क्राइम न्यूज़
प्रेम जाल में फसाकर लड़की से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

एक युवक ने नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाया. फिर शादी के बहाने नाबालिग लड़की को अपने साथ विशाखापटनम ले गया. वहां युवक ने लड़की की मांग में सिंदूर भरकर कहा कि उससे शादी कर लिया है. इसके बाद उसने लड़की से लगातार रेप की वारदात को अंजाम दिया. जब लड़की ने उसे विधि-विधान से शादी करने कहा तो वो टाल-मटोल करता रहा.छत्तीसगढ़ के कोरबा में करीब 9 साल पहले एक नाबालिग लड़की को शादी करने का भरोसा दिला कर अपने साथ उसे एक युवक विशाखापट्टनम भगा ले गया.
इस बीच उसने नाबालिग की मांग में सिंदूर भर शादी कर लेने की बात कही.रीति रिवाज से बाद में शादी करने का झांसा देकर वापस घर छोड़ दिया और दैहिक शोषण करता रहा.पीड़िता की शिकायत पर कोरबा की दर्री पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस के मुताबिक कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को सिंचाई कालोनी में रहने वाला 27 वर्षीय प्रमोद कुमार गुप्ता 2013 से लगातार शारीरिक संबंध स्थापित कर दैहिक शोषण करता रहा.
इस दौरान वर्ष 2019 में प्रमोद ने पीड़िता को अपने साथ विशाखापट्टनम भी लेकर गया, जहां उसकी मांग में सिंदूर भर कर कहा कि तुम मेरी पत्नी हो. साथ ही एक लॉज में तीन दिन तक लगातार शारीरिक शोषण किया. वापस लौटने के बाद पीड़िता से सामाजिक रीति रिवाज से शादी करने का आश्वासन दे कर टाल मटोल करता रहा.युवक के टाल-मटोल पर पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट दर्री थाने में दर्ज कराई. मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही प्रमोद भाग गया.
पुलिस ने आरोपी की काफी पतासाजी की, पर आरोपी जगह बदल- बदल कर रह रहा था. इससे पकड़ में नहीं आ रहा था. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी झारखंड रांची में है.
दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी करने झारखंड के लिए रवाना किया. जहां से आरोपी प्रमोद गुप्ता को गिरफ्तार कर थाना लाया गया.
पूछताछ करने पर पहले टालमटोल करते रहा. फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया. मामले में युवक को गिरफ्तार कर इसकी सूचना स्वजनों को देकर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है.

क्राइम न्यूज़
मासूम के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार…
पीड़िता के गांव के ही रहने वाले एक युवक ने दिया वारदात को अंजाम, मासूम को बहला फुसला कर जंगल ले गया और वहां पर किया बलात्कार, पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
ललितपुर. ललितपुर में फिर एक बार शर्मसार करने वाली वारदात हुई है. अब यहां पर एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है. दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला युवक उसी के गांव का है और पीड़िता के परिजन की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया है और वो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. पुलिस के अनुसार मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वारदात सोमवार शाम की है.
जानकारी के अनुसार गांव का ही एक युवक बच्ची को बहला फुसला कर जंगल में ले गया और वहां पर बच्ची के साथ बलात्कार किया. इसके बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया. बाद में बच्ची बदहवास हाल में घर पहुंची जहां पर उसने परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन शिकायत करने के लिए पुलिस थाने पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने युवक के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार के अनुसार घटना 23 मई की शाम की है. सबसे पहले आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है. बच्ची का भी मेडीकल कराया जा रहा है और पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है
थाने में हुआ था दुष्कर्म
गौरतलब है कि ललितपुर में पिछले कुछ दिनों पूर्व थाने में एक किशोरी से दुष्कर्म किये जाने की भी घटना सामने आई थी. इस घटना से जुड़े सभी आरोपी जेल में हैं. मामले की एसआईटी जांच भी जारी है. फिलहाल मासूम से रेप की घटना के मामले में पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं.
क्राइम न्यूज़
नक्सली धमाका, एक जवान घायल…
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नेलसनार थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की आठवीं वाहिनी के जवानों को गस्त के लिए रवाना किया गया था।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सली धमाका होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक ‘प्रेशर बम’ धमाके की चपेट में आकर सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडे मुर्गा और बांगोली गांव के मध्य प्रेशर बम की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान थाम सिंह घायल हो गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नेलसनार थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की आठवीं वाहिनी के जवानों को गस्त के लिए रवाना किया गया था। दल के जवान जब इंद्रावती नदी के किनारे पांडे मुर्गा और बांगोली गांव के मध्य थे, तब दोपहर बाद लगभग 02:40 बजे जवान थाम सिंह का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हुआ और थाम सिंह घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायल जवान को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। उसे नेलसनार में प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा जिले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह के दाहिने पैर में गंभीर चोट पहुंची है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। बीजापुर जिले में इस महीने 14 तारीख को नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडेमुर्गा गांव के करीब ही प्रेशर बम की चपेट आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान रामनाथ मौर्य घायल हो गया था।
क्राइम न्यूज़
नर्स से हुई छेड़छाड़, डाक्टर गिरफ्तार…
गोल बाजार थाने के एसएचओ सुदर्शन ध्रुव ने बताया कि पीड़ित नर्स की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर विकास सिंह को गिरफ्तार किया है। नर्स ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर सिंह ने इस साल फरवरी माह में साक्षात्कार के दौरान उस पर (नर्स पर) अश्लील टिप्पणियां की थी और बाद में उसे परेशान किया।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर को एक नर्स से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
शहर के गोल बाजार थाने के थानेदार (एसएचओ) सुदर्शन ध्रुव ने बताया कि पुलिस ने सरकारी डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर विकास सिंह (31) को नर्स से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
ध्रुव ने बताया कि पीड़ित नर्स की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर सिंह को गिरफ्तार किया है। नर्स ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर सिंह ने इस साल फरवरी माह में साक्षात्कार के दौरान उस पर (नर्स पर) अश्लील टिप्पणियां की थी और बाद में उसे परेशान किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर ने काम के दौरान उसे गलत तरीके से छुआ और उसे परेशान करने के लिए उसके वेतन में कटौती की।
ध्रुव ने बताया कि नर्स की शिकायत के बाद पुलिस ने डॉक्टर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला के शील का अपमान करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब5 days agoSBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब4 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..






























You must be logged in to post a comment Login