जॉब
Delhi Police में निकली हेड कांस्टेबल पद पर बड़ी भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि

Sarkari Naukr in Delhi Police : कैंडिडेट को कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए. कैंडिडेट का एक कंप्यूट का क्वालिफाईंग नेचर का टेस्ट होगा. उम्मीदवारों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन मोड ssc.nic.in पर जमा करना होगा.कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर दिल्ली पुलिस में सहायक वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ) / टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) के लिए हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के रूप में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें एक ऑनलाइन परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा जो नवंबर 2022 के महीने में आयोजित की जाएगी. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2022 है. वहीं ऑनलाइन पेमेंट करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई है.
उम्मीदवारों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन मोड ssc.nic.in पर जमा करना होगा. इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता की शर्त साइंस के साथ 12वीं है. दिल्ली पुलिस सेवा के लिए कुल 857 लोगों को नियुक्त करेगी. मैकेनिक-कम-ऑपरेटर (इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम। सिस्टम) में आईटीआई वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं.उम्मीदवारों को मैकेनिक-कम-ऑपरेटर (इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन सिस्टम) में साइंस या नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी) के साथ 12 वीं पास होना चाहिए.
कैंडिडेट को कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए. कैंडिडेट का एक कंप्यूट का क्वालिफाईंग नेचर का टेस्ट होगा बेसिक कंप्यूटर फंक्शन्स का टेस्ट: – पीसी को ऑन-ऑफ करना, प्रिंटिंग, एमएस ऑफिस का इस्तेमाल, टाइप किए गए टेक्स्ट में सेविंग और मॉडिफिकेशन, पैराग्राफ सेटिंग और नंबरिंग आदि. आयु सीमा की बात करें तो कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए वहीं अधिकतम आयु सीमा 27 साल है.
क्वालिफाइंग की प्रोसेस
लिखित परीक्षा (सीबीटी मोड) – 100 नंबर
फिजिकल एंड्योरेंस और मेजरमेंट टेस्ट (पीई और एमटी) – क्वालिफाइंग
ट्रेड टेस्ट – क्वालिफाइंग
दिल्ली पुलिस द्वारा अंग्रेजी वर्ड प्रोसेसिंग का टेस्ट 15 मिनट में स्पीड-1000 की डिप्रेशन. वी- बेसिक कंप्यूटर फंक्शन्स का टेस्ट: – पीसी को ऑन-ऑफ करना, प्रिंटिंग, एमएस ऑफिस का उपयोग, टाइप किए गए टेक्स्ट में सेविंग और मॉडिफिकेशन, पैराग्राफ सेटिंग और नंबरिंग, आदि.

जॉब
यहां की सरकार हर परिवार में देगी नौकरी,जानें किसे मिलेगा घर में नौकरी

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार देगी. उन्होंने रोजगार मेले में यह बात कही. सीएम ने कहा, ‘राज्य में प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार मिलेगा या उसे किसी रोजगार से जोड़ा जाएगा. इस उद्देश्य से राज्य सरकार एक कौशल मैपिंग अभियान शुरू करने जा रही है। इसके बाद, आवश्यकता के अनुरूप लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। कोई भी परिवार रोजगार से वंचित नहीं रहेगा।
आंकड़े तैयार किए जाएंगे
सीएम योगी ने कहा, ‘कौशल मैपिंग के दौरान, उन परिवारों के आंकड़े तैयार किए जाएंगे जहां किसी भी व्यक्ति के पास रोजगार नहीं है। ऐसे परिवारों के सदस्यों को एक विशेष कार्यक्रम के साथ जोड़ा जाएगा और कम से कम एक परिजन को रोजगार मिलेगा.’ सीएम ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार ने स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे कई कार्यक्रम शुरू किए हैं।जिससे कामगारों के कौशल और संभावना की पहचान हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पांच साल के दौरान पांच लाख युवाओं को रोजगार दिया और 60 लाख कारीगरों को स्वरोजगार के लिए ऋण मिले।
सरकार का बड़ा दावा
सीएम ने दावा किया, ‘वर्ष 2015-16 में राज्य में बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत से अधिक थी. अब यह 16 प्रतिशत से अधिक घटकर 2.7 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 1000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर कदम बढ़ाया है। जिससे भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री की इच्छा पूरी करने में योगदान मिलेगा। सीएम ने कहा, ‘2016 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में छठे पायदान पर थी और अब यह दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। पिछले पांच साल के दौरान प्रति व्यक्ति आय और जीडीपी (सकल घरेलू आय) दोगुनी हो गई है।
इसे भी पढ़िये
Vastu Tips : घर में रखें काले घोड़े के नाल,मिलेगी जीवन में कामयाबी
जॉब
हाईकोर्ट में निकली क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और योग्यता

राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित हुई है. अप्लाई करने के लिए वेबसाइट- hcraj.nic.in पर जाना होगा.राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. इस वैकेंसी के माध्यम से 2700 से अधिक पदों पर भर्तियां होंगी. राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें उम्मीदवारों के लिए यह बहुत अच्छा मौका है. Rajasthan High Court की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदल प्रक्रिया शुरू होवे के बाद ऑफिशियल वेबसाइट- hcraj.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकतें हैं.राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2022 से शुरू हो जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 22 सितंबर 2022 तक का समय मिलेगा. इसमें फीस जमा करने के लिए 23 सितंबर 2022 तक का समय दिया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर लें।
अप्लाई
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- hcraj.nic.in पर जाना होगा.
वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment के लिंक पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद Rajasthan High Court Junior Judicial Assistant JJA, Junior Assistant, Clerk Grade II Recruitment 2022 Online Form के ऑप्शन पर जाना होगा.
अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करना होगा.
अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
इसमें आवेदन पूरा होने का बाद प्रिंट जरूर ले ले.
भर्तियां
इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2756 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के लिए 320 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा क्लर्क ग्रेड 2 के लिए 04 पद, जूनियर असिस्टेंट के 18 पद, क्लर्क ग्रेड 2 नॉन टीएसपी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के 1985 पदों पर, क्लर्क ग्रेड 2 टीएसपी के 69 पदों पर, जूनियर असिस्टेंट नॉन टीएसपी के 343 और जूनियर असिस्टेंट टीएसपी के 17 पदों पर भर्तियां होंगी.
जॉब
नौकरी का सुनहरा अवसर, 5 कंपनियां में लगी 150 कैंडिडेट्स की नौकरी, ऐसे करे अप्लाई
हैदराबाद में फ्रेशर्स से लेकर अनुभवी तक के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. दरअसल आज शहर में रोजगार मेला लगने जा रहा है. इस मेले में डिजिटल ऑफर के पदों पर भर्ती की जानी है.
Hyderabad Job Fair: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. दरअसल RITS AI टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड शनिवार, 6 अगस्त यानी आज हैदराबाद (Hyderabad) में जॉब फेयर (Job Fair) आयोजित करने जा रहा है. रोजगार मेले के तहत इंटरव्यू राहुल कॉलोनी, अरविंद नगर कॉलोनी, तोलीचौकी में होने वाले हैं.इच्छुक समय पर पहुंचकर अपने काबिलियत के हिसाब से जॉब पा सकते हैं.
किन पदों पर होनी है भर्ती?
बता दें कि हैदराबाद में आयोजित किए जा रहे जॉब फेयर में पांच मल्टीनेशनल कंपनियां डिजिटल ऑफिसर (Digital Officers) पदों के लिए 150 से अधिक उम्मीदवारों की भर्ती करने जा रही हैं. इंटरव्यू सुबह 9:30 से शुरू हो जाएंगे और शाम 6 बजे तक चलेंगे.
हैदराबाद में आयोजित रोजगार मेले के लिए एलिजिबिलिटी
गौरतलब है कि कम से कम एसएससी पास करने वाले उम्मीदवार जॉब फेयर के लिए पात्र हैं. इंटरमीडिएट और स्नातक योग्यता वाले छात्रों के लिए भी वैकेंसी अवेलेबल हैं. एकेडमिक क्वालिफिकेशन के अलाव अभ्यर्थितों की कम्यूनिकेशन स्किल अच्छी होनी चाहिए. फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
-
जॉब6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
-
देश5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
6 days agoअब सस्ते हो गये I Phone 12 और I Phone 13, जाने अब कितनी होगी इसकी कीमत.. यहां देखे
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत
-
6 days agoMahindra Scorpio लांच होते है तेजी से हो रही इसकी बुकिंग, जाने क्या है इसकी कीमत और डिजाइन…
-
जरा हटके5 days agoअजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह
-
जॉब4 days agoप्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
देश4 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
व्यापर4 days agoकिसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ
-
ज्योतिष5 days agoनाग पंचमी के दिन करे ये उपाय, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति






























You must be logged in to post a comment Login