देश - दुनिया
7 पुलिसवालों को कैदियों ने बनाई बंधक,बंधक बना मनवाई मांग

पाकिस्तान के लरकाना सेंट्रल जेल में आखिरकार कैदियों ने बंधक बनाए गए 7 पुलिसवालों को रिहा कर दिया। पिछले शुक्रवार से ही यह सभी पुलिसकर्मी जेल के अंदर कैदियों के बंधक थे। करीब 8 दिनों तक चले कैदियों के इस विद्रोह के बाद पुलिसवालों को रिहा कराया जा सका है।’Dawn’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल विद्रोही कैदी 13 खतरनाक कैदियों में शुमार एक कैदी मोहम्मद अली खोखर को वापस उनके जेल में बुलाने की मांग कर रहे थे।
बता दें कि जेल के अधिकारियों ने खोखर को शिकारपुर जेल में शिफ्ट कर दिया था। जिसके बाद जेल में बंद उसके साथियों ने विद्रोह शुरू कर दिया था।कैदियों के इस विद्रोह के आगे आखिरकार जेल प्रशासन को झुकना पड़ा है। 7 पुलिसकर्मियों को कैदियों के बंधक से आजाद दिलाने के लिए जेल प्रशासन ने खोखर को शिकारपुर जेल से निकाल कर लारकाना सेंट्रल जेल में दोबारा शिफ्ट किया। बताया जा रहा है कि जेल के अंदर बंद खोखर के साथी पिछले 7 महीनों से उसे वापस बुलाए जाने को लेकर आंदोलन कर रहे थे।बताया जा रहा है कि जब कैदियों ने पुलिसवालों को बंधक बनाया था तब उनसे बातचीत कर मामले को सुलझाने की कई कोशिशें हुईं लेकिन सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं। कैदियों ने जेल प्रशासन पर दबाव बना रखा था।
कैदियों के एक ग्रुप ने जेल की छत पर चढ़कर बेडशीट को भी आग लगा दिया।पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी)ने बाद में जेल प्रशासन और कैदियों के बीच बातचीत कराई और इसके बाद मामला सुलझ गया। पीपीपी से जब कैदियों को आश्वासन मिला कि वो खोखर को इस जेल में दोबारा लाएंगे तब इसके बाद कैदियों ने 5 पुलिसवालों को रिहा कर दिया। इनमें इमरान जुहरानी, मुर्तजा जुनेजो, तारिक राजपर, शाहनवाज कोरकानी और दमन जगीरानी शामिल थे।जेल के डीआईजी ने बताया कि जब खोखर को इस जेल में लाया गया जब दो अन्य पुलिसवालों अब्दुल राशीद गोलो और अब्दुल वहीन गोलो को भी कैदियों ने रिहा कर दिया।

देश - दुनिया
बड़ी खबर: सरकार ने भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों पर लागू प्रतिबंध को हटाया…

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गुरुवार को एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों और सीटों की संख्या पर प्रतिबंध हटा दिया है। इसके बाद अब कितनी भी उड़ानें और चार्टर उड़ानें संचालित की जा सकती हैं। मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी में कहा गया है कि वह विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है।
उड़ानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश
मंत्रालय ने संकटग्रस्त यूक्रेन में फंसे छात्रों और पेशेवरों को आसानी से निकालने के लिए भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों और सीटों की संख्या पर प्रतिबंध हटाने का यह निर्णय लिया है। एक बयान में कहा गया है कि भारतीय एयरलाइंस को उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है, क्योंकि रूस के यूक्रेन की ओर बढ़ने के साथ मांग में वृद्धि हुई है। भारत ने यूक्रेन में अपने नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है, लेकिन 20 फरवरी से पहले कोई उड़ान उपलब्ध नहीं है।
दोनों देशों में एयर बबल समझौता
गौरतलब है कि भारत और यूक्रेन के बीच एक एयर बबल समझौता है, जिसके तहत दोनों देश प्रति सप्ताह एक निश्चित संख्या में उड़ानें संचालित कर सकते हैं। जब अंतरराष्ट्रीय यात्रा निलंबित कर दी गई थी, तब महामारी द्वारा इस समझौते की आवश्यकता पड़ी थी। लेकिन अब जबकि हजारों भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं, मंत्रालय ने पहले लगाई गई सीमा को हटाने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि एयरलाइंस कितनी भी उड़ानें संचालित कर सकती हैं। भारत और यूक्रेन के बीच चार्टर्ड उड़ानें भी संचालित की जा सकती हैं।
एयर इंडिया ने की बड़ी घोषणा
गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच गहराती युद्ध की आशंकाओं के चलते वहां पढ़ रहे करीब 20 हजार भारतीय छात्र कीव में फंसे हुए हैं। ये छात्र लगातार केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसके चलते गुरुवार को सरकार की ओर से उड़ानों पर लागू प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के इस फैसले के तत्काल बाद ही एयर इंडिया ने यूक्रेन के लिए विशेष उड़ानें संचालित करने घोषणा कर दी है।
Knowledge
सिर्फ बुखार, खांसी ही नहीं हैं कोरोना वायरस के लक्षण, यह परेशानियां दिखें तो हो जाएं सतर्क…

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। हर देश इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए संघर्ष करता दिखाई दे रहा है। चीन, इटली और ईरान में यह घातक बीमारी जमकर कहर बरपा रही है, वहीं भारत में भी हर दिन के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि पूरे देश को लॉक डाउन करना पड़ा है। अब तक कोरोना बीमारी के लक्षणों में सर्दी, खांसी, बुखार को ही रखा गया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मनी के वैज्ञानिकों इस बीमारी के कुछ और नए लक्षण भी देखें हैं जो संक्रमित मरीजों में दिखाई दिए हैं।
यह नए लक्षण सामने आए
अब तक कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के शुरुआती लक्षणों में बुखार आना, गले में खराश होना, सूखी खांसीइस तरह के लक्षण 66 प्रतिशत मरीजों में दिखा। डायरिया जैसे लक्षण भी कोरोना के मरीजों में नजर आए हैं, यह 30 प्रतिशत मरीजों में दिखा। शुरुआत में ज्यादातर संक्रमित मरीजों को पहले बुखार आता है। इसके अलावा थकान, मांसपेशियों में दर्द और सूखी खांसी हो सकती है।के साथ ही सांस लेने में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द होना शामिल था। लेकिन इस बीमारी के कुछ नए लक्षण भी सामने आए हैं। जर्मनी के वैज्ञानिकों द्वारा की गई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कोरोना संक्रमित मरीज की सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता पर भी असर पड़ रहा है।
amazing amazing
जानिए 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर कैसे बना मॉडल…

केरल के 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर मम्मिक्का इन दिनों इंटरनेट मीडिया में छाए हुए हैं। कोझिकोड जिले के रहने वाले मम्मिक्का ने अपनी लुंगी और शर्ट छोड़कर एक लोकल ब्रांड के लिए सूट और सनग्लास को अपना लिया है। नए लुक में फोटोग्राफर शारिक वायालिल की ली हुईं उनकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। हजारों लोग इस नए माडल को बधाई दे रहे हैं। दरअसल, शारिक ने पूर्व में मम्मिक्का की एक फोटो खींची थी और उसे अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया था। अभिनेता विनायकन जैसा दिखने की वजह से मम्मिक्का की यह फोटो वायरल हो गई। इसके बाद शारिक ने मम्मिक्का से अपनी वेडिंग सूट कंपनी के लिए माडलिंग करने के लिए कहा। फोटो शूट से पहले मम्मिक्का का मेकओवर किया गया जिसका एक वीडियो बनाया गया था।
Daily wage Labourer Mammika from Kerala & his photographer Vayalil Shareek became social media sensation, when the photographer shared his makeover photos on various social media platforms. pic.twitter.com/ZzweKJ3KDm
— sanatanpath (@sanatanpath) February 15, 2022
इंस्टाग्राम पर हजारों ने इस वीडियो को देखा है। पिछले हफ्ते साझा किए जाने के बाद से इसे 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।शारिक ने कहा कि उन्हें अपनी कंपनी के माडल के तौर पर मम्मिक्का से बेहतर कोई नहीं लगा। फोटोशूट की तस्वीरों से साबित हो चुका है कि वह गलत नहीं थे। इन तस्वीरों में मम्मिक्का हाथ में आइपैड लिए क्लासिक ब्लेजर और ट्राउजर पहने नजर आ रहे हैं। मम्मिक्का अपनी शोहरत का श्रेय शारिक को देते हुए कहते हैं कि अब वह अपने मजदूरी के काम के साथ-साथ माडलिंग में भी कोशिश करना चाहेंगे।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…




























You must be logged in to post a comment Login