Tech & Auto
Electric Honda : होंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, मार्केट में आते ही मचा देगी खलबली…

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट असुशि ओगाता ने पुष्टि कर दी है कि जापान की ये टू-व्हीलर निर्माता भारतीय मार्केट के ईवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है.एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में ओगाता ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में Honda Motorcycle & Scooter India नया इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में लाने की तैयारियां कर रही है. बता दें कि अगला वित्त वर्ष बहुत जल्द शुरू होने वाला है. पिछले साल ही होंडा बेन्ली इलेक्ट्रिक स्कूटर पुणे स्थित एआरएआई की फैसिलिटी में टेस्टिंग के समय देखी गई थी.
जोर-शोर से जारी है ईवी पर काम
होंडा हमारे मार्केट में बिजनेस टू बिजनेस प्रोडक्ट लॉन्च नहीं करने वाली, बल्कि कंपनी बैटरी स्वैपिंग तकनीक की जांच शुरू कर चुकी है. इसके लिए कंपनी ने होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया प्रा. लि. नाम की सब्सिडियरी कंपनी भी शुरू की है. ये कंपनी फिलहाल बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का पायलेट रन टेस्ट कर रही है.
बता दें कि बाउंस इलेक्ट्रिक ने सब्सक्रिप्शन के आधार पर बैटरी-स्वैपिंग मॉडल पेश किया है, इसके अलावा हीरो ने भी गोगोरो के साथ इसी काम के लिए साझेदारी की है. इससे साफ होता है कि बैटरी स्वैपिंग इलेक्ट्रिक वाहन चलाने के लिए किफायती और झंझट मुक्त विकल्प है.
होंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा!
कयास लगाए जा रहे हैं कि होंडा ग्लोबल मार्केट वाले स्कूटर के बदले भारतीय स्पेसिफिकेशन वाले स्कूटर का इलेक्ट्रिक अवतार भारत में लॉन्च करने वाली है, ऐसे में बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक और आगामी सुजुकी बर्गमैन इलेक्ट्रिक का मुकाबला करने के लिए होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक मार्केट में लाई जा सकती है.
गौरतलब है कि इस स्कूटर को भारतीय ग्राहक बहुत पसंद करते हैं और इसकी इलेक्ट्रिक अवतार मार्केट में आते ही गेम चेंजर साबित हो सकता है. इसके अलावा भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी से इसकी कीमत काफी गिर जाएगी और ये किफायती होगर ज्यादातर ग्राहकों के दायरे में आ सकेगा

Tech & Auto
सैमसंग ने लेकर आया सबसे दमदार प्रोसेसर iQoo 9 Pro जाने क्या है इसकी कीमत…

भारतीय मोबाइल बाजार में ढेरों स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं, लेकिन कई बार यूजर्स को कमजोर स्पीड की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है. लेकिन आज क्वालकॉम (Qualcomm) के लेटेस्ट और फ्लैगशिप प्रोसेसर 8 जेन 1 (Snapdragon 8 Gen 1) के साथ आने वाले फोन के बारे में बताने जा रहे हैं. इस सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी एस 22 (Samsung Galaxy S22 Series) से लेकर आईकू 9 प्रो (iQoo 9 Pro) तक शामिल हैं. जबकि वनप्लस 10 प्रो और रियलमी डीटी 2 जैसे स्मार्टफोन भारत में जल्द ही दस्तक देंगे. इन सभी फोन को हम एक-एक करके बताने जा रहे हैं.
Samsung Galaxy S22 series: सैमसंग गैलेक्सी एस 22 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है. वैसे तो कंपनी भारत में अपनी फ्लैगशिप सीरीज को इनहाउस चिपसेट एक्सीनोस के साथ पेश करती रही है, लेकिन इस बार कंपनी ने अपनी प्लानिंग में बदलाव किया है. सैमसंग एस 22 सीरीज के तीनों फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर मिलेगा. सैमसंग की इस सीरीज की कीमत 72999 रुपये है, जबकि गैलेक्सी एस 22 प्लस की शुरुआती कीमत 84999 रुपये है और गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा की कीमत 1.09 लाख रुपये रखी गई है.
iQOO 9 Pro: वीवो के सब ब्रांड के रूप में शुरुआत करने वाले आईकू ने भारत में इस सप्ताह आइकू 9 सीरीज को पेश कर चुकी है, जिसका हाई एंड वेरियंट आईकू 9 प्रो है. इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है. इस मोबाइल फोन में 120W का फास्ट चार्जर और 2K कर्व्ड 3D स्क्रीन है. इस फोन में 8 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 64990 रुपये है, जबकि 12 जीबी रैम वेरियंट को 69990 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Motorola Edge 30 Pro: इस सप्ताह की शुरुआत में मोटोरोला भारत में मोटो एज 30 प्रो को इस सप्ताह में लॉन्च कर चुकी है. यह स्मार्टफोन न सिर्फ स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट के साथ बल्कि यह इस चिपसेट के साथ आने वाला अब तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन है. इस फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
OnePlus 10 सीरीजः वनप्लस 10 सीरीज भारत में जल्द ही दस्तक देगी और वनप्लस 10 प्रो में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 का इस्तेमाल किया है, जिसे वह चीन में लॉन्च कर चुकी है. इस फोन में कई अच्छे फीचर्स हैं, जिसमें से एक 12 जीबी रैम और बैक पैनल पर 48+50+8 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है. हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि भारत में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट में क्या बदलाव किए जाएंगे या फिर नहीं.
Oppo Find X5 Pro: ओप्पो फाइंड एक्स 5 प्रो को गुरुवार को लॉन्च किया गया है और जल्द ही यह भारत में भी दस्तक देगा. इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट मिलता है. इस फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है.
Realme GT 2 Pro: रियलमी का यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है और जल्द ही यह स्मार्टफोन भारत में भी दस्तक देगा. इस फोन में क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट 8 जेन 1 का इस्तेमाल किया गया है. इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मौजूद है, जो 2K सैमसंग ई4 एमोलेड का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 12 जीबी तक रैम दी गई है.
Tech & Auto
होंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, मार्केट में आते ही मचा देगी खलबली…

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट असुशि ओगाता ने पुष्टि कर दी है कि जापान की ये टू-व्हीलर निर्माता भारतीय मार्केट के ईवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है.एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में ओगाता ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में Honda Motorcycle & Scooter India नया इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में लाने की तैयारियां कर रही है. बता दें कि अगला वित्त वर्ष बहुत जल्द शुरू होने वाला है. पिछले साल ही होंडा बेन्ली इलेक्ट्रिक स्कूटर पुणे स्थित एआरएआई की फैसिलिटी में टेस्टिंग के समय देखी गई थी.
जोर-शोर से जारी है ईवी पर काम
होंडा हमारे मार्केट में बिजनेस टू बिजनेस प्रोडक्ट लॉन्च नहीं करने वाली, बल्कि कंपनी बैटरी स्वैपिंग तकनीक की जांच शुरू कर चुकी है. इसके लिए कंपनी ने होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया प्रा. लि. नाम की सब्सिडियरी कंपनी भी शुरू की है. ये कंपनी फिलहाल बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का पायलेट रन टेस्ट कर रही है. बता दें कि बाउंस इलेक्ट्रिक ने सब्सक्रिप्शन के आधार पर बैटरी-स्वैपिंग मॉडल पेश किया है, इसके अलावा हीरो ने भी गोगोरो के साथ इसी काम के लिए साझेदारी की है. इससे साफ होता है कि बैटरी स्वैपिंग इलेक्ट्रिक वाहन चलाने के लिए किफायती और झंझट मुक्त विकल्प है.
होंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा!
कयास लगाए जा रहे हैं कि होंडा ग्लोबल मार्केट वाले स्कूटर के बदले भारतीय स्पेसिफिकेशन वाले स्कूटर का इलेक्ट्रिक अवतार भारत में लॉन्च करने वाली है, ऐसे में बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक और आगामी सुजुकी बर्गमैन इलेक्ट्रिक का मुकाबला करने के लिए होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक मार्केट में लाई जा सकती है. गौरतलब है कि इस स्कूटर को भारतीय ग्राहक बहुत पसंद करते हैं और इसकी इलेक्ट्रिक अवतार मार्केट में आते ही गेम चेंजर साबित हो सकता है. इसके अलावा भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी से इसकी कीमत काफी गिर जाएगी और ये किफायती होगर ज्यादातर ग्राहकों के दायरे में आ सकेगा.
Tech & Auto
अगर आपका भी मोबाइल इन्टरनेट है स्लो तो अपने मोबाइल में करे ये सेटीग…

धीमी इंटरनेट स्पीड से निपटना किसी के लिए भी बड़ी समस्या है। YouTube, नेटफ्लिक्स या हॉटस्टार पर वीडियो देखते समय लगातार बफरिंग करने की समस्या से अधिकांश लोग जूझते हैं। धीमी इंटरनेट स्पीड आपके लिए एक महत्वपूर्ण बैठक या ऑनलाइन परीक्षा को बर्बाद कर सकती है, इसलिए यदि आप भी अपने मोबाइल में ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ हद तक आप अपने मोबाइल की इंटरनेट स्पीड खुद भी बढ़ा सकते हैं। आपको बस यहां दिए हुए कुछ टिप्स को समझकर उनका पालन करना होगा –
मोबाइल में नेटवर्क सेटिंग बदलें
मोबाइल में इंटरनेट की गति कम होती है तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका डिवाइस धीमे नेटवर्क बैंडविड्थ को पकड़ रहा होता है। दरअसल नेटवर्क प्रदाता 4जी के साथ-साथ 3जी इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग बैंडविंड जारी करते हैं। इसी तरह LTE और VoLTE भी एक साथ ट्रांसमिट होते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि आप इंटरनेट की उच्च बैंडविड्थ के लिए पहुंच से बाहर हो सकते हैं और आपके फोन को स्वचालित रूप से कम बैंडविड्थ पर स्विच करने के लिए प्रोग्राम किया जाता है ताकि आपको जुड़े रहने में कोई कठिनाई न हो। लेकिन जब आप वापस सीमा में होते हैं, तो नेटवर्क स्वचालित रूप से उच्च बैंडविड्थ नहीं लेता है। यह तब होता है जब आप अपने मोबाइल इंटरनेट की गति बढ़ाने के लिए अपनी नेटवर्क सेटिंग को रीसेट कर सकते हैं। यह सबसे स्मार्ट इंटरनेट टिप्स और ट्रिक्स में से एक है जिसके बारे में आप जान सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे कैसे किया जा सकता है –
मोबाइल में करें ये सेटिंग
स्टेप 1: सेटिंग्स में जाएं।
चरण 2: फिर मोबाइल नेटवर्क ढूंढें और टैप करें।
चरण 3: नेटवर्क प्रदाता के विकल्प को देखें और उस पर टैप करें।
चरण 4: सिलेक्ट ऑटोमैटिक. पर टैप करें
चरण 5: बंद करें
इस सेटिंग को करने के बाद अपने नेटवर्क प्रदाता (वोडाफोन आइडिया, रिलायंस जियो या एयरटेल) को मैन्युअल रूप से देखें और उस पर टैप करें। एक बार हो जाने के बाद, अपने फोटो को रीस्टार्ट करें। ऐसे करने के बाद मोबाइल की इंटरनेट स्पीड बढ़ जाएगी। अपने फोन में 4जी या एलटीई नेटवर्क सेट करना होगा।
4G या LTE नेटवर्क कैसे चुनें
स्टेप 1: सेटिंग्स में जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद कनेक्शंस में जाएं।
चरण 3: सिम कार्ड प्रबंधक के लिए विकल्प खोजें।
चरण 4: मोबाइल डेटा या मोबाइल नेटवर्क पर जाएं।
चरण 5: LTE/3G/2G (ऑटो कनेक्ट) पर टैप करें।
स्टेप 6: एग्जिट सेटिंग्स पर टैप करें।
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…



















You must be logged in to post a comment Login