पटना में बारिश रुकी लेकिन आफत जारी अब तक 40 लोगों की मौत

बिहार खासकर राजधानी पटना में बारिश के बाद बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है. पिछले पांच दिनों से शहर में जल जमाव है. पानी के साथ आए कचरों से सड़ांध फैल गई है. निचले इलाके में तो कहीं-कहीं कमर तक पानी भरा है. अब महामारी फैलने का खतरा है. हजारों लोग बेघर हैं और उन्हें राहत शिविरों में रखा गया है.
जानमाल के नुकसान की बात करें तो बिहार में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि पटना वासियों को थोड़ी राहत जरूर मिली है. पटना में कल दोपहर से तेज बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी में बारिश नहीं होगी. पानी का जलस्तर घट रहा है.
बाढ़-बारिश से सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत भागलपुर में हुई है. वहीं पटना में 4, गया में छह, कैमूर में चार, खगड़िया में तीन, भोजपुर में तीन, बेगुसराय में दो, नवादा, सीतामढ़ी, अरवल, बांका, कटिहार, पूर्णिया में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.
पटना में राज्यभर से आए छात्रों की संख्या अधिक है. बाढ़ में फंसे छात्रों को घर से निकालने का काम जारी है. राज्य सरकार खाना, दवा और अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हेलिकॉप्टर का सहारा ले रही है. साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य विभाग की टीम लोगों को मदद पहुंचा रही है. कई सामाजिक संस्थाएं भी काफी सक्रिय हैं.
एक्शन में केंद्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर आज नौ बजे केंद्रीय कैबिनेट सचिव और गृह सचिव के साथ बिहार के मुख्य सचिव और प्रधान सचिव आपदा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बचाव और राहत पर बात करेंगे. पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जल जमाव और बाढ़ को लेकर सोमवार को बात की थी.बाढ़ की वजह से आम और खास सब परेशान हैं. सोमवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और मशहूर गायिका शारदा सिन्हा को तीन दिनों बाद घर से निकाला गया.
सुशील मोदी का रेस्क्यू
पटना के राजेंद्रनगर की सड़कों पर पानी भर जाने के बाद बीजेपी नेता सुशील मोदी तीन दिनों से अपने आवास पर फंसे हुए थे. सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने मोदी और उनके परिवार को घर से बाहर निकाला. इस दौरान पत्रकार उनसे बात करने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह बिना कुछ बोले निकल गए.बाढ़ पीड़ित बिहार में सत्तारूढ़ बीजेपी-जेडीयू सरकार को भयावह स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. उनका कहना है कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद राजधानी पटना में ड्रेनेज सिस्टम को ठीक नहीं किया गया है. विपक्षी पार्टियां भी सरकार को कठघरे में खड़ी कर रही है.

Corona Update: देश में फिर कोरोना का कहर, केस बड़ने से स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया अलर्ट जारी… पढ़े पूरी खबर…

चीन और अमेरिका में बढ़ते कोविड के मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और परमिजोरम की सरकारों को चिट्ठी लिखी है। इसमें स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण की दर बढ़ने के कारणों की गंभीरता से जांच करने को कहा है। इस बीच, गुजरात में एक व्यक्ति के XE वैरिएंट से संक्रमित होने की जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में XM वैरिएंट के एक मामले का भी पता चला है। इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई की एक महिला के XE वैरिएंट से संक्रमित होने की सूचना मिली थी। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसका खंडन कर दिया था।
क्यों चिंता में है केंद्र
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इन राज्यों में डेली पॉजीटिविटी रेट बढ़ रहा है, यानी हर दिन मिलने वाले नए कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसको देखते हुए राज्य सरकारें हालात की गंभीरता से समीक्षा करें और जरूरी होने पर कोविड-19 को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी करें। एक ओर देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, लेकिन दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, केरल और मिजोरम में पिछले सात दिन में पॉजिटिविटी रेट अचानक बढ़ गई है। इसे लेकर ही केंद्र सरकार ने केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और मिजोरम को अलर्ट भेजा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में केरल में 353, महाराष्ट्र में 113, हरियाणा में 336 और मिजोरम में 123 मामले सामने आए हैं। देश के हालात देखें तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,109 नए मामले सामने आए, जबकि 43 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को देशभर में कोरोना के 1,033 मामले दर्ज किए गए थे।
18+ के सभी लोगों को तीसरा डोज लगेगा
कोरोना के नए वैरिएंट्स के खतरे के बीच सरकार ने ऐलान किया है कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को 10 अप्रैल से कोरोना वैक्सीन का तीसरा डोज लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे प्रिकॉशन डोज नाम दिया है। हेल्थ वर्कर्स ओर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को यह मुफ्त लगाया जाएगा, जबकि बाकी वयस्कों को भुगतान करना होगा। यह प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर लगाया जाएगा। यह डोज सिर्फ उन्हीं लोगों को लगाया जाएगा जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है और जिन्होंने दूसरा डोज 9 महीने या उससे पहले लगवाया था। वैक्सीनेशन से जुड़ी सभी जानकारी के लिएभारत में प्रिकॉशन डोज की क्यों जरूरत पड़ी प्रिकॉशन डोज कोरोना वैक्सीन का ही तीसरा डोज है। इस डोज की आवश्यकता दुनियाभर में कोविड-19 के नए वैरिएंट के आने के बाद महसूस की गई। भारत में इस साल 10 जनवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज देना शुरू किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 185.53 करोड़ के पार पहुंच चुका है। शुक्रवार की शाम 7 बजे तक वैक्सीन के 12 लाख से ज्यादा डोज लगाए गए। वहीं, 12 से 14 उम्र के बच्चों को वैक्सीन के 2.16 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं।
जॉब
रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

पश्चिमी रेलवे ने मुंबई डिवीजन के वनसाड़ में स्थित रेलवे सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार मैथ, साइंस, संस्कृत, सोशल साइंस, फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों के लिए टीजीटी, कंप्यूटर साइंस एवं असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती निकाली गई है. कुल 11 पदों की वैकैंसी है, जिसमें असिस्टेंट टीचर के 4 पद शामिल हैं.
पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 अप्रैल 2022 को आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए उन्हें सभी निर्धारित डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाने होंगे. वॉक इन इंटरव्यू, ‘प्रिंसिपल, रेलवे सेकेंड्री स्कूल, (इंग्लिश मीडियम), वलसाड (वेस्ट यार्ड रेलवे कॉलोनी)’ के पते पर सुबह 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा.
शैक्षिक योग्यता
टीजीटी पदों के लिए प्रासंगिक विषयों में ग्रेजुएशन एवं बीएड डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वही प्राइमरी टीचर पदों के लिए 12वीं पास के साथ बीटीसी की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं. साथ ही टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी.
वेतन
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹26250 प्रति माह वेतन दिया जाएगा. हालांकि असिस्टेंट टीचर पदों के लिए 21,250 प्रति माह सैलरी निर्धारित है
देश - दुनिया
एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…

केंद्र सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को खुश कर सकती है. सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी कर दी है. अब इसके साथ ही सरकार जल्दी ही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ाने की घोषणा कर सकती है. आइए जानते हैं इस बढ़ोतरी के बाद कितनी होगी सैलरी.
केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर खुशखबरी मिल सकती है. सरकार डीए के बाद अब एक और भत्ते को बढ़ाने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी. जानकारी के मुताबिक डीए बढ़ोतरी के बाद अब HRA बढ़ोतरी का ऐलान भी हो सकता है. दरअसल, डीए बढ़ने के साथ ही एचआरए में भी संशोधन का अनुमान है.
34% हुआ कर्मचारियों का डीए
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबे इंतजार के बाद, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है. मार्च की सैलरी के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा भी मिल गया है. इसके साथ ही अब एचआरए में भी जल्दी हो बढ़ोतरी हो सकती है.
एचआरए में वृद्धि की उम्मीद
डीए बढ़ने के बाद एचआरए में भी बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है. इससे पहले एचआरए में पिछले साल जुलाई में बढ़ोतरी हुई थी. तब डीए को भी बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था. अब जब डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है एचआरए में भी संशोधन हो सकता है.
कैसे तय होता है एचआरए
अब देखते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एचआरए कैसे तय होता है. आपको बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है वह ‘X’ कैटेगरी के तहत आते हैं. वहीं जिसकी आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं. और 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी के तहत आते हैं. तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा.
कितना बढ़ सकता है एचआरए
इस हिसाब से कर्मचारी का एचआरए उस शहर की श्रेणी से निर्धारित होता है जहां वे काम करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, X श्रेणी के शहरों में रहने या काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के एचआरए (HRA) में डीए की तरह ही 3 फीसदी तक की वृद्धि संभावित है.
फिलहाल इन शहरों के कर्मचारियों को मूल वेतन का 27 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Y श्रेणी के शहरों के लिए एचआरए में 2 फीसदी बढ़ोतरी संभव है. फिलहाल इन कर्मचारियों को 18-20 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Z श्रेणी के शहरों के लिए 1 फीसदी एचआरए बढ़ाया जा सकता है. इन्हें अभी 9-10 फीसदी की दर से एचआरए दिया जाता है.
-
Tech & Auto6 days agoमार्केट में खलबली मचा रही Yamaha MT 15 V2 जल्द करे बुकिग… जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
Tech & Auto7 days agoमार्केट मे खलबली मचा रही xiaomi फोल्डेबल स्मार्टफोन, 8-इंच डिस्प्ले और 1 प्लस प्रोसेसर, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
Lifestyle5 days agoहार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp का ये धमाकेदार ट्रिक मचाया धमाल, मैसेज भेजना हुआ आसान;जानें ये बेहतरीन ट्रिक
-
देश - दुनिया5 days agoincome Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…
-
Tech & Auto4 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
Tech & Auto7 days agoHighest Mileage Bikes : 51 हजार की सस्ती बजट में,मिल रही सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप 3 बाइक
-
देश6 days agoस्कीम : सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाएं खाता,मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
-
देश - दुनिया3 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश3 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी






























You must be logged in to post a comment Login