क्राइम न्यूज़
CG News: भिख मांगने पहुंचे तीन महिलाओ ने बर्तन दुकान में की शातिर दिमाक से चोरी, साढ़े सात लाख रुपए लेकर भागे…

बिलासपुर। एक बर्तन दुकान से साढ़े सात लाख रुपए लेकर महिलाएं भाग गई। महिलाएं दुकान में भीख मांगने पहुंची थी। घटना शनिवार की है जब सरकंडा लोधीपारा बर्तन व्यवसायी जयराम अग्रवाल पिता दीनदयाल अग्रवाल (46) शनिवार को कुछ लोगों को पेमेंट करने के लिए अपने घर से लगभग 7 लाख 50 हजार रुपए लेकर आए थे। दुकान खोलने के बाद बैग को काउंटर के ऊपर रख कर पूजा का सामान जमाने लगे। इस दौरान तीन महिलाएं दो बच्चों के साथ दुकान में दाखिल हुई और रुपए की मांग करने लगी। जयराम ने सभी को काम करने की सलाह देते हुए भगा दिया। पूजा करने के बाद जब वह काउंटर पर रखे बैग को देखा तो रकम गायब हो गए थे।

क्राइम न्यूज़
Crime News : शादी के एक महीने बाद दहेज की मांग को लेकर,पत्नी की निजी अंग में डाला तेजाब…

युवती के भाई ने बताया कि उन्हें रात में फोन आया और जानकारी मिली। जिसके बाद वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उन्होंने इसकी जानकारी थाना वुमन सेल में कर दी है।शादी के एक महीने बाद ही दहेज की मांग को लेकर एक युवक ने अपनी पत्नी के अंगों पर तेजाब डाल दिया।
इसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। उन्होंने युवती को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी एक महीना पहले जस्सियां रोड निवासी एक व्यक्ति से हुई थी।शादी के करीब पांच दिन बाद ही वह बहन से दहेज की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया।
उसके साथ मारपीट भी की गई। वह परेशान होकर मायके चली आई। जब दोबारा ससुराल गई तो उससे दोबारा मारपीट की गई। करीब एक सप्ताह पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वह फिर मायके आ गई।
बुधवार को लड़के वाले आए और युवती को साथ ले गए। भाई का आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही युवती से पति ने फिर मारपीट की और उसके अंग पर तेजाब डाल दिया।
युवती के भाई ने बताया कि उन्हें रात में फोन आया और जानकारी मिली। जिसके बाद वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उन्होंने इसकी जानकारी थाना वुमन सेल में कर दी है।
क्राइम न्यूज़
लड़की को ‘I Love You’ कहना अपमान नहीं बल्कि प्यार का इजहार,कोर्ट ने आरोपी को किया बरी…

मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि लड़की (GIRL) को एक बार ‘आई लव यू’ (I Love You) कहना उसका अपमान नहीं बल्कि प्यार का इजहार करना है. कोर्ट ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत 23 वर्षीय व्यक्ति को बरी कर दिया है.
विशेष न्यायाधीश कल्पना पाटिल ने केस की सुनवाई के दौरान ये टिप्पणी की थी. 17 साल की लड़की के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी ने 2016 में उनके घर के पास लड़की को ‘आई लव यू’ (I LOVE YOU) कहा था.
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने लड़की को घूरा, उसे आंख मारी और उसकी मां को भी धमकी दी. इसके बाद वडाला टीटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था. कोर्ट ने आरोपी की दोषसिद्धि के लिए सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया.
पीड़िता और उसकी मां द्वारा बताई गई घटना में अंतर-
इस मामले में कोर्ट ने कहा कि एक बार आई लव यू कहना पीड़िता से आरोपी द्वारा प्यार का इजहार करने के समान है. इसे ऐसा नहीं लिया जा सकता है कि पीड़िता के शील का अपमान करने के इरादे से ये काम किया गया हो .
इसी के साथ ही मामला में ऐसा भी नहीं है कि आरोपी ने पीड़िता का बार-बार पीछा किया और ‘आई लव यू’ कहा.इसके साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि नाबालिग और उसकी मां द्वारा बताई गई घटना की जगह अलग है. जहां मां ने कहा कि कि घर के पास एक बाथरूम में हुई, वहीं पीड़िता ने कहा कि वो दूसरे बाथरूम में गई थी. कोर्ट ने काह कि दोनों द्वारा सटीक सबूत अस्पष्ट थे.
क्राइम न्यूज़
CG News: छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर में पूर्व नक्सली कमांडर को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जशपुर। छत्तीसगढ़-झारखण्ड के सीमावर्ती जिलों में शासकीय निर्माण एजेंसी से लेवी वसूली करने वाले पूर्व नक्सली कमांडर को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बदमाश की मनोरा, जशपुर क्षेत्र के दर्जन भर संगीन अपराधों में तलाश कर रही थीं. जशपुर, बलरामपुर सहित झारखण्ड सीमावर्ती इलाकों में आर्मी गुरिल्ला के नाम से इस गिरोह के अनेक सदस्यों ने दहशत फैला कर अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था. जशपुर पुलिस ने इस गिरोह के 8 सदस्यों को घातक हथियारों के साथ पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन गिरोह के सरगना के फरार होने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई थी. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि सशस्त्र बदमाशों के गिरोह का सरगना को झारखंड के लातेहार से गिरफ्तार किया गया है.
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…


















You must be logged in to post a comment Login