जॉब
नर्स-ग्रेड-ए के तहत निकली भर्ती,मिलेगा 1,42000 तक सैलरी…

Nursing Job : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नर्स-ग्रेड-ए के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर बदल दिया है. इन पदों के लिए उम्मीदवार अब 11 जून तक आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी यहां पर झारखंड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नर्स-ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती निकाली है. आयोग ने नर्स के कुल 350 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.आपको बता दें कि आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम में भरना होगा. आवेदन की प्रक्रिया 12 मई 2022 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jssc.nic.in पर जाएं.
योग्यता
इंडियन नर्सिंग काउंसिल या झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल से बीएससी ऑनर्स डिग्री या नर्सिंग में बीएससी डिग्री होनी चाहिए. या बीएससी पोस्ट सर्टिफिकेट या पोस्ट बेसिक बीएसी नर्सिंग डिग्री होनी चाहिए. या इंडियन नर्सिंग काउंसिल या झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा हो.
इसके साथ ही कम से कम 50 बिस्तर वाले अस्पताल में दो साल कार्य करने का अनुभव प्राप्त हो. इसके अलावा उम्मीदवार का राज्य इंडियन नर्सिंग काउंसिल या झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल में नर्स एंड मिडवाइफ के रूप में रजिस्ट्रेशन हो.
वेतनमान
पे मैट्रिक्स लेवल-7, 44900 से 142400 रुपये मिलेगा.
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 35 होना चाहिए. न्यूनतम आयु और अधिकतम आयु की गणना 31 मार्च 2021 के आधार पर की जाएगी. ओबीसी और बीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 38 वर्ष, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू हैं : 12 मई 2022 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 11 जून 2022 तक
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 14 जून 2022 रात 12 बजे तक
फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करने की अंतिम तिथिः 17 जून 2022 रात 12 बजे तक
आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथिः 18 जून 2022 से 21 जून 2022 रात 12 बजे तक
आवेदन शुल्क
नर्स के इन पदों के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे. वहीं झारखंड के एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरने के दौरान ऑनलाइन मोड में करना होगा.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोग द्वारा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट लिया जाएगा. परीक्षा एक चरण में ली जाएगी. इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ होंगे. प्रश्न पत्र हिंदी और अग्रेजी दोनों भाषा में होंगे.

जॉब
ग्रुप सी के तहत निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें अप्लाई…ये रही शैक्षणिक योग्यता

Govt Jobs 2022 : पंजाब, झारखंड और भारतीय सेना में युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरियां हैं. भारतीय सेना के पश्चिमी कमान ने ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली है. जबकि पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने क्लर्क और विलेज डेवलपमेंट ऑर्गनाइजर पदों पर भर्ती निकाली है.सरकारी नौकरियों के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार मौका है. पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग और भारतीय सेना के पश्चिमी कमान ने बंपर भर्ती निकाली है. पीएसएसएसबी ने क्लर्क और विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर पदों पर करीब 2000 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जबकि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 900 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है.
झारखंड में यह भर्ती म्युनिसिपल सर्विस कंबाइंड कंप्टेटिव एग्जाम 2022 के अंतर्गत होने जा रही है. इसके अलावा भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने जालंधर कैंट में सिविलियन कैटेगरी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
जाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 792 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2022 से शुरू हो गई है. आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर विजिट करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, PSSSB ने क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है.
जिसके तहत उम्मीदवारों से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए है. इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2022 से पदों के लिए आवेदन जमा कर सकेंगे. हालांकि अभी भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट की जानकारी नहीं दी गई है.पीएसएसएसबी (PSSSB) द्वारा भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क के 1200 भरे जाएंगे. जिसके लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
नौकरियां
भारतीय सेना के पश्चिमी कमांड के तहत जालंधर कैंट में सिविलियन पदों पर भर्ती निकली है. जिसके तहत उम्मीदवारों से विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. जालंधर कैंट में सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम 18 एवं अधिकतम 25 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
झारखंड में बंपर नौकरियां
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कंबाइंड कंप्टेटिव एग्जाम (JMSCCE) 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत गार्डेन सुपरिंटेंडेंट, वेटनरी ऑफिसर, सैनिटरी एवं फूड इंस्पेक्टर, सैनिटरी सुपरवाइजर, रेवन्यू इंस्पेक्टर, लीगल असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्ती होगी. आयोग ने इन पदों पर 921 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
जॉब
8 वी पास वालो के लिए निकली बम्फर नौकरियां, जल्द ही करे आवेदन..
पीडब्ल्यूडी विभाग ने 346 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए 8वीं पास कैंडिडेट भी योग्य होंगे। इसके अलावा 18 से 45 साल तक के युवा आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का माध्यम ऑनलाइन रहेगा।
आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जून है। योग्य कैंडिडेट इन पदों के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट पर http://hppwd.hp.gov.in/ पर और अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
जरूरी योग्यता एवं आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए युवाओं के पास कम से कम 8वीं पास योग्यता होनी चाहिए। जहां तक आयु सीमा की बात है तो कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 45 साल होनी चाहिए।
मेरिट के जरिए होगा सिलेक्शन
योग्य उम्मीदवारों का सिलेक्शन मेरिट के जरिए किया जाएगा। इसके लिए तीन सदस्यों की चयन समिति को सिलेक्शन का अधिकार दिया गया है।
पीडब्ल्यूडी में मिलेगा काम
युवाओं का सिलेक्शन हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी विभाग में किया जाएगा। जॉब की लोकेशन हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रहेगी।
जॉब
फॉरेस्ट रेंजर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 19 मई से शुरू

PSSSB Bharti 2022 : पंजाब में 12वीं पास के लिए बंपर सरकारी नौकरियां हैं. पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट रेंजर पदों पर भर्ती निकाली है.पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट रेंजर पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू होगी.
हालांकि आवेदन की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं की गई है. नोटिस के अनुसार कुल 204 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. इसमें से 200 वैकेंसी फॉरेस्ट गार्ड की है. जबकि 2 वैकेंसी फॉरेस्टर और दो फॉरेस्ट रेंजर की है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पीएसएसएसबी की वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर करना है.
इस भर्ती के लिए पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने अभी शॉर्ट नोटिस जारी की है. जल्द ही डिटेल नोटिस जारी की जाएगी. इस भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन 19 मई को जारी किया जाएगा.
आवेदन शुल्क
जनरल- 1000 रुपये
एससी/बीसी/इडब्लूएस- 250 रुपये
ईएसएम एवं डिपेंडेंट्स- 200 रुपये
पीएच/पीडब्लूडी- 500 रुपये प्रति माह
शारीरिक मापदंड
लंबाई- पुरुष- 163 सेंटीमीटर, महिला- 150 सेंटीमीटर
चेस्ट- 70 सेंटीमीटर+5 सेंटीमीटर फूलना चाहिए.
रेस/वॉक- 25 किलोमीटर 4 घंटे में, महिला- 14 किलोमीटर 4 घंटे में
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को 12वीं पास/ग्रेजुएट होना चाहिए.
-
जॉब6 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoToday Gold Price: सोने-चाँदी की कीमत में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आज का ताजा रेट…
-
जॉब5 days agoडाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..































You must be logged in to post a comment Login