क्राइम न्यूज़
मेडिकल कॉलेज कैंपस में लगी आग, मरीजों को सड़कों पर लाया गया, सीएम ने जताई चिंता..

पंजाब में अमृतसर मेडिकल कॉलेज कैंपस में स्थित गुरु नानकदेव अस्पताल (GNDH) में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। एक्स-रे यूनिट के पीछे की ओर रखे दो ट्रांसफार्मरों में ब्लॉस्ट के बाद आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आग के कारण चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। अस्पताल के वार्डों में भर्ती 650 मरीजों को बाहर निकालकर सड़कों पर लाया गया।
दो घंटे बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है। मरीजों को भी दोबारा वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल की बिजली को दोबारा से शुरू करने के प्रयास में अस्पताल प्रशासन व बिजली महकमा जुट गया। सीएम भगवंत मान के आदेशों पर केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह भी मरीजों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
घटना दोपहर 2:00 बजे के करीब गुरु नानक देव अस्पताल में हुई। शनिवार होने के कारण OPD में मरीज नहीं थे, लेकिन अस्पताल के वार्डों में करीब 650 मरीज भर्ती हैं। OPD के पिछली ओर और एक्स-रे यूनिट के पास दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे पूरे अस्पताल को बिजली सप्लाई हो रही है। दोपहर के समय इन ट्रांसफार्मरों में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊपर तक गईं। ट्रांसफार्मरों के ठीक ऊपर स्किन वार्ड है। धुआं इतना ज्यादा था कि वार्ड के मरीजों को तुरंत बाहर निकालना पड़ा।
धुएं के कारण मरीजों को सड़कों पर लाया गया
आग ट्रांसफार्मरों पर लगने के कारण पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया। मरीजों का धम घुटने लगा। इसके बाद सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर सड़क पर लाया गया। एकदम मची भगदड़ के कारण कई मरीजों को खिड़कियां तोड़ बाहर निकाला गया।
दो घंटे बाद धधक रही आग पर काबू
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। ट्रांसफार्मरों में ऑयल के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। मौके का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल अब बिजली को दोबारा से शुरू करने के प्रयास में अस्पताल प्रशासन जुट गया है।
फायर सेफ्टी मापदंडों के कारण आग काबू में
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम के कारण ही आग पर काबू पाया जा रहा है। फायर सेफ्टी इंस्पेक्टर ने तुरंत ट्रांसफार्मरों की तरफ फायर बॉल्स फेंकी। फिलहाल मरीजों को बाहर निकाला गया है, लेकिन जैसे ही बिल्डिंग में धुआं कम होने लगेगा, मरीजों को दोबारा वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
सीएम ने जताई चिंता
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आग की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को मौके पर भेजा। मंत्री हरभजन सिंह ने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और पूरी विस्तृत जानकारी सीएम भगवंत मान को दी। सीएम भगवंत मान ने भी घटना पर खेद जताते हुए भगवान का शुक्रिया किया कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

क्राइम न्यूज़
शादी का झासा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ में युवती को शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। युवक उसे झांसे में लेकर पिछले 3 साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। बाद में उसने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूसरी लड़की से शादी करने वाला था। मगर इसकी जानकारी युवती को लग गई, तब उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।
पहरिया गांव के संदीप साहू(23) का एक युवती से पिछले 3 साल से प्रेम संबंध था। दोनों काफी बातें भी करते थे। इसके बाद संदीप ने उस युवती को शादी का वादा किया था। फिर उससे शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। बाद में कई बार उसने युवती से संबंध बनाया। इस बीच जब कुछ समय पहले युवती ने संदीप से कहा कि चलो शादी कर लेते हैं तो उसने इनकार कर दिया था।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसने कई बार संदीप से कहा कि चलो शादी कर लेते हैं। मगर वह पहले तो आज कर करता था। बाद में उसने मना कर दिया था। युवती ने बताया कुछ समय बाद मुझे पता चला कि संदीप किसी और से शादी करने वाला है। उसकी शादी लग चुकी है। जिसके बाद मैंने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था।
क्राइम न्यूज़
बैंक के बाहर हुई चोरी, 50 लाख की राशि लेके हुए फरार, जिले भर मे की गई नाकाबंदी..
हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार सुबह बदमाशों ने व्यापारी के चालक को गोली मार कर 50 लाख रुपए लूट लिए। आसपास के लोगों ने चालक श्रवण कुमार को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। लूट की सूचना के बाद SP कमलदीप गोयल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए जिले भर में नाकाबंदी कर दी। समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा था।
हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार सुबह बदमाशों ने व्यापारी के चालक को गोली मार कर 50 लाख रुपए लूट लिए। आसपास के लोगों ने चालक श्रवण कुमार को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। लूट की सूचना के बाद SP कमलदीप गोयल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए जिले भर में नाकाबंदी कर दी। समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा था।
बताया गया है कि मंगलवार सुबह प्रोफेसर कॉलोनी निवासी व्यापारी अजय बंसल ने अपने ड्राइवर श्रवण कुमार निवासी हमीदा को लगभग 50 लाख बैग में डालकर HDFC बैंक में जमा करवाने के लिए दी। श्रवण कुमार HDFC बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए गया था। वह बैंक के सामने इनोवा से उतरा। उसी समय उसका पीछा कर रहे अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। लुटेरे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद SP कमलदीप गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचे।
क्राइम न्यूज़
महिला के साथ मंदिर के पुजारी ने किया कथित रूप से दुष्कर्म

हरियाणा के हिसार में समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां मंदिर के पुजारी ने एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म किया. आजाद नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पुजारी अश्लील वीडियो बनाकर भी धमकी दे रहा है. साथ ही उसने एक लाख 15 हजार रुपये और गहने भी ठग लिए. यह घटना हिसार के आजाद नगर थाने की है. आरोपी पुजारी का नाम नरेश बताया जा रहा है, जो पीड़िता के पड़ोस में रहता है. आरोपी ने पास में ही एक प्लॉट खरीदकर मकान बनाना शुरू किया था.
इसी दौरान वह पीड़िता के घर आने-जाने लगा. पीड़िता का कहना है कि एक दिन वह मुझे और मेरी सास को मंदिर में लेकर गया. उसने कहा कि तुम्हारे परिवार को कष्ट है. पूजा-पाठ से कष्ट दूर हो सकता है. इसके बाद मेरे घर में उसका आना-जाना बढ़ गया.
एक दिन उसने मेरे साथ रेप कर अश्लील वीडियो भी बना लिया.पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में कहा कि उसका पति सीआरपीएफ में कार्यरत हैं. वह दूसरे राज्य में तैनात हैं. इसका फायदा उठाकर पुजारी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया. उसने धमकी भी दी कि शोर मचाया या शिकायत की तो जान से मार दूंगा.
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख 15 हजार रुपए ले लिए. हिसार के आजाद नगर थाना प्रभारी सदानंद आजाद ने कहा कि पुजारी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.इस में घटना में रेप सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. जादू-टोने का भय दिखाकर रुपये भी ऐंठ लिए गए है. इस पर भी कार्रवाई की जा रही है.
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoडाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoशिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षक पदों पर भर्ती,20 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई…
-
जॉब7 days agoBRO में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रहा शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoइंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मे नौकरी करने का सुनहरा अवसर, मिलेगी 30,000 तक सैलरी,जल्द ही करे आवेदन..




















You must be logged in to post a comment Login