Connect with us

मध्यप्रदेश

तेंदुए का खौफ बरकरार खमरिया में तेंदुआ और शावकों से आस-पास रहवासियों में मची हड़कंप…

Published

on

शहर में कुछ वर्षों से डेरा डाल चुके तेंदुए का खौफ बरकरार है। तेंदुआ फैमिली ने अब खमरिया से लगे जंगल का रुख कर लिया है। खमरिया कालेज के पास तेंदुए को सपरिवार चहलकदमी करते देखे जाने की चर्चाओं के बीच आस-पास रहवासियों में हड़कंप का माहौल निर्मित हो गया है।

अपने कुनबे समेत तेंदुआ को विचरण करने का वीडि़याे भी वायरल किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि वीडियो में शावकों के साथ विचरण कर रहा तेंदुआ खमरिया कालेज के पास का है। ये वीडियो उसी समय बनाया गया है। हालांकि वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। डीएफओ अंजना सुचिता तिर्की का कहना है वायरल वीडियोे खमरिया कालेज के आस-पास का नहीं है। हालांकि उन्होंने ये जरूर माना कि तेंदुआ अपने परिवार के साथ विचरण कर रहा है।कार से बनाया वीडियो बताया जाता है.

कि खमरिया कालेज के पास एक कार सवार ने सड़क पर अचानक तेंदुए को देखा तो उसने अपनी कार रोक दी। तेंदुए का वीडियो भी बनाया। मादा तेंदुआ और शावक भी सड़क विचरण कर जंगल की तरफ बढ़ गए। वीडियो सामने आने के बाद आस-पास के रहवासी सतर्क हो गए हैं। वन विभाग ने इसकी पुष्टि तो नहीं की लेकिन एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी और गस्त बढ़ा दी है। रहवासियों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

सुबह, शाम की सैर करने से डर रहे रहवासी : तेंदुआ फैमिली लगातार अपना ठिकाना बदल रही है। खमरिया के पास तेंदुआ, मादा तेंदुआ और शावकों की चहलकदमी का वीडियो वायरल होने के बाद भयाक्रांत खमरिया क्षेत्र के रहवासियों ने सुबह और शाम की सैर करना बंद कर दिया है।

वहीं अतिरिक्त सर्तकता बरत रहे हैं। विदित हो कि जबलपुर में डेरा डाल चुका तेंदुआ और उसके कुनबे को कभी बरगी हिल्स तो कभी रामपुर तो कभी डुमना रोड पर देखे जाने के दावे किए जा रहे हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

मध्यप्रदेश

भोपाल में 30 डिग्री पहुंचा तापमान

Published

on

By

मध्यप्रदेश में कई इलाकों में पारा लुढ़कने से ठंडक रही, तो कई इलाकों में यह ऊपर चढ़ा और गर्मी बढ़ गई। सबसे ज्यादा तापमान खरगोन में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, तो सबसे कम मंडला में 23 डिग्री रहा। भोपाल और इंदौर में पारा चढ़ा, ग्वालियर और जबलपुर में लुढ़क गया है। भोपाल यह करीब डेढ़ डिग्री चढ़कर 30 के पार तो इंदौर में 2 डिग्री चढ़कर 31 के पार पहुंच गया।ग्वालियर में दिन का तापमान एक डिग्री से ज्यादा गिरकर 29 डिग्री के नीचे आ गया। जबलपुर में भी अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 26.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मंडला में दिन का तापमान सबसे ज्यादा गिरा। साढ़े 6 डिग्री की कमी के साथ वो 23 पर आ गया। इसके अलावा खजुराहो, नौगांव, सिवनी, होशंगाबाद और खरगोन में भी पारा नीचे आया है। इसके अलावा अन्य इलाकों के तापमान में भी उछाल हुआ है।अगले दो दिन में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से कुछ तेज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। बादल छंटने के बाद फिर से ठंड लौटेगी। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच एक ट्रफ लाइन बनी है। अरब सागर से नमी आने के कारण यह स्थिति बन गई है। हालांकि, इसका असर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही रहेगा। हवा करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।बादल छाने से प्रदेश में रात का पारा उछल गया है। 24 घंटे के दौरान तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यहां पारा 11 डिग्री से बढ़कर 16 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा दमोह, खजुराहो, मंडला, टीकमगढ़, राजगढ़ और होशंगाबाद में भी 3-3 डिग्री से ज्यादा रात का तापमान बढ़ा है। भोपाल, बैतूल, धार, गुना, पचमढ़ी, रीवा और सीधी में 2-2 डिग्री से ज्यादा चढ़ गया। जबलपुर में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री था, जो बढ़कर 15 डिग्री पर पहुंच गया। भोपाल में 13.6 से बढ़कर 16 डिग्री, ग्वालियर में 9.3 डिग्री से चढ़कर 10.8 और इंदौर में करीब 1 डिग्री चढ़कर 17.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

Crime News: मां ने अपने ही 3 साल के बेटे को उतरा मौत के घाट, जाने क्या है वजह…

Published

on

By

दिल दिहला देने वाला ये मामला हरदा जिले का है।वन स्टाप सेंटर की प्रशासक सूचिता एक्का ने बताया कि यहां जोया (25) इमरान खान 16 फरवरी को वन स्टॉप सेंटर में आई थी। उसके साथ तीन साल का बेटा फैज भी था। शनिवार सुबह 10 बजे वह बच्चे के साथ बाथरूम में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई। कुछ देर बाद अंदर से रोने की आवाज आई, तो कर्मचारी ने जाकर रोशनदान से देखा। अंदर जोया अपने बेटे फैज का गला दबा रही थी। फौरन दोनों को बाहर निकाला और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को भी सूचना दी गई।पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने उसे 3 साल पहले छोड़ दिया था। इसके बाद से महिला परेशान थी। वह मजदूरी करके पेट पाल रही थी। उसे वन स्टाॅप सेंटर में आश्रय दिया गया। यहां बच्चे के साथ रह रही थी। जानकारी के अनुसार वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि महिला का असली नाम मीरा धुर्वे है। उसने अमरावती बरुड़ के रहने वाले इमरान से शादी की थी। वह मूलतः बैतूल जिले के चारचीं की रहने वाली है। इमरान ने तीन साल पहले महिला को छोड़ दिया था। पति भी मजदूरी करता था। शादी के बाद उसने अपना नाम जोया कर लिया। आधार कार्ड में भी यही नाम है।

Continue Reading

मध्यप्रदेश

PMT घोटाले में अब तक कार्रवाई नहीं

Published

on

By

 

मध्यप्रदेश में पीएमटी 2013 घोटाला मामले में कार्रवाई के लिएसीबीआई ने करीब 6 महीने पहले प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी का पत्र लिखा था। लेकिन अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। हालांकि सरकार ने कार्रवाई के नाम पर संबंधित कमेटी से जानकारी जरूर मांगी है। दरअसल सीबीआई ने अपने पत्र में एडमिशन एंड फी रेगुलेटरी कमेटी (एएफआरसी)के तत्कालीन अध्यक्ष और सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई को कहा था। बता दें कि एमपी-पीएमटी 2013 की काउंसलिंग के दौरान 6 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों ने एमबीबीएस की स्टेट कोटे की सीटों पर मनमर्जी से एडमिशन दिए थे। काउंसलिंग के दौरान इस मामले की शिकायत होने के बाद भी कमेटी ने कार्रवाई नहीं की थी। विश्वविद्यालयों को इन छात्रों की परीक्षा कराने और रिजल्ट घोषित करने के लिए कहा था।सीबीआई ने जांच में कमेटी के संचालन में खामियां पाई।सीबीआई ने चीफ सेक्रेटरी को एक सेल्फ कंटेंट नोट भी भेजा। इसमें एएफआरसीके तत्कालीन चेयरमैन और महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (छतरपुर) के कुलपति प्रो. टीआर थापक व चार अन्य सदस्यों के नाम शामिल हैं। तत्कालीन सदस्यों में लॉ डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी डॉ. आरके वर्मा, तत्कालीन डीएमई डॉ. एसएस कुशवाह, टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के तत्कालीन डायरेक्टर आशीष डोंगरे और हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के एडिशनल डायरेक्टर एनसी टेकाम थे।सीबीआई के लेटर के बाद राज्य शासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एएफआरसी से नोडल डिपार्टमेंट तकनीकी शिक्षा विभाग ने जानकारी मांगी है।

जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि एमपी-पीएमटी2013 की ऑनलाइन काउंसलिंग में राज्य के 6 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों ने एडमिशन और स्टेट कोटे की एक्चुअल वैकेंट सीट की जानबूझकर बार-बार गलत जानकारी दी। इन खाली सीटों पर कॉलेजों में अपात्र उम्मीदवारों को प्रवेश की अंतिम तारीख में अनियमित रूप से दाखिला दिया। गलत जानकारी देने वाले कॉलेजों में ये शामिल….

  • पीपुल्स कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च सेंटर, भोपाल
  • चिरायु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भोपाल
  • एनएल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भोपाल
  • इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, इंदौर
  • श्री अरबिंदो मेडिकल कॉलेज एंड पीजी इंस्टीट्यूट, इंदौर
  • आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज, उज्जैन

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़57 mins ago

CG News: छत्तीसगढ़ में हाथी दांतों की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग ने उठाया ये कदम…

रायपुर। हाथी के दांतों की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग पालतू हाथियों का डीएनए टेस्ट करा रहा है। वर्तमान...

छत्तीसगढ़2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक को मारी टक्कर, हादसे में सरपंच और उसकी साथी की मौत… 

बिलासपुर। रानीगांव के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार सरपंच और उसके साथी की...

क्राइम न्यूज़18 hours ago

CG News: भिख मांगने पहुंचे तीन महिलाओ ने बर्तन दुकान में की शातिर दिमाक से चोरी, साढ़े सात लाख रुपए लेकर भागे…

  बिलासपुर। एक बर्तन दुकान से साढ़े सात लाख रुपए लेकर महिलाएं भाग गई। महिलाएं दुकान में भीख मांगने पहुंची थी।...

छत्तीसगढ़20 hours ago

CG News: देर रात मालगाड़ी के इंजन में नक्सलियो ने लगाई आग…

  दंतेवाड़ा/रायपुर। जिले में माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है। दरअसल किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग पर माओवादियों ने देर रात एक...

छत्तीसगढ़24 hours ago

CG News : डीजे बंद कराने कहा तो बारातियों ने किया चाकू हमला, 7 लोग बुरी तरह से जख्मी…

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक शादी समारोह में चाकूबाजी की घटना हो गई, जिसमें 7 लोग बुरी तरह से...

#Exclusive खबरे

Calendar

February 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया4 days ago

    Today Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…

  • देश5 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…

  • देश - दुनिया6 days ago

    देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…

  • देश5 days ago

    पोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…

  • Lifestyle7 days ago

    ये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…

  • जॉब6 days ago

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..

  • Tech & Auto3 days ago

    AMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…

  • देश - दुनिया7 days ago

    वित्‍तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…

  • Lifestyle4 days ago

    Helth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी… 

  • जॉब6 days ago

    यहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…