जॉब
BRO में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रहा शैक्षणिक योग्यता…

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार BRO में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.बोर्ड रोड्स ऑर्गनाइजेशन में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है.
इसके लिए BRO ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के तहत ड्राफ्ट्समैन, स्टेनो बी, एलडीसी, एसकेटी, ऑपरेटर कम्युनिकेशन, सुपरवाइजर सिफर, एमएसडब्ल्यू नर्सिंग असिस्टेंट,DVRMT, व्हीक मेक, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, MSW DES, MSW मेसन, MSW ब्लैक स्मिथ, MSW कुक, MSW मेस वेटर और MSW पेंटर के पदों पर भर्ती के लिए आवदेन मांगे हैं.
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे BRO की आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इन पदों के लिए अप्लाई करने कीं अंतिम तिथि 15 जून है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.bro.gov.in/ के जरिए भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://www.bro.gov.in/WriteReadData/linkimages/4770195338-1.pdf पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 129 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15 जून 2022
रिक्ति विवरण
कुल पद – 129ड्राफ्ट्समैन – 1,स्टेनो बी – 3 ,एलडीसी – 25,एसकेटी – 3,ऑपरेटर संचार – 2
सुपरवाइजर सिफर – 1,एमएसडब्ल्यू नर्सिंग असिस्टेंट – 9,डीवीआरएमटी – 24,वाहन मेक – 12,इलेक्ट्रीशियन – 3,टर्नर – 1,वेल्डर – 1,एमएसडब्ल्यू डेस – 23
एमएसडब्ल्यू मेसन – 13,एमएसडब्ल्यू ब्लैक स्मिथ – 1,एमएसडब्ल्यू कुक – 5
MSW मेस वेटर – 1,एमएसडब्ल्यू पेंटर – 1
योग्यता मानदंड
ड्राफ्ट्समैन – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइंस विषय के साथ 12वीं और ड्राफ्ट्समैन के लिए दो साल का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
स्टेनो – उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से 10+2 में पास होना चाहिए और स्टेनोग्राफी में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए.
LDC – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 और अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी या कंप्यूटर में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए.
SKT – 12वीं और स्टोर कीपिंग का नॉलेज होना चाहिए.
ऑपरेटर कम्युनिकेशन – 10वीं पास और आईटीआई से वायरलेस ऑपरेटर या रेडियो मैकेनिक का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
सुपरवाइजर सिफर- साइंस में ग्रेजुएशन और क्लास I कोर्स पास होना चाहिए.

जॉब
सब असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती,जाने क्या है आवेदन की तिथि…और शैक्षणिक योग्यता

Govt Jobs 2022: WBPRB ने सब असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके तहत उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbphidcl.com पर जाकर पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड, WBPRB ने सब असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है.
जिसके तहत उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं.इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbphidcl.com पर जाकर पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बताते चलें कि आवेदन प्रक्रिया 18 मई से 3 जून 2022 तक जारी रहेगी. इस दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में अप्लाई कर आवेदन शुल्क जमा करना होगा.
भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार इसके माध्यम से सब असिस्टेंट इंजीनियर के पद भरे जाएंगे. जिसमें सिविल एवं इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम के पद शामिल हैं.
योग्यता
पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं आयु सीमा की बात करें तो यह न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है.
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को ₹20000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा.
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन पदों पर किया जाएगा. भर्ती संबंधी अन्य किसी भी जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन देखें.
जॉब
भारतीय डाक विभाग में 38,926 पदों पर भर्ती,10वीं पास करें अप्लाई…

भारतीय डाक विभाग 10वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। इंडिया पोस्ट द्वारा 38,926 पदों पर कराई जाने वाली इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है।
भारतीय डाक विभाग के कुल 38,926 पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर कोई भी दसवीं पास उम्मीदवार पांच जून तक ऑनलाइन माध्यम से अपना फर्म भर सकता है। फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों की आयुसीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दिए जाने का प्रावधान भी है।
गौरतलब है कि डाक विभाग की इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमांचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा और कई अन्य राज्यों में डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के पदों को भरा जाएगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग द्वारा जारी अधिसूचना अवश्य देख लें।
वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs – Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
आवेदन करते समय ध्यान रखें ये नियम
भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों ने कम से कम दसवीं तक की पढ़ाई किसी भी बोर्ड से पूरी की हो। इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर में टाइपिंग का अनुभव हो और साइकिल चलाने में दक्षता हासिल होनी अनिवार्य है। ये स्किल्स न रखने वाले उम्मीदवारों के आवेदन को निरस्त भी माना जा सकता है या इसके अलावा दक्षता रखने वाले अभ्यर्थी की तुलना में मेरिट लिस्ट में नीचे रखा जा सकता है।
इसके अलावा उम्मीदवार जिस सर्कल या राज्य के लिए दावेदारी कर रहे हों वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
साथ ही ध्यान रहे डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर, सहायक ब्रांच पोस्टमास्टर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार पूर्व में डाक विभाग में किसी भी तरह से कार्यरत न हों और ना ही उनके ऐसे किसी अनुभव पर विचार किया जाएगा। फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी की पुष्टि के लिए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी।
इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की दावेदारी पर विचार किया जाएगा। अन्य माध्यमों से आवेदन करने पर डाक विभाग कोई विचार नहीं करेगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
जॉब
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…और शैक्षणिक योग्यता…

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 16 मई 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 410 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार 16 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करें। आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर रखें।
पदों की संख्या : 410
योग्यता
एनेस्थिसियोलॉजी पेन मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर : एनेस्थिसियोलॉजी में एमडी/डीएनबी।
ओन्को. एनेस्थिसियोलॉजी : एनेस्थिसियोलॉजी में एमडी / डीएनबी या डीएम / डीएनबी (ओन्को. एनेस्थिसियोलॉजी)
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष, बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति [पीडब्ल्यूबीडी] सामान्य कैटेगरी 10 वर्ष, बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति [पीडब्ल्यूबीडी] ओबीसी कैटेगरी 13 वर्ष और बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति [पीडब्ल्यूबीडी] अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग 15 वर्ष की छूट दी जाएगी।
सैलरी
मेडिकल उम्मीदवारों के लिए वेतन मैट्रिक्स के स्तर 11 का वेतन (पूर्व-संशोधित वेतन बैंड-3, प्रवेश वेतन 67700/- के साथ)
एमएससी पीएच.डी के साथ नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के लिए 7वें सीपीसी के तहत 56100/- स्तर 10 में और अन्य सामान्य भत्ते।
मेडिकल फिजिक्स में सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पद के लिए, (एमएससी के साथ) रु.12090 + 4200 (ग्रेड पे) और अन्य सामान्य भत्ता।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी कैटेगरी : रु.1500/- + लेन-देन शुल्क जो लागू हो।
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी: रु.1200/- + लेन-देन शुल्क जो लागू हो।
बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति [पीडब्ल्यूबीडी] उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
-
जॉब7 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब4 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…

























You must be logged in to post a comment Login