Connect with us

देश - दुनिया

कोरोना का कहर: कभी भी आ सकती है कोरोना की 4 लहर? ये राज्य जंहा बड़ने लगे है कोरोना के केस…

Published

on

नई दिल्ली: देश के कुछ राज्यों से कोरोना संक्रमण के डराने वाले आंकड़े सामने आने लगे हैं. दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में पिछले एक हफ्ते के दौरान हर रोज़ औसत केस में बढ़त दर्ज की जा रही है. जबकि देश में कोरोना के आंकड़ों की बड़ी तस्वीर पर नज़र डालें तो इसमें गिरावट देखी जा रही है. और ये संख्या दो साल के सबसे निचले स्तर पर है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में 1054 नए केस आए हैं. जबकि इस दौरान 29 मरीजों की मौत हो गई.

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 160 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर बढ़कर 1.55 प्रतिशत हो गई. राहत की बात ये है कि यहां कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई.पिछले तीन दिन से दिल्ली में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है. यहां शुक्रवार को 146 नए मामले आए थे. जबकि पॉजिटिविटी रेट 1.39 फीसदी पर थी.

दिल्ली में बढ़ रहे हैं केस

गुरुवार को दिल्ली में 176 मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले दिन के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा थे. जबकि पॉजिटिविटी रेट 1.68 प्रतिशत थी. इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई थी. बुधवार को 1.12 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट के साथ 126 मामले सामने आए और एक व्यक्ति ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया. राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के 18,66,102 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 26,156 मरीजों की मौत हो चुकी है.

गुजरात में खतरा!

गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 34 नए मामले दर्ज किए गए. ये तीन सप्ताह में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं. गुरुवार को केवल आठ मामले दर्ज किए गए, शनिवार को मामले की संख्या बढ़कर 34 हो गई, जो 13 मार्च के बाद सबसे अधिक है. इस बीच, सात दिन का औसत बढ़कर 15 हो गया है, जो 4 अप्रैल को 9 से बढ़कर 15 हो गया है. इसके साथ ही राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12,24,025 हो गई है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश

पाकिस्तान में सैन्य काफिले पर घात लगाकर आतंकी हमला, 7 जवानों की मौत

Published

on

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आतंकवादी हमले में सात जवानों की मौत हो गई है. सेना की ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, यह घटना गुरुवार को हुई जब आतंकवादियों ने प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास एक सैन्य काफिले पर घात लगाकर हमला किया.

Continue Reading

Tech & Auto

गर्मी बढ़ते ही लोगो के छूटने लगे पसीने, बढ़ी… तेजी से AC और फ्रिज के मांग…

Published

on

By

 

इस साल मार्च से ही प्रचंड गर्मी पड़ने का सीधा फायदा कूलिंग प्रोडक्ट्स के बाजार पर देखा जा रहा है। बीते एक माह में एसी, कूलर और फ्रिज जैसे कूलिंग प्रोडक्ट्स की बिक्री में सालाना आधार पर 50% तक की उछाल दर्ज हुई है। चालू माह और मई में भी जोरदार बिक्री के साथ कूलिंग प्रोडक्ट्स का बिजनेस प्री-कोविड स्तर से काफी ऊपर निकलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

आमतौर पर अप्रैल में गर्मी बढ़ने के साथ एसी, कूलर और फ्रिज की बिक्री बढ़ती है। लेकिन इस साल एक महीने पहले से तेज गर्मी के कारण इनकी बिक्री में उछाल आया। वाइट गुड्स इंडस्ट्री के लोगों के मुताबिक एसी, कूलर और फ्रिज की डिमांड कोविड पूर्व स्तर पार कर गई है। बीते माह कूलर और एसी की बिक्री 40-50% बढ़ गई। कच्चा माल महंगा होने से इनके दाम बढ़े हैं। इसके बावजूद बिक्री में कोई कमी नहीं देखी जा रही है।

पिछले दो साल गर्मियों का सीजन लॉकडाउन में गुजरा
दरअसल कोविड की वजह से पिछले दो साल गर्मियों का सीजन लॉकडाउन में गुजर गया। इसके चलते कूलिंग प्रोडक्ट की पेंट-अप डिमांड निकल रही है। पैनासोनिक इंडिया के बिजनेस हेड गौरव शाह ने कहा कि पेंट अप डिमांड की वजह से मार्च में एयर कंडीशनर की बिक्री में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिली है। मूल्य के आधार पर बिक्री में 2021 के मुकाबले करीब 25% की बढ़ोतरी हुई है। इस साल हमें सभी क्षेत्रों से मजबूत बिक्री की उम्मीद है। एसी की बिक्री 30% बढ़ने का अनुमान है।

दाम बढ़े, लेकिन मांग बेअसर
स्टील और कॉपर जैसे मेटल्स के दाम बढ़ने से मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ी है। हायर अप्लायंसेस इंडिया के प्रेसिडेंट सतीश एनएस ने कहा कि हमें फ्रिज, वाशिंग मशीन और एसी की कीमतों में 5 से 6% इजाफा करना पड़ा है। इसके बावजूद इस साल बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

लोग खर्च करने को तैयार
हायर अप्लायंसेस के प्रेसिडेंट सतीश एनएस इस साल मार्च से ही मजबूत कंज्यूमर डिमांड दिख रही है। लोग कूलिंग प्रोडक्ट पर खर्च करने के लिए तैयार हैं। हमें एयर कंडीशनर की बिक्री में 40-50% की ग्रोथ की उम्मीद है। मार्च में ही सालाना आधार पर बिक्री 50% बढ़ गई।

कंपनियों के शेयर भी ऊपर चढ़े
कूलिंग प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ने से इनकी मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों के शेयर भी ऊपर चढ़े हैं। बीते एक महीने में वोल्टास, ब्लू स्टार सिंफनी, अंबर एंटरप्राइजेज, जॉनसन कंट्रोल्स, शार्प इंडिया जैसी कंपनियों के शेयरों में 5 से लेकर 25 फीसदी तक तेजी दर्ज की गई है।

Continue Reading

जॉब

दिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

By

 

युवाओं के लिए दिल्ली में जॉब करने का बेहतरीन मौका आया है। दिल्ली सरकार के तहत आने वाले दिल्ली परिवहन निगम ने 300 से ज्यादा पदों पर कैंडिडेट से एप्लिकेशन मांगे हैं। जारी किए गए नोटिफिकेशन के तहत असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट फिटर, असिस्टेंट फोरमैन के 357 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जो कैंडिडेट इन पदों पर ऐप्लाई कना चाहते है, ऑफिशियल वेबसाइट dtc.delhi.gov.in पर बताए गए तरीके से फॉर्म भर सकते हैं। DTC के इन पदों पर केवल ऑनलाइन ऐप्लाई किया जा सकता है।

18 अप्रैल से भरे जाएंगे फॉर्म

बता दें कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) के इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इन पदों के लिए ऐप्लाई करने की अंतिम तारीख 4 मई 2022 है। ये पद कांट्रैक्ट बेसिस पर हैं।

जानें वैकेंसी डिटेल

डीटीसी दिल्ली में निकली वैकेंसी के तहत असिस्टेंट फोरमैन के 112 पद, असिस्टेंट फिटर के 175 पद और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के 70 पद शामिल हैं।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

DTC के इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पद के हिसाब से अलग है। जैसे फोरमैन पद के लिए ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

इसी तरह सेक्शन ऑफिसर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा किए कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार, हर पद के लिए एलिजिबिलिटी अलग-अलग है। विस्तार से जानने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर लें।

पोस्ट के अनुसार अलग-अलग है सैलरी

इन पदों के लिए सैलरी भी पद के अनुसार अलग है। एसओ और असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए सैलरी 46,374 रुपए है। फिटर और इलेक्ट्रीशियन पद के लिए सैलरी 17,693 रुपए है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़21 hours ago

आसान हो गई कोरोंना टेस्टिंग अब सांस के द्वारा पता चल सकता है covid

वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं।चीन और ब्रिटेन सहित कई देशों...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लोगो में मचा हडकंप, मौके पर दमकल की  गाड़िया पहुँचकर आग पर काबू पाई… 

  रायपुर: कोटा इलाके में शुक्रवार शाम केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। यहां काफी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल रखा...

छत्तीसगढ़1 day ago

आइये जानिए पेट्रोल एवं डीजल के दाम

पेट्रोल एवं डीजल के दाम दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा...

छत्तीसगढ़1 day ago

CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) के पदों  को भरने के लिए...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: छत्तीसगढ़ मे बदल सकता है मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश…

  छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के मध्य और दक्षिणी भाग के कुछ जिलों के आसपास...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • देश - दुनिया5 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब5 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • देश - दुनिया6 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब5 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

  • जॉब5 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • जॉब5 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..

  • जॉब4 days ago

    परिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब3 days ago

    नौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…