जॉब
जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्तिया, जाने आयु सीमा अंतिम तिथि एवं शैक्षणिक योग्यता..

NIFT Recruitment 2022: राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान ने जूनियर असिस्टेंट सहित रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं।इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इन पदों के लिए अभ्यर्थी 7 जून 2022 शाम 5.30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2022 निर्धारित की गई थी।
इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर नोटिस भी जारी किया गया है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।इन पदों पर भर्तियों के लिए 9 अप्रैल 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा।
रिक्त पदों की संख्या
असिस्टेंट वार्डन (लड़के) – 1 पद
असिस्टेंट वार्डन (लड़कियां) – 1 पद
जूनियर असिस्टेंट – 7 पद
मशीन मैकेनिक- 3 पद
लैब असिस्टेंट – 6 पद
नर्स – 1 पद
NIFT Bharti 2022: शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट वार्डन पदों के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जूनियर असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य हैं। वहीं मशीन मैकेनिक पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास के लिए संबंधित विषय में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
आयु सीमा
इन पदों के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 3 वर्ष की छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए करियर सेक्शन में जाए।
3.यहां Group C Application form के लिंक पर क्लिक करें।
5.अब आवेदन फाॅर्म को डाउनलोड करें।
6.उसे भरकर दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट करें।
इन तिथियों का रखें ध्यान
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 9 अप्रैल 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 7 जून 2022

जॉब
यहां असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, ये रही आवेदन की अंतिम तिथि…

SEBI Assistant Manager Information Technology IT Online Form 2022: सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने हाल ही में असिस्टेंट मैनेजर इंफोर्मेंशन टेक्नोलॉजी (IT) के 24 पदों पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के लिए आमंत्रित किया है। वे उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानदंड पूर्ण अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
– उम्मीदवारों के पास किसी भी ट्रेड में BE/B.Tech डिग्री की हो।
– कंप्यूटर एप्लीकेशन में 2 साल के साथ किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री की हो।
– आईटी कोर्स
परीक्षा की तारीख
आवेदन करने की तारीख- 14 जुलाई 2022
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 31 जुलाई 2022
आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 31 जुलाई 2022
प्री परीक्षा की तारीख- 27 अगस्त 2022
प्री एडमिट कार्ड- अगस्त 2022
मेंस एडमिट कार्ड- 24 सितंबर 2022
प्री एडमिट कार्ड- सितंबर 2022
एप्लीकेशन फीस
जनरल, ओबीसी, EWS कैटेगरी के लिए- 1000 रुपये
SC, ST कैटेगरी के लिए- 100 रुपये
PH कैटेगरी के लिए -100 रुपये
परीक्षा फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग मोड के माध्यम से कर सकते हैं।
उम्र सीमा
एक उम्मीदवार की आयु 30 जून, 2022 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, अर्थात उम्मीदवार को 01 जुलाई 1992 को या उसके बाद पैदा हुए हों। वहीं अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम पांच वर्ष तक छूट दी गई है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम तीन वर्ष तक छूट दी गई है।
जानें- कैसे करना है आवेदन
सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट recruitment@sebi.gov.in पर जा सकते हैं।
जॉब
DRDO में हो रही बंफर पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी

DRDO CFEES Recruitment 2022 : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संठन के सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एवं एनवायरमेंट सेफ्टी में रिसर्च एसोसिएट और जेआरएफ की वैकेंसी है. इन पदों पर सेलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा.रक्षा अनुसंधान एवं विकास संठन के अंतर्गत काम करने वाले सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एवं एनवायरमेंट सेफ्टी ने रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो की भर्ती निकाली है. डीआरडीओ सीएफईईएस में रिसर्च एसोसिएट और जेआरएफ की कुल 5 वैकेंसी है।
रिसर्च एसोसिएट और जेआरएफ पदों पर सेलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा. वॉक इन इंटरव्यू 4 और 5 अगस्त को होगा. वॉक इन इंटरव्यू डीआरओएमआई, ब्रिज, एसके मजूमदार मार्ग, तिमारपुर, दिल्ली- 110054 पते पर होगा.
शैक्षिक योग्यता
ऑर्गेनिक/इनऑर्गेनिक/फिजिकल केमिस्ट्री में पीएचडी. साथ ही नेवल अप्लीकेशंस के लिए हाई एक्सपेंशन फोम (मॉर्पीन) डेवलपमेंट का अनुभव अपेक्षित है.
फिजिकल/इलेक्ट्रो-केमिस्ट्री/ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में स्पेशलाइजेशन के साथ केमिस्ट्री में पीएचडी. साथ ही संबंधित फील्ड में अनुभव अपेक्षित है.
एमएससी केमिस्ट्री, इनऑर्गेनिक/ऑर्गेनिक फिजिकल/एनालिटिकल/एनवायरमेंटल केमिस्ट्री में स्पेशलाइजेशन के साथ. नेट/GATE भी पास होना चाहिए. एडवांस मेथड और लैब वेस्ट से टॉक्सिक कंटेनमेंट्स निकालते हुए लैब केमिकल डिग्रेडेशन का अनुभव होना चाहिए.
एमएससी केमिस्ट्री, इनऑर्गेनिक/फिजिकल/एनालिटिकल में स्पेशलाइजेशन के साथ. साथ में नेट/GATE पास होना चाहिए. कंपोजिट मैटेरियल डेवलपमेंट का अनुभव होना चाहिए.
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री(बीई/बीटेक) फर्स्ट डिवीजन. साथ में नेट/GATE पास होना चाहिए. इन विषयों पर काम किया होना चाहिए-
i. एंबेडेड सिस्टम्स
ii. डिटेक्शन एवं कंट्रोल सिस्टम
iii. रिलायबिलिटी एनालिसिस
मिलेगा इतना सैलरी
रिसर्च एसोसिएट- 54000+एचआरए
जूनियर रिसर्च फेलो- 31000+एचआरए
आयु सीमा
रिसर्च एसोसिएट- अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए. एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी.
जेआरएफ- अधिकतम आयु 28 साल. एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी.
जॉब
पहली बार निकली भर्ती,मिलेगा 217600 तक सैलरी…जानें क्या है शैक्षणिक योग्यता

Indian Army Recruitment 2022: सेना मुख्यालय चयन बोर्ड ने हाल ही में चीनी दुभाषियों के लिए indianarmy.nic.in पर एक एंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी की है जो प्रादेशिक सेना अधिकारी के रूप में काम करेंगे. यह पहली बार है जब भारतीय सेना चीनी दुभाषियों की भर्ती कर रही है. भारत के नागरिकों (पुरुष और महिला) से आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2022 है. भूतपूर्व सैनिक भी प्रादेशिक सेना अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. 5 पद जनरल उम्मीदवारों के लिए हैं और एक पद पूर्व सैनिकों के लिए है. चीनी भाषा में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं और इंडियन आर्मी का हिस्सा बन सकते हैं।
सैलरी
लेफ्टिनेंट- लेवल 10, 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये महीना तक
कैप्टन – लेवल 10A, 6,13,00 से लेकर 1,93,900 रुपये महीना तक.
मेजर – लेवल 11, 6,94,00 से लेकर 2,07,200 रुपये महीना तक
लेफ्टिनेंट कर्नल – लेवल 12A, 1,21,200 से लेकर 2,12400 रुपये महीना तक.
कर्नल – लेवल 13, 1,30,600 से लेकर 2,15,900 रुपये महीना तक.
ब्रिगेडियर- लेवल 13A, 1,39,600 से लेकर 2,17,600 रुपये महीना तक.
कैंडिडे्टस को इसके लिए पूरे भरे गए फॉर्म की हार्ड कॉपी Directorate General Territorial Army, Integrated Headquarters of Ministry of Defence, ‘A’ Block,4 th Floor, Defence Office Complex, KG Marg, New Delhi – 110001 पर भेजनी होगी. यह केवल इंडिया पोस्ट के माध्यम से भेजनी है।
सिविलियन कैंडिडेट – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 फीसदी नंबरों के साथ चीनी भाषा में ग्रेजुएट. ‘या’ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से दो साल के इंटरप्रेटरशिप डिप्लोमा / एचएसके- IV लेवल के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट.
एक्स सर्विस ऑफिसर – कम से कम ‘बीएक्स’ ग्रेडिंग के साथ एसएफएल / एईसी ट्रग कॉलेज एंड सेंटर से चीनी भाषा में दो साल के इंटरप्रेटरशिप डिप्लोमा के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब4 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब4 days agoDRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी
-
जॉब3 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगा 2 लाख तक सैलरी, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
व्यापर6 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
































You must be logged in to post a comment Login