क्राइम न्यूज़
मासूम के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार…
पीड़िता के गांव के ही रहने वाले एक युवक ने दिया वारदात को अंजाम, मासूम को बहला फुसला कर जंगल ले गया और वहां पर किया बलात्कार, पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
ललितपुर. ललितपुर में फिर एक बार शर्मसार करने वाली वारदात हुई है. अब यहां पर एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है. दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला युवक उसी के गांव का है और पीड़िता के परिजन की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया है और वो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. पुलिस के अनुसार मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वारदात सोमवार शाम की है.
जानकारी के अनुसार गांव का ही एक युवक बच्ची को बहला फुसला कर जंगल में ले गया और वहां पर बच्ची के साथ बलात्कार किया. इसके बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया. बाद में बच्ची बदहवास हाल में घर पहुंची जहां पर उसने परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन शिकायत करने के लिए पुलिस थाने पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने युवक के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार के अनुसार घटना 23 मई की शाम की है. सबसे पहले आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है. बच्ची का भी मेडीकल कराया जा रहा है और पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है
थाने में हुआ था दुष्कर्म
गौरतलब है कि ललितपुर में पिछले कुछ दिनों पूर्व थाने में एक किशोरी से दुष्कर्म किये जाने की भी घटना सामने आई थी. इस घटना से जुड़े सभी आरोपी जेल में हैं. मामले की एसआईटी जांच भी जारी है. फिलहाल मासूम से रेप की घटना के मामले में पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं.

क्राइम न्यूज़
नाबालिग से चलती कार में हुआ गैंगरेप, 5 आरोपियों में से 3 नाबालिग…

उत्तर प्रदेश का कानपुर शहर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद 5 घंटे तक हिंसा की आग में दहकता रहा। सबसे बड़ी बात यह है कि घटना तब हुई जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, UP की राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना स्थल से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर एक कार्यक्रम में मौजूद थें। वहीं दूसरी खबर हैदराबाद से है, जहां रसूखदारों के बेटों ने एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। इनमें तीन आरोपी नाबालिग हैं।
क्राइम न्यूज़
चाकू की नोंक दिखाकर,महिला से दुष्कर्म..

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चाकू की नोंक पर महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कारोबारी के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कारोबारी पर आरोप है, कि काम देने के बहाने वह महिला को घर लेकर गया, फिर फार्म हाउस में ले जाकर चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया।बता दें कि, कोटा थाना क्षेत्र की रहने वाली 40 साल की महिला तीन माह पहले काम की तलाश में बिलासपुर आई थी।
इस दौरान उसका परिचय बिल्डिंग ठेकेदार और सब्जी कारोबारी महेश अग्रवाल से हुआ। इस दौरान महिला काम की तलाश कर रही थी। महेश अग्रवाल ने उसे अपने घर में काम पर रखने की बात कही। बीते तीन अप्रैल को वह कारोबारी के दिए गए एड्रेस महाराणा प्रताप चौक गैलेक्सी मोटर्स के पीछे उसके मकान में गई तो महेश उससे काम कराने के बहाने कार में बैठाकर चकरभाठा क्षेत्र के धमनी स्थित अपने फार्म हाउस ले गया और चाकू दिखाकर महिला को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
वहीं पीड़ित घटना के बाद डर गई थी, उसने इस बात की जानकारी पति को भी नहीं दी, लेकिन हिम्मत जुटाकर उसने इसकी जानकारी पति को बाद में दे दी और फिर शिकायत लेकर थाना पहुंची। महिला के बयान में विरोधाभास था, लेकिन अफसरों के निर्देश पर चकरभाठा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
क्राइम न्यूज़
जमीन विवाद के चलते हुआ खूनी संघर्ष, चचेरे भाई ने युवक को लट्ठ मारा, एवं पिता के साथ भी मारपीट हुई…
![]()
लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद के चलते एक परिवार में शुक्रवार को खूनी संघर्ष हुआ। सुबह के समय खेती को लेकर काका-बाबा के परिवार में जमकर लट्ठ चले। वारदात में काका और चचेरे भाई ने लट्ठ मारकर युवक को लहूलुहान कर दिया। उसे अचेतावस्था में यहां जिला अस्पताल लाया गया। वहीं युवक के पिता के साथ भी मारपीट हुई। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला अरथूना थाने का है।
जांच अधिकारी ASI महेंद्र कुमार ने बताया कि थाने के माझिया गांव में सुबह के समय दो परिवारों में मारपीट की सूचना मिली है। कुछ देर पहले ही उन्हें वारदात की सूचना मिली है। वह महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर अस्पताल पहुंचे माझिया निवासी अरविंद पुत्र शंकरलाल चरपोटा को बेसुध हाल में ट्रेामा वार्ड में भर्ती कराया गया है। पिता शंकरलाल चरपोटा ने बताया कि उनके तीन भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है। आरोपी भाई बापूड़ा उसकी जमीनों पर निरंतर कब्जे करता रहता है। करीब 15 साल पहले उसने पैतृक खेती की जमीन मोल ली थी। आरोपी भाई की उस जमीन पर भी नजर बनी हुई है। सुबह खेत को लेकर विवाद हुआ इसके बाद आरोपी बापूड़ा, उसका बेटा अमर सहित 8 जने उसके घर पर आ गए। वहां आकर लट्ठ मारने शुरू किए। तब घर पर अरविंद अकेला पड़ गया। वह कहीं बाहर गया था, जैसे ही वह घर पहुंचा। बदमाशों ने उस पर पथराव कर दिया।
आरोपियों ने बेटे अरविंद के सिर पर लट्ठ से कई वार किए। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोप है कि वारदात में चार महिलाएं भी शामिल है। पुलिस की जांच के बाद यथास्थिति सामने आएगी।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष7 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष7 days agoVastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoरोजगार के अवसर: यहां 31 मई को प्लेसमेंट कैंप में इतने पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoमैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS: उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखे ये चीजे नही तो घरो में उत्पन्न हो सकते है ये तमाम परेशानी…































You must be logged in to post a comment Login