Connect with us

छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल ने आज यहां मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी संभागीय कमिश्नरों, कलेक्टरों, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और…

Published

on

मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल ने आज यहां मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी संभागीय कमिश्नरों, कलेक्टरों, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और जिला विपणन अधिकारियों की बैठक ले रहें हैं। उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और चबूतरा निर्माण की तैयारियों की समीक्षा कर रहें है। बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ श्रीमती रेणु जी पिल्ले, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री गौरव द्विवेदी, सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव राजस्व सुश्री रीता सांडिल्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

CG News: धारदार हथियार से महिला को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस…

Published

on

By

भिलाई। जोरातराई शराब दुकान के पास एक महिला की लाश मिली है। उसके पैर, चेहरे और छाती पर किसी धारदार हथियार से मारे जाने के निशान मिले हैं। महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने एक संदेही को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शाम तक मामले का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सुबह नौ से दस के बीच मिली लाश

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब नौ से 10 बजे के बीच जोरातराई शराब दुकान के पास महिला की लाश मिली। मृतका की पहचान पूजा निर्मलकर (32) के रूप में की गई है। वो 12 साल पहले शादी कर के जोरातराई आई थी। इसके बाद वो पांच साल पहले उमदा निवासी अविनाश ओझा नाम के युवक के पास चली गई थी। वे दोनों पांच साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।

मृतका के साथी अविनाश हिरासत में

मृतका शराब पीने की भी आदी थी। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस ने अविनाश ओझा को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल से ज्यादा समय मृतका पूजा निर्मलकर पूरे समय अविनाश के साथ भी नहीं रहती थी। वो सप्ताह में दो या तीन उसके साथ रहती थी और बाकि दिन किसी और के साथ। इसी बात को लेकर अविनाश और उसका विवाद भी चल रहा था। पूछताछ के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाम तक पूरी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CG News: मछली मारने गए 2 लोगों को लगा करंट, मौत…

Published

on

By

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में मछली मारने गए 2 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। दोनों नाले में मछली मारने के मकसद से पहुंचे थे। मगर जैसे ही एक अधेड़ अंदर जाकर जाल बिछाने लगा तो वह करंट की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा। उसे देख दूसरा शख्स जब उसे बचाने गया तो वह भी उसी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की पानी के अंदर ही मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक पतेरापाली गांव में रहने वाले साखूराम ध्रुव(60), जीवराज ध्रुव(55), शंकरलाल गाढ़ा, मोहन लाल सावरा और कन्हैया यादव मनरेगा में काम करने के बाद गांव से सटे सितली नाला में मछली पकड़ने गए थे। वो अभी नाले के बाहर खड़े ही थे कि सबसे पहले साखूराम पानी में चला गया। अंदर जाकर वह मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाने लगा।

खेत में पानी पहुंचाने लगा था पंप

इधर, इनमें से किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहीं पर खेत में पानी पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने पंप लगा रखा था। वह पंप चालू है। जिसका तार पानी में छू रहा था। बताया गया कि साखूराम जैसे ही अंदर जाकर नाले में जाल बिछा रहा था, आगे जाकर वह उसी तार की चपेट में आया और छटपटाने लगा। ये देखकर उसका साथी जीवराज भी उसे बचाने के लिए कूद गया। मगर वह भी उस करंट की चपेट में आ गया। अन्य तीन लोग बाहर खड़े देखते ही रह गए। देखते ही देखते दोनों की जान चले गई।

पंप को बंद कराया गया

घटना के बाद आनन-फानन में पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पंप को बंद किया। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों के शव को पोस्ममॉर्टम के लिए भेजा गया था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Crime News: नौकरी लगाने का झांसा देकर दो युवको ने की लाखो रुपये की ठगी, गिरफ्तार…

Published

on

By

बिलासपुर। दीपक कुमार झा द्वारा कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए बैठक लेकर राजपत्रित अधिकारियों, थानों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देशों का पालन करते हुए करहीबाजार पुलिस ने सायबर सेल की मदद से धारा 420 भादवी के मामले में फरार 02 आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया है।शत्रुहन साहू के लड़के राजू साहू की नौकरी हाईकोर्ट बिलासपुर में बाबु के पद पर लगाने का झांसा देकर प्रार्थी शत्रुहन साहू से 500000/रूपयें छलपूर्वक सलीम खान एवं गौरव जोशी द्वारा रकम प्राप्त किया गया तथा नारायण ध्रुव एवं दुकलहा ध्रुव द्वारा उक्त झांसा देने में सलीम खान एवं गौरव जोशी का सहयोग किया गया तथा गौरव जोशी द्वारा उक्त 5 लाख रूपयें के एवज में नौकरी नही लगाने की बात पर एक आईसीआईसीआई बैंक पचपेड़ी नाका रायपुर का चेक क्रमांक 020895 एकाउण्ट नंबर 134601501766 प्रार्थी शत्रुहन साहू को दिया गया जो बैंक में उक्त खाते पर रकम नही होना पाया गया। कि शत्रुहन साहू के लिखित आवेदन पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध अप.क. 153/2018 धारा 420,34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

1170734विवेचना दौरान आरोपियान (1.) नारायण ध्रुव पिता गीतुराम ध्रुव उम्र 29 साल साकिन सोनाडीह केंवट मोहल्ला चौकी करहीबाजार (2.) रामकुमार ध्रुव उर्फ दुकलहा धु्रव पिता स्व. रत्नु राम धु्रव उम्र 39 साल साकिन कोसमंदी गौरा चौक थाना पलारी को दिनांक 05.04.2018 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। तभी से आरोपी गौरव जोशी और सलीम खान फराक थे। मामले में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी हितेश जंघेल के नेतृत्व में प्रआर. वरूण कुमार साहू, आरक्षक विकास कुर्रे एवं सायबर सेल टीम प्रभारी उप निरीक्षक उमेश वर्मा, आरक्षक कुमार जायसवाल, महिला आरक्षक नेहा तिवारी की मदद से फरार आरोपी (1.) गौरव जोशी उर्फ गोलू (2). सलीम खान को रायपुर से गिरफ्तार किया गया । आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी गौरव जोशी थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के अपराध में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने पर 02 वर्ष की सजा काट चुका हैं।आरोपी गिरफ्तार 01. गौरव जोशी उर्फ गोलू पिता विजय जोशी उर्फ विजय देवीदास जोशी उम्र 35 वर्ष म.नं. 629 साहू आटा चक्की के पास न्यू चंगोराभाठा थाना डी. डी. नगर रायपुर हाल मुकाम नं. 34 टगौर उद्यान के पास टैगोर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर 02. सलीम खान पिता रहीमखान उम्र 37 वर्ष साकिन बोरिया रोड नेशनल इलेक्ट्रीकल के पीछे संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर जिला रायपुर

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़12 mins ago

CG News: धारदार हथियार से महिला को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस…

भिलाई। जोरातराई शराब दुकान के पास एक महिला की लाश मिली है। उसके पैर, चेहरे और छाती पर किसी धारदार...

छत्तीसगढ़22 mins ago

CG News: मछली मारने गए 2 लोगों को लगा करंट, मौत…

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में मछली मारने गए 2 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। दोनों नाले में...

छत्तीसगढ़18 hours ago

Crime News: नौकरी लगाने का झांसा देकर दो युवको ने की लाखो रुपये की ठगी, गिरफ्तार…

बिलासपुर। दीपक कुमार झा द्वारा कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए बैठक लेकर...

छत्तीसगढ़21 hours ago

CG News: कॉंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, अमेठी का सपना छत्तीसगढ़ में हो रहा में हो रहा है साकार…

रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास माडल की चर्चा...

छत्तीसगढ़22 hours ago

राजनांदगांव शराब दुकान के सामने आरक्षक का मिली शव,जानें मौत की वजह…

छत्तीसगढ़ के दुर्ग राजनांदगांव बाइपास पर शराब दुकान के सामने कार में पुलिस आरक्षक पीयूष सिंह बैस की संदिग्ध हालत...

#Exclusive खबरे

Calendar

February 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    Today Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…

  • देश7 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…

  • Tech & Auto5 days ago

    AMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…

  • Lifestyle6 days ago

    Helth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी… 

  • amazing amazing7 days ago

    देश का एक ऐसा अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, जिसे जानकर आप भी हो जायंगे हैरान…

  • Tech & Auto3 days ago

    होंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, मार्केट में आते ही मचा देगी खलबली…

  • Tech & Auto6 days ago

    WhatsApp पर पार्टनर block कर दिए है तो,ऐसे करें जुगाड़ू ट्रिक से मैसेग… 

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips : घर में इन वास्तु दोष से हैं परेशान तो करें,ये उपाय…

  • जॉब5 days ago

    नौसेना में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…

  • Lifestyle6 days ago

    Health Tips: सीढ़ियां चढते व उतरते वक्त सांस फूलनें से है परेशान तो इन बातो का रखे ध्यान…