जॉब
यहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…

प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर ने प्राथमिक शिक्षक और उच्च प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार राजस्थान शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन recruitment.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जमा कर सकते हैं।
टीएसपी और गैर-टीएसपी क्षेत्रों के तहत राजस्थान के सरकारी स्कूलों में लगभग 32000 रिक्तियां भरी जाएंगी। कुल रिक्तियों में से 15500 रिक्तियां प्राथमिक स्तर के लिए हैं और 16500 उच्च प्राथमिक स्तर के लिए हैं। बता दें कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी 2022 को शुरू हुआ था और आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 16 फरवरी 2022 है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 23,700 रुपए वेतन दिया जाएगा।
राजस्थान शिक्षक प्राथमिक स्तर के तहत 15,500 पदों को भरा जाएगा। जिसमें से टीएसपी क्षेत्रों में सामान्य वर्ग के लिए 3500 पर और विशेष वर्ग के लिए 60 पद शामिल हैं। गैर-टीएसपी क्षेत्रों में सामान्य वर्ग के लिए 11,500 पद और विशेष वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 440 पद आरक्षित है। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर के तहत 16,500 पदों को भरा जाएगा। इसमें टीएसपी क्षेत्रों के तहत सामान्य वर्ग के लिए 2580 पद और विशेष वर्ग के लिए 55 पद रखे गए हैं। इसके साथ ही गैर-टीएसपी क्षेत्रों में सामान्य वर्ग के लिए 13,420 और विशेष वर्ग के 445 पदों को भरा जाएगा।
प्राथमिक शिक्षकों के लिए 50% अंकों के साथ 12वीं पास और एलीमेंट्री एजुकेशन / स्पेशल एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर के लिए आवेदन करने वालों को 50% अंकों के साथ स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा / विशेष शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है। इसके लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष मांगी गई है।
आवेदन ऐसे करें
उम्मीदवार 10 जनवरी से 09 फरवरी 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट (recruitment.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को चयन राजस्थान शिक्षक परीक्षा 2021-22 में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

जॉब
यहाँ निकली जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च

इंटर यूनिवर्सिटी एक्सीलेरेटर सेंटर (IUAC) ने साइंटिस्ट, इंजीनियर सी और जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आईयूएसी साइंटिस्ट और इंजीनियर भर्ती 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2022 तक करना है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.iuac.res.in पर जाकर करें।
वैकेंसी डिटेल्स
साइंटिस्ट : 14
इंजीनियर : 7
जूनियर इंजीनियर : 5
कुल पदों की संख्या : 26
आयु सीमा
अधिकतम 30 साल
आवेदन शुल्क
साइंटिस्ट और इंजीनियर-सी पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। जबकि जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। हालांकि एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क में नियमानुसार छूट मिलेगी।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.iuac.res.in पर क्लिक करें।
होम पेज पर अनाउंसमेंट टैब पर क्लिक करें।
अब Advertisement No.01/2022 पर क्लिक करें।
अब आवेदन फॉर्म भरें। आवेदन शुल्क का पेमेंट करें। सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
जॉब
यहाँ निकली कांस्टेबल के 583 पदों पर भर्ती,63200 तक मिलेगी सैलरी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी।
पदों की संख्या : 583
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 25 फरवरी 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 26 मार्च 2022
योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच हो।
आवेदन शुल्क
झारखंड के एससी / एसटी – रुपये 50/
अन्य – रु, 100/
सैलरी
19900- 63200 रुपए प्रतिमाह
कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स
उम्मीदवारों का सिलेक्शन फिजिकेल एंड्योरेंस टेस्ट, रिटन एग्जाम और मेडिकल एग्जाम द्वारा किया जाएगा।
यूआर 237 ,एसटी 148 ,एससी 57 ,ईबीसी 50 ,ईसा पूर्व 32 ,ओबीसी 59
जॉब
सेवा चयन आयोग ने हेड कांस्टेबल के इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती 12वी पास युवा जल्द करे आवेदन…

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC ने पुलिस दूरसंचार विभाग में हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां कुल 272 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 23 फरवरी 2022 है। ऐसे में उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
योग्यता
हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए इंग्लिश, मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष निर्धारित है। वहीं कुछ अन्य शारीरिक मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी जिसमें उम्मीदवारों से एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 2 घंटे के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…
-
जॉब6 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास कर सकते है आवेदन…




























You must be logged in to post a comment Login