क्राइम
CG News: प्रेमी की प्रताड़ना से प्रेमिका ने की जहर खाकर आत्महत्या, मौत…

बिलासपुर में नाबालिग लड़की को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले प्रेमी युवक को पुलिस ने पकड़ा है। दरअसल, लड़की का प्रेमी उसे दूसरे लड़के से बात करने पर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। युवक उसे बदनाम करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड भी करता था। इससे तंग आकर चार माह पहले उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। अब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
चिंगराजपारा में रहने वाली 16 वर्षीय मानसी शर्मा दुकान में काम करती थी। बीते 27 सितंबर को उसने जहर खा लिय था। उसे परिजनों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान 30 सितंबर को मानसी की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर र ही थी। जांच में पता चला कि करीब साल भर पहले चिंगराजपारा के अंकित यादव (20 वर्ष) से उसकी दोस्ती थी और उसकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की थी।
जहर खाने के पहले की थी मारपीट
एएसआई सीता साहू ने 27 सितंबर को जहर खाने के पहले अंकित यादव ने उसके साथ मारपीट की थी। इस दौरान पड़ोसी महिला ने उसकी पिटाई करते देखा था। मानसी की सहेली ने भी अपने बयान में अंकित यादव की प्रताड़ना की बात बताई है। वह मानसी से रुपयों की मांग कर उसे बदनाम करने के लिए ब्लैकमेल करता था।
परिजन, प्रत्यक्षदर्शी और सहेली के बयान पर दर्ज हुआ केस
TI परिवेश तिवारी ने बताया कि नाबालिग के आत्महत्या प्रकरण में जांच के दौरान परिजन के साथ ही प्रत्यक्षदर्शी महिला और मृतका की सहेली का बयान दर्ज किया गया है। जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने और ब्लैकमेल कर उगाही करने की जानकारी दी है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

क्राइम
प्यार की खौफनाक सजा: युवक ने रचाई दुसरे युवती से शादी तो प्रेमिका ने किया आत्मघात, और छोड़ गयी 12 पेज की सुसाइड नोट…

धर्मशाला: साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी. लेकिन प्रेमी ने वादा तोड़ दिया. किसी ओर से शादी रचा ली. आहत होकर प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया. हालांकि, महिला ने युवक और पुलिस पर टॉर्चर करने के आरोप भी लगाए हैं. मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा है. मौके से 12 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइट नोट में महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली में भी सवाल उठाए हैं. महिला ने बताया है कि किस तरह उसे एक थाने से दूसरे थाने में दौड़ाया गया. जानकारी के अनुसार, धर्मशाला में तलाकशुदा महिला ने प्यार में धोखा मिलने पर फंदा लगाकर जान दे दी. मृतक महिला कोतवाली बाजार धर्मशाला की रहने वाली थी और कांगड़ा में ब्यूटी पार्लर का काम करती थी. दरअसल, महिला का 2013 में पति से तलाक हो गया था. वह कांगड़ा के छोटी हलेड़ पंचायत के जोगीपुर में किराये के मकान में रहती थी. इस दौरान महिला कांगड़ा के एक स्थानीय युवक के संपर्क में आई और दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का वादा किया. 35 वर्षीय महिला के साथ युवक लंबे समय से संबंध थे. इस बीच महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया था और बाद में युवक ने महिला को शादी का भरोसा दिया था और अब जमानत पर चल रहा था. 14 अप्रैल 2022 को कांगड़ा के महिला पुलिस थाने में यह महिला की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया गया था और मामले के 22 दिन बाद आरोपी युवक को जमानत मिल गई थी.
बुधवार को निकली बारात तो महिला ने दी जान
बीते बुधवार को युवक की शादी थी. घर से बरात निकली तो महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की शादी बैजनाथ में हुई है. पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. डीएसपी सुनील राणा से जब संपर्क की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं, एसपी कांगड़ा कुशाल चंद ने कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था.
क्राइम
दो युवकों के बीच जिम में डंबल उठाने को लेकर हुआ विवाद, घर पर लगी आग, पढ़े पूरी खबर..

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना किला क्षेत्र के बानखाना में दो युवकों के बीच जिम में डंबल उठाने को लेकर विवाद हो गया. यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आधी रात को अचानक एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर पर हमला कर दिया. पूरे परिवार को पीटा. दबंगों ने यहां फायरिंग और पथराव के बाद के घर में आग लगा दी. सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग गए. घर में आगजनी और बवाल जैसी घटना होने के बावजूद भी सीओ स्तर से बड़ा कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा.
दरअसल, किला क्षेत्र में बानखाना निवासी असलम रज़ा का बेटा कैफ जिम में सुबह और शाम कसरत करने जाता है. मोहल्ले के सलीम का बेटा बाबू, इरफान भी वहां जिम करने जाते हैं. शनिवार देर रात जिम में मोहम्मद कैफ का बाबू से डंबल उठाने को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय तो मामला दोस्तों ने शांत करा दिया, लेकिन देर रात में सलीम और अनीस के साथ दर्जन भर लोग अचानक असलम रजा के घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए.
पूरे परिवार को पीटना शुरू कर दिया. धारदार हथियार मारकर असलम को घायल कर दिया. उनके बेटे मोहम्मद कैफ को पीट-पीटकर मोहम्मद कैफ को अधमरा कर दिया. पूरे घर में तोड़फोड़ की गई. इसके बाद घर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. कॉलोनी में आगजनी और बवाल के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस अब कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
एसपी सिटी रविंद्र कुमार घटना के बाद जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, बाकी लोगों के लिए पुलिस दबिश दे रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
क्राइम
Crime News: छोटी से बात को लेकर पति ने अपने ही पत्नी की गला घोटकर उतारा मौत के घाट…

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एक शख्स ने शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उस शख्स ने रविवार सुबह खुद पुलिस चौकी पहुंचकर अपना गुनाह कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरभजवाला आईएसबीटी के पास रहने वाला 48 वर्षीय चंगेज खान शनिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस चौकी पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी सबाना की गला घोंटकर हत्या कर दी. यह सुनते ही पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और एसएसआई कुंदन राम और चौकी प्रभारी ओमबीर सिंह के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए निकल पड़े.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम को वहां चंगेज खान की पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया. वहीं उसके पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
इस घटना की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने बताया, ‘आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी सबाना मोबाइल पर ऑलनलाइन लूडो खेलती थी. इसके अलावा वह किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन चैट भी करती थी. इसे लेकर कई दिनों से दोनों का विवाद चल रहा था.’
आरोपी के मुताबिक, बार-बार मना करने पर भी पत्नी ने न तो गेम खेलना छोड़ा और न ही उससे बात करनी बंद की. शबाना इसी तरह शुक्रवार रात मोबाइल पर गेम खेल रही थी. इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें उसने अपनी पत्नी का गला दबा दिया. इससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई.
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब5 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब4 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…


















You must be logged in to post a comment Login