जॉब
सहकारी बैंक में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 68 हजार तक सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि कल.. जल्द करे आवेदन…

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार Cooperative Bank में नौकरी पा सकते हैं.असम सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड ने असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं.
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Assam Cooperative Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://apexbankassam.com/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://apexbankassam.com/Advertisement28042022.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 100 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 29 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 13 मई 2022
रिक्ति विवरण
असिस्टेंट – 100 पद
योग्यता मानदंड
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान भी होना चाहिए. इसके अलावा राज्य सहकारी बैंक में 3 (तीन) वर्ष या उससे अधिक के समान रैंक में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
वेतन
वेतनमान- रु. 18730/- से-68040/- + जीपी: रु. 4400/- + अन्य स्वीकार्य भत्ते
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 550/- (रुपये पांच सौ पचास) केवल ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा.
चयन मानदंड
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू भी शामिल होगा.

जॉब
जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्तिया, जाने आयु सीमा अंतिम तिथि एवं शैक्षणिक योग्यता..
NIFT Recruitment 2022: पहले आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई थी, जिसे बढ़ाकर 7 जून कर दिया गया है।
NIFT Recruitment 2022: राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान (National Institute of Fashion Technology) ने जूनियर असिस्टेंट सहित रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इन पदों के लिए अभ्यर्थी 7 जून 2022 शाम 5.30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2022 निर्धारित की गई थी। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर नोटिस भी जारी किया गया है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्तियों के लिए 9 अप्रैल 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा।
NIFT Vacancy 2022: रिक्त पदों की संख्या
असिस्टेंट वार्डन (लड़के) – 1 पद
असिस्टेंट वार्डन (लड़कियां) – 1 पद
जूनियर असिस्टेंट – 7 पद
मशीन मैकेनिक- 3 पद
लैब असिस्टेंट – 6 पद
नर्स – 1 पद
NIFT Bharti 2022: शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट वार्डन पदों के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जूनियर असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य हैं। वहीं मशीन मैकेनिक पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास के लिए संबंधित विषय में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
Central govt jobs 2022: आयु सीमा
इन पदों के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 3 वर्ष की छूट दी गई है।
NIFT Notification 2022: चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
NIFT Recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए करियर सेक्शन में जाए।
3.यहां Group C Application form के लिंक पर क्लिक करें।
5.अब आवेदन फाॅर्म को डाउनलोड करें।
6.उसे भरकर दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट करें।
Govt jobs 2022: इन तिथियों का रखें ध्यान
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 9 अप्रैल 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 7 जून 2022
जॉब
नर्स-ग्रेड-ए के तहत निकली भर्ती,मिलेगा 1,42000 तक सैलरी…

Nursing Job : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नर्स-ग्रेड-ए के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर बदल दिया है. इन पदों के लिए उम्मीदवार अब 11 जून तक आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी यहां पर झारखंड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नर्स-ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती निकाली है. आयोग ने नर्स के कुल 350 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.आपको बता दें कि आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम में भरना होगा. आवेदन की प्रक्रिया 12 मई 2022 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jssc.nic.in पर जाएं.
योग्यता
इंडियन नर्सिंग काउंसिल या झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल से बीएससी ऑनर्स डिग्री या नर्सिंग में बीएससी डिग्री होनी चाहिए. या बीएससी पोस्ट सर्टिफिकेट या पोस्ट बेसिक बीएसी नर्सिंग डिग्री होनी चाहिए. या इंडियन नर्सिंग काउंसिल या झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा हो.
इसके साथ ही कम से कम 50 बिस्तर वाले अस्पताल में दो साल कार्य करने का अनुभव प्राप्त हो. इसके अलावा उम्मीदवार का राज्य इंडियन नर्सिंग काउंसिल या झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल में नर्स एंड मिडवाइफ के रूप में रजिस्ट्रेशन हो.
वेतनमान
पे मैट्रिक्स लेवल-7, 44900 से 142400 रुपये मिलेगा.
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 35 होना चाहिए. न्यूनतम आयु और अधिकतम आयु की गणना 31 मार्च 2021 के आधार पर की जाएगी. ओबीसी और बीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 38 वर्ष, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू हैं : 12 मई 2022 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 11 जून 2022 तक
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 14 जून 2022 रात 12 बजे तक
फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करने की अंतिम तिथिः 17 जून 2022 रात 12 बजे तक
आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथिः 18 जून 2022 से 21 जून 2022 रात 12 बजे तक
आवेदन शुल्क
नर्स के इन पदों के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे. वहीं झारखंड के एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरने के दौरान ऑनलाइन मोड में करना होगा.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोग द्वारा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट लिया जाएगा. परीक्षा एक चरण में ली जाएगी. इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ होंगे. प्रश्न पत्र हिंदी और अग्रेजी दोनों भाषा में होंगे.
जॉब
PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

PM Kisan 11th Installment: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए खुशखबरी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान की 11वीं किस्त जारी करने वाले हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स. पीएम किसान लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी किसान योजना की 11वीं किस्त की रकम जल्दी ही जारी करने वाले हैं. किसान योजना के तहत 11वीं किस्त की लिस्ट जारी हो गई है. ऐसे में, अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया है तो फटाफट लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें. यहां जानिए कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम.
11वीं किस्त की रकम
निएम के अनुसार, पीएम किसान योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच जारी किया जाता है. वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच जारी किया जाता है. इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच भेजा जाता है. यानी इस महीने के अंत तक किसानों के खाते में 11 किस्त का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा.
चेक करें नाम
1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
2. अब इसके होमपेज पर Farmers Corner चुने.
3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List पर क्लिक करें.
4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को चुनें.
5. इसके बाद आप ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
किस्त का स्टेटस
1. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं.
2. अब राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर पर जाएं.
3. इसके बाद आप बेनेफिशियरी स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा.
5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.
6. इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब4 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब4 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…


























You must be logged in to post a comment Login