई से गिरा मजदुर, मौत…

भिलाई | इस्पात संयंत्र में काम करने वाले एक ठेका श्रमिक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। वो...

छत्तीसगढ़20 hours ago

सचिन तेंदुलकर ने बप्पी लहरी को याद कर कहा- ये…

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बप्पी लहरी के गानों के मुरीद हैं। बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर और गायक बप्पी लहरी का...

Breaking20 hours ago

शिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक

प्रदेश में एक बार फिर शिक्षकों की पदोन्नति का मामला न्यायालयीन विवाद में फंस गया है। मिडिल स्कूल के 16...

Accident23 hours ago

सड़क हदसा: डिवाइडर से  जा टकराया वाहन, छह महिलाओं की दर्दनाक मौत, पांच गंभीर रूप से हुए घायल…

रायपुर। राजधानी के अभनपुर के केंद्री के पास तेज रफ्तार एसएयूवी वाहन डिवाइडर से टकरा जाने से छह महिलाओं की मौत...

#Exclusive खबरे

Calendar

February 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव

  • Breaking6 days ago

    शिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक

  • खेल7 days ago

    पिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर… 

  • Breaking6 days ago

    भारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन… 

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन… 

  • Lifestyle6 days ago

    Health Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा… 

  • जॉब6 days ago

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी 

  • जॉब7 days ago

    यहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • Trending3 days ago

    खुशखबरी: सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…

  • जॉब3 days ago

    खुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…