Connect with us

क्राइम न्यूज़

क्राइम न्यूज़: पत्नी ने शराब के लिए पैसे देने से किया इनकार तो, शराबी पति ने अपनी पत्नी का किया खून..

Published

on

शराबी पति को पत्नी ने रस्सी से बांध रात भर आंगन में छोड़ सिखाया सबक | Hzaribagh News Drunken husband tied by rope kept outside the house overnight - Dainik Bhaskar

 

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी अपनी पत्नी से शराब के लिए रुपए मांग रहा था। महिला ने इनकार किया तो कपड़ा धोने के कुटेला से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद खुद ही बाइक पर पत्नी को अस्पताल ले गया। जहां से रायपुर रेफर किए जाने के दौरान पत्नी की मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के वार्ड क्रमांक-21 निवासी भानु देवांगन शराब पीने का आदी है। वह शनिवार दोपहर करीब 2 बजे घर पहुंचा और पत्नी संतोषी देवांगन (42) से शराब के लिए रुपए मांगे। संतोषी ने मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर भानु ने पास में रखे कुटेला को उठाया और संतोषी के सिर पर कई वार कर दिए।

एंबुलेंस से रायपुर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

इस हमले में मृतिका संतोषी गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी। संतोषी के सिर से खून बहता देख भानु घबरा गया और उसे बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख रायपुर रेफर कर दिया। एंबुलेंस से संतोषी को लेकर रायपुर मेकहारा पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शराब पीने का आदी, हमेशा पत्नी से विवाद करता

इसके बाद मामले की सूचना बेमेतरा पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने आरोपी पति भानु को गिरफ्तार कर लिया है। संतोषी के शव को रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पड़ोसियों ने बताया कि भानु शराब का आदी है और हमेशा पत्नी से विवाद करता रहता था। उसकी एक बेटी भी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

फैक्ट्री मे लगी आग, 3 श्रमिकों की दम घुटने से मौत…

Published

on

By

 

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में शनिवार को बैटरी बनाने वाली एक फैक्ट्री की वर्कशॉप में भीषण आग लग गई, लेकिन आग से बचने के लिए टॉयलेट में छिपे 3 श्रमिकों की भी दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि एक श्रमिक की जान बच गई। सराय थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया गया है।

फरीदाबाद शहर में सेक्टर-37 स्थित अनंगपुर डेयरी के पास चार्जिंग बैटरी बनाने वाली एक फैक्ट्री और वर्कशॉप दोनों साथ-साथ बनी हुई हैं। फैक्ट्री में लैपटॉप, पावर बैंक, कैमरा आदि की बैटरी बनाई जाती है। शनिवार को करीब 11 बजे फैक्ट्री के साथ ही बनी वर्कशॉप में एक बैटरी में चार्जिंग के वक्त ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। उस वक्त कंपनी में 4 श्रमिक कार्यरत थे।

दिल्ली के लालकुंआ निवासी अंकित (23), सुनील (23) व सतबीर (26) आग से बचने के लिए वर्कशॉप में ही बने टॉयलेट में छिप गए तथा चौथा श्रमिक पिंटू बाहर भाग गया। देखते ही देखते आग इतनी भड़की कि उसने पूरी वर्कशॉप को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों से करीब 4 घंटे बाद जब आग पर काबू पाया तो टॉयलेट में बंद तीनों श्रमिकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, तीनों की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

45 मिनट देरी से पहुंची दमकल की गाड़ी

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि आग की सूचना तुरंत दमकल और पुलिस को दी गई थी। पुलिस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन दमकल की गाड़ी 45 मिनट देरी से पहुंची, जिस वजह से आग काफी भड़की और फिर आग पर काबू पाने में काफी समय लगा। अगर समय पर दमकल की गाड़ी पहुंच जाती तो आग पर काबू पाया जा सकता था।

फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज

फरीदाबाद के सराय थाना पुलिस ने इस मामले में जिंदा बचे चौथे श्रमिक पिंटू की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक अजय गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अजय गुप्ता ने वर्कशॉप के साथ ही फैक्ट्री बनाई हुई है, जिसमें हादसे के बाद 23 श्रमिक कार्यरत थे। अगर आग साथ वाली फैक्ट्री तक पहुंचती तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री और वर्कशॉप दोनों ही अवैध रूप से चलाई जा रही थी।

तीन दिन पहले मनाई थी शादी की सालगिरह

परिजनों ने बताया कि मृतक सतबीर की एक साल पहले खैर अलीगढ़ में दुर्गेश के साथ शादी हुई थी। तीन दिन पहले शादी की सालगिरह मनाई थी। वहीं 15 दिन पहले ही उनको बेटी हुई है। तीनों मृतक अपने परिवार में कमाने वाले अकेले थे। दो अन्य अंकित और सुनील अभी अविवाहित थे। तीनों वर्ष 2020 में ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल से यहां नौकरी कर रहे थे। उधर, सराय ख्वाजा थाना प्रभारी रामपाल सिंह का कहना है कि श्रमिक अमृत उर्फ पिंटू की शिकायत पर कंपनी मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

भीषण टक्कर, दो ट्रक एवं कार के बीच हुई भयंकर टक्कर, 6 लोगो की हुई मौत..

Published

on

By

गुजरात के मोडासा के आलमपुर के पास दो ट्रक और कार के बीच भयंकर टक्कर हुई है। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसमें 6 लोग जिंदा जल गए। हादसे के बाद मोडासा-नडियाद हाईवे बंद कर दिया गया है। हाईवे बंद होने की वजह से 10 किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।

 

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

गांजे तस्करी करते युवक गिरफ्तार,5 किलो गाँजा और बाईक जब्त

Published

on

जशपुर पुलिस को बड़ाई सफलता मिली है. गांजे की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है. जो बाइक में ओडिशा गाँजा ला रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर के जरिये मिली थी.

जिस पर टीम गठित किया गया था, एवं नाकेबंदी कर कार्रवाई की गई. वही गांजा तस्कर को कुनकुरी के जयस्तंभ चौक पर गिरफ्तार किया गया. तस्कर के कब्जे से 5 किलो गाँजा और बाईक जब्त की गई है.

आरोपी बगीचा के सरडीह का निवासी है. इस कार्रवाई को कुनकुरी पुलिस ने अंजाम दिया है. . बता दें कि अवैध कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़24 mins ago

CG Braking News: छत्तीसगढ़ के चित्रकोट जलप्रपात में एक महिला ने अचानक कूदकर दी जान, 9 घंटे के के बाद लाश को किनारे पर लाया गया…

    बस्तर: चित्रकोट जलप्रपात में कूदकर जान देने वाली युवती की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। 9...

छत्तीसगढ़4 hours ago

सोने चांदी की कीमतों पर हुई बढ़ोतरी, सोना 660 रुपए महंगा होकर 51,027 रु प्रति 10 ग्राम पंहुचा, एवं चांदी 2,321 रुपए हुई महंगी..

  इस हफ्ते सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के...

छत्तीसगढ़7 hours ago

कई जिलों में बाढ़ एवं बारिश का कहर, आंधी व तूफान से 33 की मौत..

हीटवेव, बारिश, बाढ़ और बिजली देश के कुछ हिस्सों में कहर बरपा रही है। कुछ हिस्से जहां चिलचिलाती गर्मी से...

छत्तीसगढ़1 day ago

महंगाई से मिलेगी राहत, खाद्य तेलों के आयात से खाद्य पदार्थों में छूट..

Palm Oil Import इंडोनेशिया से पाम आयल का आयात फिर से शुरू होने से खाद्य तेल के साथ साबुन शैंपू...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG Monsoon Update: बस्तर में गरज-चमक के साथ बारिश, जगदलपुर दंतेवाड़ा समेत आस-पास के इलाकों मे तेज आंधी चलने की संभावना…

  छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुधवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला। जगदलपुर, दंतेवाड़ा समेत आस-पास के इलाकों में...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    ONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश5 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब6 days ago

    रक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…

  • जॉब4 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई

  • जॉब5 days ago

    जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती,जल्द ज़ारी होगी नोटिफिकेशन,ये रही पूरी डिटेल…

  • जॉब5 days ago

    विश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…