ज्योतिष
Vastu Tips : घर में इन वास्तु दोष से हैं परेशान तो करें,ये उपाय…
व्यक्ति के घर और आसपास अगर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है तो उस व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है और वहीं अगर व्यक्ति के आस पास नकारात्मक ऊर्जाएं रहती है तो उसके जीवन में उससे कई तरह की परेशानियां, बीमारियां, कष्ट और कलह आदि से मुकाबला करना पड़ता है।वास्तु शास्त्र के अनुसार दो तरह की ऊर्जाएं होती है एक सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक।
मनुष्य के जीवन में इन ऊर्जाओं का प्रभाव भी पड़ता है। व्यक्ति के घर और आसपास अगर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है तो उस व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है और वहीं अगर व्यक्ति के आस पास नकारात्मक ऊर्जाएं रहती है तो उसके जीवन में उससे कई तरह की परेशानियां, बीमारियां, कष्ट और कलह आदि से मुकाबला करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व होता है और इन दिशा पर किसी न किसी देवता का आधिपत्य जरूर होता है।
दोनों तरह की ऊर्जाएं तभी घर में प्रवेश करती है जब दिशाओं में कोई विशेष चीज को रखा जाता है। दिशा में रखी गई वस्तु से अगर उस दिशा के देवता प्रसन्न होते हैं तो वहां पर सकारात्मक ऊर्जा रहती और वहीं अगर उस दिशा के देवता नाराज होते हैं तो वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है।
आम व्यक्ति को इन सब चीजों की जानकारी बहुत ही कम होती जिससे वह यह जान सके कि उसका घर वास्तु शास्त्र के अनुसार ठीक है या नहीं। या फिर घर के किस कोने में कौन सा वास्तु दोष है। ऐसे में आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि घर के किस दिशा में कौन सा वास्तु दोष है।
घर में संतान न होने का दोष
कई परिवारों में विवाह होने के वर्षों बाद तक कोई संतान नहीं हो पाती और पति-पत्नी संतान सुख से वंचित रहते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया कि जिस घर में संतान सुख पाने का अभाव रहता है उस घर के मध्य भाग में कोई वास्तु दोष होता है। घर के मध्य हिस्से पर भगवान बृहस्पति और भगवान ब्रह्रा का आधिपत्य होता है। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति वैवाहिक जीवन और संतान सुख के कारक होते हैं। ऐसे में आप अपने घर मध्य भाग के वास्तु दोष को दूर कर संतान सुख का आनंद प्राप्त कर सकते हैं।
लगातार काम बिगड़ने का दोष
अक्सर यह देखने में आता है कि कोई व्यक्ति किसी काम को पूरी मेहनत और लगन से करता है लेकिन फिर भी उसे उस काम में सफलता नहीं मिलती या फिर आखिरी मौके पर बना बनाया काम बिगड़ जाता है। ऐसा होने का मतलब है उस व्यक्ति के घर के मध्य भाग में किसी तरह का कोई वास्तु दोष मौजूद है। दरअसल घर के मध्य भाग में अगर कोई भारी वस्तु या शौचालय मौजूद है तो यहां पर हमेशा नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है जिस कारण से व्यक्ति के काम में लगातार बाधाएं आती हैं।
धन का संचय न होना
कई बार आप खून-पसीना बहाकर लगातार मेहनत करते हुए धन अर्जित करते है, लेकिन इसके बावजूद आपको हमेशा आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा धन का संचय भी नहीं हो पाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह की परेशानी होने का मतलब है आपके घर के नैऋत्य कोण ( दक्षिण-पश्चिम दिशा) में वास्तु दोष है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा में मुख्य द्वार या खिड़की नहीं होनी चाहिए।
सेहत संबंधी समस्या
जिन घरों में अक्सर परिवार के सदस्य बीमार रहते हैं उनके घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में कोई वास्तु दोष हो सकता है।
मनमुटाव का कारण
जब अक्सर परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारी में आपका किसी न किसी से मनमुटाव रहता हो तो इसका मतलब आपके घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में कोई न कोई वास्तु संबंधी दोष है। आप इसे फौरन दूर कर राहत पा सकते हैं।

ज्योतिष
Astrology : इन राशि वालों का चमकेगा किश्मत, दिन रहेगा शुभ;मिलेगा बिजनेस में बेहतर लाभ…
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है, क्योंकि आज आपको व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर उन पर अमल करेंगे और आपको धन लाभ होगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी पूर्व में की गई गलती के कारण परिवार के किसी सदस्य से माफी मांगनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको अपने मन की बात किसी से भी साझा करने से बचना होगा।
आज आपके व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपके निजी सुखों में कुछ व्यावधान आ सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे और आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल आज शांतिपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवार के सदस्यों का तालमेल आपस में नहीं बैठेगा, जिसके कारण वरिष्ठ सदस्य भी निराश होंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप योग और व्यायाम से भी उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने साले को धन उधार देने से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई खटपट हो सकती है, जो थोड़ी लंबी खिंच सकती है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही मानेंगे।
आज का दिन आपके लिए खर्च रहेगा, इसलिए आज आपको अपने बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यापार की किसी भी डील को अपने किसी भी परिजन से सलाह लेकर फाइनल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदयक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप सायंकाल के समय आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर अपने शत्रु को भी मात देंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज आपकी बुद्धि आपको चारों ओर से मान सम्मान दिलवाएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शासन सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण थोड़ा मन दुखी रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय उसमें भी सुधार होगा। आज यदि आपका अपनी माताजी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई उनका मनपसंद कार्य मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें अपने जूनियर से बुरा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो उनके सीनियर्स से उन्हें डांट खानी पड़ सकती है। आज यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लंबित पड़ा था, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने किसी परिजन से समय पर मदद न मिलने के कारण निराश रहेंगे, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे।
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की वेतन पदोन्नति हो सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उन्हें उनके परिवार के सदस्यों द्वारा भी उनके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना है, जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है, उन्हें अपने पार्टनर को समझना होगा, नहीं तो वह उनके लिए बाद में नुकसानदायक रहेंगी।
आज का दिन आपके लिए किसी संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा, जो लोग किसी मकान, दुकान, फ्लैट, प्लॉट आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उनका वह सौदा फाइनल हो सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगे और उनकी मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी। नवविवाहित जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी माता जी के द्वारा सौपे किसी कार्य को समय पर पूरा करके देंगे। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अपने पिताजी से आशीर्वाद लेकर करें, तो वह आपको सफलता अवश्य देगा।
आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आज सुधार हो सकता है, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और आप अपने कार्यों की ओर भी ध्यान देंगे, जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज वह आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आपको नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने परिवार के लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपका अपने किसी परिजन से कोई वाद-विवाद पनप सकता है।
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों अथवा परिवार के वरिष्ठ सदस्य से भी बातचीत कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके भी आज कुछ बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपको व्यापार में अक्समात धन लाभ मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आप धन भी काफी व्यय करेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।
आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज उनके मन मुताबिक कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई प्रशंतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, लेकिन आज जीवनसाथी से आपकी कुछ नोकझोंक हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।
ज्योतिष
कुंभ में होगा शनि का राशि परिवर्तन, इन राशिवालों की खुल सकती किस्मत…

शनि का राशि परिवर्तन इस साल अप्रैल माह में होने जा रहा है. शनि देव अपनी एक राशि मकर से निकलकर अपनी ही दूसरी राशि कुंभ में 28 अप्रैल दिन गुरुवार को प्रवेश करेंगे. वह उस दिन सुबह 06:20 बजे कुंभ राशि में गोचर करेंगे. शनि देव जब मकर राशि में होते हैं, तो गलत कर्म करने वालों को सजा देते हैं और जब कुंभ राशि में गोचर करते हैं, तो अच्छे कार्य करने वालों को शुभ फल प्रदान करते हैं. शनि का कुंभ राशि में गोचर होने से 7 राशियों मेष, वृष, मिथुन, तुला,धनु, मकर और कुंभ वाले जातकों को लाभ की स्थिति बन रही है. इनमें भी चार राशियों को तो विशेष लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं कि शनि के गोचर से किन चार राशियों को बड़ा लाभ हो सकता है.
शनि गोचर 2022 स्थिति
शनि का गोचर 28 अप्रैल को कुंभ राशि में होगा. ये 28 अप्रैल से 4 जून तक कुंभ राशि में मार्गी रहेंगे, फिर 4 जून से 12 जुलाई तक वक्री रहेंगे. इस तरह से शनि देव कुंभ राशि में 76 दिनों तक गोचर करेंगे, उसके बाद 13 जुलाई को फिर मकर राशि में गोचर करेंगे.
शनि गोचर 2022 राशियों को लाभ
मेष राशि: शनि राशि का कुंभ राशि में गोचर करने से मेष राशिवालों को विशेष लाभ हो सकता है. करियर में आपको उन्नति होगी और सफलता प्राप्त होगी. इससे आपकी आय में इजाफा होगा. शनि देव आप पर कृपा करेंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे. कार्य क्षेत्र में शनि कृपा से भाग्य का भी साथ मिल सकता है.
मकर में होगा शुक्र का राशि परिवर्तन, कई लोगों का बदलेगा भाग्य
वृष राशि: शनि का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों के लिए शुभ फल देने वाला साबित होगा. शनि कृपा से आपको नई नौकरी मिल सकती है या फिर नौकरी के लिए इंटरव्यू देंगे, तो परिणाम सकारात्मक हो सकता है. बिजनेस से जुड़े हुए जातकों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है. इससे आपके इनकम में बढ़ोत्तरी होगी. 28 अप्रैल से आगे के 76 दिन आपके लिए अच्छे परिणाम वाले हो सकते हैं.
तुला राशि: शनि का राशि परिवर्तन तुला राशिवालों के लिए भी शुभ संकेत दे रहा है. शनि देव की कृपा से आपको धन कमाने के कई मौके मिल सकते हैं. पूराने कष्टों से छुटकारा मिलेगा और मानसिक शांति मिलेगी. शनि के गोचर में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.
धनु राशि: शनि का कुंभ राशि में गोचर करने से धनु राशिवालों को बिजनेस में मुनाफा हो सकता है. नौकरी में बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. नई जॉब भी मिल सकती है. शनि देव के आशीर्वाद से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य समस्याओं में भी राहत मिल सकती है.
ज्योतिष
महाशिवरात्रि पर इन 5 राशि वालों पर होगी भगवान भोलेनाथ की कृपा…

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि त्योहार का बहुत महत्व है. इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं. इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 01 मार्च मंगलवार को पड़ रहा है. ये वार्षिक उत्सव देशभर में भव्य तरीके से मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप बेलपत्र और जल अर्पित कर सकते हैं. ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा. इसमें मेष राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि आदि शामिल हैं. इन राशियों के जातक पर भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद रहेगा.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए इस साल महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही शुभ रहेगा. इस दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. भगवान शिव के आशीर्वाद से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. आपके हर कार्य सफल होंगे.
मिथुन राशि
महाशिवरात्रि के दिन शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है. भगवान शिव भी आप पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगे. आपके वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आएंगे. रिश्तों में सुधार होने की सबसे अधिक संभावना है. अपने साथी के साथ अपने बंधन को मजबूत करने के लिए इस समय के आसपास की ऊर्जा का इस्तेमाल करें.
वृश्चिक
इस राशि के जातकों पर इस शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष कृपा होगी. इनके जीवन में अधिक मानसिक शांति और संतुलन का अनुभव करने की संभावना है. अगर इस राशि के जातक नौकरी की तलाश में तो इन्हें कई अच्छे अवसर मिलने की संभावना है. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं.
मकर राशि
मकर राशि वालों को शनि देव और महादेव दोनों से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा. इस शिवरात्रि पर बेलपत्र, गंगा जल, गाय के दूध आदि के साथ भगवान की पूजा करने से आपको समृद्धि और खुशी मिलगी.
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को शनि देव और महादेव दोनों की ओर से भी आशीर्वाद प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में आप सफल होंगे और धन के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी. इस पर्व पर व्रत अवश्य करें और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें.
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…























You must be logged in to post a comment Login