जॉब
हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

Delhi Police Head Constable : कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शार्ट नोटिस जारी किया है.कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शार्ट नोटिस जारी किया है. दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के कुल 554 पदों को भरा जाना है. इन पदों के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा, आवश्यक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी एसएससी की वेबसाइट पर 17 मई 2022 को जारी की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 17 मई से 16 जून 2022 तक चलेगी.
हेड कॉन्स्टेबल: 554 पद
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो. इसके अलावा टाइपिंग आती हो.
आयु सीमा
दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को छूट प्राप्त है.
चयन प्रक्रिया
एसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों के लिए दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 का आयोजन कंप्यूटर आधारित मोड में करेगा. दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 परीक्षा का आयोजन सितंबर माह के दौरान किया जाना है। परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए होगी. इसके बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा.
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यू एस वर्ग के उम्मीदवारों 100 रुपये का शुल्क देना होगा, वहीं एससी/एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारो के लिए आवेदन शुल्क माफ है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है.
आवेदन प्रक्रिया
एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही साथ आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर पहले रजिस्ट्रेशन और फिर आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगीः 17 मई 2022 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 16 जून 2022 तक

जॉब
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में निकली बंपर भर्ती,10वीं पास करें अप्लाई,मिलेगी बेहतरीन सैलरी,जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

BARC Recruitment 2022: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए BARC ने स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट और ड्राइवर के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BARC की आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.barc.gov.in/careers/recruitment पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक BARC Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 89 रिक्त पद भरे जाएंगे.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 01 जुलाई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31 जुलाई 2022
लिए रिक्ति विवरण
कुल – 89 पद
वर्क असिस्टेंट-ए – 72
यू.आर.-20
एससी-15
एसटी-12
ओबीसी-15
ईडब्ल्यूएस-3)
ड्राइवर – 11
यूआर-4
एससी-2,
एसटी-2
ओबीसी-2
ईडब्ल्यूएस-1
स्टेनोग्राफर ग्रेड- III – 6
यूआर-3
एससी-1
ओबीसी-1
सेंट-1
योग्यता मानदंड
वर्क असिस्टेंट – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए.
स्टेनो – न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए और न्यूनतम 8 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी स्टेनोग्राफ में और टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए.
ड्राइवर – 10वीं पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
आयु सीमा
वर्क असिस्टेंट – 18 से 27 वर्ष
स्टेनो -18 से 27 वर्ष
ड्राइवर – 18 से 27 वर्ष
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 100/- रुपये का भुगतान करना होगा.
लिए वेतन
स्टेनो – रु. 25,500/-
ड्राइवर – रु. 19,000/-
कार्य सहायक – रु. 18,000/-
जॉब
Delhi Police में हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई

Sarkari Naukr in Delhi Police : कैंडिडेट को कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए. कैंडिडेट का एक कंप्यूट का क्वालिफाईंग नेचर का टेस्ट होगा. उम्मीदवारों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन मोड ssc.nic.in पर जमा करना होगा.कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर दिल्ली पुलिस में सहायक वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ) / टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) के लिए हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के रूप में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें एक ऑनलाइन परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा जो नवंबर 2022 के महीने में आयोजित की जाएगी. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2022 है।
वहीं ऑनलाइन पेमेंट करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई है.उम्मीदवारों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन मोड ssc.nic.in पर जमा करना होगा. इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता की शर्त साइंस के साथ 12वीं है. दिल्ली पुलिस सेवा के लिए कुल 857 लोगों को नियुक्त करेगी. मैकेनिक-कम-ऑपरेटर (इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम। सिस्टम) में आईटीआई वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं.उम्मीदवारों को मैकेनिक-कम-ऑपरेटर (इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन सिस्टम) में साइंस या नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी) के साथ 12 वीं पास होना चाहिए.कैंडिडेट को कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए. कैंडिडेट का एक कंप्यूट का क्वालिफाईंग नेचर का टेस्ट होगा बेसिक कंप्यूटर फंक्शन्स का टेस्ट: – पीसी को ऑन-ऑफ करना, प्रिंटिंग, एमएस ऑफिस का इस्तेमाल, टाइप किए गए टेक्स्ट में सेविंग और मॉडिफिकेशन, पैराग्राफ सेटिंग और नंबरिंग आदि. आयु सीमा की बात करें तो कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए वहीं अधिकतम आयु सीमा 27 साल है.
Delhi Police
लिखित परीक्षा (सीबीटी मोड) – 100 नंबर
फिजिकल एंड्योरेंस और मेजरमेंट टेस्ट (पीई और एमटी) – क्वालिफाइंग
ट्रेड टेस्ट – क्वालिफाइंग
दिल्ली पुलिस द्वारा अंग्रेजी वर्ड प्रोसेसिंग का टेस्ट 15 मिनट में स्पीड-1000 की डिप्रेशन. वी- बेसिक कंप्यूटर फंक्शन्स का टेस्ट: – पीसी को ऑन-ऑफ करना, प्रिंटिंग, एमएस ऑफिस का उपयोग, टाइप किए गए टेक्स्ट में सेविंग और मॉडिफिकेशन, पैराग्राफ सेटिंग और नंबरिंग, आदि.
जॉब
JKPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,कल से करें आवेदन

JKPSC Recruitment 2022 : जेकेपीएससी के इन पदों पर सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क के रूप में कैंडिडटे्स को 1000 रुपए का भुगतान करना होगा. जबकि आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 500 रुपए का भुगतान करना होगा.जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है. ये वैकेंसीज अलग-अलग शहरों के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशिएलिटी अस्पतालों के लिए हैं. ऐसे में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 13 जुलाई 2022 से शुरू होगी।
खास बात यह है कि आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 130 पद भरे जाएंगे. आवेदन करने की लास्ट डेट 12 अगस्त है. जबकि इसके बाद फार्म में सुधार 13 से 15 अगस्त तक किया जा सकेगा. इसके लिए अलग से लिंक एक्टिव की जाएगी।
आवेदन शुल्क
जेकेपीएससी के इन पदों पर सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क के रूप में कैंडिडटे्स को 1000 रुपए का भुगतान करना होगा. जबकि आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 500 रुपए का भुगतान करना होगा.
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर5 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto6 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब2 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब2 days agoDRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
































You must be logged in to post a comment Login