प्राथमिक स्कूलों में काम कर रहे, 7000 शिक्षकोंं की नौकरी खतरे में है

प्राथमिक स्कूलों में काम कर रहे शिक्षकोंं के लिये यह बड़ी खबर है. महाराष्ट्र के प्राथमिक स्कूलों में काम कर रहे 7000 शिक्षकोंं की नौकरी खतरे में है. यह फरमान बांबे हाई कोर्ट ने जारी किया है. वास्तव में यह फरमान, उन शिक्षकों के लिये जारी किया गया है, जो शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास नहीं कर सके हैं. राज्य में ऐसे करीब 7000 या इससे ज्यादा शिक्षक हैं.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक फैसले में पहली कक्षा से आठवीं तक के सभी शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा पास करने की अनिवार्यता का समर्थन किया और कहा कि राज्य सरकार को इस फैसले के साथ चलना चाहिये. दरअसल, डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के नियम के अनुसार जो प्रथमिक शिक्षक 30 मार्च 2019 तक टीईटी परीक्षा में पास नहीं कर पाए हैं, उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा. इसे लेकर राज्य के विभिन्न शिक्षकों ने याचिका दायर की थी, जिसपर बांबे हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से मना करते हुए कहा कि राज्य सरकार को अपने फैसले के साथ चलना चाहिये.
हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिये इस तरह की नीतियोंं का होना अनिवार्य है. शिक्षक पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन ही होना चाहिये, ताकि शिक्षा के स्तर में सुधार हो सके. उन्हीं उम्मीदवारों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की उम्मीद की जा सकती है, जिन्होंने अनिवार्य टेस्ट पास किए हैं.

देश - दुनिया
पाकिस्तान के 5 ऐसे विचित्र कानून, जिसके बारे में जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान…

दुनिया के हर देश में कई अजीबोगरीब कानून होते हैं जो लोगों को हैरान करते हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कई अजीबोगरीब कानून हैं। इस मामले में पड़ोसी देश पहले नंबर पर है। ऐसे कानूनों की वजह से पाकिस्तान की दुनियाभर में आलोचना भी होती है। अभी कुछ महीने पहले ही एक कानून को लेकर उसकी खूब आलोचना हुई थी।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक अजीबोगरीब विधेयक का प्रस्ताव पेश किया गया था। यह विधेयक पड़ोसी देश के साथ ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया था। इस बिल में कहा गया था कि 18 साल की उम्र होने पर लोगों की शादी को अनिवार्य कर देना चाहिए। इसके अलावा इस कानून को नहीं मानने वालों को सजा का भी प्रावधान है। पाकिस्तानी राजनेताओं का इसके पीछे तर्क है कि इससे सामाजिक बुराइयों और बच्चों से बलात्कार को रोकने में मदद मिलेगी। आईए जानते हैं पाकिस्तान के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब कानून के बारे में।बिना इजाजत नहीं छू सकते हैं फोन
पाकिस्तान में बिना इजाजत किसी का फोन छूना गैरकानूनी माना जाता है। अगर कोई गलती से भी किसी दूसरे का फोन छूता है, तो उसे सजा का प्रावधान है। ऐसा करने वाले शख्स को 6 महीने जेल की सजा हो सकती है। अंग्रेजी अनुवाद है गैरकानूनी
पाकिस्तान में आप कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद नहीं कर सकते हैं। इन शब्दों का इंग्लिश ट्रांसलेशन करना गैरकानूनी माना जाता है। यह शब्द हैं अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी। अगर कोई इनका अंग्रेजी अनुवाद करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होती है। पढ़ाई की फीस पर लगता है टैक्स
पाकिस्तान में पढ़ाई करने पर टैक्स देना पड़ता है। अगर कोई छात्र पढ़ाई पर 2 लाख से अधिक खर्च करता है, तो उसको पांच प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है। शायद इसी डर से पाकिस्तान में लोग कम पढ़ाई करते हैं। लड़की के साथ रहने पर होती है कार्रवाई
अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे जेल की सजा होती है। यहां पर कोई किसी लड़की के साथ दोस्ती नहीं कर सकता है। पड़ोसी देश में कानून है कि शादी के पहले लड़का और लड़की एक साथ नहीं सकते हैं।यहां जाने पर है रोक
पाकिस्तान का कोई नागरिक इजरायल नहीं जा सकता है, क्योंकि वहां जाने की किसी को इजाजत नहीं है। पाकिस्तान सरकार की तरफ से इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं दिया जाता है।
क्राइम न्यूज़
CG News: सोशल मिडिया में युवती से दोस्ती कर युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार…

बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया। दोस्ती बढ़ी तो दोनों के बीच बातें शुरू हुईं, फिर बात प्यार, मुलाकात और शादी तक पहुंची। लड़का शादी का वादा कर लड़की से दुष्कर्म करता रहा, बाद में मुकर गया। अब लड़की ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक भाग गया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के रहने वाली 21 साल की युवती कॉलेज में पढ़ती है। उसकी पहचान फेसबुक पर कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र छीरपानी में रहने वाले यशवंत साहू से हुई। युवक के फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद दोनों चैटिंग करने लगे। फिर युवक ने उससे दोस्ती करने के बहाने मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। दोनों आपस में बात करते रहे। युवती भी उसे चाहने लगी थी और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, युवक ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया।
शादी करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म
युवती ने कोटा थाने में अपने प्रेमी यशवंत के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दी है। उसने पुलिस को बताया कि दोनों एक-दूसरे को चाहते थे। यशवंत ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान बीते 3 जनवरी को उसने युवती को मिलने के बहाने कोटा बुलाया। फिर अपने परिचित के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 28 जनवरी को भी उसे कोटा लेकर गया और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। शादी करने की बातों में आकर वह फंस गई। अब यशवंत ने उसे बोला कि तुमसे शादी नहीं कर सकता।
देश - दुनिया
देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ा भीषण गर्मी का कहर, लू के थपेड़ो ने किया लोगो का जीना मुश्किल…

दिल्ली वालों को इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। आलम ये है कि आसमान आग उगल रहा है और लोगों का घर से बाहग निकलना मुश्किल हो गया है। लगभग 1 महीने के अंदर तापमान में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।बारिश ना होने के कारण गर्मी दिल्ली वालों को और ज्यादा सता रही है, अब दिल्ली का तापमान लगभग 38 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है।दिल्ली के लोगों को इस बार मार्च के महीने में ही जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है और इसका मुख्य कारण है बारिश ना होना।मौसम विभाग की मानें तो 72 सालों में यह तीसरी बार है, जब मार्च का महीना इतना गर्म हो। दिन के वक्त लू के थपेड़े लोगों को सता रहे हैं, जिसके कारण फील्डवर्क करने वाले और सड़क किनारे दुकान लगाने वाले लोगों को इस गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है।लोग घरों में मई और जून में एसी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस साल भीषण गर्मी के कारण लोग मार्च-अप्रैल के महीने में ही एसी कर रहे हैं।
-
देश7 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश - दुनिया7 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश6 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
Tech & Auto7 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया6 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
देश5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब7 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश6 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…
-
देश5 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…
-
देश - दुनिया6 days agoअब वाहन चलाने वाले को बरतनी होगी सावधानी: आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी, पढ़े पूरी खबर…





























You must be logged in to post a comment Login