यूपी
रामपुर जिले में भीषण सड़क हादसे,मौक़े पर 5 लोगों की मौत;ड्राइवर की हालत गंभीर

यूपी
रोडवेज बस में लगी आग,मौक़े पर मची हड़कंप,यात्री बची सुरक्षित..

राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर फन रिपब्लिक माल के पास मंगलवार सुबह रोडवेज बस में आग लग गई। लपटें उठने पर हड़कंप मच गया। सुबह के वक्त लोहिया पथ पर हुए हादसे से राहगीर भी घबरा गए।
इस बीच ड्राइवर ने किसी तरह से बस को किनारे लगाया और परिचालक संग बाहर निकल आया।रोडवेज बस में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान काफी देर तक लोहिया पथ पर यातायात भी बाधित रहा।
सीएफओ विजय कुमार सिंह के अनुसार संभवत: वायरिंग शार्ट होने से आग लगी थी। समय रहते राहत कार्य किए जाने से बड़ा हादसा टाला जा सका है।
यूपी
रामपुर : शुभम हत्याकांड का हुआ ख़ुलासा,बेटे की हत्यारा पिता गिरफ्तार

देवा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर कैथी के जंगल नावर झील खारजा के नाले में मृत मिले युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने शनिवार को कर दिया है। पिता ने ही बेटे की हत्या की थी। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि रामपुर कैथी निवासी कपिल कुमार ने सात मार्च को थाने में तहरीर दी कि उसका चचेरा भाई शुभम बिना बताए घर से चला गया।
उसका शव रामपुर कैथी के जंगल नावर झील खारजा के नाले में मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।
पुलिस टीम ने विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर शनिवार को मृतक शुभम के पिता शिवराज उर्फ कुट्टा को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर पिता ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि शुभम नशे का आदी था।

डेढ़ वर्ष पूर्व उसके साथ दुर्घटना हो गयी तो वह अपने घर पर ही रहता था। वह अपनी बहनों पर बुरी नियत रखता था, जिसके कारण घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। इससे क्षुब्ध होकर उसने अपने बेटे शुभम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारे को जेल भेज दिया है।
यूपी
उत्तरप्रदेश: तेज रफ्तार डीसीएम ने कार को मारी टक्कर,मौक़े पर चार लोगों की मौत…

उदैतपुर गांव के रहने वाले 6 दोस्त रमईपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से निकले थे। रात करीब 12:30 बजे कार मटियारा गांव के पास कुम्हड़ा लदी तेज रफ्तार डीसीएम से भिड़ गई। कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। खड्ड में पलटी डीसीएम के चालक व खलासी भाग निकले।
पुलिस ने चारों घायलों को कार की बॉडी कटवाकर निकलवाया और अस्पताल भेजा। उसमें से दो युवकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।जबकि दो अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बिधनू पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस में गांव के सैकड़ों लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर में हुए सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
हादसे में जान गंवाने वाले और घायल सभी दोस्त एक साथ बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे। इसी के चलते सभी किसी दोस्त की शादी में शामिल होने की बात कहकर रमईपुर के लिए गांव से रवाना हुए थे। कार से बीयर और शराब की बोतल भी मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सभी दोस्त शराब के नशे में थे और कार अनियंत्रित हो गई और सड़क हादसे में चार दोस्तों की जान चली गई।
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश5 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoकंप्यूटर ऑपरेटर्स पर निकली वैकेंसी, 21000 तक सेलरी, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब4 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…
-
क्राइम न्यूज़7 days agoमेडिकल कॉलेज कैंपस में लगी आग, मरीजों को सड़कों पर लाया गया, सीएम ने जताई चिंता..
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई





























You must be logged in to post a comment Login