जॉब
वायुसेना में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, लाखों में मिलेगी सैलरी
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. जो उम्मीदवार भारतीय वायुसेना में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.
भारतीय वायुसेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए ने ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में फ्लाइंग ब्रांच और परमानेंट कमीशन (पीसी) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के तहत ऑफिसर के पदोंके लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 317 पदों को भरा जाएगा.
योग्यता मानदंड :फ्लाइंग ब्रांच- उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक के साथ गणित और फिजिक्स विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ BE/B Tech की डिग्री होनी चाहिए.
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) ब्रांच- उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक के साथ गणित और फिजिक्स विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ नोटिफिकेशन में दिए गए विषयों के साथ BE/B Tech की डिग्री होनी चाहिए.
ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) ब्रांच- एडमिनिस्ट्रेशन- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए.
लॉजिस्टिक्स- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए.
IAF AFCAT Recruitment 2021 के लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 250 / – (एनसीसी विशेष प्रविष्टि और मौसम विज्ञान के लिए कोई शुल्क नहीं) का भुगतान करना होगा. कोई नकद या चेक या डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) स्वीकार नहीं किया जाएगा.
IAF AFCAT Recruitment 2021 के लिए चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा
ऑफिसर्स इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट
ग्रुप डिस्कशन / इंटरव्यू
IAF AFCAT Recruitment 2021 के लिए वेतन
फ्लाइंग ऑफिसर- रु. 56100 – 177500 वेतन स्तर – 10

जॉब
युवाओं के लिए एक अच्छा मौका : SBI में अधिकारी बनने का गोल्डन चांस, लाखों में मिलेगी सैलरी
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार SBI में नौकरी हासिल कर सकते है.
भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों ) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आज यानी 9 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1226 पदों को भरा जाएगा.
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 9 दिसंबर
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 29 दिसंबर
SBI CO Job Vacancy 2021 के लिए रिक्ति विवरण
- कुल पदों की संख्या- 1226
- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए.
- उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम होनी चाहिए.
- सामान्य श्रेणी / अन्य श्रेणी के तहत उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 750 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के तहत आवेदन करने वालों को कोई शुल्क नहीं देना होगा.
- उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के आधार पर होगी.
- उम्मीदवारों को मूल वेतन लगभग रु. 36, 000/- और अधिकारी नियमानुसार डी.ए., एच.आर.ए/लीज रेंटल, सी.सी.ए, चिकित्सा एवं अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे
जॉब
नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल की आई 2400+ बंपर भर्ती

असम पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवारों की भर्ती असम पुलिस की नई कमांडो बटालियन में जाएगी। पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन 07 दिसंबर 2021 को आधिकारिक वेबसाइट slprbassan.inपर जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 13 दिसंबर 2021 से शुरू होंगे और 12 जनवरी 2022 तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कॉन्स्टेबल पदों पर कुल 2450 रिक्तियां भरी जाएंगी। पुलिस जॉब पाने वाले उम्मीदवारों को हर महीने अच्छी सैलरी दी जाएगी। नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक और जरूरी जानकारी नीचे देख सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
कॉस्टेबल (एबी) पुरुष और ट्रांसजेंडर – 2220 पद
कॉस्टेबल (एबी) महिला – 180 पद
कॉस्टेबल (एबी) नर्सिंग – 50 पद
कुल खाली पदों की संख्या – 2450
कौन कर सकता है आवेदन?
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से एचएसएलसी (कक्षा 10) या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कॉन्स्टेबल (नर्सिंग) के पदों के लिए नर्सिंग डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं उम्मीदवारों आयु सीमा 01 जनवरी 2021 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष तक होनी चहिए। आधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
कितनी मिलेगी सैलरी
असम पुलिस विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ‘नई असम कमांडो बटालियनों के लिए 2450 कॉन्स्टेबल रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। सभी पात्रता और मापदंडों को पार कर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को 14000-60500 रुपये के ग्रेड वेतन के साथ 5600 रुपये (वेतन बैंड- II) और नियमों के तहत स्वीकार्य अन्य भत्तों का लाभ दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
जिन उम्मीदवारों के आवेदन सभी तरह से सही पाए जाते हैं, उन्हें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से गुजरना होगा।
जॉब
एम्स ने इन पदों पर निकाली भर्ती, 7th CPC के तहत 2 लाख से ज्यादा सैलरी

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नागपुर ने फैकल्टी पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। यहां प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से फैकल्टी पदों पर कुल 32 खाली पद भरे जाएंगे। मेडिकल फील्ड में नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का अच्छा मौका है। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 04 जनवरी 2021 तक है। आवेदन करने से पहले यहां दी गई जरूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।एम्स जॉब डिटेल्स जैसे खाली पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और एप्लीकेशन फीस की जानकारी यहां देख सकते हैं।एम्स जॉब 2021 नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
यहां देखें खाली पदों की जानकारी
प्रोफेसर: 4 पद
एसोसिएट प्रोफेसर: 8 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर: 20 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
प्रोफेसर: संबंधित विषय में एमडी या एमएस पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा टीचिंग या रिसर्च फील्ड में 14 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।एसोसिएट प्रोफेसर: एमडी या एमएस पोस्ट ग्रेजुएट होने के साथ टीचिंग या रिसर्च 6 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।
असिस्टेंट प्रोफेसर: इस पोस्ट के लिए तीन साल का अनुभव होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
एम्स फैकल्टी भर्ती 2021 आयु सीमा
प्रोफेसर पोस्ट पर आवेदन वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 58 वर्ष है। जबकि एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदकों की उम्र 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट होगी।
7वें वेतन आयोग के तहत मिलेगी इतनी सैलरी
प्रोफेसर: 168900 रुपये से 220400 रुपये तक (पे लेवल -14)
एसोसिएट प्रोफेसर: 138300 रुपये से 209200 रुपये तक (पे लेवल – 13-ए1)
असिस्टेंट प्रोफेसर: 101500 रुपये से 167400 रुपये तक (पे लेवल-12)
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 500 रुपये है। वेबसाइट पर दिए गए भुगतान लिंक का उपयोग करके करना होगा। आवेदन शुल्क नॉन-रिफंडेबल है। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें। भरे हुए फॉर्म को जरूर दस्तावेजों के साथ निदेशक, एम्स नागपुर, प्रशासनिक ब्लॉक, प्लॉट नंबर 2, सेक्टर -20, मिहान, नागपुर – 441108 पजे पर 19 जनवरी, 2022 तक भेजना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
-
क्राइम न्यूज़7 days ago9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!
-
जॉब5 days agoयहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
Tech & Auto6 days agoJio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स
-
व्यापर6 days agoम्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?
-
छत्तीसगढ़5 days agoछत्तीगढ़ के बेटे का हुआ इसरो में चयन : बचपन का सपना हुआ साकार,मां ने बताई अपने बेटे की इमोशनल जर्नी.
-
जॉब5 days agoबेरोजगार युवाओं के लिए , 6 दिसंबर को होगा रोजगार मेला का आयोजन, 534 पदों पर होगी भर्ती, इन्हें मिलेगा लाभ …
-
खेल7 days agoमयंक अग्रवाल ने जमाया अपना चौथा टेस्ट शतक, लड़खड़ाती पारी को संभाला अग्रवाल ने
-
खेल4 days agoस्टेनो-टाइपिस्ट, नर्स सहित कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 5वीं और 10वीं पास लोगों के लिए आई नौकरी, 10 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तारीख
-
धर्म6 days agoसूर्य ग्रहण का इन 4 राशि वालों पर पड़ेगा बेहद अशुभ प्रभाव, बचने के लिए पहले जान लें ये खास उपाय



















You must be logged in to post a comment Login