देश
पोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,2500 रूपए मिलेंगे हर महीना

पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स काफी फायदेमंद है। इसमें कम जोखिम के साथ मुनाफा मिलता है। डाक घर की MIS एक ऐसी बचत योजना है। जिसमें एक बार पैसा निवेश कर हर महीने ब्याज का फायदा उठा सकते हैं। इस खाते के कई फायदे हैं। यह अकाउंट 10 साल से अधिक आयु के बच्चों के नाम पर भी खुलवाया जा सकता है। अगर आप अपने बच्चों के नाम से ये अकाउंट खुलवाते हैं। तो हर महीने जो इंटरेस्ट मिलेगा। उससे स्कूल या ट्यूशन फीस भर सकते हैं।
जानें कैसे खोलें खाते
पोस्ट ऑफिस के इस खाते को आप किसी भी डाकघर में जाकर खुलवा सकते हैं। इसके तहत एक हजार रुपए से लेकर 4.5 लाख रुपए जमा किया जा सकता है। फिलहाल स्कीम में ब्याज दर 6.6% है। अगर आपके बच्चे की उम्र 10 साल से अधिक है, तो आप उसके नाम से MIS अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 वर्ष की होती है। उसके बाद बंद किया जा सकता है।
जानें कैसे होगा कैलकुलेशन
अगर आपके बच्चे की उम्र 10 साल है। आप उसके नाम पर दो लाख रुपए जमा करते हैं। तब हर महीने 6.6% ब्याज दर से 1100 रुपए मिलेंगे। पांच साल में ये इंट्रेस्ट 66 हजार रुपए बनेंगे। वह आखिरी में 2 लाख रुपए वापस भी मिल जाएंगे। माता-पिता के लिए ये रकम काफी मदद करेगी। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
हर महीने मिलेंगे इतने रूपए
MIS अकाउंट को सिंगल या तीन लोग मिलकर ज्वाइंट खाता भी खुलवा सकते है। इस खाते में अगर आप 3.50 लाख रुपए जमा करते हैं। तब हर महीने 1925 रुपए मिलेंगे। वहीं स्कीम की अधिकतम लिमिट 4.5 लाख जमा करने पर हर माह 2475 रुपए का लाभ मिलेगा।
पीपीएफ स्कीम की फायदा
वहीं पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ भी एक स्कीम है। जिसमें लॉन्ग टर्म के हिसाब से निवेश किया जा सकता है। इसके आपके पैसे सुरक्षित रहेंगे। वह टैक्स में भी छूट मिलेगी। अगर आप हर महीने 5 हजार रुपए पब्लिक प्रोविडेंट फंड में जमा करते हैं। तब 15 साल में मैच्योरिटी पर 16 लाख से अधिक रुपए होंगे।

देश
इतने रुपये तक महंगा बढ़ सकता है पेट्रोल-डीजल,चुनाव बाद; जानें ये बड़े कारण…
रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमला किये जाने के बाद वैश्विक स्तर पर इसका अलग-अलग तरह से असर पड़ रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल सात साल के हाई लेवल 103.78 डॉलर पर पहुंच गया है. इससे पहले अगस्त 2014 में क्रूड ऑयल का दाम 105 डॉलर प्रति बैरल तक गया था. तेल के दामों में तेजी का असर आने वाले समय में घरेलू बाजार में देखने को मिलेगा.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारों का कहना है कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट में 15 रुपये तक की बढ़ोतरी संभव है.
हालांकि इसमें राहत वाली बात यह रहेगी कि कीमतों में बढ़ोतरी तेल कंपनियों की तरफ से दो से तीन चरण में लागू की जाएगी. आइए जानते हैं वो तीन बड़े कारण जिनकी वजह से पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं.पिछले करीब ढाई महीने से कच्चे तेल की कीमत में 27 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है. क्रूड का दाम बढ़कर 103 डॉलर के पार पहुंच गया है. भारत अपनी तेल तेल जरूरत का 85 प्रतिशत आयात करता है. क्रूड ऑयल के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद पेट्रोल-डीजल के भाव में इजाफा तय माना जा रहा है.देश की बड़ी तेल कंपनियों ने दिवाली के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है.
उस समय से अब तक कच्चा तेल 20 डॉलर प्रति बैरल से भी ज्यादा महंगा हो गया. कीमतें स्थिर रखने से कंपनियों के प्रॉफिट पर असर पड़ रहा है. फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इस कारण भी तेल कंपनियां कीमतें बढ़ा सकती हैं.रूस-यूक्रेन युद्ध से कच्चे तेल के उत्पादन और आपूर्ति पर असर पड़ेगा. रूस दुनिया का बड़ा तेल उत्पादक देश है और प्राकृतिक गैस का निर्यातक है. भारत इन दोनों ही चीजों का आयात करता है. ऐसे में आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी का अनुमान है. जानकारों का कहना है
युद्ध लंबा चला तो कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर तक पहुंच सकती हैं.प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने से आने वाले समय में घरेलू बाजार में रसोई गैस और सीएनजी के दाम में भी तेजी आने की संभावना है. जानकारों का मानना है कि नेचुरल गैस और सीएनजी के रेट भी 10 से 15 रुपये तक बढ़ सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक सरकारी अधिकारी ने दावा किया कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच भारत की तेल आपूर्ति व्यवस्था पर कोई असर नहीं हुआ है. उन्होंने दावा किया यदि लड़ाई तेज होती है तब भी आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा. हमारे आपूर्तिकर्ता पश्चिम एशिया, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में हैं. उन पर इस हमले का असर नहीं है.
देश
यूक्रेन पर रूस के हमले तेज,137 यूक्रेन नागरिकों की मौत…

यूक्रेन पर रूस के हमले का 25 फरवरी, गुरुवार को दूसरा दिन है। हमले तेज हो गए हैं। अब तक 137 यूक्रेन नागरिकों की मौत हो चुकी है। रूस को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इस बीच, युद्ध के दूसरे दिन यूक्रेन के लिए बुरी खबर आई। अमेरिका और नाटो देशों ने यूक्रेन में सेना भेजने से इन्कार कर दिया है। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस द्वारा बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद पहले दिन 130 से अधिक यूक्रेनियन मारे गए हैं।
ऐसे हालात में पूरी दुनिया ने उन्हें जंग के मैदान में अकेला छोड़ दिया है।रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 48 घंटों से अधिक का वक्त हो गया है और दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति के ताजा बयान से जंग जल्द खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने ताजा बयान में झुकने के संकेत दिए हैं। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि हम रूस से वार्ता को तैयार हैं। गुजारिश करते हैं कि सब कुछ खत्म हो, इससे पहले रूस राष्ट्रपति वार्ता के लिए तैयार हो जाएं।
अब रूस के जवाब की पूरी दुनिया को प्रतिक्षा है।रूसी सेनाओं ने बुधवार को ही बेलारूस के रास्ते यूक्रेन में प्रवेश कर लिया था। ताजा खबर है कि रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच चुकी है।। कीव में लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, आशंका है कि किसी भी वक्त यूक्रेन में सरकार को गिराया जा सकता है। रूस और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुरू से यही चाहते हैं कि वहां उनके समर्थन वाली सरकार हो और रूस अपने इस लक्ष्य पर कभी भी पहुंच सकता है।हमले के खिलाफ रूस में ही भड़का गुस्सा: यूक्रेन पर हमले के बाद रूस में ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध शुरू हो गया है।
यहां मास्को समेत 53 शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। लोग सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने 1700 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जंग के मैदान में यूक्रेन की कोई मदद नहीं करने के खिलाफ अमेरिका में भी राष्ट्रपति जो बाइडन का विरोध शुरू हो गया है।इससे पहले यूक्रेन पर रूसी हमले के मुद्दे पर जी-7 देशों के साथ चर्चा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका यूक्रेन में अपनी सेनाएं नहीं भेजेगा। बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को हमलावर बताते हुए कहा कि उन्होंने युद्ध को चुना है। इस दौरान उन्होंने रूस के खिलाफ नए और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा भी की।
इनमें रूसी बैंकों और सरकारी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंधों से लेकर दुनिया की प्रमुख मुद्राओं में कारोबार करने की रूसी क्षमताओं को बाधित करना शामिल है।व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया रूस के खिलाफ एकजुट है। इस हमले का हम जबाव दिए बिना नहीं रहेंगे। अमेरिका स्वतंत्रता के साथ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रूस से कोई साइबर हमला हुआ तो अमेरिका उसका जवाब देने के लिए तैयार है। बाइडन ने नाटो सहयोगियों के खिलाफ रूसी हमले से बचाव के लिए और अमेरिकी सैनिक भेजने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह पूरे यूरोप के लिए खतरनाक क्षण है और यह हमला रूस के लिए कभी भी सुरक्षा की वास्तविक चिंता के लिए नहीं था।
यूक्रेन के कई शहरों को रूसी टैंकों ने रौंदा, अब तक नहीं मिली विदेशी मदद
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा यह पूर्वनियोजित हमला है और पुतिन ने वार्ता के पश्चिम के प्रयासों को ठुकरा दिया और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध इस तरह के हैं कि उनका रूस पर दीर्घकालिक असर होगा। अमेरिका इस दिशा में और कार्रवाई करने के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों से रूस की डालर, यूरो, पौंड और येन में कारोबार करने की क्षमता बाधित होगी। इसके अलावा आगे के कदमों पर विचार के लिए शुक्रवार को नाटो देशों की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि पुतिन का यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण रूस के लिए काफी महंगा साबित होगा। विश्व मंच पर पुतिन को बहिष्कृत कर दिया जाएगा।
देश
जम्मू – कश्मीर : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी,दो आतंकियों को मार गिराये,आपत्तिजनक सामग्री बरामद…
शोपियां जिले के अमशीपोरा में सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों को मार गिराने में सफलता पाई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। कई आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। जम्मू और कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।जानकारी के अनुसार, शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों के बारे में जानकारी मिलने के बाद 44 राष्ट्रीय राइफल, शोपियां पुलिस और सीआरपीएफ की 14 बटालियन ने मिलकर अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम जैसे ही मौके पर पहुंची आतंकवादियों ने उन पर फायरिंगर करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी की गई।लश्कर के दो हाइब्रिड समेत तीन आतंकी और एक मददगार गिरफ्तार मध्य कश्मीर के बडगाम और उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में लश्कर के तीन आतंकियों और एक मददगार (ओजीडब्ल्यू) को सुरक्षा बलों ने वीरवार को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आतंकियों में लश्कर-ए-ताइबा के दो हाइब्रिड आतंकी हैं। इनके कब्जे से हथियार, विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इनमें एक चीनी ग्रेनेड, 2 चीनी पिस्तौल, तीन मैगजीन, 42 कारतूस शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक बडगाम जिले के आरथ इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर के एक सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आतंकी हाल ही में एक संगठन में हुआ था शामिलउसकी पहचान यासिर मुश्ताक के रूप में हुई है। इस दौरान एक मददगार भी पकड़ा गया, जिसकी पहचान इरफान बशीर के रूप में हुई है। दोनों अल्लापोरा बडगाम के रहने वाले हैं। इनके पास से एक चीनी ग्रेनेड, एक एके47 मैगजीन, एके47 के 30 कारतूस व अन्य विस्फोटक बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आतंकी हाल ही में आतंकी गुट में शामिल हुआ था और मददगार उसे रसद सहायता प्रदान कर रहा था।
बडगाम पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।आतंकी गतिविधियों में आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रहीइसके अलावा बारामुला में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 32 आरआर के साथ संयुक्त अभियान में दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मुजमिल अहमद और मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है।
दोनों चाकलू बारामुला के निवासी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों 16 फरवरी, 2022 से लापता थे। उनके खुलासे पर 2 चीनी पिस्तौल, 2 मैगजीन और पिस्टल की 12 गोलियां बरामद की गईं। पुलिस स्टेशन बारामुला में इनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि अन्य आतंकी गतिविधियों में इनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…




















You must be logged in to post a comment Login