पटना के स्कूली बच्चों के हाफ शर्ट-पैंट पहनने पर रोक

पटना – राजधानी पटना के जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है. नए फैसले के तहत डीएम ने स्कूली बच्चों के हाफ शर्ट-पैंट पहनने पर रोक लगा दी है. यानी स्कूल के बच्चों को फुल शर्ट और फुल पैंट पहनकर जाने का आदेश स्कूल प्रशासन को दिया है. यह आदेश 14 अक्टूबर यानी सोमवार से पटना में लागू होगा.
डेंगू से बचाव के लिए लिया गया निर्णय
दरअसल, यह आदेश डेंगू से बचाव को लेकर जारी किया गया है. पटना में जलजमाव के बाद लोग डेंगू का शिकार हो रहे हैं. पटना में लगभग एक हजार से अधिक लोगों को डेंगू ने अपनी चपेट में लिया है. इस कारण डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए ही जिला प्रशासन की ओर से यह बड़ा फैसला लिया गया है. इस आदेश के बाद सोमवार से पटना में बच्चे सिर्फ फुल शर्ट और फुल पैंट पहनकर ही पढ़ने जा सकते हैं.
सभी स्कूलों को जारी किया गया निर्देश
पटना के डीएम कुमार रवि के मुताबिक, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए स्कूल ड्रेस के तौर पर हाफ शर्ट और हाफ पैंट की बाध्यता को फिलहाल अगले आदेश तक समाप्त किया गया है. इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को अपने परिसर में पूरी तरह स्वच्छ रखने को भी कहा गया है, ताकि बच्चों को किसी तरह का कोई खतरा नहीं हो सके. पटना के शिक्षा विभाग द्वारा ये आदेश सभी डीईओ और एसडीओ को दिया गया है.


Tech & Auto
जल्द बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च होने जा रही है SUV के 8 सीटर वाली कार, जाने क्या है इसकी कीमत…

नई दिल्ली: लग्जरी कार निर्माता लैंड रोवरको 31 मई को ग्लोबली लॉन्च करेगी. इस एसयूवी में 2-3-3 सीट कॉन्फ़िगरेशन, नई डिजिटल टेक्नोलॉजी और एडवांस इंटीग्रेटेड चेसिस टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी. डिफेंडर एसयूवी का लंबा बॉडी स्टाइल वेरिएंट डिफेंडर 90 और डिफेंडर 110 वर्जन से ऊपर होगा. एसयूवी के लिए बुकिंग मई में शुरू होगी.
लैंड रोवर डिफेंडर 130 4×4 एसयूवी की प्रिव्यू इमेज को रेत के टीलों पर दिखाया है. इसमें सिल्वर रंग के एक्सेंट और फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ व्हाइट पेंट है. जहां SUV की ज़्यादातर प्रोफ़ाइल इमेज में छिपी रही, छत की अतिरिक्त लंबाई और पीछे की ओर की खिड़की स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. डिफेंडर 130 अपने ज्यादा बॉडी पैनल को बाकी डिफेंडर रेंज के साथ शेयर करती है.
ज्यादा लंबी होगी एसयूवी
एसयूवी की पहले की स्पाई इमेज से पता चलता है कि यह एक फैला हुआ व्हीलबेस और एक लंबा रियर ओवरहैंग के साथ आएगा. एसयूवी के 5,100 मिमी लंबी होगी. जो कि पांच-दरवाजे वाले डिफेंडर 110 से 342 मिमी और तीन-दरवाजे वाले डिफेंडर 90 से 777 मिमी अधिक लंबी है. लैंड रोवर डिफेंडर 130 के इंजन लाइनअप को बाकी डिफेंडर रेंज के साथ शेयर किया जाएगा, जिसमें सुपरचार्ज्ड 5.0-लीटर वी 8 के साथ अधिक शक्तिशाली डिफेंडर वी 8 शामिल है, जो 518 एचपी और 846 एनएम का टार्क जनरेट करता है.डिफेंडर 110 का लॉन्च होगा एनिवर्सरी एडिशन
लैंड रोवर ने इस महीने की शुरुआत में पॉपुलर 1993 लैंड रोवर डिफेंडर 110 की याद में डिफेंडर एसयूवी के सीमित लिमिटे 30वीं एनिवर्सरी वेरिएंट लॉन्च करने की घोषणा की है. इस वेरिएंट की केवल 500 यूनिट्स बनाई जाएंगी और उत्तरी अमेरिका में चुनिंदा लैंड रोवर रिटेल डीलर पर उपलब्ध होंगी. एनिवर्सरी मॉडल में नई एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ स्टाइल और स्पेसिफिकेशन ओरिजनल मॉडल की तरह देखने को मिलेंगे.
ज्योतिष
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार मनुष्य को इन 6 चीजो का भूलकर भी नही करना चाहिए इस्तेमाल…

अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि कभी दूसरों की चीजों को मांगकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी ऐसा करने की मनाही है। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें दूसरों से मांगकर इस्तेमाल करने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कहते हैं कि इन छोटी-छोटी चीजों से बड़ा नुकसान हो सकता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों की किन चीजों को मांगकर नहीं करना चाहिए इस्तेमाल-
रुमाल- वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी दूसरे इंसान का रुमाल पास रखने से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। इसे वाद-विवाद से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति का रुमाल अपने पास नहीं रखना चाहिए।
घड़ी- वास्तु शास्त्र में घड़ी को सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों से जोड़कर देखा जाता है। कलाई पर किसी दूसरे व्यक्ति की घड़ी को पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति का खराब समय शुरू हो सकता है।
अंगूठी- वास्तु में किसी व्यक्ति की अंगूठी मांगकर पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने व्यक्ति के सेहत, जीवन व आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।
पेन- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी व्यक्ति को किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे धन हानि भी हो सकती है।
कपड़े- वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी इंसान को दूसरे के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से हमारे अंदर नकारात्मकता का प्रवेश होता है और जीवन में मुश्किलें आती हैं।
जॉब
कीपर टेक्नीकल SKT एवं मल्टी स्किल वर्कर MSW के पदों पर निकली भर्तियां, जल्द ही करे आवेदन….
BRO Recruitment 2022: बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की ओर से जारी किए गए शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 876 पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें से 377 पद स्टोर कीपर टेक्नीकल (SKT) और 499 पद मल्टी स्किल वर्कर (MSW) के लिए हैं।BRO Recruitment 2022: सरकारी नौकरी के लिए दिन रात तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने स्टोर कीपर टेक्नीकल (SKT) और मल्टी स्किल वर्कर (MSW) के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इससे जुड़ा शॉर्ट नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इस भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन को जल्द ही जारी किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन रूप में ही आयोजित होगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.bro.gov.in पर जाकर जमा कर सकेंगे।
BRO Recruitment 2022: कब जारी होगा नोटिफिकेशन?
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके लिए विस्तृत नोटिफिकेशन को भी जल्द ही जारी किया जाएगा। इसमें आवेदन शुरू होने की तारीख, समाप्त होने की तारीख, जरूरी योग्यताएं और आवेदन शुल्क समेत विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी। उम्मीदवार भर्ती से जुड़े किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए बीआरओ की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
BRO Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की ओर से जारी किए गए शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 876 पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें से 377 पद स्टोर कीपर टेक्नीकल (SKT) और 499 पद मल्टी स्किल वर्कर (MSW) के लिए हैं।
BRO Recruitment 2022: श्रेणीवार पदों का विवरण
कुल पदों की संख्या- 876
अनारक्षित वर्ग – 321
अनुसूचित जाति वर्ग – 143
अनुसूचित जनजाति वर्ग – 76
अन्य पिछड़ा वर्ग – 280
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 56
BRO Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती में स्टोर कीपर के पदों पर आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, मल्टी स्किल्ड वर्कर के पदों पर आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार करें और आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें।
BRO Recruitment 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में जमा किए जाएंगे। उम्मीदवार विस्तृत नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद बताए गए प्रारूप में आधिकाकरिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoआयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoबैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्तिया, जाने आयु सीमा अंतिम तिथि एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
देश6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब4 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली बम्पर भर्ती,जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि,शैक्षणिक योग्यता..































You must be logged in to post a comment Login