छत्तीसगढ़
CG News: हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, युवती समेत 3 को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

छत्तीसगढ़ के धमतरी में अब हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान हाथियों ने 22 साल की युवती सहित तीन लोगों की जान ले ली है। इसमें एक महिला भी शामिल है। हाथी ने उसे सूंड़ से उठाकर पटक दिया। इसके अलावा कई मकान भी तोड़ दिए हैं। लोग जान बचाकर वहां से भाग रहे हैं। हाथियों का यह दल ओडिशा के सिकाशेर से आया है। आसपास के 8 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्रामीणों ने इस घटना के बाद वन विभाग को लेकर आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक, पांवद्वार डैम के पास बिरनासिल्ली में रामसिंह ने झोपड़ी बना रखी है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे उसकी 22 साल की बेटी सुखबाई सोकर उठी और झोपड़ी से बाहर निकली। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हाथी ने झोपड़ी को भी तोड़ डाला। इसके बाद परिजन अन्य लोगों को लेकर किसी तरह जान बचाकर भागे।
युवती की मौत सवालों में
हाथी के हमले में मारी गई 22 साल की युवती की मौत सवालों के घेरे में है। उसका नग्न शव बरामद हुआ है। आसपास कपड़े भी नहीं मिले हैं। ऐसे में घटना को लेकर संदेह है। आशंका है कि युवती के साथ कुछ गलत हुआ होगा, इसके बाद हाथी पहुंचे और हमला कर मार दिया। फिलहाल घटना की सूचना के बाद लोगों की काफी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई है। वहीं वन विभाग की टीम भी पहुंची है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी जा रही है।
जंगल में लकड़ी बीनने गई महिलाओं को दौड़ाया
इससे पहले शनिवार को भी हाथियों ने महिलाओं सहित दो लोगों की जान ली थी। महिलाएं जंगल लकड़ी लेने गईं। तभी कक्ष क्रमांक 348 में महिलाओं को हाथियों ने दौड़ा लिया। महिलाएं वहां से भागी। उनमें शामिल पाइकभाठा निवासी भूमिका उर्फ सत्तो मरकाम (36) गिर पड़ी, तभी हाथी ने उसे पकड़ लिया और सूंड़ से उठाकर पटक दिया। फिर पैर से कुचलकर मार डाला। यह खबर ग्रामीणों को हुई तो घटना स्थल से कुछ दूरी पर भीड़ एकत्रित हो गई।
निरीक्षण के दौरान मिली दूसरी लाश
घटना की जानकारी उदंती-सीतानदी टाइगर के उप संचालक वरुण जैन, DFO मयंक पांडेय को हुई। वन विभाग के अफसर दलबल के साथ घटना स्थल पर करीब 3 बजे आए। उन्होंने महिला का शव देखा। इसके बाद आसपास निरीक्षण करने लगे। तभी वहां से करीब 200 मीटर दूर पांवद्वार डैम के पास एक और ग्रामीण का शव मिला। उसकी पहचान बुधलाल (45) पुत्र नवलसिंग नेताम के रूप में हुई। दोनों के शव ग्रामीणों ने कंधे पर लादकर बाहर निकाला।
तीन दिन से डेरा जमाए हैं हाथी, लापरवाह बने रहे अफसर
ओडिशा के सिकाशेर से आया से 30 हाथियों का दल करीब 5 महीने से विचरण कर रहा है। 2 दिन पहले इस दल से 2 सदस्य एक हाथी व एक हथिनी अलग हो गए। यह दोनों ही सीतानदी रेंज, रिसगांव रेंज व अरसीकन्हार रेंज में घूम रहे है। फसल सहित कुछ घरों को भी तोड़ चुके हैं। 2 दिन पहले यह हथिनी सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के कक्ष क्रमांक 346 में थी। लगातार 24 से 36 घंटे एक ही जगह पर बैठे रहने से वन विभाग के अफसर निश्चिंत थे। बीती रात अचानक रेंज से निकली।
8 गांव को किया अलर्ट, वन कर्मी हड़ताल पर
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलेभर के 250 वनकर्मी 20 दिन से हड़ताल पर है। इनके हड़ताल से वन्य प्राणियों के साथ जंगल की सुरक्षा खतरे में है। हथिनी द्वारा 2 लोगों को कुचलने के बाद अफसर घटना स्थल से लगे आसपास के 8 गांव को सतर्क किया है। इनमें पांवद्वार, घठुला, रतावा, पोड़ागांव, बिरनासिल्ली, पदमपुर, पाइकभाठा, विश्रामपुर शामिल है।
मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपए दिए
उदंती-सीतानदी टाइगर के उप संचालक वरुण जैन ने बताया कि सिकाशेर दल के 30 हाथियों का झुंड 3 समूह में बट गया है। 48 घंटे पहले ही अलग हुए है। प्रारंभिक जांच में हथिनी ने 2 ग्रामीण को कुचलने की पुष्टि हुई है। मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए सहयोग राशि दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। 6-6 लाख रुपए मुआवजा मिलता है। हथिनी चंदा का दल बॉर्डर पर, कई मकान तोड़े हथिनी चंदा का दल शनिवार रात धमतरी रेंज के बॉर्डर नरहरपुर के पास पहुंच गया। मालवाड़ी में कई मकान तोड़ दिए। जिसके बाद ग्रामीणों को जान बचाकर भागना पड़ा। चंदा के साथ झुंड में 24 हाथी है। जिनमें 3 बच्चे भी शामिल है। इसलिए चंदा हथिनी का दल भी आक्रामक है।

छत्तीसगढ़
CM बघेल ने किया घोषणा, कहा- अब खैरागढ़-छुईखदान और गंडई होगा नया जिला… पढ़े पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार देर शाम खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को नया जिला बनाने की घोषणा कर दी। कांग्रेस की नव निर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा सीएम से मिलने पहुंची थी। कांग्रेस उम्मीदवार को जीत का प्रमाण पत्र मिलने के 3 घंटे के भीतर पूरा कर दिया। खैरागढ़-गंडई अब छत्तीसगढ़ प्रदेश का 33वां जिला होगा। सीएम ने अपने कार्यकाल के साढ़े तीन साल में यह छठवां जिला बनाया है।
सीएम ने खैरागढ़-छुईखदान-गुंडई को नया जिला बनाने के साथ साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील का दर्जा देने का भी ऐलान कर दिया। सीएम निवास कार्यालय में खैरागढ़ विधानसभा की जीत पर आभार प्रदर्शन नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि जनता ने सरकार की कामकाज पर अपनी मुहर लगाई है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में 56 हजार से अधिक मत मिले है।
राजस्व विभाग ने शुरू किया काम
मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि सांसद राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कहा था कि 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफी की जानी है, लेकिन हमने उसे 2 घंटे के भीतर ही पूरा किया। खैरागढ़ को हमने 24 घंटे के भीतर जिला बनाने का वायदा किया था। हमने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की जीत के 3 तीन घंटे के भीतर पूरा कर दिया है। इस दौरान मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम उपस्थित रहे। राजस्व सचिव नीलम नामदेव एक्का ने बताया कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की प्रक्रिया राजस्व विभाग ने शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
हैरान कर देने वाली न्यूज़ जिससे पड़ कर आप दंग रह जायगे जब अनार की बोरी से निकली नोटों की गद्दी

फ्रूट की पेटियों में फलों के साथ नोटों की कतरन देख हर कोई चौंक गया। पेटियों में 20 से 500 रुपए के नोटों की कतरन निकल रही है। गुजरात से आ रही फल की पेटियों में ये कतरन मिल रही हैं। मामला नागौर के कुचामन का है।
फ्रूट व्यापारियों ने बताया कि पिछले 15 दिन से ऐसा हो रहा है। सबसे ज्यादा अनार की पेटियों से नोटों की कतरनें निकल रही हैं। इसमें कागज की भी कतरनें होती हैं। पिछले कुछ दिन से इनमें नोट वाले कागज की कतरनें आ रही हैं। लोग अपने पास नोट से उनका मिलान कर रहे हैं। कई कतरनों में तो नोट पर आने वाला सिक्योरिटी धागा भी हैं। व्यापारियों ने आशंका जताई कि कतरन नकली नोटों के भी हो सकते हैं। भास्कर ने पड़ताल कर जानकारी जुटाई और गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया है। आप भी जानिए नोटों के इन कतरनों का राज।
कुचामन थानाधिकारी हनुमान चौधरी बताया कि जांच की पहली कड़ी में अनार की पेटियों पर लिखे नंबर से संपर्क किया। अनार के होलसेल व्यापारी से संपर्क हुआ। वह महाराष्ट्र का रहने वाला है। यह भारतीय मुद्रा की कतरन किसी टेंडर होल्डर से किलो के भाव में खरीदता है। इसे अनार की पेटियों में डालने के काम में लिया जाता है।
टेंडर होल्डर से संपर्क कर जानकारी जुटाई गई। नासिक (महाराष्ट्र) में टेंडर होल्डर चलाने वाले नितिन सुलतानिया से बात की गई, जो UP के रहने वाले हैं। टेंडर डालने वाली कंपनी का नाम श्री साईं ट्रेडिंग है। यह भारतीय करेंसी नोट प्रेस से करतन लेती है। कतरन क्विंटल के भाव से खरीदकर व्यापारियों को किलो के भाव से बेच दिया जाता है। नितिन सुलतानिया ने बताया कि कतरन भारतीय मुद्रा की ही है। भारतीय नासिक करेंसी नोट प्रेस से बचे हुए लॉट की कतरन को हम टेंडर में खरीदते हैं।
छत्तीसगढ़
आसान हो गई कोरोंना टेस्टिंग अब सांस के द्वारा पता चल सकता है covid

बढ़ते कोरोना संकट के बीच इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे आसानी और सटीकता के साथ कोरोना की जांच की जा सकेगी। आइए इस डिवाइस के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
एफडीए की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ‘इंस्पेक्टआईआर कोविड-19 ब्रीथिलाइजर’ नाम की यह डिवाइस बड़ी ही सुगमता से कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि करने में मदद कर सकती है। यह डिवाइस गैस क्रोमैटोग्राफी गैस मास-स्पेक्ट्रोमेट्री (GC-MS) नामक एक तकनीक का उपयोग करती है,
जो सांस में मौजूद सार्स-सीओवी-2 वायरस से संबंधित वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों और संक्रमण के कारकों का आसानी से पता लगाने में मदद कर सकती है। खास बात है कि इसमें पारंपरिक तौर पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की तरह नाक-मुंह के स्वाब की जरूरत नहीं होगी।
सिर्फ तीन मिनट में मिल जाएगा परिणाम
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि इस डिवाइस की मदद से बस तीन मिनट के भीतर ही 91.2 फीसदी सटीकता के साथ कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जा सकती है। इतना ही नहीं यह डिवाइस नेगिटिव सैंपल टेस्टिंग में भी 99.3 फीसदी तक कारगर पाया गया है। डिवाइस काफी छोटे आकार का है जिसे कहीं ले जाना और लोगों की आसानी से जांच करना, इसे काफी खास बनाती है। इसका उपयोग अस्पतालों और मोबाइल टेस्टिंग साइटों पर आसानी से किया जा सकता है। कोरोना महामारी के इस दौर में संक्रमण का आसानी से पता लगाने में यह डिवाइस वरदान साबित हो सकती है।
आंकड़े काफी सटीक
इस टेस्टिंग डिवाइस की गुणवत्ता की जांच के लिए 2,409 प्रतिभागियों पर इसका अध्ययन किया गया। टेस्टिंग में पाया गया कि यह संक्रमण का पता लगाने में 91 फीसदी तक कारगर है। खास बात यह है कि यह 99.3 फीसदी की गुणवत्ता के साथ निगेटिव रिपोर्ट की भी पुष्टि कर सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस डिवाइस को प्रयोग में लाकर समय रहते आसानी से लोगों में संक्रमण का पता लगाने में मदद मिल सकती है, जिससे रोग को गंभीर रूप लेने से पहले से पकड़ा जा सकेगा।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
एफडीए के सेंटर फॉर डिवाइसेज एंड रेडियोलॉजिकल हेल्थ के निदेशक डॉ. जेफ शूरेन कहते हैं, वैश्विक स्तर पर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह डिवाइस वरदान साबित हो सकती है। इसकी संक्रमण की पहचान करने की सटीकता और निगेटिव रिपोर्ट का पता लगाने की तकनीक, इसे खास बनाती है। इस डिवाइस का उपयोग करके प्रति माह लगभग 64,000 सैंपल टेस्ट की वृद्धि होने की उम्मीद है। वैश्विक स्तर पर इसकी उपलब्धता कई मापदंडों का विषय है, फिलहाल इसे कुछ स्थानों पर प्रयोग में लाए जाने के लिए आपातकालीन मंजूरी दे दी गई है।
-
जॉब6 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
देश - दुनिया7 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब6 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब6 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..
-
Lifestyle3 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब4 days agoपरिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

















You must be logged in to post a comment Login