जॉब
खुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…

केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर दे सकती है। महंगाई भत्ता, एचआरए, टीए, प्रमोशन मिलने के बाद अब उनकी सैलरी में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया जा सकता है। फिटमेंट बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
कर्मचारी लंबे समय से कर रहे मांग
केंद्र और राज्य के कर्मचारियों की लंबे समय से मांग रही है कि उनका फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाए। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों की इस मांग पर मोदी सरकार विचार कर सकती है। विधानसभा चुनाव के कारण लगी आचार संहिता के कारण इसमें थोड़ी देरी हो सकती है। फिर भी संभावना है कि मार्च तक केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जबरदस्त फायदे का ऐलान हो सकता है। होली के तोहफे के तौर पर कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर तय किया जा सकता है।
कर्मचारियों का बढ़ जाएगा मूल वेतन
केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को लेकर अगर फैसला ले लिया जाता है तो मूल वेतन सीधे तौर पर बढ़ जाएगा। मूल वेतन में बढ़ोतरी होने से अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। फिलहाल कर्मचारियों को वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 2.57 के आधार पर वेतन मिल रहा है। अब इसे बढ़ाकर 3.68 किया जा सकता है।केंद्र सरकार में कुछ अधिकारी व कर्मचारियों का वर्ग मानता है कि 7वीं सीपीसी के तहत न्यूनतम वेतन को सीधे 3.68 गुना नहीं, बल्कि 3 गुना तक बढ़ाया जा सकता है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सरकार फिटमेंट फैक्टर को 3 गुना बढ़ा सकती है। अगर फिटमेंट फैक्टर 3 गुना है, तो कर्मचारियों का मूल वेतन 18,000 रुपए से बढ़कर 21,000 रुपए हो जाएगा। यानी इसमें 3000 रुपए का इजाफा होगा। कर्मचारी संघ का कहना है कि सरकार कर्मचारियों की मांग की अनदेखी नहीं कर रही है, बल्कि विकल्प तलाश रही है। कर्मचारी संघ पहले ही कैबिनेट सचिव से मिल चुका है और मामले में सकारात्मक संकेत मिला है।

जॉब
यहाँ निकली जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च

इंटर यूनिवर्सिटी एक्सीलेरेटर सेंटर (IUAC) ने साइंटिस्ट, इंजीनियर सी और जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आईयूएसी साइंटिस्ट और इंजीनियर भर्ती 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2022 तक करना है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.iuac.res.in पर जाकर करें।
वैकेंसी डिटेल्स
साइंटिस्ट : 14
इंजीनियर : 7
जूनियर इंजीनियर : 5
कुल पदों की संख्या : 26
आयु सीमा
अधिकतम 30 साल
आवेदन शुल्क
साइंटिस्ट और इंजीनियर-सी पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। जबकि जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। हालांकि एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क में नियमानुसार छूट मिलेगी।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.iuac.res.in पर क्लिक करें।
होम पेज पर अनाउंसमेंट टैब पर क्लिक करें।
अब Advertisement No.01/2022 पर क्लिक करें।
अब आवेदन फॉर्म भरें। आवेदन शुल्क का पेमेंट करें। सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
जॉब
यहाँ निकली कांस्टेबल के 583 पदों पर भर्ती,63200 तक मिलेगी सैलरी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी।
पदों की संख्या : 583
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 25 फरवरी 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 26 मार्च 2022
योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच हो।
आवेदन शुल्क
झारखंड के एससी / एसटी – रुपये 50/
अन्य – रु, 100/
सैलरी
19900- 63200 रुपए प्रतिमाह
कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स
उम्मीदवारों का सिलेक्शन फिजिकेल एंड्योरेंस टेस्ट, रिटन एग्जाम और मेडिकल एग्जाम द्वारा किया जाएगा।
यूआर 237 ,एसटी 148 ,एससी 57 ,ईबीसी 50 ,ईसा पूर्व 32 ,ओबीसी 59
जॉब
सेवा चयन आयोग ने हेड कांस्टेबल के इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती 12वी पास युवा जल्द करे आवेदन…

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC ने पुलिस दूरसंचार विभाग में हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां कुल 272 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 23 फरवरी 2022 है। ऐसे में उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
योग्यता
हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए इंग्लिश, मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष निर्धारित है। वहीं कुछ अन्य शारीरिक मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी जिसमें उम्मीदवारों से एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 2 घंटे के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास कर सकते है आवेदन…




























You must be logged in to post a comment Login