क्राइम न्यूज़
दर्दनाक हादसा, नदी में नहाने कुदे 5 युवक, 1 की जान बची एवं 4 लापता..
यह घटना गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिहरोजपुर गंगा घाट की है. यहां कौलापुर गांव के रहने वाले कुछ युवक गंगा में नहाने के लिए गए हुए थे. इसी दौरान पांच युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. एक स्थानीय महिला ने साड़ी फेंक कर आशीष मिश्रा नाम के एक युवक को तो बचा लिया, जबकि चार युवक गंगा में डूब गए.
भदोही. उत्तर प्रदेश के भदोसी जनपद में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां गंगा में नहाने गए 5 युवक नदी में डूब गए. इनमें से एक युवक को तो बचा लिया गया, लेकिन चार युवकों का कोई पता नहीं चल पाया. इन चारों युवकों की तलाश के लिए अब गोताखोरों की मदद ली जा रही है. वहीं मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के अलावा बड़ी संख्या में प्रशासन के अन्य अधिकारी भी पहुंच चुके हैं.
यह घटना गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिहरोजपुर गंगा घाट की है. यहां कौलापुर गांव के रहने वाले कुछ युवक गंगा में नहाने के लिए गए हुए थे. इसी दौरान पांच युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. एक स्थानीय महिला ने साड़ी फेंक कर आशीष मिश्रा नाम के एक युवक को तो बचा लिया, जबकि चार युवक गंगा में डूब गए.
गंगा में डूबे इन चार युवकों में प्रभात मिश्रा, विक्की मिश्रा और लकी मिश्रा एक ही परिवार के हैं. ये सभी रिश्ते में चचेरे भाई हैं, जबकि एक अन्य युवक अंकित चौबे इन युवकों का पड़ौसी है. चारों युवकों की डूबने की सूचना के बाद मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया. गंगा में डूबे चारों युवकों की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है, हालांकि खबर लिखे जाने तक इन चारों युवक का कोई पता नहीं चल पाया था.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि प्रशासन के द्वारा युवकों को खोजने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं. वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद भी प्रशासन के द्वारा डूबे युवकों को खोजने में काफी देरी से जरूरी कदम उठाए गए हैं.

क्राइम न्यूज़
Crime News: 9वी के छात्रा को युवक ने शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार…

भोपाल : मध्यप्रदेश से 9वीं की छा़त्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ जहांगीराबाद में रहने वाले युवक ने दोस्ती कर होटल में दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
9th class girl raped : पूरा मामला हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है, आरोपी ने नाबालिग को शादी करने का झांसा देकर दो बार दुष्कर्म किया। जब आरोपी के घर वालों को पूरी बात पता चली तो लड़की को बहू के रूप में स्वीकार करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद युवक ने पीड़िता से बात करना बंद कर दिया। हनुमानगंज पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौवीं की छात्रा है।
उसने पुलिस को बताया कि इतवारा में आते-जाते समय उसकी मुलाकात जहांगीराबाद के ग्वाल मोहल्ला में रहने वाले कुणाल यादव से कुछ माह पहले हुई थी। कुणाल ने शादी का झांसा देकर लड़की को अपने साथ कई बार भोपाल शहर में अलग-अलग स्थानों पर घुमाने ले गया।
10 मई को आरोपी उसे हनुमानगंज क्षेत्र में स्थित होटल साईं प्लॉजा लेकर पहुंचा और वहां मांग में सिंदूर भरकर शादी का नाटक किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
क्राइम न्यूज़
न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में हुई फायरिंग, 10 लोगों की हुई मौत…
न्यूयॉर्क के बफेलो में फायरिंग हुई, जिसमें 10 एक सिक्योरिटी गार्ड समेत 10 लोगों की मौत हो गई। इधर, भारत के प्रधानमंत्री बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के लुंबिनी पहुंचे। वहीं, अमेरिका ने दावा किया कि मार्च में हादसे का शिकार हुए चाइना ईस्टर्न जेट को जानबूझकर क्रैश कराया गया था।
1. न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में फायरिंग
न्यूयॉर्क के बफेलो इलाके के एक सुपर मार्केट में शनिवार को फायरिंग हुई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी में 3 लोग घायल हुए। मरने वालों में एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है। जिस इलाके में यह घटना हुई, वह भी एक अश्वेत बहुल इलाका है।
2. मोदी का नेपाल दौरा
PM मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल पहुंचे। उन्होंने वहां के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊबा के साथ माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर के अंदर मार्कर स्टोन पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की, जिसके बाद उन्होंने पुष्कर्णी तलाब की परिक्रमा की। साथ-साथ उन्होंने पवित्र बोधि वृक्ष की पूजा की और जल चढ़ाया। उन्होंने अशोक स्तंभ के पास दीप भी जलाए। पढ़ें पूरी खबर…
3. जानबूझकर क्रैश कराया गया था चीनी विमान
चीन के गुआंग्शी में इसी साल मार्च में हुए विमान हादसे को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया है कि चाइना ईस्टर्न जेट को जानबूझकर क्रैश कराया गया था। इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 123 यात्रियों समेत 9 क्रू मेंबर की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
4. भारत कर रहा PAK-चीन से निपटने की तैयारी
पाकिस्तान और चीन के बीच तनाव और बढ़ते हमलों को देखते हुए भारत ने बॉर्डर पर S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात करने का फैसला किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा कि जून 2022 तक भारत अपने बॉर्डर पर रूस निर्मित S-400 मिसाइल तैनात कर देगा। पढ़ें पूरी खबर…
5. मंकीपॉक्स हुआ खतरनाक
अमेरिका में बुधवार को मंकीपॉक्स का पहला केस मिलने के बाद अब बेल्जियम, फ्रांस, इटली और ऑस्ट्रेलिया में भी इसके मामले सामने आए हैं। यानी, अब तक यह बीमारी कुल 11 देशों में फैल चुकी है, जिसके चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टीम भी एक्शन में आ गई है। पढ़ें पूरी खबर…
क्राइम न्यूज़
300 फुट गहरे बोरवेल में छह वर्षीय बच्चे के गिरने से हुई मौत..

आसपास के लोगों के अनुसार पाइप पर लोहे का ढक्कन भी चढ़ाया गया था जो शायद कोई ले गया होगा। सूचना मिलते ही गढ़दीवाला पुलिस और इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चा करीब 100 फुट की गहराई पर अटका हुआ है।होशियारपुर में गढ़दीवाला के गांव बैरमपुर ख्याला के खेतों में एक प्रवासी मजदूर का छह वर्षीय बच्चा 300 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुई। बच्चे के माता-पिता खेतों में काम कर रहे थे और बच्चा पास में खेल रहा था।
इस दौरान एक कुत्ता बच्चे के पीछे पड़ गया। उससे बचने के लिए बच्चा भागा और खुले पड़े बोरवेल के करीब दो ढाई फुट ऊंचे पाइप पर चढ़ गया और सिर के बल बोरवेल में जा गिरा। बताया जाता है कि करीब 300 फुट गहरे बोरवेल की मोटर खराब होने के कारण रिपेयर के लिए निकाली गई थी।
आसपास के लोगों के अनुसार पाइप पर लोहे का ढक्कन भी चढ़ाया गया था जो शायद कोई ले गया होगा। सूचना मिलते ही गढ़दीवाला पुलिस और इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चा करीब 100 फुट की गहराई पर अटका हुआ है। बोरवेल में पाइप डालकर बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम संगरूर से होशियारपुर के लिए रवाना हो गई है।
-
देश7 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई
-
जॉब7 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब7 days agoडाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoबोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoआयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…




























You must be logged in to post a comment Login