Connect with us

मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में 27 जून से लगातार वर्षा होने की सम्भावना…

Published

on

Madhya Pradesh Weather Update:। अलग-अलग स्थानाें पर बनी पांच मौसम प्रणालियाें के कारण नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से विभिन्न जिलाें में रुक-रुककर बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक बुधवार-गुरुवार काे जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभागाें के जिलाें में अच्छी वर्षा हाेने की संभावना है। शेष जिलाें में दाेपहर के बाद गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश में भारी वर्षा का दौर 27 जून के आसपास शुरू हाेने के आसार हैं। उधर मंगलवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक खंडवा में 43, खरगाेन में 23, उज्जैन में 20, टीकमगढ़ में 15, धार में सात, इंदौर में 1.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि अभी भी दक्षिण-मानसून चंबल संभाग के जिलाें के अलावा, ग्वालियर, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, उज्जैन एवं आगर जिलाें में नहीं पहुंचा है। मंगलवार काे मानसून की उत्तरी सीमा पाेरबंदर, बड़ौदा, शिवपुरी, रीवा, चुर्क से हाेकर गुजर रही है। हालांकि मानसून मप्र के 80 प्रतिशत क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है। वातावरण में नमी मौजूद रहने के कारण तापमान बढ़ते ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला बना हुआ है। इस तरह की स्थिति अभी बनी रहेगी। 27 जून से प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हाे सकती है।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। हरियाणा से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक द्राेणिका लाइन बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त गुजरात से लेकर केरल तक एक अपतटीय द्राेणिका लाइन बनी हुई है। इन पांच मौसम प्रणालियाें के असर से नमी मिलने के कारण मप्र में बौछारें पड़ रही हैं। बुधवार-गुरुवार काे नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभागाें के जिलाें में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।

मंगलवार काे प्रदेश के चार प्रमुख शहराें का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

भाेपाल 33.1 22.4

इंदौर 33.4 21.6

जबलपुर 32.8 21.8

ग्वालियर 37.3 25.2

नाेट:– तापमान डिग्रीसे. में।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

मध्यप्रदेश

10वीं और 12वीं के स्टूडेंट का खत्म हुआ इंतजार’ दोपहर 1 बजे घोषित होगा रिजल्ट’ आसान स्टेप्स में करें चेक..

Published

on

mpresults.nic.in , MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022 LIVE Updates: आज 1 बजे इस Link से डाउनलोड करें मार्कशीट MP Board Result 2022 LIVE Updates : MPBSE 10th 12th results declared

 

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज आएगा। इनमें 19 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसी के साथ हायर सेकंडरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।

यह दोपहर 1 बजे घोषित होगा। www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, वेबसाइट रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल पर रिजल्ट देखने के लिए MPBSE MOBILE App या MP Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं।

दो साल बाद जारी होगी टॉपर्स की लिस्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड की हाई स्कूल एग्जाम में शामिल हुए 10 लाख छात्रा-छात्राएं अपना एमपी बोर्ड 10वीं, रिजल्ट 2022 और करीब 9 लाख परीक्षार्थी अपना एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 देख सकेंगे। दो साल के बाद मध्य प्रदेश बोर्ड इस साल यानी कि 2022 में 10वीं कक्षा के लिए टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। पिछले दो सालों में कोरोना के चलते मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने टॉपर्स की लिस्ट रिलीज नहीं की थी।

एम पी बोर्ड रिजल्ट को लेकर शिक्षा मंत्री का आया ट्वीट

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- प्रिय छात्र/छात्राओं आज #MPBoard की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने जा रहा है। परीक्षा के परिणाम आप सबकी अपेक्षा के अनुरूप हों और आप सभी की मेहनत रंग लाए इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

रिजल्ट जारी होने पर चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर क्लिक करें।
होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट लिंक देखें।
उम्मीदवार दूसरे पेज पर लॉग इन करके रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें।
अब रिजल्ट में पोस्ट लॉग इन स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। यहां उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रखें।

Continue Reading

मध्यप्रदेश

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश शुक्रवार दोपहर एक बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट’ घोषित करेगा..

Published

on

MP Board Result 2022 Date And Time Announced; MPBSE 10th, 12th Results On April 29

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश शुक्रवार दोपहर एक बजे 10वीं और 12वीं कक्षा की सालाना परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा में प्रदेशभर के 19 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आखिरी पेपर 12 मार्च को हुआ था। 36 दिन में 35 हजार शिक्षकों ने इन 19 लाख स्टूडेंट्स की आंसर कॉपी जांची। कॉपियों के वैल्यूएशन का काम 5 मार्च से 10 अप्रैल तक किया गया।

28 अप्रैल 2008 को घोषित हुआ था 12 वीं का रिजल्ट

पिछले 17 साल में यह दूसरा मौका है जब अप्रैल में एमपी बोर्ड की इन दोनों कक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 2008 में बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन एस के चतुर्वेदी के कार्यकाल में 28 अप्रैल को सिर्फ 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था।

एक बजे घोषित किया जाएगा परिणाम

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार एवं विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी 29 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे सिंगल क्लिक पर ऑनलाइन रिजल्ट घोषित करेंगे। गौरतलब है मंडल के इतिहास में पहली बार फरवरी में 10वीं, 12वीं की सालाना परीक्षा आयोजित की गई थी।

Continue Reading

मध्यप्रदेश

MP Board Result : मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं की बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट घोषित किए जाने की तारीखों का ऐलान

Published

on

MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड रिजल्ट इस तरह चेक करें, इस तरह मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं की बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट घोषित किए जाने की तारीखों का ऐलान आज, 22 अप्रैल 2022 को किया जा सकता है। एमपीबीएसई के सूत्रों से प्राप्त विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा एक-दो दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एमपी बोर्ड एपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 डेट की घोषणा की जा सकती है।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स के लिए इंफोर्मेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, mpbse.nic.in पर अपलोड की जाएगी।

दो साल बाद जारी होगी टॉपर्स की लिस्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड की हाई स्कूल एग्जाम में शामिल हुए 10 लाख छात्रा-छात्राएं अपना एमपी बोर्ड 10वीं, रिजल्ट 2022 और करीब 8 लाख परीक्षार्थी अपना एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 देख सकेंगे। दो साल के बाद मध्य प्रदेश बोर्ड इस साल यानी कि 2022 में 10वीं कक्षा के लिए टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। पिछले दो सालों में कोरोना के चलते मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने टॉपर्स की लिस्ट रिलीज नहीं की थी।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी 

Chhattisgarh News: इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार ने बड़ा फैसला किया है. भूपेश बघेल सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, जाने कहा कितने महसूस किये किये गये भूकंप के तेज झटके…

    रायपुर।छत्तीसगढ़ में सुबह आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 4.3 तीव्रता के भूकंप से अंबिकापुर...

छत्तीसगढ़3 days ago

फसलों की सुरक्षा के लिए , छत्तीसगढ़ में आज से रोका-छेका अभियान शुरू

खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी 10 जुलाई से प्रदेशव्यापी रोका-छेका का अभियान शुरू किया जा रहा...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: बस्तर संभाग में डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे बीमारी के रोकथाम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिए सख्त निर्देश…

  बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू,मलेरिया और जापानी इंसेफेलाइटिस (जापानी बुखार) के मामले बढ़ जाते...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी सतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले

    शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी। शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले की तैयारियों के संबंध में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
रायपुर छत्तीसगढ़12 hours ago

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था का बूस्टर बनी गोधन न्याय योजना…ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के अवसर बढ़ी

व्यापर14 hours ago

किसानों के लिए खुशखबरी,सरकार दे रहा इस योजना में 100 % सब्सिडी,जानें योजना और जल्द उठाये लाभ

मनोरंजन14 hours ago

अभिनेत्री सोनम कपूर की बेबी सवार पार्टी में मचेगा धमाल, बॉलीवुड के कई सितारे आयंगे नज़र

जॉब14 hours ago

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में निकली बंपर भर्ती,10वीं पास करें अप्लाई,मिलेगी बेहतरीन सैलरी,जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

मनोरंजन15 hours ago

Box Office Report: पहले वीकेंड में थॉर’ और ‘जुग जुग जियो को नीचे गिराकर रॉकेट्री निकली नंबर 1, देखे कितना गया कलेशन

Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • व्यापर6 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • Tech & Auto7 days ago

    TVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • जॉब5 days ago

    नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब3 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर

  • जॉब3 days ago

    DRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी

  • व्यापर4 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर