ज्योतिष
Today Horoscope: इन राशि वालो को रहना होगा आर्थिक मामलो से सावधान, जाने क्या है आपकी राशि…
ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है, जो लोग अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आने की सोच रहे हैं, तो उनकी आज यह मन की इच्छा पूरी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता से कुछ पुराने गिले-शिकवे को दूर करने में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने निकल सकते हैं, लेकिन अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को प्रमोशन मिलने के कारण पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आज आपको धन का लेनदेन करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।वृष दैनिक
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप यदि अपने किसी कार्य को करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगी। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर भी हाथ लग सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को सावधान रहकर कार्य करना होगा, क्योंकि आपके शत्रु आपके कार्य में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज कमजोर विषयों में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप अपनी बहन के विवाह में आ रही समस्या का समाधान खोजने के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं।
आज आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, वही आज आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आज आपको अपने शत्रुओं के सामने भी मधुर व्यवहार ही रखना होगा, यदि आपने क्रोध किया, तो आपके शत्रु इसका फायदा उठा सकते हैं। आज आपके लिए धन से जुड़े मामलों में ज्यादा निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी सगे संबंधी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह उनसे मिलने भी आ सकते हैं। आज आप अपनी जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों ने यदि आप अपने जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराने की सोच रहे हैं, तो आप उसमें सफल होंगे। लेकिन उसमें किसी को भी साझीदार न बनाना बेहतर रहेगा। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग विवाह योग्य है, उनके घर आज कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं। जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे और वह भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं।
आज का दिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह भी आपको वापस मिल सकता है, लेकिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण उसे भी व्यय कर देंगे। यदि आपने आज अपना कुछ धन संचय नहीं किया, तो बाद में आपको परेशानी होगी। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक से खराब होने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी और जिसके कारण आपका मन भी परेशान रहेगा, लेकिन सायंकाल तक उसमें सुधार होगा।
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने व्यवसाय के लिए जिन भी योजनाओं को बनाएंगे, उन्हें लॉन्च भी आज ही करेंगे और वह बाद में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होने वाली है। आप अपने संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए किसी परिजन
आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज जो लोग नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई नई नौकरी मिल सकती है, जिसमें उनको कोई अच्छा ऑफर भी आ सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आज आपको अपने किसी सगे संबंधी पर भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा,क्योंकि वह आपको धोखा दे सकता है। पारिवारिक जीवन में यदि कोई कलह लंबे समय से चल रही थी, तो आज आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको किसी से उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।से बातचीत करने जा सकते हैं, जिसमें आपको धैर्य व संयम से कार्य लेना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जो लोग लंबे समय से अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं, उन्हें आज अपनी आय को ध्यान मे रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे।
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज विद्यार्थियों की कोई मनचाही इच्छा प्राप्त की पूर्ति होगी,उनको किसी ऐसे कोर्स में दाखिला मिलेगा, जिसके लिए वह लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। यदि आज आपका कोई कानूनी कार्य लम्बे समय से लंबित पड़ा है, तो उसमें आपको अपने किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है, तभी रास्ता साफ हो पाएगा। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं बाद में आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े। आज धर्म-कर्म के कार्यों की ओर भी रुचि रखेंगे, जिन्हें देखकर आपके परिवार के सदस्यों को हैरानी होगी, लेकिन वह खुश भी बहुत होंगे।
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज विद्यार्थियों की कोई मनचाही इच्छा प्राप्त की पूर्ति होगी,उनको किसी ऐसे कोर्स में दाखिला मिलेगा, जिसके लिए वह लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। यदि आज आपका कोई कानूनी कार्य लम्बे समय से लंबित पड़ा है, तो उसमें आपको अपने किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है, तभी रास्ता साफ हो पाएगा। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं बाद में आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े। आज धर्म-कर्म के कार्यों की ओर भी रुचि रखेंगे, जिन्हें देखकर आपके परिवार के सदस्यों को हैरानी होगी, लेकिन वह खुश भी बहुत होंगे।
आज का दिन आपको अपने हर कार्य में सतर्कता व ईमानदारी बरतनी होगी, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने आसपास मित्रों के रूप में रह रहे शत्रुओं को पहचानना होगा, क्योंकि वही आपकी पीठ में छुरा घोंप रहे हैं। आज आपको किसी बड़े फैसले को लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो का फैसला गलत हो सकता है। आज रात्रि के समय आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी परेशान कर सकती हैं, लेकिन आप योग व ध्यान से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे।
आज का दिन उन लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, जो लोग विवाहित हैं। उनके जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज उनके काम की सराहना होगी व उनकी वाणी उनको मान सम्मान दिलवाएगी और उनको कुछ जनसभाएं करने का मौका भी मिलेगा। आज आप यदि साझेदारी में किसी कारोबार को करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल के लिए उसे टाल दें, नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बात पर न उलझें, नहीं तो वह वाद-विवाद लंबा खिंच सकता है। जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ समय रुकना बेहतर होगा, नहीं तो उनकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।
आज आपको कुछ ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, जो आपके मुंह पर तारीफ करें और बाद में आपकी बुराई। ऐसे लोग आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं और आपको उनकी कही सुनी बातों पर भी भरोसा करने से बचना होगा। आज मामा पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप अपने छोटे बहन भाइयों के जरिए भी कुछ धन कमा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ ऐसे बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें वह चाह कर भी मना नहीं कर पाएंगे, लेकिन उनके शत्रु उनसे लाभ लेने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के साथ मिलकर शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान खोजना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आज आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन डुबा सकता है। जो लोग अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य के बिना किसी कार्य को करने जा रहे हैं, तो उन्हें बाद में खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने काम की ओर ध्यान लगाना होगा, नहीं तो उनका कोई कार्य बिगड़ सकता है।

ज्योतिष
Astrology : इन राशि वालों का चमकेगा किश्मत, दिन रहेगा शुभ;मिलेगा बिजनेस में बेहतर लाभ…
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है, क्योंकि आज आपको व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर उन पर अमल करेंगे और आपको धन लाभ होगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी पूर्व में की गई गलती के कारण परिवार के किसी सदस्य से माफी मांगनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको अपने मन की बात किसी से भी साझा करने से बचना होगा।
आज आपके व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपके निजी सुखों में कुछ व्यावधान आ सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे और आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल आज शांतिपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवार के सदस्यों का तालमेल आपस में नहीं बैठेगा, जिसके कारण वरिष्ठ सदस्य भी निराश होंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप योग और व्यायाम से भी उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने साले को धन उधार देने से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई खटपट हो सकती है, जो थोड़ी लंबी खिंच सकती है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही मानेंगे।
आज का दिन आपके लिए खर्च रहेगा, इसलिए आज आपको अपने बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यापार की किसी भी डील को अपने किसी भी परिजन से सलाह लेकर फाइनल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदयक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप सायंकाल के समय आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर अपने शत्रु को भी मात देंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज आपकी बुद्धि आपको चारों ओर से मान सम्मान दिलवाएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शासन सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण थोड़ा मन दुखी रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय उसमें भी सुधार होगा। आज यदि आपका अपनी माताजी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई उनका मनपसंद कार्य मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें अपने जूनियर से बुरा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो उनके सीनियर्स से उन्हें डांट खानी पड़ सकती है। आज यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लंबित पड़ा था, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने किसी परिजन से समय पर मदद न मिलने के कारण निराश रहेंगे, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे।
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की वेतन पदोन्नति हो सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उन्हें उनके परिवार के सदस्यों द्वारा भी उनके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना है, जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है, उन्हें अपने पार्टनर को समझना होगा, नहीं तो वह उनके लिए बाद में नुकसानदायक रहेंगी।
आज का दिन आपके लिए किसी संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा, जो लोग किसी मकान, दुकान, फ्लैट, प्लॉट आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उनका वह सौदा फाइनल हो सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगे और उनकी मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी। नवविवाहित जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी माता जी के द्वारा सौपे किसी कार्य को समय पर पूरा करके देंगे। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अपने पिताजी से आशीर्वाद लेकर करें, तो वह आपको सफलता अवश्य देगा।
आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आज सुधार हो सकता है, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और आप अपने कार्यों की ओर भी ध्यान देंगे, जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज वह आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आपको नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने परिवार के लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपका अपने किसी परिजन से कोई वाद-विवाद पनप सकता है।
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों अथवा परिवार के वरिष्ठ सदस्य से भी बातचीत कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके भी आज कुछ बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपको व्यापार में अक्समात धन लाभ मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आप धन भी काफी व्यय करेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।
आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज उनके मन मुताबिक कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई प्रशंतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, लेकिन आज जीवनसाथी से आपकी कुछ नोकझोंक हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।
ज्योतिष
कुंभ में होगा शनि का राशि परिवर्तन, इन राशिवालों की खुल सकती किस्मत…

शनि का राशि परिवर्तन इस साल अप्रैल माह में होने जा रहा है. शनि देव अपनी एक राशि मकर से निकलकर अपनी ही दूसरी राशि कुंभ में 28 अप्रैल दिन गुरुवार को प्रवेश करेंगे. वह उस दिन सुबह 06:20 बजे कुंभ राशि में गोचर करेंगे. शनि देव जब मकर राशि में होते हैं, तो गलत कर्म करने वालों को सजा देते हैं और जब कुंभ राशि में गोचर करते हैं, तो अच्छे कार्य करने वालों को शुभ फल प्रदान करते हैं. शनि का कुंभ राशि में गोचर होने से 7 राशियों मेष, वृष, मिथुन, तुला,धनु, मकर और कुंभ वाले जातकों को लाभ की स्थिति बन रही है. इनमें भी चार राशियों को तो विशेष लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं कि शनि के गोचर से किन चार राशियों को बड़ा लाभ हो सकता है.
शनि गोचर 2022 स्थिति
शनि का गोचर 28 अप्रैल को कुंभ राशि में होगा. ये 28 अप्रैल से 4 जून तक कुंभ राशि में मार्गी रहेंगे, फिर 4 जून से 12 जुलाई तक वक्री रहेंगे. इस तरह से शनि देव कुंभ राशि में 76 दिनों तक गोचर करेंगे, उसके बाद 13 जुलाई को फिर मकर राशि में गोचर करेंगे.
शनि गोचर 2022 राशियों को लाभ
मेष राशि: शनि राशि का कुंभ राशि में गोचर करने से मेष राशिवालों को विशेष लाभ हो सकता है. करियर में आपको उन्नति होगी और सफलता प्राप्त होगी. इससे आपकी आय में इजाफा होगा. शनि देव आप पर कृपा करेंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे. कार्य क्षेत्र में शनि कृपा से भाग्य का भी साथ मिल सकता है.
मकर में होगा शुक्र का राशि परिवर्तन, कई लोगों का बदलेगा भाग्य
वृष राशि: शनि का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों के लिए शुभ फल देने वाला साबित होगा. शनि कृपा से आपको नई नौकरी मिल सकती है या फिर नौकरी के लिए इंटरव्यू देंगे, तो परिणाम सकारात्मक हो सकता है. बिजनेस से जुड़े हुए जातकों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है. इससे आपके इनकम में बढ़ोत्तरी होगी. 28 अप्रैल से आगे के 76 दिन आपके लिए अच्छे परिणाम वाले हो सकते हैं.
तुला राशि: शनि का राशि परिवर्तन तुला राशिवालों के लिए भी शुभ संकेत दे रहा है. शनि देव की कृपा से आपको धन कमाने के कई मौके मिल सकते हैं. पूराने कष्टों से छुटकारा मिलेगा और मानसिक शांति मिलेगी. शनि के गोचर में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.
धनु राशि: शनि का कुंभ राशि में गोचर करने से धनु राशिवालों को बिजनेस में मुनाफा हो सकता है. नौकरी में बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. नई जॉब भी मिल सकती है. शनि देव के आशीर्वाद से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य समस्याओं में भी राहत मिल सकती है.
ज्योतिष
महाशिवरात्रि पर इन 5 राशि वालों पर होगी भगवान भोलेनाथ की कृपा…

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि त्योहार का बहुत महत्व है. इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं. इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 01 मार्च मंगलवार को पड़ रहा है. ये वार्षिक उत्सव देशभर में भव्य तरीके से मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप बेलपत्र और जल अर्पित कर सकते हैं. ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा. इसमें मेष राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि आदि शामिल हैं. इन राशियों के जातक पर भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद रहेगा.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए इस साल महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही शुभ रहेगा. इस दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. भगवान शिव के आशीर्वाद से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. आपके हर कार्य सफल होंगे.
मिथुन राशि
महाशिवरात्रि के दिन शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है. भगवान शिव भी आप पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगे. आपके वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आएंगे. रिश्तों में सुधार होने की सबसे अधिक संभावना है. अपने साथी के साथ अपने बंधन को मजबूत करने के लिए इस समय के आसपास की ऊर्जा का इस्तेमाल करें.
वृश्चिक
इस राशि के जातकों पर इस शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष कृपा होगी. इनके जीवन में अधिक मानसिक शांति और संतुलन का अनुभव करने की संभावना है. अगर इस राशि के जातक नौकरी की तलाश में तो इन्हें कई अच्छे अवसर मिलने की संभावना है. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं.
मकर राशि
मकर राशि वालों को शनि देव और महादेव दोनों से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा. इस शिवरात्रि पर बेलपत्र, गंगा जल, गाय के दूध आदि के साथ भगवान की पूजा करने से आपको समृद्धि और खुशी मिलगी.
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को शनि देव और महादेव दोनों की ओर से भी आशीर्वाद प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में आप सफल होंगे और धन के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी. इस पर्व पर व्रत अवश्य करें और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें.
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…






















You must be logged in to post a comment Login