जॉब
ग्रुप सी के तहत निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Govt Jobs 2022 : पंजाब, झारखंड और भारतीय सेना में युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरियां हैं. भारतीय सेना के पश्चिमी कमान ने ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली है. जबकि पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने क्लर्क और विलेज डेवलपमेंट ऑर्गनाइजर पदों पर भर्ती निकाली है.सरकारी नौकरियों के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार मौका है. पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग और भारतीय सेना के पश्चिमी कमान ने बंपर भर्ती निकाली है. पीएसएसएसबी ने क्लर्क और विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर पदों पर करीब 2000 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जबकि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 900 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है.
झारखंड में यह भर्ती म्युनिसिपल सर्विस कंबाइंड कंप्टेटिव एग्जाम 2022 के अंतर्गत होने जा रही है. इसके अलावा भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने जालंधर कैंट में सिविलियन कैटेगरी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
जाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 792 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2022 से शुरू हो गई है. आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर विजिट करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, PSSSB ने क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है.
जिसके तहत उम्मीदवारों से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए है. इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2022 से पदों के लिए आवेदन जमा कर सकेंगे. हालांकि अभी भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट की जानकारी नहीं दी गई है.पीएसएसएसबी (PSSSB) द्वारा भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क के 1200 भरे जाएंगे. जिसके लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
नौकरियां
भारतीय सेना के पश्चिमी कमांड के तहत जालंधर कैंट में सिविलियन पदों पर भर्ती निकली है. जिसके तहत उम्मीदवारों से विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. जालंधर कैंट में सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम 18 एवं अधिकतम 25 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
झारखंड में बंपर नौकरियां
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कंबाइंड कंप्टेटिव एग्जाम (JMSCCE) 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत गार्डेन सुपरिंटेंडेंट, वेटनरी ऑफिसर, सैनिटरी एवं फूड इंस्पेक्टर, सैनिटरी सुपरवाइजर, रेवन्यू इंस्पेक्टर, लीगल असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्ती होगी. आयोग ने इन पदों पर 921 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

जॉब
अगर आप भी ITI पास है तो यहाँ करें अप्लाई निकली इन पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन तिथि

Aiims Recruitment 2022: एम्स ने आईटीआई पास के लिए कुल 35 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर लिफ्ट ऑपरेटर की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जानी है. गौर करने वाली बात यह है कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज रात से बंद हो जाएगी.एम्स झज्जर ने आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए वैकेंसी निकाली है. नौकरी की तलाश कर रहे आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए के लिए एम्स में करियर शुरू करने का सुनहरा मौका है. एम्स ने आईटीआई पास के लिए कुल 35 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर लिफ्ट ऑपरेटर की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जानी है. गौर करने वाली बात यह है कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज रात से बंद हो जाएगी. ऐसे में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.बता दें कि इस संदर्भ में ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया था. आवेदन करने के पहले अभ्यर्थी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक खबर में नीचे दिया गया है।
योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित फील्ड में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए.
दो से तीन साल का कार्य अनुभव भी आवश्यक रूप से होना चाहिए.
आवेदन करने वाली अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा.
ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा.
एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 450 रुपये का भुगतान करना होगा.
एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा.
महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा.
इडब्ल्यूएस व दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 450 रुपये का भुगतान करना होगा.
चयन प्रक्रिया
12 जुलाई तक सफल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन रिटन एग्जाम/इंटरव्यू के आधार पर होगा. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के बाद अप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की एक सिंगल पीडीएफ बनानी होगी. इसके बाद इस फाइल को hrsection@becil.com पर मेल करना होगा.
जॉब
आईओसीएल में हो रही बड़ी भर्ती,अंतिम तिथि 29 जुलाई

IOCL Junior Operator Recruitment 2022: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये की आवेदन फीस देनी है. कैंडिडेट्स आईओसीएल की वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने 39 जूनियर ऑपरेटर (विमानन) ग्रेड के लिए रोजगार समाचार (09-15) जुलाई 2022 में नोटिफिकेशन जारी किया है. ये पद तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु और पुडुचेरी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 जुलाई 2022 22:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा 21 अगस्त को आयोजित की जा सकती है।
जूनियर ऑपरेटर
जूनियर ऑपरेटर (एविएशन) ग्रेड 1 (पोस्ट कोड-101) तेलंगाना: 05
जूनियर ऑपरेटर (एविएशन) ग्रेड 1 (पोस्ट कोड-102) कर्नाटक: 06
जूनियर ऑपरेटर (एविएशन) ग्रेड 1 (पोस्ट कोड-103) तमिलनाडु और पुडुचेरी: 28
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए कम से कम 45 फीसदी और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी नंबरों के साथ हायर सेकेंडरी (12वीं) पास और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा जारी वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस. आवेदन फीस की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये की आवेदन फीस देनी है. इच्छुक अभ्यर्थी आईओसीएल की वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट (ड्राइविंग टेस्ट) शामिल होगा. फिजिकल टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर का होगा.लिखित परीक्षा निम्नलिखित मानकों पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेगी.जेनेरिक एप्टिट्यूड में क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड से 40 सवालरीजनिंग एबिलिटी से 40 सवालबेसिक इंग्लिश लेंगुएज स्किल से 20 सवाल
जॉब
10वीं पास के लिए फिर आई India Post में भर्ती,जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को गौर से पढ़ें. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार India Post में नौकरी सिल कर सकते हैं.भारतीय डाक में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. इसके लिए India Post ने स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं.उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदोंपर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.indiapost.gov.in/vas/Pages के जरिए भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.साथ ही इस लिंक India Post Driver Recruitment 2022 Notification PDF के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 24 पद भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 20 जुलाई
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 24
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि को 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
विवरण
उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को भरकर सीनियर मैनेजर (जेएजी), मेल मोटर सेवा, नंबर 37, ग्रीम्स रोड, चेन्नई- 600006 पर भेज सकते हैं.
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर5 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto6 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
मनोरंजन7 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
जॉब2 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
































You must be logged in to post a comment Login