छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री की घोषणा की पूर्ति के लिए एक सप्ताह में जिले के स्कूल का चयन कर उन्नयन की योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शिक्षक दिवस 5 सितम्बर के अवसर पर रायपुर के आर.डी. तिवारी स्कूल में आयोजित शिक्षा मड़ई में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तर्ज पर जिला मुख्यालयों के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल के रूप में विकसित करने की घोषणा पर त्वरित अमल शुरू हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री की घोषणा की पूर्ति के लिए एक सप्ताह में जिले के स्कूल का चयन कर उन्नयन की योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला द्वारा कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक जिला मुख्यालय के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल के रूप में विकसित किया जाना है, जिससे इन स्कूलों को प्राचीन गौरव लौट सके और छत्तीसगढ़ के महापुरूषों की अध्ययन स्थली रहें। इन स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूलों में विकसित करने के साथ-साथ राष्ट्र भाषा हिन्दी में अध्ययन की उत्तम व्यवस्था हो सके। कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा रायपुर के लिए विशेष रूप से तीन स्कूलों – शासकीय जे.आर. दानी, शासकीय माधवराव सप्रे और शासकीय जे.एन. पाण्डेय स्कूल को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल के रूप में उन्नयन करने की घोषणा की गई है।
प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने कलेक्टरों से कहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणा की पूर्ति के लिए एक सप्ताह के भीतर इन स्कूलों के उन्नयन की योजना बनाकर प्रस्तुत करें। योजना बनाते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि स्कूल के वर्तमान भवन को तोड़ा जाना नहीं है, बल्कि उसे रिस्टोर करके उसके पुराने गौरव को लौटाना है। इसके लिए अनिवार्य रूप से किसी आर्किटेक्ट की सेवाएं ली जाएं। यह भी ध्यान रखा जाए की भवन का बहारी स्वरूप प्राचीन रहे परन्तु आंतरिक रूप उसमें समस्त लैब, पुस्तकालय और अन्य सामग्री आधुनिक हो। विद्यार्थियों के फर्नीचर, खेल सामग्री, कला सामग्री, कम्प्यूटर लैब आदि में आधुनिकता की कोई कमी न हो। कलेक्टरों से कहा गया है कि जिस प्रकार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का विकास किया गया है, उसी गुणवत्ता के साथ इन स्कूलों का उन्नयन भी किया जाए।


छत्तीसगढ़
निजी स्कूल के 50 हजार छात्रों को झटका! भूपेश सरकार ने दिए ये निर्दश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निजी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्रों को लेकर राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्देश दिया है. शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को भी जल्द ऑफलाइन क्लास शुरू करने कहा है. राज्य सरकार ने अगस्त में स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई की अनुमति दे दी थी. सरकारी स्कूल खुले और पढ़ाई भी हो रही है, लेकिन रायपुर अधिकांश निजी स्कूलों में अब भी ऑनलाइन क्लास चल रही है. इसे लेकर जिला शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों से कहा है कि वे जल्द से जल्द ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करें. शासन के निर्देशों का पालन करते हुए बच्चों को बुलाएं. रायपुर में निजी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या 50 हजार से ज्यादा बताई जा रही है.
अब निजी स्कूलों के लिए जिला शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई हो रही है, लेकिन अधिकांश निजी स्कूलों में अभी भी ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है. इस संबंध में पालकों से जानकारी मिली है. इसलिए निजी स्कूल भी कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करें. जिला शिक्षा विभाग से निर्देश जारी होने के बाद संभावना है कि जल्द से जल्द निजी स्कूलों में भी ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होगी. हालांकि, कुछ दिनों के बाद दिवाली की छुट्टियां शुरू हो रही हैं. शिक्षा विभाग के इस निर्देश को ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे उन छात्रों के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है, जो पढाई के बहाने मौज कर रहे थे.
ऑफलाइन हो सकती है परीक्षा
बता दें कि निजी स्कूलों में खासकर सीबीएसई बोर्ड से जुड़े स्कूलों में कुछ दिनों पहले एग्जाम हुए. यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में हुई, लेकिन अब ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने के बाद जब छह माही परीक्षाएं होंगी तो यह परीक्षाएं भी क्लासेस में भी देनी होगी. कुछ निजी स्कूलों ने बताया कि हाफ ईयरली एग्जाम ऑफलाइन होंगे. इसके लिए छात्रों को पहले ही सूचना दे दी गई है. ताकि वे तैयारी करें. इस परीक्षा के बाद पता चलेगा कि बच्चों का स्तर कैसा है. वहीं इस सम्बन्ध में निजी स्कूल एसोसिएशन ने भी जिला शिक्षा अधिकारी को चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद आदेश निकाला गया
इन नियमों का पालन करना होगा
स्कूलों में ऑफलाइन क्लास के लिए वार्ड पार्षद एवं स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा जरूरी होगी. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा स्कूलों को लेनी होगी. क्लास में क्षमता से आधे छात्र हों, सर्दी-बुखार वाले बच्चों को अनुमति नहीं होगी. छात्रों को कक्षाओं में एक दिन के अंतर में बुलाया जाए.

छत्तीसगढ़
चिरायु छत्तीसगढ़” के तहत “मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना” शुरू की छत्तीसगढ़ में बाल हृदय रोगियों को निश्शुल्क इलाज
छत्तीसगढ़
राजधानी में दो महीने बाद फिर बढ़े कोरोना मरीज, 6 लोग मोबाइल बंद कर हुए गायब, एक की मौत

राजधानी रायपुर में 2 महीने बाद एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होते देखा गया है, यहां एक ही दिन में 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 6 लोग मोबाइल बंद कर के गायब हो गए हैं। कोरोना से संक्रमित मरीजों में 4 लोग बाहर से लौटे हैं।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र-ओड़िशा से लौटे 4 संक्रमित मरीज मिले हैं, सर्वाधिक मामले फाफाडीह में मिले हैं जहां 3 कोरोना के केस पाए गए हैं। बता दें कि बीते 18 दिन में 44 नए केस सामने आए हैं, त्यौहारी सीजन में भीड़ बढ़ने से कोरोना का खतरा भी बढ़ा हुआ है।
इधर राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में कोरोना से 1 मरीज की मौत हो गई है, छह माह बाद कोरोना से मौत का मामला सामने आया है, मृतक का कोविड टेस्ट 17 अक्टूबर को पॉजिटिव आया था। मृतक बैंक का कर्मचारी था।

-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया6 days agoसबसे जल्दी हैक होते हैं ये 10 Passwords, भूलकर भी न करें इस्तेमाल; खाली हो सकता है अकाउंट
-
देश - दुनिया4 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया6 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
छत्तीसगढ़6 days ago17 साल बाद युवक का अजीबोगरीब कबूलनामा, हां! मैंने कत्ल किया है’
-
देश - दुनिया6 days agoसालों बाद 27 अक्टूबर 2021 को पड़ रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग
-
देश - दुनिया6 days agoकिसानों के खाते में इस दिन आएंगे 2000 रुपये, फटाफट ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन




























You must be logged in to post a comment Login