Connect with us

देश

पोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…

Published

on

पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स काफी फायदेमंद है। इसमें कम जोखिम के साथ मुनाफा मिलता है। डाक घर की MIS एक ऐसी बचत योजना है। जिसमें एक बार पैसा निवेश कर हर महीने ब्याज का फायदा उठा सकते हैं। इस खाते के कई फायदे हैं। यह अकाउंट 10 साल से अधिक आयु के बच्चों के नाम पर भी खुलवाया जा सकता है। अगर आप अपने बच्चों के नाम से ये अकाउंट खुलवाते हैं। तो हर महीने जो इंटरेस्ट मिलेगा। उससे स्कूल या ट्यूशन फीस भर सकते हैं।

जानें कैसे खोलें खाते

पोस्ट ऑफिस के इस खाते को आप किसी भी डाकघर में जाकर खुलवा सकते हैं। इसके तहत एक हजार रुपए से लेकर 4.5 लाख रुपए जमा किया जा सकता है। फिलहाल स्कीम में ब्याज दर 6.6% है। अगर आपके बच्चे की उम्र 10 साल से अधिक है, तो आप उसके नाम से MIS अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 वर्ष की होती है। उसके बाद बंद किया जा सकता है।

जानें कैसे होगा कैलकुलेशन

अगर आपके बच्चे की उम्र 10 साल है। आप उसके नाम पर दो लाख रुपए जमा करते हैं। तब हर महीने 6.6% ब्याज दर से 1100 रुपए मिलेंगे। पांच साल में ये इंट्रेस्ट 66 हजार रुपए बनेंगे। वह आखिरी में 2 लाख रुपए वापस भी मिल जाएंगे। माता-पिता के लिए ये रकम काफी मदद करेगी। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

हर महीने मिलेंगे इतने रूपए 

MIS अकाउंट को सिंगल या तीन लोग मिलकर ज्वाइंट खाता भी खुलवा सकते है। इस खाते में अगर आप 3.50 लाख रुपए जमा करते हैं। तब हर महीने 1925 रुपए मिलेंगे। वहीं स्कीम की अधिकतम लिमिट 4.5 लाख जमा करने पर हर माह 2475 रुपए का लाभ मिलेगा।

पीपीएफ स्कीम की फायदा 

वहीं पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ भी एक स्कीम है। जिसमें लॉन्ग टर्म के हिसाब से निवेश किया जा सकता है। इसके आपके पैसे सुरक्षित रहेंगे। वह टैक्स में भी छूट मिलेगी। अगर आप हर महीने 5 हजार रुपए पब्लिक प्रोविडेंट फंड में जमा करते हैं। तब 15 साल में मैच्योरिटी पर 16 लाख से अधिक रुपए होंगे।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश

यूक्रेन पर रूस के हमले तेज,137 यूक्रेन नागरिकों की मौत…

Published

on

यूक्रेन पर रूस के हमले का 25 फरवरी, गुरुवार को दूसरा दिन है। हमले तेज हो गए हैं। अब तक 137 यूक्रेन नागरिकों की मौत हो चुकी है। रूस को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इस बीच, युद्ध के दूसरे दिन यूक्रेन के लिए बुरी खबर आई। अमेरिका और नाटो देशों ने यूक्रेन में सेना भेजने से इन्कार कर दिया है। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस द्वारा बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद पहले दिन 130 से अधिक यूक्रेनियन मारे गए हैं।

ऐसे हालात में पूरी दुनिया ने उन्हें जंग के मैदान में अकेला छोड़ दिया है।रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 48 घंटों से अधिक का वक्त हो गया है और दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति के ताजा बयान से जंग जल्द खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने ताजा बयान में झुकने के संकेत दिए हैं। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि हम रूस से वार्ता को तैयार हैं। गुजारिश करते हैं कि सब कुछ खत्म हो, इससे पहले रूस राष्ट्रपति वार्ता के लिए तैयार हो जाएं।

अब रूस के जवाब की पूरी दुनिया को प्रतिक्षा है।रूसी सेनाओं ने बुधवार को ही बेलारूस के रास्ते यूक्रेन में प्रवेश कर लिया था। ताजा खबर है कि रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच चुकी है।। कीव में लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, आशंका है कि किसी भी वक्त यूक्रेन में सरकार को गिराया जा सकता है। रूस और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुरू से यही चाहते हैं कि वहां उनके समर्थन वाली सरकार हो और रूस अपने इस लक्ष्य पर कभी भी पहुंच सकता है।हमले के खिलाफ रूस में ही भड़का गुस्सा: यूक्रेन पर हमले के बाद रूस में ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध शुरू हो गया है।

यहां मास्को समेत 53 शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। लोग सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने 1700 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जंग के मैदान में यूक्रेन की कोई मदद नहीं करने के खिलाफ अमेरिका में भी राष्ट्रपति जो बाइडन का विरोध शुरू हो गया है।इससे पहले यूक्रेन पर रूसी हमले के मुद्दे पर जी-7 देशों के साथ चर्चा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका यूक्रेन में अपनी सेनाएं नहीं भेजेगा। बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को हमलावर बताते हुए कहा कि उन्होंने युद्ध को चुना है। इस दौरान उन्होंने रूस के खिलाफ नए और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा भी की।

इनमें रूसी बैंकों और सरकारी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंधों से लेकर दुनिया की प्रमुख मुद्राओं में कारोबार करने की रूसी क्षमताओं को बाधित करना शामिल है।व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया रूस के खिलाफ एकजुट है। इस हमले का हम जबाव दिए बिना नहीं रहेंगे। अमेरिका स्वतंत्रता के साथ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रूस से कोई साइबर हमला हुआ तो अमेरिका उसका जवाब देने के लिए तैयार है। बाइडन ने नाटो सहयोगियों के खिलाफ रूसी हमले से बचाव के लिए और अमेरिकी सैनिक भेजने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह पूरे यूरोप के लिए खतरनाक क्षण है और यह हमला रूस के लिए कभी भी सुरक्षा की वास्तविक चिंता के लिए नहीं था।

यूक्रेन के कई शहरों को रूसी टैंकों ने रौंदा, अब तक नहीं मिली विदेशी मदद

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा यह पूर्वनियोजित हमला है और पुतिन ने वार्ता के पश्चिम के प्रयासों को ठुकरा दिया और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध इस तरह के हैं कि उनका रूस पर दीर्घकालिक असर होगा। अमेरिका इस दिशा में और कार्रवाई करने के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों से रूस की डालर, यूरो, पौंड और येन में कारोबार करने की क्षमता बाधित होगी। इसके अलावा आगे के कदमों पर विचार के लिए शुक्रवार को नाटो देशों की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि पुतिन का यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण रूस के लिए काफी महंगा साबित होगा। विश्व मंच पर पुतिन को बहिष्कृत कर दिया जाएगा।

Continue Reading

देश

जम्मू – कश्मीर : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी,दो आतंकियों को मार गिराये,आपत्तिजनक सामग्री बरामद…

Published

on

शोपियां जिले के अमशीपोरा में सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों को मार गिराने में सफलता पाई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। कई आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। जम्मू और कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।जानकारी के अनुसार, शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों के बारे में जानकारी मिलने के बाद 44 राष्ट्रीय राइफल, शोपियां पुलिस और सीआरपीएफ की 14 बटालियन ने मिलकर अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम जैसे ही मौके पर पहुंची आतंकवादियों ने उन पर फायरिंगर करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी की गई।लश्कर के दो हाइब्रिड समेत तीन आतंकी और एक मददगार गिरफ्तार मध्य कश्मीर के बडगाम और उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में लश्कर के तीन आतंकियों और एक मददगार (ओजीडब्ल्यू) को सुरक्षा बलों ने वीरवार को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आतंकियों में लश्कर-ए-ताइबा के दो हाइब्रिड आतंकी हैं। इनके कब्जे से हथियार, विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इनमें एक चीनी ग्रेनेड, 2 चीनी पिस्तौल, तीन मैगजीन, 42 कारतूस शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक बडगाम जिले के आरथ इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर के एक सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आतंकी हाल ही में एक संगठन में हुआ था शामिलउसकी पहचान यासिर मुश्ताक के रूप में हुई है। इस दौरान एक मददगार भी पकड़ा गया, जिसकी पहचान इरफान बशीर के रूप में हुई है। दोनों अल्लापोरा बडगाम के रहने वाले हैं। इनके पास से एक चीनी ग्रेनेड, एक एके47 मैगजीन, एके47 के 30 कारतूस व अन्य विस्फोटक बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आतंकी हाल ही में आतंकी गुट में शामिल हुआ था और मददगार उसे रसद सहायता प्रदान कर रहा था।

बडगाम पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।आतंकी गतिविधियों में आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रहीइसके अलावा बारामुला में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 32 आरआर के साथ संयुक्त अभियान में दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मुजमिल अहमद और मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है।

दोनों चाकलू बारामुला के निवासी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों 16 फरवरी, 2022 से लापता थे। उनके खुलासे पर 2 चीनी पिस्तौल, 2 मैगजीन और पिस्टल की 12 गोलियां बरामद की गईं। पुलिस स्टेशन बारामुला में इनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि अन्य आतंकी गतिविधियों में इनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Continue Reading

देश

दिल्ली : मुठभेड़ के बाद पकड़े गये चार बदमाश,गोली लगने से एक जख्मी…

Published

on

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में मंगलवार शाम मुठभेड़ के बाद स्पेशल स्टाफ ने चार बदमाशों को दबोचा। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान छपिया, गोंडा, यूपी निवासी जितेंद्र कुमार मोर्या उर्फ मुन्ना (26), झारखंड निवासी नरेश कुमार मंडल (27) छपिया, गोंडा निवासी राकेश कुमार मोर्या  (29) और रविंदर (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, पांच कारतूस और एक कार बरामद की है। पुलिस ने 16 फरवरी को ही गैंग के एक बदमाश अतुल शर्मा उर्फ खान (28) को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की गोली लगने से जितेंद्र उर्फ मुन्ना जख्मी हुआ है।

पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से लूट के कई मामले सुलझाए हैं।उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि बदमाशों ने सात फरवरी को कारोबारी दीपक बंसल के बेटे तरुण को सब्जी मंडी इलाके में गोली मारकर उनसे साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए थे। दीपक का खारी बावली इलाके में कारोबार है।

सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ ने भी जांच शुरू की।छानबीन के बाद 16 फरवरी को पुलिस ने वजीराबाद इलाके से अतुल को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि कारोबारी पर जितेंद्र उर्फ मुन्ना व उसके गैंग ने गोली चलाई थी।गैंग पूरे उत्तरी दिल्ली व उत्तर-पश्चिम दिल्ली में हथियारों के बल पर लूटपाट कर रहा है। आरोपियों की जानकारी जुटाई गई। इस बीच मंगलवार को टीम को पता चला कि आरोपी आरसीसी नाला, वजीराबाद के पास कार से आने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर ट्रैप लगाकर उनको दबोचने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी सूखे नाले में कूदकर फरार होने लगे।

इस बीच जितेंद्र ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। गोली एएसआई हरफूल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।जवाबी कार्रवाई में हरफूल ने गोली चलाई तो जितेंद्र की टांग में लगी। इसके बाद जितेंद्र व बाकी आरोपियों को काबू कर लिया गया।

जितेंद्र ने बताया कि वह गांव में एक मर्डर कर बदमाश बन गया था। उसने नरेश मंडल के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। अुतल नरेश के बचपन का दोस्त है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इनकी गिरफ्तारी से लूटपाट के पांच मामले सुलझे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़52 mins ago

CG News: छत्तीसगढ़ में हाथी दांतों की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग ने उठाया ये कदम…

रायपुर। हाथी के दांतों की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग पालतू हाथियों का डीएनए टेस्ट करा रहा है। वर्तमान...

छत्तीसगढ़2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक को मारी टक्कर, हादसे में सरपंच और उसकी साथी की मौत… 

बिलासपुर। रानीगांव के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार सरपंच और उसके साथी की...

क्राइम न्यूज़18 hours ago

CG News: भिख मांगने पहुंचे तीन महिलाओ ने बर्तन दुकान में की शातिर दिमाक से चोरी, साढ़े सात लाख रुपए लेकर भागे…

  बिलासपुर। एक बर्तन दुकान से साढ़े सात लाख रुपए लेकर महिलाएं भाग गई। महिलाएं दुकान में भीख मांगने पहुंची थी।...

छत्तीसगढ़20 hours ago

CG News: देर रात मालगाड़ी के इंजन में नक्सलियो ने लगाई आग…

  दंतेवाड़ा/रायपुर। जिले में माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है। दरअसल किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग पर माओवादियों ने देर रात एक...

छत्तीसगढ़24 hours ago

CG News : डीजे बंद कराने कहा तो बारातियों ने किया चाकू हमला, 7 लोग बुरी तरह से जख्मी…

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक शादी समारोह में चाकूबाजी की घटना हो गई, जिसमें 7 लोग बुरी तरह से...

#Exclusive खबरे

Calendar

February 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया4 days ago

    Today Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…

  • देश5 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…

  • देश - दुनिया6 days ago

    देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…

  • Lifestyle7 days ago

    ये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…

  • जॉब6 days ago

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..

  • Tech & Auto3 days ago

    AMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…

  • देश - दुनिया7 days ago

    वित्‍तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…

  • Lifestyle4 days ago

    Helth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी… 

  • जॉब6 days ago

    यहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…

  • Breaking7 days ago

    देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…