Connect with us

बिहार

today Weather Update: कई राज्यों में तेज आंधी एवं बारिश का कहर शुरु, बिहार मे 27 की मौत..

Published

on

बिहार की बात करें तो यहां बीते गुरुवार को तेज आंधी और बारिश में कई पेड़, घर और बिजली के खंभे उखड़ गए। इस दौरान 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

देश में मानसून से पहले मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में जहां तेज आंधी के साथ बारिश का कहर शुरू हो गया है वहीं कुछ राज्यों में अभी भी गर्मी का सितम जारी है। सबसे पहले बिहार की बात करें तो यहां बीते गुरुवार को तेज आंधी और बारिश में कई पेड़, घर और बिजली के खंभे उखड़ गए। इस दौरान 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस तेज आंधी के कारण गंगा में बालू से लदी तीन नावें तक पलट गईं।

बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार
बिहार के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी, शिवहर,  मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका शामिल हैं।

यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार
20 और 21 मई की बात करें तो सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं इस दिन रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली, में कहीं कहीं आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली के लोगों को भी राहत
भीषण गर्मी व गर्म हवाओं से परेशान दिल्ली-एनसीआर वासियों को शुक्रवार से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने एक सप्ताह के लिए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण बारिश की संभावना जताई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दिन के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 मई तक गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी।

झारखंड में अगले 24 घंटों में बारिश
वहीं झारखंड की बात करें तो मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राजधावी समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में मेघ गर्जन वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है।

केरल समेत इन राज्यों में भी बारिश
केरल में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। केरल में अगले सप्ताह तक मानसून के पहुंचने के आसार हैं। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में आज बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने इन राज्यों में चेतावनी जारी की है। उत्तर पूर्वी राज्यों की बात करें तो मेघालय और असम में बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में गर्मी का कहर जारी
राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश के कई जिलों में गर्मी का कहर अभी भी जारी है। लू चलने के कारण लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है। लोग घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूमतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं नोएडा में भी आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूमतम 29 डिग्री रहने की संभावना है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

बिहार

पूर्वी राज्य में बारिश का खतरनाक कहर,जानें असम में बाढ़ का हालात

Published

on

Assam Floods Update पूर्वी राज्य में बारिश का खतरनाक कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं पर असम में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है जिसके चलते मध्य असम के नागांव जिले के कामपुर में बाढ़ का पानी भर गया है। जिससे लोगों को काफी दिक्कते हो रही है।

जानें असम में बाढ़ से हालात

आपको बताते चलें कि, करीमगंज शहर में बाढ़ का पानी भर गया है जिस कारण से सामान्य जन-जीवन अस्त व्यस्त है। स्थानीय लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। यहां पर बाढ़ के कहर से अब तक लाखों लोग प्रभावित हुए है।जानें देश में बारिश की और अपडेट

महाराष्ट्र: मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो पश्चिम एक्सप्रेस हाईवे खार से है।

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई। तस्वीरें कामराज मार्ग से हैं।

Continue Reading

बिहार

बिहार के लखीसराय : गांव में बम धमाका विस्फोट से छह घायल

Published

on

बिहार के लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक विस्फोट में पांच से छह लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में बम धमाका हो गया है, जिसमें पांच से छह लोग घायल गए। घटना के बाद से इलाके के लोग सकते में हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पिपरिया के थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि वलीपुर गांव निवासी महेंद्र रजक के घर के पास सोमवार को बच्चे सहित कुछ लोग खड़े थे तभी एक बच्चा वहां रखे बम को खिलौना समझ बम को उठा लिया, तभी विस्फोट हो गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच से छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बम कहां से आया इसकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भागलपुर और गोपालगंज में धमाका में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि इन घरों में पटाखा बनाने का कार्य होता था।

Continue Reading

बिहार

रेल यात्रिओ के लिए राहत भरी ख़बर : रद्द की गई  46 ट्रेनें अब चलेंगी 1 मार्च से, यहाँ देखे लिस्ट…

Published

on

कोहरे के कारण रद्द की गई 46 ट्रेनें एक मार्च से चलने लगेंगी। इनका परिचालन फिर से शुरू होने से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के अलावा पूर्वोंत्तर राज्य जाने वाले यात्रियों को सहुलियत होगी। कोहरे को लेकर पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ीं 46 ट्रेनें दिसंबर से लेकर फरवरी तक के लिए रद्द की गईं थीं।

इसके अतिरिक्त सप्ताह में एक दिन अप व डाउन रूट से रद्द की गई 21 जोड़ी ट्रेनें अब सप्ताह में सभी दिन चलेंगी। सभी एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनें नियमित रूप से चलने से होली में परदेस से आवाजाही करने वाले यात्रियों को सहुलियत होगी। पूर्व से चल रही ट्रेनों में सीटों की मारामारी घटेगी।

ये प्रमुख ट्रेनें चलेंगी सभी दिन
– अप व डाउन सप्तक्रांति एक्सफास्ट एक्सप्रेस
– अप व डाउन वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस
– अप व डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
– अप व डाउन बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस
– अप व डाउन बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस
-अप व डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस
– अप व डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस
– अप व डाउन चंडीगढ़ डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस
– अप व डाउन मुजफ्फरपुर बनारस एक्सप्रेस
– अप व डाउन हरिहरनाथ एक्सप्रेस
– अप व डाउन शहीद एक्सप्रेस

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़27 mins ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़1 day ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

छत्तीसगढ़5 days ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़1 week ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब5 days ago

    परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

  • जॉब5 days ago

    स्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..

  • Tech & Auto4 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • जॉब5 days ago

    पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..

  • Knowledge5 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • जॉब4 days ago

    यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • देश - दुनिया5 days ago

    असम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….

  • देश - दुनिया4 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • जॉब5 days ago

    पुलिस विभाग में जल्द होगी 40 हजार पदों पर बंपर भर्ती,देखिये डिटेल