जॉब
यहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…

अगर आप स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप बिहार एचएचएम के सीएचओ भर्ती -2022 के माध्यम से कुल 4,050 पदों पर करायी जाने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसके अंतगर्त चयनित उम्मीदवारों को कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के तौर पर अपनी सेवाएं देने का मौका मिलेगा। आवेदन की शुरूआत 11 फरवरी 2022 से कर दी गयी है जो 3 मार्च 2022 तक जारी चलेगी। इच्छुक एवं पात्रता पूरी करने वाले कैंडिडेट्स विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि यह भर्ती कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर आधारित होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य देख लेना चाहिए। वहीं, अगर इसके अलावा अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो वो उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम के फ्री करेंट अफेयर्स कोर्स कोर्स की मदद ले सकते हैं और इस विषय पर अपनी पकड़ मजबूत बना सकते हैं।
किसके हिस्से में हैं कितनी सीटें
· सामान्य वर्ग – 936
· अनारक्षित महिला-499
· एमबीसी- 556 –
· एमबीसी महिला- 238
· बीसी – 276 –
· बीसी महिला -143
· एससी- 692
· एससी महिला – 214
· एसटी -24
· एसटी महिला -11
· ड्ब्लयूबीसी- 104
· ईड्ब्ल्यूएस -250
· ईड्ब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों के लिए 107 सीटें आरक्षित हैं।
योग्यता व आयुसीमा
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ने जनरल नर्सिंग मिडवाइफ़री यानी GNM या B.Sc नर्सिंग का कोर्स किया हो अथवा नियमित स्टाफ नर्स GNM/B.Sc नर्सिंग या कार्यरत संविदा कर्मचारी नर्स जीएनएम/बी.एससी नर्सिंग के तौर पर अनुभव प्राप्त होना चाहिए। इसके अलावा सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 वर्ष हो, जनरल और ईडब्ल्यूएस महिला/बीसी/एमबीसी (पुरुष और महिला) की अधिकतम आयु 45 वर्ष व एससी या एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों की आयुसीमा 47 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और मासिक वेतन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिसमें न्यूनतम अर्हक अंक कुल मिलाकर 30% होंगे। स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार सीएचओ वेतन प्रति माह 25,000 रुपये और हर महीने परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेटिव 15000 रुपये तक है। अधिक जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी की गयी अधिसूचना को अवश्य देख लें।
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

जॉब
शिक्षक भर्ती : इस राज्य में होगी 62 हजार शिक्षकों की बम्फर भर्ती, घोषणा जारी…

राजस्थान में शिक्षक भर्ती की राह देख रहे बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के मुख्यमंत्री ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट को जुलाई 2022 में आयोजित करने की घोषणा की है। सीएम अशोक गहलोत ने यह घोषणा बुधवार को राजस्थान विधानसभा में बजट पेश करते हुए की थी।
मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट में शिक्षा और रोजगार क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं की।मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि रद्द की गई रीट परीक्षा का आयोजन अब जुलाई 2022 में किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने बताया कि रीट परीक्षा 2022 लिए रिक्त सीटों की संख्या भी 32 हजार से बढ़ाकर 62 हजार कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने रीट 2021 की परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन शुल्क नहीं जमा करना पड़ेगा।
सीएम अशोक गहलोत
एक लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरियां दीं
सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य में रोजगार के बढ़ते अवसरों को देखते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा रीट 2022 में पदों की संख्या मौजूदा 32,000 से बढ़ाकर 62,000 कर दी जाएगी।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य सरकार के द्वारा युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। इससे अब तक एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। साथ ही राजस्थान सरकार करीब सवा लाख और पदों पर नौकरियां देने का प्रयास कर रही है।
जॉब
युवाओं के लिए सुनहरा मौक़ा : जनरलिस्ट ऑफिसर के 500 पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें अप्लाई…

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरलिस्ट ऑफिसर के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर आज रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 12 मार्च 2022 को रिटन एग्जाम होगा। इसमें सिलेक्शन होने पर अभ्यर्थियों को जीडी / इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
इसके बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थी का सिलेक्शन होगा।इस भर्ती अभियान के तहत जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 2 और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 3 के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें से जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 2 के पदों पर सिलेक्ट कैंडिडेट को 48,170 से 69,180 रुपए और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 3 के उम्मीदवार को 63,840 से 78,230 रुपए सैलरी दी जाएगी।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती 2022 के लिए आवेदक की कम से कम आयु सीमा 25 वर्ष है। वहीं जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल-2 के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल-3 के लिए उम्मीदवारों की उम्र 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 2 और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 3 के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से सभी सेमेस्टर या वर्षों के कुल योग में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 55%) के साथ किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा JAIIB और CAIIB पास होना अनिवार्य है।
या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान या बोर्ड से सीए, सीएमए, या सीएफए जैसी प्रोफेशनल योग्यता प्राप्त उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 1180 रुपए का शुल्क देना होगा। जबकि एससी या एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 118 रुपए का शुल्क देना होगा। पीडब्ल्यूबीडी / महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
जॉब
इस बैंक में निकली मैनेजर की भर्ती,मिलेगी लाखों में सैलरी…

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को गौर से पढ़ें. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार Bank of Baroda में नौकरी पा सकते हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रमुख / उप प्रमुख मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए 23 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.bankofbaroda.in/career/current पर क्लिक करके भी इन पदोंके लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक
https://www.bankofbaroda.in/-/media/Project/BOB के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (Bank of Baroda Recruitment 2022) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 42 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 23 फरवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15 मार्च 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 42
योग्यता मानदंड
प्रमुख / उप। हेड – चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA), या पूर्णकालिक MBA/PGDM या इसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होनी चाहिए. साथ ही न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव भी होना चाहिए.
सीनियर मैनेजर – चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA), या पूर्णकालिक MBA/PGDM या इसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होनी चाहिए. साथ ही न्यूनतम 5 वर्षों का अनुभव भी होना चाहिए.
मैनेजर- रिस्क एनालिस्ट (फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट डिपार्टमेंट)- कंप्यूटर साइंस/डेटा साइंस में B.E/B.Tech या गणित/सांख्यिकी में ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए.
मैनेजर- फ्रॉड रिस्क एनालिस्ट (फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट डिपार्टमेंट)- उम्मीदवारों को कंप्यूटर साइंस/आईटी/ डेटा साइंस / मशीन लर्निंग और एआई में B. Tech/ B.E./ M. Tech/ M.E. या कंप्यूटर साइंस/आईटी यानी बीएससी/बीसीए/एमसीए में ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही योग्यता के बाद 3 साल का अनुभव होना चाहिए.
आयु सीमा
हेड / डिप्टी हेड- 32 से 55 वर्ष
सीनियर मैनेजर – 27 से 40 वर्ष
मैनेजर – 24 से 24 साल
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन एक व्यक्तिगत साक्षात्कार और/या किसी अन्य चयन पद्धति के आधार पर किया जाएगा.
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
देश7 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,2500 रूपए मिलेंगे हर महीना






























You must be logged in to post a comment Login