Connect with us

छत्तीसगढ़

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन… 

Published

on

 

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरलिस्ट ऑफिसर के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट अभ्यर्थी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 12 मार्च 2022 को रिटन एग्जाम होगा। इसमें सिलेक्शन होने पर अभ्यर्थियों को जीडी / इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थी का सिलेक्शन होगा।

सैलरी

इस भर्ती अभियान के तहत जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 2 और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 3 के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें से जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 2 के पदों पर सिलेक्ट कैंडिडेट को 48,170 से 69,180 रुपए और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 3 के उम्मीदवार को 63,840 से 78,230 रुपए सैलरी दी जाएगी।

आयु सीमा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती 2022 के लिए आवेदक की कम से कम आयु सीमा 25 वर्ष है। वहीं जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल-2 के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल-3 के लिए उम्मीदवारों की उम्र 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 2 और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 3 के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से सभी सेमेस्टर या वर्षों के कुल योग में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 55%) के साथ किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा JAIIB और CAIIB पास होना अनिवार्य है। या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान या बोर्ड से सीए, सीएमए, या सीएफए जैसी प्रोफेशनल योग्यता प्राप्त उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 1180 रुपए का शुल्क देना होगा। जबकि एससी या एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 118 रुपए का शुल्क देना होगा। पीडब्ल्यूबीडी / महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन की आखिरी तारीख : 22 फरवरी 2022
परीक्षा की तारीख : 12 मार्च 2022

जानें कैसे करें आवेदन

बैंक के करियर पेज bankofmaharashtra.in/current_openings पर स्केल 2 और स्केल 3 प्रोजेक्ट 2022-23 में जनरल ऑफिसर्स के तहत ‘ऑनलाइन आवेदन’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद जरूरी डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन कर आवेदन करें। इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। फिर फॉर्म जमा होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट लें।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

Weathar update: यहां आज फिर हो सकती है बरसात, इन प्रदेशो में हल्की बारिश की संभावना…

Published

on

By

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है। पूर्व की ओर से आ रही हवाएं बंगाल की खाड़ी से अच्छी-खासी नमी ला रही हैं। इसकी वजह से बुधवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बरसात की संभावना बन रही है। वर्षा का क्षेत्र सरगुजा और बिलासपुर संभाग होगा।मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त, गर्म हवा आने के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। नमी युक्त हवा आने के कारण से आंशिक रूप से बादल छाने की भी संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पढ़े की सम्भावना बन रही है। प्रदेश में वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ ही रहने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रायपुर में पूरवी हवा 1.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही थी। जबकि दुर्ग में हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी थी। वहीं रफ्तार 3.6 किमी प्रति घंटा दर्ज हुई। अंबिकापुर, बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, जगदलपुर और राजनांदगांव जैसे केंद्रों में हवा शांत है। हवा में नमी की मात्रा 62 से 78% तक मापी गई है। एक सप्ताह पहले भी इन क्षेत्रों में बरसात हुई थी। उसके बाद शीतलहर की स्थिति वापस लौटी। हालांकि मौसम में इस बदलाव के बाद तापमान में अधिक गिरावट की संभावना कम बताई जा रही है। मौसम का यह बदलाव एक-दो दिन ही असर दिखाएगा। उसके बाद स्थिति सामान्य होती जाएगी।

एक-दो डिग्री तक गर्म हुआ न्यूनतम तापमान

हवा की दिशा बदलने के साथ मौसम गर्म हो गया है। एक दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़त देखी जा रही है। मंगलवार-बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा जाे बलरामपुर में दर्ज हुआ। एक दिन पहले यह 8 डिग्री के आसपास था। रायपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सबसे अधिक था। बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम है।

रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्द-गर्म रही रात

रायपुर में दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है। मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों अधिकतम तापमान 29.2 से 29.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लेकिन रात के तापमान में मामूली बढ़त देखी गई। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया। एक दिन पहले यह 15.8 डिग्री था। माना हवाई अड्‌डे के पास न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री रहा। एक दिन पहले यहां तापमान 14.6 डिग्री मापा गया था। कृषि विश्वविद्यालय के पास लाभांडी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि एक दिन पहले यहीं पर 12.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था।

Continue Reading

Cgnews

CG News: BSP के सिंटर प्लांट के पास ऊंचाई से गिरा मजदुर, मौत…

Published

on

By

भिलाई | इस्पात संयंत्र में काम करने वाले एक ठेका श्रमिक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। वो सिंटर प्लांट तीन की मशीन -1 की बिल्डिंग के ऊपर से गिरा है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि ये कोई घटना है या आत्महत्या। भट्ठी पुलिस इसे आत्महत्या का ही मामला मान रही है। लेकिन, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस के मुताबिक उक्त घटना शनिवार की सुबह नौ बजे की है। ग्राम खोपली उतई निवासी रोशन कुमार साहू (30) की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। उसकी लाश सिंटर प्लांट तीन के मशीन-1 बिल्डिंग के पास मिली। उसके साथ काम करने वाला व्यक्ति उसी बिल्डिंग के अंदर था। वो ऊंचाई पर क्या करने गया, ये किसी को पता नहीं है। मृतक टेक्नो केयर इंजीनियर्स में काम करता था।मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट या मोबाइल पर कोई ऐसा चैट नहीं मिला है। जिससे ये स्पष्ट हो सके कि उसने आत्महत्या ही की है। मामला संदिग्ध है। घटना की जानकारी लगने पर भट्ठी पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और ये निष्कर्ष निकाला है कि ये घटना आत्महत्या का है। अभी मृतक के परिवार वालों से पूछताछ नहीं की जा सकी है। इसलिए घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी परिवार वालों का बयान नहीं हो सका है। इसलिए इसका कारण पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सचिन तेंदुलकर ने बप्पी लहरी को याद कर कहा- ये…

Published

on

By

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बप्पी लहरी के गानों के मुरीद हैं। बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर और गायक बप्पी लहरी का मंगलवार रात 11 बजे 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ में कहा था कि हर बार जब वह मैदान पर कुछ तनाव में होते थे तो वह बप्पी लहरी का गाना- याद आ रहा है, सुनते थे।सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा, ‘मैंने वास्तव में बप्पी दा के संगीत का खूब आनंद लिया, विशेष रूप से याद आ रहा है इस गाने को ड्रेसिंग रूम में कई बार सुना। उनकी प्रतिभा वास्तव में अद्भुत थी। आप हमेशा हमें याद रहोगे बप्पी दा।’

‘बप्पी दा भी थे सचिन के फैन
वहीं बप्पी दा से भी जब यह सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि वह सचिन के फैन हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं सचिन तेंदुलकर से प्यार करता हूं। मैं एक क्रिकेट प्रेमी हूं और बचपन से इस खेल को पसंद करता रहा हूं। सचिन क्रिकेट के भगवान हैं।’

सचिन की तारीफ को बताया था सबसे बड़ा उपहार
बप्पी लहरी ने सचिन के तारीफ किए जाने को सबसे अहम उपहार बताया था। उन्होंने कहा था, ‘यह मेरे लिए बहुत बड़ा उपहार है। मैं बहुत प्रभावित और खुश हूं कि सचिन तेंदुलकर ने मेरे गीत की सराहना की है।’

डिस्को म्यूजिक को बनाया लोकप्रिय
बप्पी दा के नाम से मशहूर आलोकेश लाहिड़ी ने डिस्को म्यूजिक को भारतीय सिनेमा में लोकप्रिय बनाया। उनका जन्म 27 नवंबर, 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। 1980 के दशक में अपने संगीत और गानों के जरिये वे लोगों के दिलों पर छा गए थे। उनके गाने डिस्को डांसर, शराबी और नमक हलाल जैसी सुपरहिट फिल्मों में गाए गए थे।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़36 seconds ago

Weathar update: यहां आज फिर हो सकती है बरसात, इन प्रदेशो में हल्की बारिश की संभावना…

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है।...

Cgnews19 hours ago

CG News: BSP के सिंटर प्लांट के पास ऊंचाई से गिरा मजदुर, मौत…

भिलाई | इस्पात संयंत्र में काम करने वाले एक ठेका श्रमिक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। वो...

छत्तीसगढ़20 hours ago

सचिन तेंदुलकर ने बप्पी लहरी को याद कर कहा- ये…

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बप्पी लहरी के गानों के मुरीद हैं। बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर और गायक बप्पी लहरी का...

Breaking20 hours ago

शिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक

प्रदेश में एक बार फिर शिक्षकों की पदोन्नति का मामला न्यायालयीन विवाद में फंस गया है। मिडिल स्कूल के 16...

Accident23 hours ago

सड़क हदसा: डिवाइडर से  जा टकराया वाहन, छह महिलाओं की दर्दनाक मौत, पांच गंभीर रूप से हुए घायल…

रायपुर। राजधानी के अभनपुर के केंद्री के पास तेज रफ्तार एसएयूवी वाहन डिवाइडर से टकरा जाने से छह महिलाओं की मौत...

#Exclusive खबरे

Calendar

February 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव

  • Breaking6 days ago

    शिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक

  • खेल7 days ago

    पिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर… 

  • Breaking6 days ago

    भारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन… 

  • Lifestyle6 days ago

    Health Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा… 

  • जॉब6 days ago

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी 

  • जॉब7 days ago

    यहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • Trending3 days ago

    खुशखबरी: सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…

  • जॉब3 days ago

    खुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी… 

  • जॉब6 days ago

    SBI में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास कर सकते है आवेदन…